सोमवार, 2 मार्च 2020

पूर्व-नियोजित दंगा 'विचार'

राष्ट्र-चिंतन
कत्लेआम से डरे हिन्दू संपत्ति बेच कर भागेंगे / संपत्ति कब्जाने और हिन्दुओं से भगाने के लिए पूर्व नियोजित था कत्लेआम


हिन्दुओं के कत्लेआम क्यों देखते रहे 'भाजपा-मोदी'
              दिल्ली देश की राजधानी है, जहां पर प्रधानमंत्री बैठते हैं, गृह मंत्री बैठते हैं, नरेन्द्र मोदी सरकार को हिन्दुओं की सरकार कही जाती है, कभी नरेन्द्र मोदी भी हिन्दुओ की अस्मिता के बल पर राजनीति के सिरमौर बने थे, प्रधानमंत्री भी नरेन्द्र मोदी हिन्दुओं की एकता के कारण बने थे। दिल्ली के हिन्दुओं ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी को समर्थन दिया था, इतना ही नहीं बल्कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में डाली थी। दिल्ली के हिन्दुओं को यह कभी आशंका नहीं थी कि उन्हें संकट के समय में नरेन्द्र मोदी,अमित शाह और भाजपा मदद के लिए आगे नहीं आयेंगे, जब उनका सुनियोजित कत्लेआम किया जायेंगा तब नरेन्द्र मोदी की सरकार तमाशबीन बनी रहेगी, कत्लेआम करने वाले दंगाइयों को पूरी छूट दे देगी, नरेन्द्र मोदी की सरकार की पुलिस तमाशबीन रहेगी, नरेन्द्र मोदी सरकार की गुप्तचर एजेंसियां नाकाम रहेगी, उन्हें सुनियोजित कत्लेआम की पूर्व सूचना ही नहीं होगी?
                                   अब दिल्ली के हिन्दू दो तरह की सोच का उत्तर खोजने की कोशिश करने में लगे हैं। पहली सोच उनकी यह है कि अगर उनका कत्लेआम पूर्व नियोजित था तो फिर दिल्ली पुलिस और अन्य गुप्तचर एजेसियों को पूर्व सूचना क्यों नहीं मिल पायी थी? दूसरी सोच यह है कि अगर दिल्ली पुलिस और अन्य गुप्तचर एजेसियों को उनके कत्लेआम की पूर्व सूचना थी तो फिर उनके कत्लेआम को रोकने की जिम्मेदारी नरेन्द्र मोदी सरकार क्यों नहीं उठायी? तटस्थ हिन्दू भी डरे हुए हैं, जो तटस्थ हिन्दू भाजपा के समर्थक नहीं थे और कांग्रेस, कम्युनिस्ट और अरविन्द केजरीवाल के समर्थक थे उनकी भाषा बदल गयी है, वे भी अब अपने आप को असुरक्षित समझ रहे हैं। उनकी भी सोच यही है कि तथाकथित धर्मनिरपेक्षता क्या हिन्दुत्व को समाप्त करने के लिए है, हिन्दुओं के कत्लेआम कराने के लिए है।
                        स्वतंत्र समीक्षा यही है कि यह दंगा नहीं था बल्कि हिन्दुओं का कत्लेआम था। बन्दूकें किन लोगों ने चलायी, छोटे हथियार कौन लोग चलाये, देशी राॅकेट लांचर किन लोगों ने चलाये, आईबी के नौजवान के शरीर को चाकुओं से गोद कर छलनी करने वाले कौन लोग थे , दिल्ली की पुलिस के हवलदार रतन लाल की मौत किन लोगों की गोली से हुई, आईपीएस अधिकारी किन लोगों की पत्करबाजी में घायल हुए हैं? अब यह तो लाइव भी देखा गया है। किनके घरों में और किनके छतों पर देशी राॅकेट लांचर पाये गये है, किनके घरों और छतों पर गुलेल मिली हैं, किनके घरों के छतों पर पत्थर मिले हैं, कितने घरों और छतों पर पेट्रोल बमें मिले हैं, किनके घरों और किनके छतों पर ऐसिड मिली है? टयूशन गयी पांच हिन्दू लड़कियों को किन लोगों ने अपहरण करने की कोशिश की थी, यह भी स्पष्ट हो गया है। दंगे वाले क्षेत्र में एक वर्ग के बच्चे दंगों के