शनिवार, 25 जुलाई 2020

सावन में शिव व्रत मंगलकारी होता है

शिवजी की कृपा दिलाता है प्रदोष व्रत




प्रदोष व्रत अति मंगलकारी और शिव कृपा प्रदान करने वाला है। यह व्रत प्रत्येक महीने के कृष्ण व शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को रखा जाता है, इसलिए इसे वार के अनुसार पूजन करने का विधान शास्त्र सम्मत माना गया है। प्रत्येक वार के प्रदोष व्रत की पूजन विधि अलग-अलग मानी गई है। व्रती ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान का ध्यान करते हुए व्रत आरंभ करते हैं। इस व्रत के मुख्य देवता शिव माने गए हैं। उनके साथ पार्वती जी की भी पूजा की जाती है। इस दिन निराहार रहकर सायंकाल स्नान करने के बाद सफेद वस्त्रों में संध्या आदि करके शिव का पूजन किया जाता है। प्रदोष व्रत को करने से हर प्रकार का दोष मिट जाता है।





व्रत महात्म्य



इस व्रत के महात्म्य को गंगा नदी के तट पर किसी समय वेदों के ज्ञाता और भगवान के भक्त श्री सूत जी ने सौनकादि ऋषियों को सुनाया था। सूत जी ने कहा है कि कलियुग में जब मनुष्य धर्म के आचरण से हटकर अधर्म की राह पर जा रहा होगा, हर तरफ अन्याय और अत्याचार का बोलबाला होगा, मानव अपने कर्त्तव्य से विमुख होकर नीच कर्म में संलग्न होगा, उस समय प्रदोष व्रत ऐसा व्रत होगा जो मानव को शिव की कृपा का पात्र बनाएगा और नीच गति से मुक्त होकर मनुष्य उत्तम लोक को प्राप्त होगा। त्रयोदशी की रात्रि के प्रथम प्रहर में जो व्यक्ति किसी भेंट के साथ शिव प्रतिमा का दर्शन करता है, वह सभी पापों से मुक्त हो जाता है। सूत जी ने सौनकादि ऋषियों को यह भी कहा कि प्रदोष व्रत के पुण्य से कलियुग में मनुष्य के सभी प्रकार के कष्ट और पाप नष्ट हो जाएंगे। यह व्रत अति कल्याणकारी है, इस व्रत के प्रभाव से मनुष्य को अभीष्ट की प्राप्ति होगी। इस व्रत में अलग-अलग दिन के प्रदोष व्रत से क्या लाभ मिलता है, यह भी सूत जी ने बताया। सूत जी ने सौनकादि ऋषियों को बताया कि इस व्रत के महात्म्य को सर्वप्रथम भगवान शंकर ने माता सती को सुनाया था। मुझे यही कथा और महात्म्य महर्षि वेदव्यास जी ने सुनाया और यह उत्तम व्रत महात्म्य मैंने आपको सुनाया है।


प्रदोष व्रत विधान


सूत जी ने कहा है कि प्रत्येक पक्ष की त्रयोदशी के व्रत को प्रदोष व्रत कहते हैं। सूर्यास्त के पश्चात रात्रि के आने से पूर्व का समय प्रदोष काल कहलाता है। इस व्रत में महादेव भोले शंकर की पूजा की जाती है। इस व्रत में व्रती को निर्जल रहकर व्रत रखना होता है। प्रातःकाल स्नान करके भगवान शिव की बेलपत्र, गंगाजल, अक्षत, धूप, दीप सहित पूजा करें। संध्या काल में पुनः स्नान करके इसी प्रकार से शिव जी की पूजा करना चाहिए। इस प्रकार प्रदोष व्रत करने से व्रती को पुण्य मिलता है।


महत्त्व


सप्ताह के सातों दिन के प्रदोष व्रत का अपना विशेष महत्त्व है। रविवार के दिन प्रदोष व्रत आप रखते हैं तो सदा निरोग रहेंगे। सोमवार के दिन व्रत करने से आपकी इच्छा फलित होती है। मंगलवार को प्रदोष व्रत रखने से रोग से मुक्ति मिलती है और आप स्वस्थ रहते हैं। बुधवार के दिन इस व्रत का पालन करने से सभी प्रकार की कामना सिद्ध होती है। बृहस्पतिवार के व्रत से शत्रु का नाश होता है। शुक्रवार प्रदोष व्रत से सौभाग्य की वृद्धि होती है। शनिवार प्रदोष व्रत से पुत्र की प्राप्ति होती है। जो व्रत करना हो, उस वार को पड़ने वाली त्रयोदशी का चयन करें तथा उसी वार के अनुसार कथा पढ़ें-सुनें।


रवि त्रयोदशी प्रदोष व्रत


किसी समय सभी प्राणियों के हितार्थ परम् पुनीत गंगा के तट पर ऋषि समाज द्वारा एक विशाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें व्यास जी के परम् प्रिय शिष्य पुराणवेत्ता सूत जी महाराज हरि कीर्तन करते हुए पधारे। सौनकादि अट्ठासी हजार ऋषि-मुनिगण ने सूत जी को दंडवत् प्रणाम किया। सूत जी ने भक्ति भाव से ऋषिगण को आशीर्वाद देकर अपना स्थान ग्रहण किया। ऋषिगण ने विनीत भाव से पूछा, ‘हे परम् दयालु! कलियुग में शंकर भगवान की भक्ति किस आराधना द्वारा उपलब्ध होगी? कलिकाल में जब मनुष्य पाप कर्म में लिप्त हो, वेद-शास्त्र से विमुख रहेंगे।


