बुधवार, 23 सितंबर 2020

सरकारी आवास पर क्वारंटाइन हुए पठानिया

होम क्‍वारंटाइन हुए वन मंत्री राकेश पठानिया: कोविड-19 संक्रमित के संपर्क में आए थे।
राजधानी में अपने सरकारी आवास पर ही क्‍वारंटाइन हुए हैं।पठानिया


कांगड़ा। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सूबे की जनता के साथ ही साथ प्रदेश सरकार के मंत्रियों पर भी कोरोना कहर बनकर टूट रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार में कैबिनेट मंत्री की भूमिका निभा रहे राकेश पठानिया (Rakesh Pathania) कोरोना संक्रमित के प्राथमिक संपर्क में आने के कारण होम क्‍वारंटाइन (home quarantine) हो गए हैं।
वन मंत्री राकेश पठानिया ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ट‍ि्वटर हेंडलर पर ट्वीट कर दी। पठानिया के कार्यालय की तरफ से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री माननीय राकेश पठानिया जी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।व अगले कुछ दिनों तक होम करंटाइन रहेंगे।
खादी बोर्ड के उपाध्‍यक्ष पुरुषोत्‍तम गुलेरिया के संपर्क में आए थे। पठानिया राकेश पठानिया रोहड़ू में चांशल के दौरे के दौरान बीजेपी उपाध्‍यक्ष एवं खादी बोर्ड के उपाध्‍यक्ष पुरुषोत्‍तम गुलेरिया के संपर्क में आए थे। पुरुषोत्‍तम गुलेरिया पत्‍नी सहित सोमवार को कोरोना पॉजिट‍िव पाए गए हैं। जिसके बाद से यह माना जा रहा था कि पठानिया को क्वारंटाइन होना पड़ सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले पठानिया शिमला क्षेत्र के दौरे पर थे व वह राजधानी में अपने सरकारी आवास पर ही क्‍वारंटाइन हो गए हैं। आगामी कुछ दिनों तक वन मंत्री किसी से भी मुलाकात नहीं करेंगे। लक्षण आने पर ही कोरोना वायरस जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा। इस दौरान अगर उनकी निगेटिव रिपोर्ट आती है तो राहत की बात होगी।                 


1 अक्टूबर से होगा पुनरीक्षण का कार्य शुरू

रजनीकांत अवस्थी                                     


रायबरेली। जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली के विस्तृत पुनरीक्षण का कार्य 1 अक्टूबर 2020 से प्रारम्भ हो रहा है। जिसके अन्तर्गत घर-घर जाकर वर्तमान निर्वाचक नामावली में परिवर्धित, संशोधित एवं विलोपित होने वाले नामों तथा नए मकानों/वर्तमान निर्वाचक नामावली में छूटे हुए मकानों के निर्वाचकों के नामों की जाँच और परिवर्धन का कार्य प्रारम्भ होगा। आपको बता दें कि, प्रदेश के सभी अर्ह भारतीय नागरिक उक्त कार्य की अवधि में ही अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराना सुनिश्चित कर लें। ऐसे भारतीय नागरिक जो किसी ग्राम पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत सामान्य रूप से निवास कर रहे हैं, 1 जनवरी, 2020 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूरी कर लिए हों, अपने निवास स्थान से सम्बन्धित ग्राम पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने के लिए अर्ह होंगे बशर्ते वह अन्यथा अनर्ह न हो। अनर्हताएं में भारत का नागरिक न हो, या विकृत चित्त हो और उसके ऐसा होने की किसी सक्षम न्यायालय की घोषणा विद्यमान हो, या निर्वाचन सम्बन्धी भ्रष्ट आचरण और अन्य अपराधों से सम्बन्धित किसी विधि के उपबन्धों के अधीन मत देने के लिए तद्समय अनर्ह हो।               


नियमित रूप से हो मैनेजमेंट की बैठक

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हर जिले में नियमित रूप से क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठकें की जाए। स्थानीय स्तर पर धर्मगुरूओं, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, चिकित्सकों, व्यापारियों आदि की सलाह तथा उन्हें विश्वास में लेकर कोरोना नियंत्रण के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आवश्यकता होने पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप से वे स्वयं भी संवाद करेंगे। कोरोना पर नियंत्रण के लिए गाइड लाइन में आवश्यकतानुसार व्यवस्था की जाएगी। व्यापारिक संगठनों को भी कोरोना से बचाव के लिए विभिन्न नियंत्रण स्वयं लागू करने की पहल करनी होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। जिला प्रशासन समाज के सहयोग और जनसामान्य को विश्वास में लेकर कोरोना की स्थिति को नियंत्रण में रख सकता है। श्री चौहान ने जिलों के प्रभारी अधिकारियों को जिलों की स्थिति पर लगातार नजर रखने, जिला प्रशासन को सतत् रूप से आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। होम आइसोलेशन व्यवस्था तथा कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर से प्रभावी मॉनीटरिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।           


सराफा व्यापारी को मारी गोली, मचाई लूट

मुरैना। कोरोना संक्रमण के साथ-साथ अब अपराधों का भी ग्राफ बढ़ने लगा है। सबलगढ़ थाना क्षेत्र के सर्राफा व्यापारी दीपक सोनी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाश व्यवसायी को हाथ में गोली मारने के बाद सोने चांदी से भरे आभूषण छीन कर भाग गए। गोली लगने से घायल सर्राफा व्यापारी दीपक सोनी को गंभीर हालत में उपचार के लिए सबलगढ़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। व्यापारी के अनुसार लूटी गई ज्वेलरी की कीमत लगभग 25 लाख से अधिक बताई गई है।


