गुरुवार, 28 मई 2020

भाजपा के खिलाफ ऑनलाइन आंदोलन

सुप्रिया पांडे


रायपुर। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के बीच राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। आज कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ ऑनलाइन राजनीतिक आंदोलन करेगी, तो प्रदेश में बीजेपी सोशल मीडिया पर ट्रेंड अलर्ट मनाएगी।



SPEAK UP INDIA के नाम से सोशल मीडिया में हमला बोलते हुए सभी कांग्रेसी अपनी डीपी पर SPEAK UP INDIA का लोगों लगाएंगे। आज सुबह 11 से 2 बजे के बीच किसी भी सोशल साइट्स में लाइव होकर केंद्र की मोदी सरकार से मांग करेंगे। जिसमें छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत तमाम नेता हिस्सा लेंगे। वही सोशल मीडिया में भाजपा और कांग्रेस आमने सामने होंगे। कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी, तो प्रदेश में बीजेपी सोशल मीडिया पर ट्रेंड अलर्ट मनाएगी। प्रदेश के भूपेश सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर भाजपा विरोध जताएगी। सुबह 11 बजे से 2 बजे तक भाजपाई झूठीकांग्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने का प्रयास करेंगे।




कांग्रेस की यह है 5 मांगें




  • आर्थिक रूप से कमज़ोर व जरूरतमंदों के खातों में 10 हजार रुपए भेजा जाए।

  • राज्य सरकार के बाद अब केंद्र सरकार भी पूरे देश में न्याय योजना लागू करे।

  • किसानों के लिए न्याय योजना द्वारा दिए गए 5700 करोड़ के लिए प्रदेश सरकार को धन्यवाद करें।

  • भारत के प्रवासी मज़दूरों को सकुशल उचित स्थान तक नि:शुल्क एवं सुरक्षित पहुंचाए।

  • मनरेगा मज़दूरों की 200 दिनों की भुगतान सुनिश्चित करें।


देशभर में कांग्रेस पार्टी ने फेसबुक, ट्विटर, यू ट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे प्रचलित सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक साथ 50 लाख कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन जुटाने का लक्ष्य रखा है। आज गुरुवार यानी 28 मई को ऑनलाइन आंदोलन करेगी।


खाना पकाने के अलावा 'नारियल तेल'

नारियल से निकाला गया तेल या सूखी हुई कोकोनट फ्लेक्स साउथ इंडियन कुकिंग यानी कि खाना बनाते समय इस्तेमाल की जाती हैं। लेकिन नारियल के तेल के और भी कई फायदे हैं। अब, जब हम सभी अपने-अपने घरों में हैं और बाहर सैलून नहीं जा सकते तो अब घर के इलाज ही हमारे काम आएंगे। अगर आपको नहीं पता, तो बता दें ििक नारियल के तेल के कई ब्यूटी बेनिफिट्स भी हैं। हम अपनी स्किन के लिए यूं तो कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन घर पर ही ऐसी कई चीजें होती हैं जिससे आप अपनी स्किन का खास ख्याल रख सकते हैं। नारियल तेल को अगर कम मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तो यह सभी स्किन टाइप के लिए अच्छी होती है। इसमें फैटी एसिड होते हैं जो स्किन को हाइड्रेट करने कर सुरक्षित रखने के काम आते हैं। इसमें लिनोलेइक एसिड, विटामिन स्न और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। इसे रात भर चेहरे पर लगाने से कई फायदे होते हैं। नारियल का तेल आपकी स्किन के लिए नाइट सीरम का काम करता है।
चेहरे पर रात भर नारियल के तेल का किस तरह करें इस्तेमाल?
स्टेप 1: 
सबसे पहले नारियल के तेल को अपने दोनों हाथों के बीच रब कर लें। इससे तेल का टेक्सचर एकदम लाइट और सिल्की हो जाएगा।
स्टेप 2: अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे आप छाती और शरीर के अन्य भागों पर भी लगा सकते हैं। आपके शरीर के जिन भागों में अधिक ड्राइनेस है, इसे वहां भी लगा सकते हैं।
स्टेप 3: जमा हुआ या थिक टेक्सचर का तेल चेहरे पर नहीं बचना चाहिए। अगर है तो इसे रुई की मदद से हटा लें। रातभर आपकी स्किन पर नारियल तेल की लाइट परत रहने दें।
स्टेप 4: नारियल के तेल को आंखों में न जाने दें।
आप नारियल के तेल को रात भर लगाने से पहले इसे मेकअप रिमूवर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। कई लोग नारियल के तेल को स्पॉट ट्रीटमेंट यानी कि चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। इसे आंखों के नीचे और स्किन पर ड्राई पैचेज को हटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
चेहरे पर रात भर नारियल तेल लगाने के फायदे