दीनजन अनेक कष्टों से त्रस्त रहेंगे। हे मुनिश्रेष्ठ! कलिकाल में सत्कर्म में किसी की रुचि न होगी, पुण्य क्षीण हो जाएंगे एवं मनुष्य स्वतः ही असत् कर्मों की ओर प्रेरित होगा। इस पृथ्वी पर तब ज्ञानी मनुष्य का यह कर्त्तव्य हो जाएगा कि वह पथ से विचलित मनुष्य का मार्गदर्शन करे, अतः हे महामुने! ऐसा कौन-सा उत्तम व्रत है जिसे करने से मनवांछित फल की प्राप्ति हो और कलिकाल के पाप शांत हो जाएं?’ सूत जी बोले, ‘हे सौनकादि ऋषिगण! आप धन्यवाद के पात्र हैं। आपके विचार प्रशंसनीय व जनकल्याणकारी हैं। आपके हृदय में सदा परहित की भावना रहती है, आप धन्य हैं। हे सौनकादि ऋषिगण! मैं उस व्रत का वर्णन करने जा रहा हूं जिसे करने से सब पाप और कष्ट नष्ट हो जाते हैं तथा जो धन वृद्धि-कारक, सुख प्रदायक, संतान व मनवांछित फल प्रदान करने वाला है। इसे भगवान शंकर ने सती जी को सुनाया था।’ सूत जी आगे बोले, ‘आयु वृद्धि व स्वास्थ्य लाभ हेतु रवि त्रयोदशी प्रदोष का व्रत करें। इसमें प्रातः स्नान कर निराहार रहकर शिव जी का मनन करें। मंदिर जाकर शिव आराधना करें। माथे पर त्रिपुण धारण कर बेल, धूप, दीप, अक्षत व ऋतु फल अर्पित करें। रुद्राक्ष की माला से सामर्थ्यानुसार ‘ओउम नमः शिवाय’ जपें। ब्राह्मण को भोजन कराएं और दान-दक्षिणा दें। तत्पश्चात्त मौन व्रत धारण करें। संभव हो तो यज्ञ-हवन कराएं। ‘ओउम हृं क्लीं नमः शिवाय स्वाहा’ मंत्र से यज्ञ-स्तुति दें। इससे अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है। प्रदोष व्रत में व्रती एक बार भोजन करे और पृथ्वी पर शयन करे। इससे सर्व कार्य सिद्ध होते हैं। श्रावण मास में इस व्रत का विशेष महत्त्व है। सभी मनोरथ इस व्रत को करने से पूर्ण होते हैं।’


व्रत कथा


एक ग्राम में एक दीन-हीन ब्राह्मण रहता था। उसकी धर्मनिष्ठ पत्नी प्रदोष व्रत करती थी। उनके एक पुत्र था। एक बार वह पुत्र गंगा स्नान को गया। दुर्भाग्यवश मार्ग में उसे चोरों ने घेर लिया और डराकर उससे पूछने लगे कि उसके पिता का गुप्त धन कहां रखा है। बालक ने दीनतापूर्वक बताया कि वे अत्यंत निर्धन और दुःखी हैं। उनके पास गुप्त धन कहां से आया? चोरों ने उसकी हालत पर तरस खाकर उसे छोड़ दिया। बालक अपनी राह हो लिया। चलते-चलते वह थककर चूर हो गया और बरगद के एक वृक्ष के नीचे सो गया। तभी उस नगर के सिपाही चोरों को खोजते हुए उसी ओर आ निकले। उन्होंने ब्राह्मण-बालक को चोर समझकर बंदी बना लिया और राजा के सामने उपस्थित किया। राजा ने उसकी बात सुने बगैर उसे कारावास में डलवा दिया। उधर बालक की माता प्रदोष व्रत कर रही थी। उसी रात्रि राजा को स्वप्न आया कि वह बालक निर्दोष है। यदि उसे नहीं छोड़ा गया तो तुम्हारा राज्य और वैभव नष्ट हो जाएगा। सुबह जागते ही राजा ने बालक को बुलवाया। बालक ने राजा को सच्चाई बताई। राजा ने उसके माता-पिता को दरबार में बुलवाया। उन्हें भयभीत देख राजा ने मुस्कराते हुए कहा, ‘तुम्हारा बालक निर्दोष और निडर है। तुम्हारी दरिद्रता के कारण हम तुम्हें पांच गांव दान में देते हैं।’ इस तरह ब्राह्मण आनंद से रहने लगा। शिव जी की दया से उसकी दरिद्रता दूर हो गई।          


शिवांशु 'निर्भयपुत्र'








'नासा' अंतरिक्ष मिशन की दिशा में बढ़ी

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा एक नए महत्वाकांक्षी मिशन की तरफ कदम बढ़ा रहा है। इसके तहत स्टेडियम जितने बड़े गुब्बारे में 8.4 फुट का एक दूरबीन पृथ्वी के स्ट्रैटोस्फीयर में भेजा जाएगा। इस मिशन का नाम एसथ्रोस रखा गया है। यह दूरबीन इंफ्रारेड रोशनी और ज्यादा वेबलेंथ वाली रोशनी का अध्ययन करेगा। 