दिन स्कूल क्यों नहीं गये थे, यह सब भी स्पष्ट हो गया है। सड़को पर इतने पत्थर पडे हैं जिन्हें उठाने में दिल्ली नगर निगम को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी का कहना है कि सिर्फ कुछ ही सड़कों पर 50 टन से ज्यादा पत्थर और अन्य मलवा उठाया जा चुका है। कुछ ही सड़कों पर कोई एक नहीं बल्कि 50 टन पत्थर और अन्य मलवा मिलना क्या संकेत देता हैं? संकेत तो यही देता है कि यह दंगा, यह कत्लेआम कितना भयानक था, कितना पूर्व नियोजित था, ऐसे कत्लेआम करने वाले समूह के लोग क्या शांति के कभी पक्षधर हो सकते हैं?
                                              दंगे के दिन की परिस्थितियां सिर्फ कारण नहीं रही हैं? दंगे के दिन की परिस्थितियां को कारण मानने वाले लोगों को एक नहीं बल्कि कई परिस्थितियों और कई प्रश्नों का उत्तर देना होगा? सबसे बडी बात यह है कि कोई भी हथियार रातो-रात या फिर मिनटों-मिनटों में तैयार नहीं होते हैं, कई टन पत्थर कोई मिनटों-मिनट में जमा नहीं हो सकते हैं, गुलेंले कोई मिनटों-मिनट में तैयार नहीं होती हैं, देशी राॅकेट लाचरें कोई मिनटों में तैयार नहीं होते हैं, दीवारों में राॅकेट लांचरों को फिक्स करने का कार्य मिनटों में नहीं होते हैं, पेट्रोम बम मिनटों में तैयार नहीं होते हैं? सबसे बडी बात यह है कि कोई शांति प्रिय व्यक्ति इस तरह का खतरनाक विनाशक हथियार निर्माण नहीं कर सकता है और न ही इस तरह के विनाशक हथियारों का सग्रह कर सकता है। कोई आतंकवादी संगठन, कोई अपराधी समूह और कोई हिंसक समूह ही देशी राकेट लांचर, देशी गुलेंले, पेट्रोल बमें बना सकते हैं, ऐसे समूह ही ऐसिड जमा कर सकते हैं, ऐसे समूह ही ऐसिड अटैक कर सकते हैं। सबसे बडी बात यह है कि ये सभी खतरनाक और विनाशक हथियार जिससे हिन्दुओं का कत्लेआम हुआ है कोई सभी घरों में तो नहीं बनें होंगे, कहीं एक-दो जगहों पर ही बनें होंगे? फिर ऐसे खतरनाक और विनाशक हथियार कहां बनेंगे होगे, बनाने वाले कौन लोग होंगे और फिर ऐसे खतरनाक और विनाशक हथियार को घर-घर कैसे पहुंचाया गया होगा, घर-घर पहुंचाने वाले कौन लोग होंगे?
                                      अब जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, जिनके घरों में ये सभी हथियार मिले हैं और जिन पर हिन्दुओं के कत्लेआम के आरोप लगे हैं वे तर्क कैसे दे रहे हैं, यह भी देख लीजिये। उनका कहना है कि उनके घर में तबाही के जो खतरनाक और विनाशक हथियार मिले हैं वे कहां से आये , यह उन्हें नहीं मालूम है, उनके घरों के छतो से कौन लोग पत्थरबाजी कर रहे थे, कौन लोग राॅकेट लांचर फेक रहे थे, कौन लोग ऐसिड फेक रहे थे, यह भी नहीं मालूम है। ये कह रहे हैं कि बाहरी लोग थे, पर बाहरी लोग कैसे उनके घरों में जमा किये गये थे, ये यह बताने के लिए तैयार ही नहीं है। अब जो मीडिया में लाइव तस्वीरें आयी हैं और जो वीडीओ वायरल हुए हैं, उससे स्पष्ट है कि कोई एक दिन-दो दिन की यह कारस्तानी नहीं थी बल्कि यह महीनों से इसकी तैयारी थी। सिर्फ आम आदमी पार्टी का मुस्लिम नेता पार्षद ही नहीं बल्कि कांग्रेस के पूर्व पार्षद की दंगाई भूमिका के सारे प्रमाण हैं।