  • नारियल का तेल आपके स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर की मदद करता है। इससे आपकी स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर मॉइस्चर को बचाए रखती है और इससे आपकी स्किन जंवा, फ्रेश, हाइड्रेटेड नजर आती है।

  • नारियल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं। इससे ऐसी स्किन टाइप जिस पर पैचेज, इर्रिटेशन या इससे सम्बंधित परेशानियां रहती हैं, को बेहतर परिणाम मिलता है।

  • इसमें मौजूद लॉरिक एसिड कोलेजन प्रोडक्शन के लिए अच्छा होता है और कोलेजन स्किन को टाइट रखने में मदद करता है। इससे फाइन लाइन्स और झुर्रियों से बचाव होता है।

  • नारियल तेल डार्क पैचेज से भी निजात दिलाने में मदद करता है। इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाने से और फायदा मिल सकता है।
    क्या है इसके साइड-इफेक्ट्स?
    नारियल तेल का रात मेें इस्तेमाल करना हो सकता है कि सभी के लिए सही न हो। ऑयली या एक्ने-प्रोन स्किन के लिए शायद यह फायदेमंद न हो। नारियल का तेल ऐसी स्किन वालों के लिए पोर्स बंद करने का काम कर सकता है। जहां कुछ लोगों की स्किन पर यह स्किन साफ़ करने का काम करता है, वहीं दूसरों के लिए यह एक्ने बढऩे का काम कर सकता है। अगर आपकी ऑयली स्किन है तो इसे यूज करने से आपको ब्लैकहेड्स, पिम्पल्स, व्हाइटहेड्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं।


इंडिया बुल्स ने 2000 कर्मचारियों को निकाला

नई दिल्ली। कोरोना महामारी और देशभर में लागू लॉकडाउन ने कंपनियों और बिजनेस जगत की कमर तोड़ दी है। अब इसका इफेक्ट दिखाई देना शुरू हो गया है। इसके चलते लोगों की नौकरियों पर तलवार लटक रही है और बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां जा रही हैं।



अब बड़ी से लेकर छोटी कंपनियां तक कॉस्ट कटिंग करने में जुटी हैं। रोजाना लाखों लोगों को नौकरियों से हाथ धोना पड़ रहा है। लोग बड़ी संख्या मेंं बेरोजगारी की चपेट में आ रहे हैं। कंपनियां बिना किसी पूर्व सूचना के एक झटके में अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं। इस मिशन में बड़ी से लेकर छोटी तक सभी कंपनियां शामिल हैं। हाल ये है कि कुछ कंपनियां वाहवाही लूटने के लिए पीएम केयर्स फंड में लंबी चौड़ी रकम दे रही हैं लेकिन इन कंपनियों के पास कर्मचारियों की सैलरी देने के लिए पैसे नहीं हैं।



हाल ही में एक अनोखे मामले में फाइनेंस सेक्टर की दिग्गज निजी कंपनी इंडिया बुल्स ने अपने 2000 कर्मचारियों को महज एक वाट्सएप कॉल करके नौकरी से निकाल दिया है। खास बात ये है कि इस कंपनी द्वारा हाल ही में पीएम केयर फंड में 21 करोड़ रुपए का दान दिया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद कंपनी की लोग काफी आलोचना भी कर रहे हैं। अब इसको लेकर कांग्रेस ने भी कंपनी की कड़ी आलोचना की है।


