मंगलवार, 7 जुलाई 2020

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


 जुलाई 08, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-330 (साल-01)
2. बुधवार, जुलाई-08, 2020
3. शक-1943, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि- तीज, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:31,सूर्यास्त 07:27।


5. न्‍यूनतम तापमान 26+ डी.सै.,अधिकतम-39+ डी.सै.। बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)           


सोमवार, 6 जुलाई 2020

कष्ट में भूटान, भारत से चिढ़ रहा चीन

अब भूटान को सता, भारत से चिढ़ रहा चीन


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली/ बीजिंग/ मास्को। भारत और चीन के बीच सबकुछ अबतक ठीक भले न हुआ हो, लेकिन 15 जून के बाद हालातों को और बिगड़ने नहीं देने में रूस ने अहम रोल अदा किया है। रूस खुलकर सामने तो नहीं आया लेकिन उसकी कोशिश के बाद ही चीन ने भारत के 10 जवानों को छोड़ा था, वर्ना हालात और बिगड़ सकते थे। सहयोगी अखबार इकनॉमिक टाइम्स को इसकी जानकारी मिली है।
अब भूटान को सता, भारत से चिढ़ा रहा चीन 


दरअसल, 15 जून की रात गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हुए वहीं चीन के भी कई मारे गए, जिसकी साफ जानकारी उसने अबतक नहीं दी। इस पूरे घटनाक्रम में चीन ने भारत के 10 जवानों को पकड़ लिया था। भारत के पास भी चीन के कुछ जवान थे। फिर रूस के कहने पर चीन जवान छोड़ने को राजी हुआ था। रूस ने इसलिए की थी पहल
दरअसल, रूस ने 23 जून को एक मीटिंग रखी थी। इसमें रूस-इंडिया-चीन (RIC) के विदेश मंत्रियों को हिस्सा लेना था। लेकिन 15 जून के बाद भारत ने साफ कह दिया था कि ऐसे हालातों में चीन से बातचीत नहीं हो पाएगी। इसपर रूस ने चीन से बात शुरू की। कहा कि टेंशन को कम करने के लिए उसे भारतीय जवानों को छोड़ना चाहिए। रूस चाहता था कि तीनों देशों के बीच होनेवाली RIC पटरी से न उतरे।              



क्या है 'गुलाबी बर्फ' का रहस्य

रोम। बर्फ सफेद होती है इसे देखने और इसका आनंद लेने के लिए लोग पहाड़ों का रुख करते हैं। लेकिन आज हम आपको गुलाबी बर्फ के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि गुलाबी बर्फ आज भी रहस्य बनी हुई है। इसकी जांच चल रही है। यह गुलाबी बर्फ इटली में देखी जाती है। इटली के वैज्ञानिक गुलाबी बर्फ के रहस्य का पता लगाने में जुटे हैं। 


माना जाता है कि ऐसा शैवाल के कारण होता है। शैवाल कहां से आते हैं इसे लेकर भी बहस चल रही है। वहीं इटली के राष्ट्रीय अनुसंधान परिषद के बायाजियो डी मौरो ने कहा कि प्रेना ग्लेशियर के कुछ हिस्सों पर देखी गई गुलाबी बर्फ ग्रीनलैंड में पाए जाने वाले एक पौधे के कारण होती है।


उनका कहना है कि यह कोई खतरनाक शैवाल नहीं है। यह प्राकृतिक हैं जो वसंत और गर्मियों के समय में देखे जाते हैं। इसे एंकिलोनिमा नॉर्डेंसकोइल्डि के रूप में भी जाना जाता है। माना जाता है कि यह ग्रीनलैंड के डार्क जोन में मौजूद है जहां बर्फ पिघल रही है। यह बर्फ धूप में तेजी से पिघलती है। तेज धूप में उन्हें पानी और हवा मिलती है। इस दौरान सफेद बर्फ में लाल रंग जुड़ जाता है। हालांकि इन सभी बातों को लेकर बहस जारी है।                         