अभी दिल्ली पुलिस दंगे में मारे गये लोगों के नामों का खुलासा नहीं कर रही है। पर जब खुलासा दिल्ली पुलिस करेगी तब लोग न केवल अंचभित होगे बल्कि उनके अंदर में डर भी कायम हो जायेगा। यह सबकों मालूम है कि 95 प्रतिशत हिन्दू ही कत्लेआम के शिकार है। मुस्लिम समूदाय से सिर्फ दो-चार लोग ही मृत्यु के शिकार होगे। जिस तरह का खेल पहले होता था उसी प्रकार का खेल अब भी हो रहा है। हिन्दुओं के कत्लेआम के गुनहगारों को बचाने की कोशिश हो रही है। कपिल मिश्रा को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। जिस तरह के बयान कपिल मिश्रा ने दिया था उससे भी खतरनाक बयान तो रोज मुस्लिम नेता दे रहे थे, उस तरह के बयान तो शाहीन बाग में बैठे मुस्लिमों के नेता दे रहे थे। कपिल मिश्रा ने सिर्फ चेतावनी दी थी , दिन दिनों में रास्ते खुलवाने का अल्टिमेटम दिया था। कपिल मिश्रा के प्रदर्शन समूह पर पत्थरबाजी और दंगा तो मुस्लिम समूदाय के लोगों ने शुरू किया था। 
दिल्ली के हिन्दू बेहद डरे हुए हैं। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से अपनी संपत्ति बेच कर भागने लगेंगे। कत्लेआम का शिकार कौन होना चाहेगा? मुश्किल बहुल क्षेत्रों में रहने का अब अर्थ कभी भी कत्लेआम शिकार होना हो गया है। मुस्लिम अपराधियों ने जिस तरह कैरान में हिन्दुओं के साथ सूलक किया था और कैराना से हिन्दुओं को खाली कराने की सफल भी हुए उसी तरह की स्थिति अब दिल्ली में बनी है।
हिन्दुओं के सामने अब विकल्प क्या है? पहले भाजपा और मोदी पर उन्हें विश्वास था। पर अब भाजपा और मोदी भी दिल्ली में हिन्दुओं के कत्लेआम पर तमाशबीन बनी रही। विपक्षी पार्टियां पहले से ही हिन्दू विरोधी और मुस्लिम पक्षी थी। अगर हिन्दुओं में डर का समाधान नहीं किया गया तो फिर हिन्दू भी कट्टरवाद के रास्ते पर चल सकते हैं। भाजपा और मोदी के लिए भी आत्मपंथन का समय है।


सनातनी संदीप गुप्ता


एडीएम ला पर बैट से हमला, हालत स्थिर

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रविवार को एक शख्स ने अपर जिलाधिकारी (ADM) पर क्रिकेट बैट से जानलेवा हमला कर दिया। अपर जिलाधिकारी थाना कवि नगर के सेक्टर 14 में एक पार्क में टहल रहे थे, तभी जगवीर सिंह नाम के एक शख्स ने उनपर बैट से हमला कर दिया। हमले में एडीएम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस ने कहा कि गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र में ADM LA (अपर जिलाधिकारी भूमि अधिग्रहण) मदन सिंह गबरियाल पार्क में टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक जगवीर सिंह नाम के शख्स ने क्रिकेट बैट से उनपर हमला कर दिया। जगवीर सिंह हरियाणा के जींद का रहना वाला है।


हमले में घायल एडीएम को तत्काल यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उनके सिर का सीटी स्कैन किया है। चिकित्सकों ने उनकी हालत स्थिर बताई है और कहा कि वे खतरे से बाहर हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त अपर जिलाधिकारी पर हमला हुआ उस वक्त उनके साथ गनर भी मौजूद नहीं थे।


होली स्पेशल रसमलाई ठंडाई रेसिपी

होली आने में गिनती के दिन बचे हुए हैं। ऐसे में इस दिन को खास बनाने के लिए ठंडाई भी पी जाती है। आज हम आपको बता रहे हैं, होली स्पेशल रेसिपी ठंडाई रसमलाई की रेसिपी- 


