सोमवार, 10 अगस्त 2020

मंत्री का ताइवान दौरा, चीन को गुस्सा आया

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमरीकी स्वास्थ्य मंत्री ताइवान दौरे पर हैं और यह चीन को ग़ुस्सा करने के लिए काफ़ी था। चीन ताइवान को वन चाइना पॉलिसी के तहत अपना हिस्सा मानता है और वो चाहता है कि कोई भी देश ताइवान के साथ स्वतंत्र द्विपक्षीय संबंध ना विकसित करे। रविवार को ताइवान पहुंचे अमरीकी स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अज़ार ने कोरोना महामारी से सफलतापूर्वक निपटने की ताइवान की कोशिशों की तारीफ़ की है। ताइवान के दौरे पर गए एलेक्स अज़ार ने सोमवार को ताइपे में राष्ट्रपति साइ इंग-वेन से मुलाक़ात की और कहा कि कोरोना के ख़िलाफ़ लडाई में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन ताइवान के साथ है। बीते चार दशकों में एलेक्स पहले ऐसे अमरीकी उच्च आला अधिकारी हैं जो ताइवान के दौरे पर गए हैं। हालांकि इस दौरे से अमरीका और चीन के रिश्तों के बीच आई दरार और थोड़ी गहरी हो गई है। ताइवान पर अपना अधिकार बताने वाले चीन ने एलेक्स के दौरे की आलोचना की है और कहा है कि इसके बुरे परिणाम होंगे।       


यूपीः डिप्टी सीएम की तबीयत बिगड़ी

बृजेश केसरवानी


आगरा। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की तबियत बिगड़ी। कोविड-19 समीक्षा बैठक करने के दौरान तबीयत बिगड़ी।आनन -फानन में अधिकारियों ने बुलाई मेडिकल टीम।


डिप्टी सीएम की नाक से निकला खून- सूत्र। फिलहाल डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ठीक हैं। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक चल रही थी।     


पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे 'आप'

अतुल त्यागी


हापुड़। आम आदमी पाटीँ टीम हापुड़ ने मेरठ मेडिकल अस्पताल पहुँचकर गढ़मुक्तेश्वर के एक गांव में हुए दुष्कर्म की पीड़ित बच्ची के माता-पिता से मिलकर सांत्वना दी व साहस बँधाया और डॉक्टरों से बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, बच्ची की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। भगवान बच्ची को जल्द स्वस्थ करें डाक्टर अन्सार खांन सफवान राजपुत, हाशिम, जफर आदि लोग उपस्थित थे।             


दुष्कर्म के विरोध में एसपी ऑफिस का घेराव

अतुल त्यागी


6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर कांग्रेसियों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया।


कांग्रेसियों ने बच्ची को न्याय दिलाने और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अगर दोषियों को जल्द से जल्द नहीं पकड़ा गया तो कांग्रेस दोबारा आंदोलन करेगी-गजराज सिंह


हापुड़। सोमवार को राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार “लल्लू जी के निर्देशानुसार जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकरियों व कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रोड स्थित एस.पी.कार्यालय पर गढ़मुक्तेश्वर में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए एस.पी.कार्यालय का घेराव भी किया। मासूम बच्ची पर हुए दुष्कर्म के प्रति कोंगेसियो ने अपना रोष प्रकट किया।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि गढ़मुक्तेश्वर में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदो ने जो दुष्कर्म किया है वह बेहद ही निंदनीय घटना है। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में अपराध पर लगाम लगाने में निरंतर विफल हो रही है। योगी सरकार में चौतरफा अपराधियों का बोलबाला है साथ ही प्रदेश में अपराध का ग्राफ चरम सीमा पर पहुंच चुका है।
जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने संयुक्त रूप से मांग की है कि 6 साल की मासूम बच्ची के साथ जिन दरिंदो ने दुष्कर्म किया है। उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो,साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएं। अगर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन दोषियों को पकड़ने के लिए उचित कार्यवाही नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोबारा आंदोलन करेगी।
धरना प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुड्डू उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी,पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल जी,पूर्व पीसीसी सदस्य सत्य नारायण अग्रवाल जी, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव सेंसर पाल सिंह,कुसुम लता जी,जितेंद्र सिंह जी,जिला महासचिव डॉ.शोएब,निखिल वत्स,सेवादल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित शर्मा,जावेद चौधरी,सविता गौतम जी,कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा,सभासद नरेश भाटी,विनोद कुमार,मोहम्मद परवेज,अमित सैनी,मनोज शर्मा जी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिजवान कुरैशी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष निसार खान,धर्मेन्द्र कश्यप, सेवादल महासचिव अनूप कुमार कर्दम,जिला सचिव यशपाल सिंह,एहतेशाम कुरैशी,अरुण चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।                       


राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने मनाया शोक

अतुल त्यागी


हापुड़ डीएम के पिता के निधन पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने जताया शोक
हापुड़। राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड़ के तत्वावधान में श्रीराम वाटिका में हापुड़ जनपद की जिलाधिकारी अदिति सिंह के पिता एवं भारत सरकार से सेवानिवृत्त पूर्व सचिव धनंजय कुमार सिंह के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्राथना कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी मनवीर सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी हापुड़ जनपद के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला प्रवक्ता हाक्मीन अली, मन्सूरी सोनू त्यागी व दिवाकर त्यागी मौजूद रहे।           


बल पर आत्मविश्वास नहीं बढ़ायाः सिंह

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ को आत्मविश्वास बढ़ाने का विजन बताते हुए आज कहा कि दूसरों के बल पर निर्भर रहकर कभी भी आत्मविश्वास नहीं बढ़ाया जा सकता। राजनाथ सिंह ने यहां रक्षा उत्पादन विभाग, सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों और आयुध निर्माणियों द्वारा मिलकर शुरू किये जा रहे आत्मनिर्भर सप्ताह के उद्घाटन के मौके पर कहा कि इन गतिविधियों से रक्षा उत्पादन को बढावा मिलेगा। रक्षा मंत्री ने कहा ,“ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ का विजन इस महामारी के कठिन समय में, न केवल आर्थिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि उससे कहीं अधिक हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाने का विजन है। दूसरों के बल पर निर्भर रहकर कभी भी अपना आत्मविश्वास नहीं बनाया जा सकता है।


उसके लिए स्वयं का आत्मनिर्भर होना ही एकमात्र रास्ता है। ” उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने इसके लिए पांच सूत्रों पर आधारित इच्छा , समावेश, निवेश , ढांचागत सुविधा और नवाचार का रास्ता सुझाया है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना केवल रक्षा ही नहीं, बल्कि नागरिक समाज के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकता है। उन्होंने कहा यदि हम अपने सभी साजो-सामान देश में ही निर्मित करने में सक्षम होते हैं, तो पूंजी का एक बड़ा हिस्सा बचा सकते हैं जिसका उपयोग रक्षा उद्योग से जुड़ी लगभग 7,000 लघु इकाईयों को बढ़ावा देने में किया जा सकता है।         


योगी ने पार्टी के नेता पर रासुका लगाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अयूब के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा दिया है। अयूब को कम से कम 12 महीने तक जमानत नहीं मिलेगी। उन्हें एक समाचार पत्र में विवादित व अपमानजनक सामग्री वाला विज्ञापन छपवाने के आरोप में 1 अगस्त को गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। अयूब पीस पार्टी के संस्थापक हैं और 2012 में विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह अब लखनऊ जेल में हैं।                       


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...