क्या है खासियत
यह गुब्बारा 150 मीटर चौड़ होगा और इसका आकार फुटबॉल के एक स्टेडियम के समान होगा। यह गुब्बारा 130,000 फीट की ऊंचाई पर जा सकता है। यह ऊंचाई हवाईजहाजों की ऊंचाई से चार गुना ज्यादा है। हालांकि, ये अंतरिक्ष तक नहीं जा सकेगा लेकिन पृथ्वी के स्ट्रैटोस्फीयर में जाकर अंतरिक्ष से पृथ्वी की तरफ आने वाली रोशनियों का अध्ययन करेगा। गुब्बारे में एक ऐसा उपकरण भी लगाया जाएगा जो नए सितारों के आसपास मौजूद गैस की गति को मापेगा। गुब्बारे के नीचे लगाए गए एक गोंडोला में दूरबीन और सारे उपकरण लगाए जाएंगे।           


16 देशों के लोगों की जांच करेंगा फ्रांस

हाई रिस्क वाले 16 देशों के यात्रियों का टेस्ट करेगा फ्रांस


पेरिस। फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेस्क ने घोषणा की है कि देश 1 अगस्त से कोरोनावायरस महामारी से अत्यधिक प्रभावित 16 'रेड जोन' देशों से आने वाले यात्रियों का टेस्ट करेगा। इसमें भारत भी शामिल है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार को यहां चार्ल्स-डी-गॉल हवाईअड्डे के दौरे के दौरान दिए गए कैस्टेक्स के बयान के हवाले से बताया कि, फ्रांसीसी सरकार ने वायरस के पुनरुत्थान के हाई रिस्क के कारण सीमाओं पर सैनिटरी सुरक्षा को मजबूत करने की योजना बनाई है। भारत के अलावा, अन्य हाई रिस्क वाले देश अमेरिका, ब्राजील, अल्जीरिया, बहरीन, इजरायल, दक्षिण अफ्रीका, कुवैत, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, पनामा, पेरू, सर्बिया, तुर्की और मेडागास्कर हैं। कास्टेक्स ने संवाददाताओं से कहा कि, हालांकि फ्रांसीसी सीमा इन देशों के लिए बंद है, इसलिए यह उपाय सिर्फ उन फ्रांसीसी नागरिकों पर लागू किया जाएगा जो वहां रहते हैं या जो इन देशों के यात्री हैं और फ्रांस में स्थाई तौर पर निवास करते हैं। उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि इन देशों में टेस्ट की कोई रणनीति नहीं है और टेस्ट कराने के लिए उन तक पहुंचना मुश्किल है, इसलिए हमने आगमन के बाद उनका सामान्य टेस्ट करने का निर्णय लिया है।" कास्टेक्स ने आगे कहा, "स्पेन के लिए फ्रांसीसी सीमा खुली रहती है, लेकिन दोनों देशों के बीच यातायात प्रवाह को सीमित करने पर चर्चा चल रही है।" उन्होंने कहा, "कैटालोनिया में बिगड़ते सैनिटरी व्यवस्था और वहां की स्थिति को देखते हुए हम फ्रांसीसी नागरिकों को वहां जाने से बचने की सलाह देते हैं, वह भी तब तक के लिए जब तक कि वहां स्वास्थ्य में सुधार न हो।" फ्रांस में कोविड-19 के अब तक 217,797 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिसमें शुक्रवार को सामने आए नए मामले 1,130 शामिल है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 10 नई मौतों के साथ यहां अब तक 30,192 लोगों ने वायरस के कारण अपनी जान गंवा दी है।           


हथियार परीक्षण का दावा खारिज किया

मॉस्को/ वाशिंगटन डीसी/ लंदन। रूस ने अमेरिका और ब्रिटेन के उन दावों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि उसने अंतरिक्ष में उपग्रह रोधी हथियार का परीक्षण किया है। इसके साथ ही रूस ने कहा कि ये आरोप साबित करते हैं कि अमेरिका खुद अंतरिक्ष में हथियार तैनात करने का इरादा रखता है।


अमेरिका और ब्रिटेन के अधिकारियों ने गुरुवार को दावा किया था कि 15 जुलाई को उपग्रह रोधी हथियार के परीक्षण से संकेत मिलता है कि रूस ऐसी प्रौद्योगिकी विकसित करने का प्रयास कर रहा है जो अंतरिक्ष में अमेरिका और उसके सहयोगी राष्ट्रों की संपत्ति के लिए खतरा पैदा कर सकता है।रूस के विदेश मंत्रालय ने आरोपों को खारिज करते हुए एक बयान में कहा कि 15 जुलाई के परीक्षण से अंतरिक्ष में किसी तरह का खतरा पैदा नहीं हुआ है और यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करते हुए किया गया। बयान में यह भी कहा गया कि रूस की अंतरिक्ष गतिविधियों और शांतिपूर्ण अभियानों को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है।         


27 जुलाई से वैक्सीन का मानव परीक्षण

मॉस्को। पहली संभावित कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में सफलता के बाद रूस अब दूसरी कोरोना वैक्सीन बनाने में जुट गया है। समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को रूस की उपभोक्ता सुरक्षा निगरानी का हवाला देते हुए बताया कि साइबोरियन वेक्टर इंस्टीट्यूट द्वारा विकसित रूस की दूसरी संभावित कोरोना वायरस वैक्सीन का इंसानों पर परीक्षण(मानव ट्रायल) किया जाएगा। इसकी शुरुआत 27 जुलाई से होगी। 