श्रीराम 'निर्भयपुत्र'


दुनिया से 'जैविक-युद्ध' लड़ रहा है चीन

वाशिंगटन डीसी/ बिजिंग। कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका और चीन के बीच विवाद बढ़ चुका है। जबकि दक्षिण चीन सागर को लेकर दोनों देशों में पहले से तनाव रहा है। शनिवार को अमेरिका के दो युद्धपोत ने अभ्यास किया। अब चीन की ओर से इस पर प्रतिक्रिया आई है।


अमेरिकी युद्धपोत नजदीक आए तो चीन ने दी धमकी- हमारे पास खतरनाक हथियारः कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अमेरिकी युद्धपोतों के अभ्यास पर कहा है कि चीन की सेना की मेहरबानी है कि अमेरिका ऐसा कर रहा है। बता दें कि अमेरिकी युद्धपोतों के अभ्यास के वक्त ही चीनी सेना भी दक्षिण चीन सागर में अभ्यास कर रही थी। इससे पहले चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि एक गैर क्षेत्रीय देश अपनी ताकत दिखा रहा है जो हजारों मील दूर स्थित है। वहीं, ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि दक्षिण चीन सागर पर पूरी तरह चीनी सेना का नियंत्रण है। चीनी सरकार का मुखपत्र समझे जाने वाले अखबार ने लिखा कि चीनी की सेना के पास युद्धपोत को नष्ट करने के लिए DF-21D और DF-26 जैसे काफी खतरनाक हथियार हैं। इन्हें एयरक्राफ्ट कैरियर किलर भी कहा जाता है।


अमेरिकी युद्धपोत नजदीक आए तो चीन ने दी धमकी- हमारे पास खतरनाक हथियारः चीन और अमेरिका, दोनों ही दक्षिण चीन सागर इलाके में तनाव के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं।वहीं, अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर अमेरिका ने चीन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और यह भी कहा था कि ऐसे सबूत मिले हैं कि वायरस चीन की लैब से लीक हुआ। हालांकि, चीन इन आरोपों को झूठा बताता रहा है।


अभ्यास में यूएस नेवी का शक्ति-प्रदर्शन

बिजिंग/ वाशिंगटन डीसी। दक्षिण चीन सागर में जारी अमेरिकी युद्धाभ्‍यास में यूएस नेवी जोरदार शक्ति प्रदर्शन कर रही है। चीन की धमकी के बाद अमेरिका के 11 फाइटर जेट ने एक साथ साउथ चाइना सी के विवाद‍ित इलाके में उड़ान भरी। इस दौरान चीन केवल गीदड़भभकी देता रह गया। अमेरिका की इस आक्रामक कार्रवाई से भड़के चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने इसे शक्ति का खुला प्रदर्शन करार दिया।
दक्षिण चीन सागर में एक साथ उड़े 11 फाइटर जेट
परमाणु बम ले जाने में सक्षम अमेरिका के B-52H बमवर्षक विमान के साथ अमेरिका के 10 अन्‍य फाइटर जेट और निगरानी विमानों ने रविवार को एक साथ दक्षिण चीन सागर में उड़ान भरी। ये सभी विमान अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर निमित्‍ज से उड़ान भरे थे। यूएसएस निमित्‍ज के साथ यूएसएस रोनाल्‍ड रीगन एयरक्राफ्ट कैरियर भी युद्धाभ्‍यास में हिस्‍सा ले रहा है।               


चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'


संक्रमण के विरुद्ध दीवार, आगरा मंडल

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए एक बार फिर 'आगरा' मॉडल की तारीफ हो रही है। अब इसे मेरठ और गाजियाबाद में लागू किया जाएगा। इसके लिए आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) के वरिष्ठ चिकित्सक को शासन ने बुलाया है। 


एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. टीपी सिंह को मुख्यमंत्री के निर्देश पर गाजियाबाद और मेरठ में संक्रमण के नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है। वो लखनऊ में दो दिन रुककर कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज, जांच, आइसोलेशन वार्ड में इंतजाम, चिकित्सकीय स्टाफ की कार्ययोजना का आकलन करेंगे। इसके बाद आगरा में अपनाई जा रही कार्ययोजना, जांच, इलाज और बचाव की रिपोर्ट बनाकर मुख्यमंत्री के सुपुर्द की जाएगी। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को रोकने के लिए योजना बनाकर काम किया है। अब यही मॉडल गाजियाबाद-मेरठ में लागू होगा। इसके लिए मेडिसिन विभाग के सीनियर चिकित्सक को शासन के निर्देश पर वहां भेजा गया है, वो आकलन कर आगरा मॉडल की व्यवस्थाओं की संस्तुति करेंगे।               


कोरोना पर 'आस्था' पड़ी भारी, चढ़ा जल

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


कोरोना पर आस्था भारी सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में चढ़ा जल


हापुड़। सावन के पहले सोमवार को  देवों के देव महादेव की आराधना पूरे सावन लोग तन मन से करते हैं। ऐसे में कोरोना महामारी के चलते लोगों के मन में आस्था तो है लेकिन कहीं ना कहीं कोरोना वायरस महामारी का डर भी है। इसी के चलते कहीं मंदिरों में भीड़ देखने को मिली तो कहीं मंदिरों में इक्का-दुक्का ही व्यक्ति देखने को मिला यही हाल हापुड़ जनपद में गढ़मुक्तेश्वर तहसील के बृजघाट में देखने को मिली जहां गंगा के किनारे सावन के पहले सोमवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते थे तथा कांवड़ उठाते थे पूरे सावन प्रत्येक सोमवार को यह सिलसिला जारी रहता था तथा महाशिवरात्रि के पास तो यहां पर कई लाख की संख्या में लोग कांबड  उठाते थे जो गाजियाबाद, दिल्ली, बुलंदशहर, हरियाणा अन्य राज्यों तक जाते थे लेकिन आज नजारा कुछ और ही देखने को मिला जब हमारे संवाददाता बृजघाट पहुंचे तो उन्होंने देखा की गंगा किनारे कुछ ही लोग आ रहे हैं। वह भी अधिकांश वह लोग थे जिनको  किसी न किसी मजबूरी के चलते गंगाघाट आना पड़ रहा है। कोई अपने मृतक पूर्वजों की अस्थि विसर्जन करने आया है तो कोई अन्य जरूरी काम से आया ऐसे में घाट पर चंद लोग ही स्नान करते नजर आए। जब हमारी बात आरती समिति के एक पुजारी से हुई तो उन्होंने बताया कि पिछले सालों के मुकाबले इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा ना तो यहां से कांबड  उठेंगी क्योंकि शासन द्वारा साफ निर्देशित किया गया है कि ना तो कोई शिवभक्त जल उठायेगा और ना ही कांबड  उठाई जाएंगी कोरोना वायरस महामारी  के चलते लोगों का गंगा घाट पर आना बहुत ही कम हो गया है। जिसके कारण यहां पर लोगों को अन्य को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जब हमारे   संवाददाता  द्वारा एक केवट से बात की गई तो उन्होंने बताया की गंगा घाट पर आज हम लोगों को अपना भरण-पोषण करना भारी पड़ रहा है क्योंकि श्रद्धालुओं का आवागमन कम है ऐसे में वे लोग कैसे अपना लालन पालन करें जब इस बाबत वहां बृजघाट व्यापारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते उनका  काम पूरी तरह चौपट हो गया है सावन माह में जहाँ  लाखों की भीड़ हुआ करती थी और वे लोग एक अच्छा खासा बिजनेस करते थे आज उनकी  दुकानदारी में लाले पड़े हुए हैं और दुकानों में ताले पडे हुए है  इक्का-दुक्का आदमी आता है वह भी कोई सामान नही  खरीदता है  ऐसे में यहां व्यापारियों को अत्याधिक घाटा सहन करना पड़ रहा है तथा उनके जीविका चलाना अत्यंत ही कठिन हो गया है।