यूपीः दरोगा भर्ती दौड़ में सिपाही की मौत

लखनऊ। उत्तरप्रदेश से एक दुःखद खबर सामने आ रही है। दरअसल,पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से रिजर्व पुलिस लाइन महानगर में आयोजित हुई प्लाटून कमांड (दरोगा) भर्ती परीक्षा के दौरान एचसीपी जयकरण की मौत हो गई। इससे पहले वर्ष 2019 में रिजर्व पुलिस लाइन में हुई दौड़ के दौरान बलिया निवासी दुर्गेश कुमार की मौत हुई थी।


क्या है पूरा मामला


प्राप्त जानकारी के अनुसार,मूलत: कानपुर देहात निवासी जयकरण प्रयागराज में तैनात थे। मंगलवार सुबह 5 बजे एचसीपी से दरोगा पद पर प्रमोशन के लिये दौड़ होनी थी। जिसमें एचसीपी जयकरण शामिल हुये थे। स्टार्टिंग प्वाइंट से दौड़ शुरू करने के बाद जयकरण ने अच्छी रफ्तार बना रखी थी। मगर, फिनिशिंग लाइन के पास पहुंचने तक उनकी सांस उखड़ने लगी। जयकरण लड़खड़ा कर गिर गये। मैदान में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें संभाला। उस वक्त जयकरण की सांस चल रही थी। ग्राउंड पर ही एचसीपी को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर एबुलेंस से जयकरण को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एचसीपी को मृत घोषित कर दिया। शारीरिक परीक्षा के दौरान जयकरण के साथ हुये हादसे की सूचना उनके परिवार को दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि एचसीपी के शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। जिसके बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द किया जायेगा। एक अधिकारी के मुताबिक जयकरण के परिवार के कुछ सदस्यों को लखनऊ लाने की व्यवस्था की जा रही है।             


यादव ने बिहार-केंद्र सरकार पर बोला हमला

पटना। कृषि बिल को लेकर तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि जब किसान अपने जिले में ही अनाज बेच नहीं पा रहे हैं दूसरे शहरों की क्या बात की जाए। तेजस्वी ने कहा कि अन्नदाता को फंडदाताओं की कठपुतली बनाया जा रहा है। इसके विरोध में कई राज्यों में आंदोलन चल रहा है। बिहार में 75 प्रतिशत किसान है। यह मान चुके हैं कि ये केंद्र सरकार पूंजीपतियों की सरकार है।


पोस्टर लगाकर नीतीश चमका रहे है चेहरा

पटना। तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार सरकारी पैसा का दुरूपयोग कर पटना में पोस्टर लगाकर अपना चेहरा चमका रहे हैं। इस पर चुनाव का सिंबल नहीं है। यह सरासर यह सरकारी पैसे का दुरूपयोग कर रहे हैं।


हार मान चुके हैं नीतीश


तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही हार मान चुके हैं। पीएम के बयानों को लेकर उनके साथ पटना में पोस्टर लगा रहे हैं। इसका भी पोस्टर लगाना चाहिए था कि वह कैसे सामने से थाली छिन लिए और डीएनए का रिपोर्ट क्या आया है।


बिहार में 2 दिनों तक बारिश की संभावना

पटना। पटना समेत पूरे बिहार में 24 और 25 सितंबर को सामान्य से भारी बारिश के आसार हैं। उतरी बिहार के अधिकतर इलाकों और दक्षिणी बिहार के कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र उड़ीसा से छत्तीसगढ़ पर आ गया है, इसका असर बिहार पर पर भी पड़ रहा है। साथ ही अरब सागर से आ रही नम हवा की वजह से पटना समेत बिहार के ज्यादातर जिलों में कहीं हल्की तो कहीं अच्छी बारिश हुई।







                  






58 बदमाशों के खिलाफ सीसीए का प्रस्ताव

सहरसा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बदमाशों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार द्वारा अब तक 58 बदमाशों के खिलाफ सीसीए का प्रस्ताव भेजा गया है। जिसमें सीसीए तीन के तहत 57 पर एवं 12 के तहत एक का नाम भेजा गया है। प्रस्ताव की स्वीकृति होने के बाद सीसीए तीन के तहत इन बदमाशों को जिला बदर किया जा रहा है।


मामले में एसपी राकेश कुमार ने बताया कि सभी थाना से लगातार बदमाशों की सूची भेजी जा रही है। जिसके आधार पर सीसीए का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसकी संख्या बढ़ सकती है।                   


पत्नी ने हनीमून पर पति को जेल भिजवाया

मुंबई। बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस  पूनम पांडेय ने शादी के 12 दिन ही पति को जेल भेजवा दिया है। पूनम ने पति पर मारपीट और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने हनीमून के दौरान ही पति को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस ने किया गिरफ्तार


सोमवार देर शाम उनके पति सैम बॉम्‍बे को एक्ट्रेस संग मारपीट, उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप में गोवा की कानाकोना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों कपल इन दिनों गोवा में हनीमून पर है और गोवा में ही पूनम पांडेय एक फिल्म की शूटिंग भी कर रही है।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण




यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)












 सितंबर 24, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-41 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, सितंबर 24, 2020
3. शक-1943, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- सप्तमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:04, सूर्यास्त 06:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 28+ डी.सै.,अधिकतम-36+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित) " alt="" aria-hidden="true" />










पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...