गौरतलब है कि मॉस्को में गेमालेया संस्थान द्वारा विकसित एक वैक्सीन के मानव ट्रायल का प्रारंभिक चरण इसी महीने पूरा हुआ, जो सफल रहा। रूस ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि उसने कोरोना वैक्सीन बनाने की दिशा में मानव ट्रायल को सफलतापूर्वक पूरा किया है। रूस के वैज्ञानिकों ने इस वैक्सीन के रिजस्ट पर खुशी जताई। रूसी अधिकारियों ने इस वैक्सीन इस बड़े पैमाने पर उत्पादन की योजना बनानी शुरू कर दी है।           


जैविक युद्ध क्षमताओं के बीच समझौता

बीजिंग/ इस्लामाबाद। ‘जैविक युद्ध क्षमता’ बनाने के लिए चीन और पाकिस्तान के बीच एक समझौते की खबर आई है, और इस समझौते से जुड़े दावों के केन्द्र में वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी है। ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार एंथनी क्लैन, जो एक वेबसाइट क्लेक्सॉन के सम्पादक हैं, ने एक खबर में इस समझौते का खुलासा किया है। क्लैन के मुताबिक, ये समझौता चीन की वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी और पाकिस्तान की डिफेंस, साइंस और टेक्नोलॉजी ऑर्गनाइजेशन के बीच हुआ है। ऐसा लगता है कि ये केवल ज्वॉइंट रिसर्च के लिए किया गया एक समझौता होगा, जो ‘उभरती संक्रामक बीमारियो’ पर होगी, लेकिन एंथनी क्लैन दावा करते हैं कि ये समझौते से ज्यादा एक कुटिल एजेंडा है। ये प्रोग्राम पूरी तरह चीन द्वारा वित्तपोषित है, और इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है क्योंकि चीन पाकिस्तान में काफी कुछ निवेश करता रहा है। इस समझौते के तहत चीन को चीन की सीमाओं के बाहर यानी पाकिस्तान में भी जैविक एजेंट्स पर परीक्षण करने की इजाजत मिल गई है।


रिपोर्ट के मुताबिक, ये एक गुप्त सौदा है, जिसकी जानकारी दुनियां से छुपाई जा रही है। पाकिस्तान में एक सीक्रेट जगह है जहां रोग फैलाने वाले घातक कीटाणुओं (पैथोजेन) से जुड़े कई रिसर्च प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। पैथोजेन एंथ्रेक्स की तरह हैं, जिनका इस्तेमाल जैविक हथियार के रूप में किया जा चुका है। इससे पहले शुक्रवार को ज़ी न्यूज के सहयोगी चैनल (wion) ने एंथनी क्लैन से बातचीत की, उसने कहा कि नई दिल्ली को इस तरफ ध्यान देना चाहिए क्योंकि ये मसला भारत के लिए सीधा और बड़ा खतरा है।         


2 वाटर स्प्रिंकलर मशीनों का उद्घाटन

प्रयागराज। माननीय महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत नगर निगम परिसर में नगर निगम के कर्मचारियों को फेस शील्ड तथा सेट का वितरण किया गया। तत्पश्चात नगर निगम द्वारा निर्मित कराई गई दो वाटर स्प्रिंकलर मशीन का उद्घाटन किया गया। यह मशीन एन.जी.टी. के दिशा-निर्देश के अनुसार वायु में धूल के कण को समाप्त करने, वृक्षों की धुलाई का कार्य, कीटनाशक का छिड़काव तथा सैनिटाइजेशन का कार्य करती है। माननीय महापौर के द्वारा उक्त का संचालन स्वयं की देखरेख में शहर के चौक क्षेत्र कोतवाली से प्रारंभ करते हुए, लोकनाथ चौराहा, मीरगंज, बताशा मंडी, गुड़ की मंडी, ऊंचा मंडी, सुलकी चौराहा, बहादुरगंज,कोठा पार्चा डाट का पुल से रामबाग, चंद्रलोक चौराहा, रामभवन चौराहा, मुट्ठीगंज होते हुए ई.सी.सी. कॉलेज, कटघर, कल्लू कचौरी चौराहा, हटिया, मोती पार्क होते हुए मानसरोवर चौराहा, चंद्रलोक चौराहा, साउथ मलाका, हीवेट रोड, जानसेनगंज चौराहा से लीडर रोड होते हुए बड़ी स्टेशन, नखाश कोना से पुनः चौक कोतवाली आदि तक कराया गय। इस अवसर पर श्री रवि रंजन नगर आयुक्त प्रयागराज, श्री सतीश कुमार मुख्य अधिशाषी अभियंता, श्री पुरुषोत्तम अधिशासी अभियंता, श्रीमती कुसुमलता व अनूप मिश्रा पार्षद, श्री सुरेंद्र नाथ पांडेय अवर अभियंता, श्री वीरेंद्र पांडेय फोरमैन कर्मशाला, श्री अश्विनी वर्मा सफाई निरीक्षक व डी. पी. सिंह, मनोज श्रीवास्तव, गौरव मिश्रा, हर्ष केसरी, विवेक साहू, गुड्डू साहू, नितिन केसरवानी, आदि लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्ट-बृजेश केसरवानी