हमारे संवाददाता जब जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित ग्राम छपकोली  रामेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचे तो वहां देखकर दंग रह गए कि वहां सैकड़ों की संख्या में लोग आए हुए थे तथा मंदिर में जलाभिषेक कर रहे थे। हमारे संवाददाता को देखकर तत्काल पुलिस प्रशासन सचेत हो गया जहां एक तरफ शासन द्वारा साफ निर्देशित किया गया था कि लोग नियमों का पालन करें लेकिन यहां पर लोगों द्वारा  नियमों का पालन करने के लिए कोई तैयार ही नहीं था ना तो लोगो ने मुंह पर मास्क  लगा रखे थे और मंदिर के अंदर मूर्ति,शिवलिंग  को भी छू रहे थे। ऐसे में यदि कोई इंफेक्शन होता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा शासन प्रशासन या मंदिर समिति मंदिर समिति द्वारा भी वहां कोई इंतजाम नहीं था। जब हमारे संवाददाता जनपद के ही ग्राम सबली  स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे तो वहां पर श्रद्धालु थे  तथा नियमों का समिति द्वारा पालन नही किया जा रहा था  इसी बीच अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा मंदिर के पास पहुंचे तथा मंदिर समिति को निर्देशित किया कि चप्पल जूते निकालने के लिए भी एक निश्चित स्थान बनाया जाए और बिना मास्क  के किसी को भी मंदिर के अंदर आने नहीं दिया जाए और उचित दूरी बनाते हुए  दर्शन कराए जाएं समिति विशेष ध्यान रखें कि व्यक्ति सामाजिक दूरी का पालन करें तथा मंदिर में जलाभिषेक के दौरान एक दूसरे से उचित दूरी पर रहे।          


मंत्रियों के नामों की घोषणा की संभावना

पेरिस। फ्रांस में नए प्रधानमंत्री ज्यां कास्ते के साथ काम करने के लिए सोमवार को करीब 20 मंत्रियों के नामों की घोषणा होने की संभावना है। फ्रांसीसी मीडिया की खबरों में कहा गया है कि कास्ते के साथ काम करने के लिए करीब 20 मंत्रियों के नामों की घोषणा की जाएगी। इस संबंध में राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रां ने कहा कि सोमवार को नए मंत्रियों की घोषणा की जा सकती है। उन्होंने रविवार को कई ट्वीट किए। वह अपने पांच साल के कार्यकाल के आखिरी दो साल के लिए नयी सरकार की टीम तैयार करने में जुटे हुए हैं। मैक्रां ने ट्वीट किया कि फ्रांस के आधुनिकीकरण और मुक्त व्यापार के वादों के के साथ 2017 में वह जिस मंच पर खड़े थे, वे अब भी उनकी राजनीति के केंद्र में हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय उथल-पुथल और अनुभव किए जा रहे संकटों को देखते हुए एक नया रास्ता निकाला जाना चाहिए। उन्होंने पिछले हफ्ते एडवर्ड फिलिप को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया था। उनके बाद ज्यां कास्ते को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। कास्ते लोक सेवक रहे हैं। उन्हें इसके पहले मंत्री के पद पर काम करने का कोई अनुभव नहीं रहा है।       


मनोज सिंह ठाकुर


खट्टर ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

राणा ओबराय
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रेसवार्ता में दी अहम जानकारियां
चण्डीगढ़। हाउसिंग पॉलिसी में संशोधन – मुख्यमंत्री
नगर निकायों की जमीन के अलॉटमेंट के लिए पॉलिसी बनी
कालका को नगर परिषद का दर्जा दिया गया-
पंचकूला नगर निगम से कालका को अलग किया
सोशल मीडिया के लिए बनाई गई पॉलिसी – मुख्यमंत्री, चौपाल टीवी
सभी ग्रुप के कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग पॉलिसी- मुख्यमंत्री
सोशल मीडिया को लेकर बनी पॉलिसी – मुख्यमंत्री


मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक जी | मानसून सत्र बुलाने समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा|


* सोशल मीडिया, यूट्यूब, व् वेब चैनल के लिए विज्ञापन की पालिसी बनी, ताकि सरकारी विज्ञापन मिल सके| Acridation खोल दी गयी है। जो रजिस्टर्ड होंगे उनको मान्यता मिलेगी।


* हाउसिंग पॉलिसी में संशोधन |


* सभी ग्रुप के कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग पॉलिसी|


* मोबाइल पर मिलेगी सरकार के कार्यों की जानकारी|


* साइबर सिटी में लोगों को मिलेगी सुविधा| आईटी कंपनियों में काम करने वाले घर से काम कर सकेंगे |
मोबाइल पर मिलेगी सरकार के कार्यों की जानकारी – मुख्यमंत्री
साइबर सिटी में लोगों को मिलेगी सुविधा – मुख्यमंत्री
आईटी कंपनियों में काम करने वाले घर से काम कर सकेंगे – मुख्यमंत्री
मानसून सत्र बुलाने समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा             


लिंग भेद और क्षमता 'संपादकीय'

"मधुकर कहिन"


गऊ भक्ति का ढोंग करने वाले भक्तों से तो सुशीला किन्नर ही निकली बेहतर
चारों पैर कटी हुई गाय लेकर पहुंची एसपी कार्यालय और कि सख्त कार्यवाही की माँग


कल बढ़लिया गांव में एक गाय के चारों पैर काट देने की घटना सामने आई थी। जिस घटना के बाद ग्राम वासियों ने आरोपी सोहन सूरता पर गिरफ्तारी की कार्यवाही करने हेतु मीडिया के समक्ष अपनी बात कही। पुलिस ने भी बात सुन कर , शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। अब उसके बाद क्या हुआ क्या नहीं हुआ ? उसकी चर्चा बाद में करेंगे।


लेकिन आज जब भरी दोपहरी में सुशीला नामक किन्नर उस घायल अधमरी गाय को एक पिकअप वाहन में उठाकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप के कार्यालय पर पहुंचा। और इसे गौमाता पर अत्याचार की संज्ञा देते हुए सोहन सूरता पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगा। तब एक बार तो  किन्नर को देखकर मीडिया और पुलिसकर्मियों में पल दो पल के लिए हड़कंप सा मच गया। बाद में एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने गंभीरता से बात सुनी। 
 लेकिन जिस बहादुरी से उस किन्नर ने चारों पाँव कटी गाय गाड़ी में लाकर एसपी के दरवाजे पर खड़ी कर दी ... वह बहादुरी सैकड़ों गौ सेवा संगठन चलाने वालों और गौमाता के नाम पर सोशल मीडिया पर 24 घंटे बक बक करने वाले अंध भक्तों के मूँह पर करारा तमाचा था।


 अब सवाल यह है कि -❓
 आखिर कहां गए वह गौ भक्त और वह सारे संगठन ? जो गौमाता के नाम पर बड़े बड़े आंदोलनों करते हैं। कहाँ गयी भाजपा, बजरंगदल और आरएसएस की गऊ भक्त टोलियाँ ? क्या यह दावे सिर्फ राजनीतिक फायदे और हिंदुत्व का ढोंग करने मात्र तक सीमित है ? जब एक किन्नर को गौमाता के लिए इतना दर्द है तो ढोंगी गौ भक्तों का अंतर्मन क्या मर गया है ?