सेब के पोषक तत्व रोगों से बचाएंं

कहते हैं कि रोज एक सेब खाने से कभी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती। जी हां, ये बात बिलकुल सच है कि सेब में इतने पोषक तत्व मौजूद होते हैं कि ये आपको हर बीमारी से बचाकर रखता है। इसमें कैलोरी कम होती है जो कि वजन घटाने में मदद करता है और डायबिटीज के खतरे को कम करने के साथ-साथ सेब आपके दिल को भी हेल्दी रखता है। शायद यही वजह है कि फलों में सेब को इतना पसंद किया जाता है। हम सभी जानते हैं कि सेब स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसके सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इसी तरह सेब दो विपरीत स्वास्थ्य समस्याओं यानी कब्ज और दस्त का इलाज भी करता है। अलग-अलग तरीके से सेब खाने से कब्ज या दस्त दोनों को ठीक किया जा सकता है, आइए जानते हैं कैसे।
सेब के गुण
सेब घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से बना होता है। इसमें 64 फीसदी अघुलनशील फाइबर और 32 फीसदी घुलनशील फाइबर होता है।
सेब से कैसे करें दस्त का इलाज
घुलनशील फाइबर पाचन को धीमा कर देते हैं जिससे दस्त की समस्या कम होती है। सेब के अंदरूनी भाग यानी पल्प और गूदे में घुलनशील फाइबर मौजूद होते हैं। तो अगर आपको दस्त हैं तो बेहतर होगा कि आप सेब का छिलका उतार कर खाएं।
सेब से कब्ज का इलाज
सेब में मौजूद अघुलनशील फाइबर मल की मात्रा को बढ़ाते हैं और आंतों को साफ करने का रास्ता बनाने में मदद करते हैं। इस वजह से सेब कब्ज में लाभकारी होता है। सेब के छिलके में अघुलनशील फाइबर पाए जाते हैं इसलिए अगर आपको कब्ज की समस्या है तो इससे राहत पाने के लिए छिलके के साथ सेब खाएं।
अमेरिकन जरनल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन की एक स्टडी में पाया गया कि जो महिलाएं रोज सेब खाती थीं उनमें सेब न खाने वाली महिलाओं की तुलना में कब्ज की समस्या 13 से 22 फीसदी कम पाई गई।
सेब में पेक्टिन फाइबर भी होता है जो कि एंफोटेरिक प्रभाव देता है। इस प्रकार एक ही फल पेट से जुड़ी दो विपरीत समस्याओं यानी दस्त और कब्ज से छुटकारा पाने में मदद करता है।


चीन में 2 नए मामले सामने आए

बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस के दो नए मामलों की पुष्टि हुई है। दोनों मामले विदेश से आए लोगों में सामने आए हैं। वहीं 23 लोग बिना लक्षण वाले मरीज भी पाए गए हैं, जिनमें से अधिकांश मामले कोविड-19 का केंद्र रहे वुहान से हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को दो मामले सामने आए जिनमें से एक शंघाई में और दूसरा फुजियान में था। हालांकि घरेलू संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। देश में बुधवार को 23 ऐसे लोग संक्रमित पाए गए, जिनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे। बिना लक्षण वाले सभी 413 मरीज चिकित्सा निगरानी में हैं। इनमें से 344 मरीज वुहान में हैं।


अप्रैल में 76 दिन का लॉक डाउन हटाए जाने के बाद वुहान में छह नए मामलों की पुष्टि हुई थी। वहां बिना लक्षण वाले कई मरीज सामने आ रहे हैं, जिससे शहर के अधिकारियों को अपनी सभी 1.12 करोड़ की आबादी की जांच करानी पड़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 65 लाख लोगों की जांच की गई है। बिना लक्षण वाले मरीजों का आना दिक्कत की बात है क्योंकि ये मरीज कोविड-19 से संक्रमित तो पाए जाते हैं लेकिन इनमें बुखार, खांसी या गले में सूजन जैसे कोई लक्षण नहीं दिखाई देते। इनसे दूसरे लोगों में बीमारी फैलने का खतरा होता है। एनएचसी ने बताया कि बुधवार तक चीन में कोविड-19 के 82,995 मामलों की पुष्टि की गई और इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या 4,634 रही।


अमेरिका: 24 घंटे में 1500 की जान ली

अमेरिका में 24 घंटे में करीब 1500 मौतें 


वाशिंगटन। अमेरिका में 24 घंटे में लगभग 1500 मौतें हुई हैं, जबकि 20 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। यहां मौतों का आंकड़ा एक लाख 2 हजार से ज्यादा हो गया है। वियतनाम, इराक, अफगानिस्तान और कोरिया की 44 साल की लड़ाई में जितनी जान गई, 3 महीने में करीब उतनी ही मौतें अमरिका में हुई हैं। वॉशिंगटन डीसी में शुक्रवार से स्टे-ऐट-होम ऑर्डर हटाया लिया जाएगा। मेयर म्युरियल बॉउजर ने बुधवार को इसकी घोषण की। दुनिया भर में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख दो हजार से ज्यादा हो गई है और 17 लाख 45 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। बता दें कि दुनिया भर में इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 57 हजार से ज्यादा हो गई है और 57 लाख 89 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि करीब 25 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी है।


8 लाख के इनामी माओवादी का समर्पण

दंतेवाड़ा। गुरुवार को प्लाटून नं 24 का डिप्टी कमांडर प्रदीप उर्फ भीमा कुंजाम पिता हुर्रा उम्र 25 वर्ष निवासी जबेली थाना अरनपुर द्वारा माओवादियों के खोखले विचारधारा से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर समाज के मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से एवं विकास में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त कर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा डॉक्टर अभिषेक  पल्लव एवं उपपुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ डीएन लाल के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित माओवादी पर छत्तीसगढ़ शासन की नई इनामी पॉलिसी के तहत आठ लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पित माओवादी को छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति के तहत पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।