प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण

एसपी-डीएम ने हॉटस्पॉट का किया निरीक्षण
भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। जनपद में कोरोना वायरस के आंकड़ों में जहां लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है, तो वहीं प्रशासन भी सख्त नजर आ रहा है। एसपी विनीत जसवाल डीएम शामली जसजीत कौर ने हॉटस्पॉट इलाकों का निरीक्षण किया। वह हॉटस्पॉट इलाकों में रह रहे लोगों से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।पुलिस कर्मियों को शक्ति से लॉक डाउन का पालन कराने के निर्देश दिए। शामली के गुरुद्वारा तिराहे पर सीओ शामली जितेंद्र कुमार ने खुद गाड़ियां रोक कर चेक की और लोगों को कोरोना से बचने के बारे में जागरूक किया वह फेस मास्क ना पहनने वालों पर कार्रवाई की।


 दरअसल आपको बता दें जनपद शामली में कोरोनावायरस ने अपने पैर पसार ने एक बार फिर शुरू कर दिए हैं। जनपद शामली में रोज कई मामले कोरोनावायरस के निकल कर आ रहे हैं, तो वहीं प्रशासन भी सख्त सख्त रवैया से लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करा रहा है। जनपद शामली के एसपी द्वारा नगर के विभिन्न चौराहों पर एडवरटाइजिंग के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है। कोरोनावायरस के नियमों का पालन करें, फेस मास्क लगाएं, आपस में 2 गज की दूरी बनाए रखें, जनपद शामली के एसपी डीएम ने आज हॉटस्पॉट इलाकों का निरीक्षण किया, और हॉटस्पॉट में रह रहे लोगों से बातचीत की। डीएम एसपी जवाहर गंज पहुंचे और हॉट स्पॉट क्षेत्रों में भ्रमण किया। वह हॉटस्पॉट में रह रहे लोगों से जानकारी ली। एसपी डीएम शामली ने सभी हॉटस्पॉट इलाकों में निरीक्षण किया, और हॉटस्पॉट पर निगरानी रख रहे पुलिसकर्मियों से हॉटस्पॉट इलाकों पर निगरानी रखी।              


अग्रसेन समिति द्वारा मेधावियोंं को सम्मान

जिला मेधावियों को महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने किया सम्मानित


भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। जनपद में शनिवार को महाराजा अग्रसेन सेवा समिति शामली द्वारा जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित योजना के अंतर्गत वर्ष 2020 के जिला टॉपर कक्षा 12 में 98.6 प्रतिशत अंक लाने वाले अग्रवाल समाज के योद्धा - अभिनव गोयल (सिल्वर बेल्स स्कूल शामलीं का छात्र) को समिति टीम ने महाराजा अग्रसेन जी का पटका पहनाकर स्वागत किया और सम्मानित करते हुए ट्रॉफी प्रदान की गई।साथ ही अभिनव गोयल को व उसके माता पिता को शुभकामनाएं भी दी। साथ मे वार्ड 23 सभासद पति निशिकांत संगल जी का भी पटका पहनकर अभिनंदन नन्द किशोर मित्तल जी ने किया। मेधावी छात्राओ के सम्मान में कक्षा 10 की जिले की टॉपर सी0 बी0 एस0 सी0 की सिल्वर बेल्स स्कूल की छात्रा अग्रवाल समाज का शामली में नाम रोशन करने वाली अपूर्वा तायल को समिति के जिलाध्यक्ष मनीष मित्तल ने पटका व ट्रॉफी देकर सम्मानित करते हुए शुभकामनाये भी दी।अग्रवाल समाज के लिए गौरव की बात है कि इन दोनों मेधावियों ने अग्रसेन भगवान के आशीर्वाद से समाज मे गौरव बढ़ाया है। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के जिला उपाध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल ने अभिनव गोयल को ऑफिसर बनने की शुभकामनाएं प्रेषित की व आगे की पढ़ाई में लगाकर करने की प्रेरणा दी। दिल्ली यूनिवर्सिटी से अभिनव गोयल बी कॉम की आगे की पढ़ाई करेगा।छात्रा अपूर्वा तायल टॉपर को समिति की टीम ने शुभकामनाएं दी।            


बेटी की हत्या में पिता को जेल भेजा

अतुल त्यागी


 बेटी की हत्या में पिता गिरफ्तार, भेजा जेल


हापुड़। प्रेमी ने दर्ज करवाई थी प्रेमिका के परिजनों पर रिपोर्ट
हापुड़ संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक युवती की मौत के मामलें में प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका पत्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामलें में आज पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
जनपद के सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक युवती बबीता का एक युवक दिनेश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका परिजन विरोध कर रहे थे। जून माह में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत हो गई और परिजनों ने युवती का अंतिम संस्कार कर दिया।  मौत से अगले दिन प्रेमी दिनेश ने थाना सिम्भावली में परिजनों पर आनन किलिंग का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और पुलिस को बताया था कि फरवरी माह में आर्यसमाज में उसने प्रेमविवाह कर लिया था। थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि मामलें में पुलिस ने मृतका के आरोपी पिता रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।इससे पूर्व दोनों भाई मनोज व सनोज को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।           


सटोरियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

अतुल त्यागी


क्रिकेट सटोरियों के पर कुतरने की तैयारी


हापुड़। आईपीएल क्रिकेट मैच शुरु होने से पहले ही पुलिस ने क्रिकेट सटोरियों के पर कुतरने की तैयारी शुरु कर दी है।
पुलिस ने हापुड़ कोतवाली व थाना हाफिजपुर में दर्ज क्रिकेट सटोरियों की कुंडली खंगालनी शुरु कर दी है कि कौन-कौन क्रिकेट सटोरिया कब-कब जेल गया और वर्तमान में मुकद्दमों का स्टेटस क्या है। इसके अतिरिक्त किस-किस सटोरिएं ने गठजोड़ करके गिरफ्तारी से बच गया और जमानत पा ली।
बता दें कि हापुड़ के कुख्यात क्रिकेट सटोरियों ने लोगों को धोखा देकर अथाह सम्पत्ति का साम्राज्य स्थापित किया है और कई परिवारों को बर्बाद किया है तथा कई लोग आत्महत्या कर चुके है।           