 नरेश राघानी


वृक्षारोपणः शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

मानव कल्याण चैरिटेबल फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी ने कानपुर में 8 जवान शहीदों के के नाम पौधे लगाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। मानव कल्याण चैरिटेबल फाउंडेशन राष्ट्रीय धर्मेंद्र त्यागी और उनके पदाधिकारियों ने रामपार्क राजीव गार्डन 100 फुटा रोड कैंप कार्यालय विभिन्न विभिन्न इलाकों में पौधा रोपण करते हुए कानपुर में विकास दुबे दुर्दांत के द्वारा 8 पुलिसकर्मियों कि निर्मम हत्या की थी। अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी ने  उनके नाम एक एक पौधा लगाकर उनको श्रद्धांजलि देते हुए उत्तर प्रदेश  सरकार से मांग करते हैं। जिन पुलिसकर्मियों का विकास दुबे को संरक्षण प्राप्त है और जिन्होंने उनकी गिरफ्तारी की सूचना विकास दुबे तक पहुंचाई उन पर भी हत्या का मुकदमा दर्ज हो उन्हें भी सजा मिलनी चाहिए।
दुर्दांत विकास दुबे ने 8 पुलिस कर्मियों कि निर्मम हत्या करके नक्सलवाद आतंकवाद जैसी घटना को अंजाम दिया। जिससे पूरा देश हैरान है विकास दुबे को उसी की भाषा में जवाब देने की जरूरत है।
धर्मेंद्र त्यागी ने कहा विकास दुबे की स्थाई संपत्ति और साम्राज्य को बेचकर उस पैसे को शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को दिया जाए ताकि और कोई आगे इस तरह का दुर्दांत आतंक का पर्याय ना बने। हमारे देश के लचीले कानून और सभी राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण विकास दुबे इतना बड़ा दुर्दांत बना जिस आदमी ने सभी पार्टियों का संरक्षण प्राप्त करके अपनी राजनीति और दबंग का साम्राज्य और अवैध प्रॉपर्टी बनाकर अपना रुतबा कायम कर रखा था। इतना भय व्याप्त था कोई भी उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।
जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री को भी थाने मेेंं घुसकर गोलियों से भून दिया था और उसकी हत्या कर दी थी कोई भी पुलिसकर्मी अन्य गवाही ना देने के कारण कोर्ट ने बरी कर दिया उसका हौसला बढ़ता चला गया। जिस समय पर एक दर्जा प्राप्त मंत्री को मौत के घाट उतार दिया था उसी समय पाकर गवाही और पुलिस हिम्मत जुटाकर उसको सजा दिलाते तो शायद ही आज पुलिसकर्मी बच सकते थे।


गुरु पूर्णिमा पर रक्तदान शिविर आयोजित

ग्रामीणों ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। 


रतन सिंह चौहान।
होडल पलवल। सौंध गांव में पलवल ज्योतिपुंज डोनर्स क्लब ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रक्तदान शिविर  का आयोजन किया। जिसमें 36 गुरुभक्तों ने रक्तदान कर अपने गुरु को गुरु दक्षिणा दी। शिविर का संयोजन समाजसेवी नेपाल सिंह पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के मुख्य संयोजक आर्यवीर लॉयन विकास मित्तल ने किया। पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज की सह संयोजक अल्पना मित्तल, रीतु अरोडा, बदन सिंह ने किया। नेपाल सिंह ने कहा कि रक्तदान को महादान की संज्ञा दी गई है जो भी व्यक्ति रक्तदान करता है, वह अपने शरीर के अंश से किसी दूसरे को नया जीवन देता है। विकास मित्तल ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि देश भर में फैली कोरोना महामारी के इलाज में सहायक होने के अलावा कई आपातकालीन सर्जरी, सडक दुर्घटना में घायल लोगों की सर्जरी इत्यादि सभी में खून चढ़ाने की जरूरत होती है। कई बार समय पर रक्त का मिल पाना बड़ा मुश्किल हो जाता है, कोरोना के कारण देश में रक्त की कमी ना हो इसीलिए ग्रामवासियों के साथ मिलकर रक्तदान शिविर लगाया गया।             


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...