शुरुआती दौर में शेयर बाजार में बढ़त

 नई दिल्ली। शेयर बाजार की शुरुआत आज यानी गुरुवार को हरे निशान पर हुई। बुधवार को ज्यादातर वैश्विक बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 222.58 अंकों की बढ़त के बाद 31827.80 के स्तर पर था। लगातार तीसरे कारोबारी दिन आज शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में मामूली बढ़त देखी गई। यह 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 71.69 अंक ऊपर 31676.91 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 34.70 अंक ऊपर 9349.65 के स्तर पर खुला। दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचडीएफसी बैंक, यूपीएल, बीपीसीएल, एल एंड टी, आईसीआईसीआई बंक, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एम एंड एम, बजाज ऑटो, टीसीएस, कोल इंडिया, आईटीसी, इंफ्राटेल, बजाज फिन्सर्व, हीरो मोटोकॉर्प, ब्रिटानिया और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान पर खुले। बुधवार को ज्यादातर वैश्विक बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। अमेरिका का बाजार डाउ जोंस 2.21 फीसदी की बढ़त के साथ 553.16 अंक ऊपर 25,548.30 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.77 फीसदी बढ़त के साथ 72.14 अंक ऊपर 9,412.36 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 1.48 फीसदी बढ़त के साथ 44.36 अंक ऊपर 3,036.13 पर बंद हुआ था। वहीं चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.09 फीसदी गिरावट के साथ 2.63 अंक नीचे 2,839.43 पर बंद हुआ था। साथ ही इटली, फ्रांस और जर्मनी के बाजारों में भी बढ़त रही


कोरोनाः 24 घंटे में 6566 नए मामले

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है। भारत भी कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। देश में जारी लॉक डाउन के बाद भी कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 6,566 नए मामले सामने आए हैं और 194 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देश भर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,58,333 हो गई है, जिनमें से 86,110 सक्रिय मामले हैं, 67,692 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 4,531 लोगों की मौत हो चुकी है।


सुप्रीम कोर्ट ने समस्याओं का संज्ञान लिया

 नई दिल्ली। लॉक डाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों की समस्याओं और मुसीबतों का सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को 28 मई के लिए सूचीबद्ध किया है और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से इस मामले में सहयोग करने को कहा है।जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एमआर शाह की बेंच ने केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट इस मामले पर 28 मई को सुनवाई करेगा।कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में केंद्र और राज्य सरकार, दोनों ओर से कमियां रही हैं। कोर्ट ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को आवास, भोजन और यात्रा की सुविधा देने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने की जरूरत है। बता दें कि लॉक डाउन के चलते लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर उन राज्यों में फंस गए थे जहां वह काम करने गए थे। आय और भोजन का कोई साधन न होने के चलते कई श्रमिक घर जाने के लिए पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा पर निकल गए थे। हालांकि, बाद में केंद्र सरकार ने इन मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन और बस सुविधा संचालित करने का फैसला किया था। मजदूरों के पलायन के बाद मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटनाएं सामने आई हैं। कहीं, गर्भवती महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया और उसके कुछ घंटे बाद फिर यात्रा शुरू कर दी। वहीं, कुछ मजदूरों की ट्रेन के नीचे आ जाने से हुई मौत ने भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।


मुंबई में 55 पुलिसकर्मी भी संक्रमित

मुबंई। देश में कोरोना वायरस से संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र राज्य कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,033 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ ही राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 35,058 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह लगातार दूसरा दिन है जब राज्य में कोविड-19 के 2,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक राज्य में 24 घंटे में 55 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।







वहीं, एक संक्रमित पुलिसवाले की मौत भी हुई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वाले पुलिसवालों की संख्या 12 हो गई है। महाराष्ट्र में इसके संक्रमितों का आकंड़ा 35 हजार के पार पहुंच गया है। महाराष्ट्र में संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब 35058 हो गया है। राज्य में सबसे ज्यादा 1249 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 8437 लोग ठीक हुए हैं। आज यानी मंगलवार को आए 2,033 नए मामलों में 300 मामले ऐसे हैं, जिनकी जांच 12 से 16 मई के बीच प्राइवेट लैब में हुई थी। राहत की बात यह है कि दूसरे देशों की तुलना में भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्‍या काफी कम है।






प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


मई 29, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-290 (साल-01)
2. शुक्रवार, मई 29, 2020
3. शक-1943, ज्येठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि- षष्टि, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:39,सूर्यास्त 07:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 24+ डी.सै.,अधिकतम-41+ डी.सै.।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.:-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...