लाटरी-धंधेबाजो की संपत्ति होगी जब्त

अतुल त्यागी


लाटरी धंधेबाजों की सम्पत्ति होगी जब्त


हापुड़। जनपद के लोगों को मोटे ब्याज का लालच देकर अथाह सम्पत्ति डकारने के आरोपियों की सम्पत्ति जब्त होना निश्चित माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सूबे के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन्होंने अपराध से अथाह सम्पत्ति एकत्र की है। उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाए। नई शिवपुरी के रजनीश अग्रवाल व सुशील अग्रवाल तथा पटेल नगर के कृष्ण कुमार अग्रवाल पर आरोप है कि तीनों सगे भाइयों ने अवैध तरीके से अथाह सम्पत्ति एकत्र की है। आजकल तीनों भाई गैंगस्टर के तहत डासना जेल में बंद है।
पता चला है कि खुफिया तंत्र आरोपियों की सम्पत्ति का ब्यौरा खंगाल रहा है। शिवपुरी के घर पर ताला लटका है।                               


एसएचओ सहित 3 वाहनों को टक्कर मारी

अतुल त्यागी


एसएचओ की गाड़ी समेत तीन वाहनों को ट्रक ने मारी टक्कर


हापुड़। शनिवार को जनपद में एक अनियंत्रित ट्रक ने हापुड़ कोतवाली की गाड़ी समेत तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हालांकि इस दौरान कोई जानहानी नहीं हुई लेकिन दो लोग ज़ख्मी हो गए। मामला सुबह लगभग 10 बजे मेरठ रोड बस अड्डे के बाहर का है, जहां मेरठ रोड तिराहे से मेरठ की ओर जा रहे ट्रक ने पहले एक मयूरी को टक्कर मारी। उसके बाद हापुड़ कोतवाली की गाड़ी में साइड मारते हुए सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी। बेकाबू ट्रक को काबू में करने के लिए वहां मौजूद महिपाल अपनी जान की बाजी लगाकर चलते ट्रक में चढ़ गया और उसके ब्रेक लगा दिए। हादसा इतना खतरनाक था कि मयूरी के दो हिस्से हो गए। एक टुकड़ा तो मौके पर ही रह गया जबकि दूसरा ट्रक के साथ कुछ मीटर की दूरी तक घिसटता चला गया। इस हादसे में मयूरी चालक और उसके रिश्तेदार को चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया है। अगर महिपाल अपनी जान की बाजी न लगाता तो ये हादसा और भी बड़ा और बेहद खतरनाक हो सकता था।             


तेजी से बढ़ रहे हैं 'कंटेनमेंट जोन'

अतुल त्यागी


अतरपुरा में कोरोना मरीज मिलने के बाद ये इलाके हुए बफरज़ोन घोषित


हापुड़। एक जून को गोल मार्किट में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद आसपास के गली-मौहल्लों में कोरोना संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। सोमवार को जिला प्रशासन को मौहल्ला अतरपुरा से एक तीस वर्षीय व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद इन इलाकों को पुन: नियंत्रण में लेकर बफर ज़ोन घोषित किया गया है। ये मौहल्ले हैं: गोल मार्किट, माता मौहल्ला, साधना मार्किट, कृष्णा गली, गांधी गंज, पाटिया मंडी, सत्तीवाड़ा, अतरपुरा, प्रेमपुरा, खुर्जा पेच, पक्का बाग मंडी, भगवती गंज, जवाहर गंज, भोला गंज, गंज मौहल्ला, सर्राफा बाजार, खाई, बूरा गली, पुराना बाजार, चाहे कमाल, बराही मौहल्ला, नगर पालिका, कबाड़ी बाज़ार, कसेरठ बाज़ार, बुर्ज मौहल्ला, सब्जी मंडी, ब्रह्मनान, शिवपुरी, कासिमपुरा, नवज्योति कॉलोनी, शिवचरणपुरा, घनश्यामपुरा, कोठीगेट, महेशपुरी, पीरवाउद्दीन, पुरानी चुंगी, शास्त्री नगर, मुजफ्फरपुरा को नियंत्रण में लेकर बफर ज़ोन घोषित किया गया है।           


यूपी में युवक का सिर कुचल कर हत्या की

जौनपुर। जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में शुक्रवार की रात बरात में गए युवक का सिर कूचकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को हत्या का खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा करते हुए जौनपुर एसपी सिटी  संजय कुमार ने बताया कि बोलेरो में मिले शव की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई थी। उन्होंने बताया कि मृतक अशोक कुमार (40) की पत्नी का अवैध संबंध एक युवक से हो गया था। जिसकी जानकारी मृतक अशोक को थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता था। इसी कारण पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करवा दी। बता दें कि मृतक अशोक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। इसी मकान में पत्नी रिशु ब्यूटी पार्लर चलाती है। पति बोलेरो संचालक था। जो खुद अपना वाहन चलाया करता था अवैध संबंधों की शक में युवक की हत्या कर शव उसी के वाहन मे फेंका गया है। मृतक की पत्नी रीशू देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे अशोक घर से जफराबाद एक बरात में शामिल होने की बात कहकर अपनी बोलेरो खुद चलाते हुए निकले थे।