सामग्री : 
2 कप दूध
3 कप चीनी
1 चम्मच इलायची
2 चम्मच पिस्ता
2 चम्मच काली मिर्च
3 लीटर पानी
1 चम्मच सौंफ
2 चम्मच बदाम
2 चम्मच तरबूज के बीज
1 चम्मच गुलाबजल
आधा कप रोज पेटल
मेन डिश के लिए
1 चम्मच मैदा
7 चम्मच सिरका
3 लीटर पानी
4 कप चीनी
विधि : 
एक कटोरे में कुछ बादाम, पिस्ता और तरबूज के बीज तीन-चार घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद इन्हें मिक्सर में डालकर एक पेस्ट बना लें।
एक पैन में इलायची, सौंफ और काली मिर्च को भून लें। इसके बाद इन्हें पीस कर इनका पाउडर बना लें।
एक बर्तन में दूध उबालें और उसमें केसर और चीनी डाल दें। उसे ठंडा होने दें।
सभी ड्राई फ्रूट्स और पिसे हुए मसाले उसमें मिला दें। इसके बाद उसमें गुलाब की पंखुड़ियां डाल दें। ठंडाई तैयार है।
अब रसमलाई बनाने की विधि
4-5 कप पानी में सिरका डालें।
इस सिरके को दूध में डालकर तब तक गर्म करें जब तक दूध का सॉलिड नहीं हो जाता है।
छेना को एक कपड़े में रखकर इसमें से पानी निचोड़ दें। उसे अलग बर्तन में रखें लें।
छेना में थोड़ा सा मैदा मिलाएं और उसे गूंथ लें। इसके बाद इसको रसगुल्ले की तरह गोल बना लें। इसके बाद पानी में चीनी डालकर उबालें और सीरा बना लें।
रसमलाई को सीरे में डालकर 5-10 मिनट के लिए उबाल लें। इसे निचोड़कर एक्स्ट्रा सीरा निकाल लें और उपर ठंडई डालकर इसे सर्व करें।


होलाष्टक प्रारंभ, मांगलिक कार्यों पर रोक

आज से मांगलिक कार्यों पर आठ दिन के लिए रोक लग जाएगी। ऐसे में अब होली के बाद ही शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी। आज सोमवार दोपहर 12:52 बजे से होलाष्टक प्रारंभ हो रहे हैं, जिसके चलते 16 संस्कार सहित मांगलिक कार्यों पर विराम लगेगा। 
भारतीय मुहूर्त विज्ञान व ज्योतिष शास्त्र प्रत्येक कार्य के लिए शुभ मुहूर्तों का शोधन कर उसे करने की अनुमति देता है। इस प्रकार प्रत्येक कार्य की दृष्टि से उसके शुभ समय का निर्धारण किया गया है। जैसे गर्भाधान, विवाह, पुंसवन, नामकरण, चूड़ाकरन विद्यारम्भ, गृह प्रवेश व निर्माण, गृह शांति, हवन यज्ञ कर्म, स्नान, तेल मर्दन आदि कार्यों का सही और उपयुक्त समय निश्चित किया गया है। 
इस प्रकार होलाष्टक को ज्योतिष की दृष्टि से एक होलाष्टक दोष माना जाता है, जिसमें विवाह, गर्भाधान, गृह प्रवेश, निर्माण, आदि शुभ कार्य वर्जित हैं।
ज्योतिषाचार्य पंडित हृदयरंजन शर्मा ने बताया कि होलाष्टक आज 2 मार्च से प्रारंभ हो रहे हैं, जो 9 मार्च होलिका दहन के साथ ही समाप्त हो जाएंगे। इसका मतलब आठ दिनों का यह होलाष्टक दोष रहेगा। जिसमें सभी शुभ कार्य वर्जित हैं। इस दौरान हिन्दू धर्मों के 16 संस्कारों को न करने की सलाह दी जाती है।
क्या करते हैं होलाष्टक में :
ज्योतिषाचार्य पंडित हृदयरंजन शर्मा ने बताया कि माघ पूर्णिमा से होली की तैयारियां शुरू हो जाती है। होलाष्टक आरंभ होते ही दो डंडों को स्थापित किया जाता है, इसमें एक होलिका का प्रतीक है और दूसरा प्रहलाद से संबंधित है। ऐसा माना जाता है कि होलिका से पूर्व 8 दिन दाह-कर्म की तैयारी की जाती है। यह मृत्यु का सूचक है। इस दु:ख के कारण होली के पूर्व 8 दिनों तक कोई भी शुभ कार्य नहीं होता। जब प्रहलाद बच जाता है, उसी खुशी में होली का त्योहार मनाते हैं। 
होलाष्टक में शुभ कार्य करना अशुभ माना गया है। यदि होलाष्टक में शुभ कार्य किए जाते हैं तो उसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। विवाह यदि किया जाए तो जीवनभर पति-पत्नी के बीच संबंधों में टकराव आएगा। होलाष्टक में हिंदू धर्मों के 16 संस्कारों को न करने की सलाह दी जाती है।
-आचार्य लवकुश शास्त्री, ज्योतिषाचार्य।