इसके बाद वह नहीं लौटे। आज सुबह बगल के गांव महमदपुर में इमामपुर मार्ग पर खेत में खड़ी बोलेरो में अशोक का शव पाया गया। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त के बाद सूचना पुलिस और परिजनों को दी। शव की स्थिति देख सिर पर किसी वजनी वस्तु से प्रहार कर हत्या की बात स्पष्ट हो रही है।फिलहाल पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ में जुटी है।


विद्यार्थियों के लिए 'दीक्षा आरंभ' कार्यक्रम

नई दिल्ली। कोरोना वैश्विक महामारी के दौर में उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन सहायता मुहैया कराई जाएगी। दाखिला लेने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय, छात्रों और शिक्षण संस्थानों के बीच ऑनलाइन सामंजस्य स्थापित करेगा।दरअसल, सीबीएसई समेत विभिन्न बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित कर चुके हैं। इसके उपरांत अब लाखों छात्र विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों की दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। वहीं पीएचडी, एमबीए, इंजीनियरिंग और मेडिकल संकाय से संबंधित उच्च शिक्षण संस्थानों में भी प्रवेश परीक्षाएं आरंभ होने वाली है।


स्कूल की पढ़ाई पूरी करके कॉलेज में दाखिले की तैयारी कर रहे इन लाखों छात्रों के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एक विशेष कार्यक्रम ‘दीक्षा आरंभ’ तैयार किया है। ‘दीक्षा आरंभ’ नामक इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को देश के विभिन्न कॉलेजों में दाखिले की प्रकिया से लेकर अन्य सभी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। कॉलेजों में दाखिले के लिए छात्रों हेतु आरंभ किए गए इस कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा , “स्कूल लाइफ से निकलकर कॉलेज के माहौल में प्रवेश करना छात्रों के लिए कठिन होता है। इसलिए ‘दीक्षा आरंभ’ लॉन्च किया गया है। इसमें ऐसे प्रोग्राम शामिल किए गए हैं, जो कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों के लिए मददगार साबित होंगे।” उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए आने वाले छात्र किसी प्रकार की दुविधा, असमंजस अथवा कठिनाई में उलझ कर न रह जाए, इसके लिए उन्हें अध्यापक के रूप में एक गाइड मुहैया कराया जाएगा। इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए देश भर के 32 अलग-अलग विश्वविद्यालयों के अध्यापकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।


उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के दौरान छात्रों की मदद के लिए 32 विश्वविद्यालयों के 1650 अध्यापकों को ‘दीक्षा आरंभ’ कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष ट्रेनिंग दी गई है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा के 40 विभिन्न संस्थानों ने छात्रों की दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय भी ले लिया है।विश्वविद्यालयों के अकादमिक कैलेंडर को तैयार करने वाली यूजीसी की कमेटी ने अपनी सिफारिश में कहा, “देशभर के सभी कॉलेजों में सप्ताह में 6 दिन पढ़ाई होनी चाहिए। परिस्थिति को देखते हुए देश में उच्च शिक्षा के लिए नया सत्र जुलाई के बदले सितंबर से होना चाहिए। यह कमेटी शनिवार को भी कॉलेज चालू रखने की पक्षधर है।”           


खाई में गिरा अनियंत्रित वाहन, 3 की मौत

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में शुक्रवार देर रात अंत्येष्टि में शामिल होकर वापस घर लौट रहे लोगों का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई मेंं गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें बागेश्वर के तीन लोगों की मौत हो गयी है। खैरना पुलिस चौकी की प्रभारी आशा बिष्ट ने बताया कि दुर्घटना रात को लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई है। मृतक बागेश्वर जनपद के थरप गांव के निवासी था।


बताया जाता है कि सभी हल्द्वानी के चित्रशिला घाट से उसकी अंत्येष्टि में शामिल होकर वापस बागेश्वर लौट रहे थे। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुयालबाड़ी के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 150 से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में तीन लोग धीरेन्द्र नगरकोटि, मोहन सिंह और हीरा प्रकाश नगरकोटि सवार थे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रबंधन बल एवं क्वारब चौकी की पुलिस की ओर से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। इसी दौरान मृतकों के परिचित अन्य लोग भी मौके पर जुट गये। वे भी अन्य वाहनों से इनके साथ बागेश्वर लौट रहे थे। रात के अंधेरे में बारिश के बीच ही सभी ने मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। आखिरकार दो लोगों के शव रात को ढूंढ लिये गये थे जबकि हीरा प्रकाश नगरकोटि लापता थे। आज सुबह परिजनों की ओर से मौके पर पुनः ढूंढखोज की गयी। उन्हें लापता हीरा प्रकाश का शव कोसी नदी के किनारे पड़ा दिखायी दिया। एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया और तीसरे शव को भी नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस पंचनामा भरने के साथ ही अन्य कार्यवाही में जुट गयी थी।                 

मर्यादा पुरुषोत्तम के भाइयों को आसन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को श्रीरामजन्मभूमि में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के भाइयों को नये आसन पर विराजमान कराया। पांच अगस्त को होने वाले भव्य राम मंदिर के शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री आज दोपहर अयोध्या पहुंचे और अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन पूजन किया। इस मौके पर उन्होने लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की प्रतिमाओं को नये आसान पर विराजमान कराया।


एक दिवसीय संक्षिप्त दौरे के दौरान सीएम योगी पांच अगस्त को प्रस्तावित भूमि पूजन के कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे और आमंत्रित मेहमानों की सूची को अंतिम रूप देंगे। मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी भी जायेंगे और बाद में संतों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि पांच अगस्त को दोपहर 1215 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। भूमि पूजन काशी, प्रयागराज और अयोध्या के आचार्य वैदिक मंत्रो द्वारा करेंगे।               

श्रीराम 'निर्भयपुत्र'

गरीब के आशियाने पर दबंगों की नजर

गरीब को जमीन बनाने से दबंगों ने खदेड़ा


कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिराथू तहसील के गरई गांव में गरीब की पुस्तैनी भूमि पर गाँव के दबंगों ने तांडव कर गरीब को जमीन बनाने से खदेड़ दिया। गरीब धर्मपाल पुत्र स्वर्गीय बृजपाल निवासी छुटकी गरई ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच कर दबंगो के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किया है! 
धर्मपाल न्याय के लिए अधिकारियों की चौखट पर दौड़ लगा रहा है! लेकिन अभी तक गरीब को न्याय नहीं मिला है। सूचना के अनुसार घटनास्थल पर तहसील दार हल्का लेखपाल मैं फोर्स सहित मौके पर पहुँचे है और प्रकरण की जांच कर  निर्देशित किया है!जिस पर गरीब अपनी भूमि पर मकान निर्माण करवा रहा था गांव के अराजक तत्व महेंद्र कुमार पुत्र सुखराम ,धर्मेंद्र कुमार पुत्र  सुखराम ,राजेंद्र कुमार पुत्र सुखराम, रामनरेश पुत्र देशराज , देश राज पुत्र जगदीश, नितिन पुत्र धीरेंद्र आदि लोग जमीन पर पहुंचकर गरीब को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर खदेड़ दिया! धर्मपाल स्थानीय पुलिस में शिकायत दिया लेकिन पुलिस ने भूमि का मामला होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं किया जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर धर्मपाल ने जांच कर दबंगो के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किया है।


धर्मेंद्र सोनकर


यमुना में नहाने गए 2 बच्चे डूबे

सुनील पुरी


फतेहपुर। यमुना नदी में नहाने गए दो बच्चे नदी में डूबे।*
नाग पंचमी पर गुड़िया कूटने के बाद दोस्तो के साथ यमुना में नहाने गए थे बच्चे। 11 वर्षीय सीता और 14 साल का पवन नहाते समय यमुना में डूबे।


स्थानीय गोताखोरों के साथ पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी।अभीतक नही लग पाया नदी में डूबे बच्चों का पता।
चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा गांव की घटना। 


4 करोड़ फिरौती मांगी, 7 अरेस्ट किए

गोंडा। गोंडा जिले से अपहृत हुए बच्चे की सशकुशल बरामदगी करने वाली पुलिस और एसटीएफ टीम को एडीजी ने एक-एक लाख के इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि ऑडियो भेजकर चार करोड़ की फिरौती मांगने वाली महिला समेत छह लोगों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़ा है। 
सीओ के मुताबिक शुक्रवार से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। शनिवार को अपहरणकर्ताओं की भौरीगंज रोड पर सर्विलांस से लोकेशन मिली थी। इसके बाद एसटीएफ और पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो कार एक खंभे से जा टकराई। कार टकराने के बाद भागने के लिए बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी, दो बदमाश बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने बच्चे को सशकुल बरामद कर लिया। मुठभेड़ के बाद लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंनें बच्चे की सकुशल बरामदगी पर पुलिस और एसटीएफ की टीम को एक-एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। 
जांच कराकर अन्य दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि मुठभेड़ मामले में जो भी व्यक्ति संलिप्त है उसके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। साथ उन्होंने मीडिया को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान एक पुरुष और एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। 
महिला बोली-चार करोड़ भेजो नहीं तो बच्चे की उम्मीद छोड़ो
गोंडा जिले के करनैलगंज से कारोबारी के पोते की किडनैपिंग के बाद कारोबारी के पास एक ऑडियो आया। जिसमें किडनैपिंग में शामिल महिला कारोबारी को धमकी दे रही है। महिला बोली-बच्चे की सलामती के लिए चार करोड़ की व्यवस्था करो। नहीं तो बच्चे की उम्मीद छोड़ दो। 
एक महिला समेत छह लोग मुठभेड़ में गिरफ्तार 
मुठभेड़ का खुलासा करते हुए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि शनिवार को हुई पुलिस और एसटीएफ की मुठभेड़ में एक महिला समेत छह लेागों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में सूरज पांडे निवासी शाहपुर थाना परसपुर, हाल मुकाम सकरोरा थाना करनैलगंज, छवि पांडे पत्नी सूरज पांडे, राज पांडेय, उमेश यादव निवासी सकरोड़ा पूर्वी थाना करनैलगंज, दीपू कश्यप निवासी सोनवारा थाना करनैलगंज को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। सभी लोग गोंडा जिले के रहने वाले हैं। उनके पास से अपहरण में प्रयोग की गई एक कार, एक 32 बोर की पिस्टल, दो अदद कारतूस, 315 बोर का तंमचा भी बरामद किया गया है।             


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...