गेंदबाजी-बल्लेबाजी से प्रभावित कप्तान


क्राइस्टचर्च। मैदान पर सितारों से सजी टीम इंडिया न्यूजीलैंड के सामने एक बार फिर कागजी शेर साबित हुई। कीवी टीम ने दूसरे और अंतिम टेस्ट में भारत को तीन दिन के भीतर सात विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 से क्लीनस्वीप किया। भारत के 132 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 36 ओवर में तीन विकेट पर 132 रन बनाकर जीत दर्ज की। इससे पहले भारतीय टीम आज सुबह छह विकेट पर 90 रन से आगे खेलने उतरी और सुबह एक घंटे के अंदर ही उसकी दूसरी पारी 124 रन पर सिमट गई।
कीवी कप्तान केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ क्वीन स्वीप करने के बाद कहा है कि टीम इंडिया वर्ल्ड क्लास टीम है और उन्हें यहां हराना काफी संतोषजनक है। टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने वाले काइल जैमीसन की तारीफ करते हुए विलियमसन ने कहा कि उसके अंदर काफी टैलेंट है और उसने पूरी सीरीज में टीम के लिए काफी अहम योगदान दिया। उनके अंत में बनाए रनों की वजह से हम वर्ल्ड की नंबर वन टीम भारत पर दवाब बनाने में सफल रहे। जैमीसन काफी लंबे हैं और इन कंडीशन में उसकी हाइट उसे एकस्ट्रा बाउंस दिलाने में काफी मदद करती है। अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए विलियमसन बोले कि गेंदबाजों ने सही एरिया में गेंद डाली जिसका उन्हें काफी फायदा मिला। पिच ने टेस्ट मैच के तीनों दिन अच्छा बर्ताव किया। मुझे लगता है हमारी पारी के दौरान 30-40 रनों की साझेदारी अहम रही। मुझे नहीं लगता कि अंतिम रिजल्ट दिखाता है कि मैच कितना कड़ा था। यह पूरी सीरीज शानदार रही और खिलाड़ियों ने दिखाया कि उनमें जीत के लिए कितना जुनून है।



हवाई यात्रा में मुफ्त वाई-फाई सुविधा

नई दिल्ली। अब उड़ान के दौरान मिलेगी वाई-फाई की सुविधा। मोदी सरकार ने एयरलाइन कंपनियों को इसकी इजाजत दी है। भारत में उड़ान के दौरान विमान में वाई-फाई सेवाएं मुहैया कराने की घोषणा पिछले महीने टाटा समूह की कंपनी नेल्को और पैनासॉनिक एवियॉनिक्स कॉरपोरेशन ने की थी। उस समय बताया गया था कि विस्तारा एयरलाइंस के साथ इस सेवा की शुरुआत की जाएगी। बता दें विस्तारा टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त कंपनी है।  इसको लेकर नेल्को के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( CEO ) पीजे नाथ ने कहा है कि, 'हम यह बताकर उत्साहित हैं कि नेल्को देश में लंबे समय से प्रतीक्षित उड़ान ब्रॉडबैंड सेवाओं की शुरुआत कर रही है। विस्तारा इस सेवा से जुड़ने वाली पहली विमानन कंपनी है।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नेल्को ने इस बाबत पैनासोनिक एवियॉनिक्स कॉरपोरेशन की एक अनुषंगी के साथ साझेदारी की है। बता दें दिसंबर 2019 में खबर आई थी कि विस्तारा में जनवरी से यात्रियों को इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी मिलने लगेगी। नेल्को एक वीसैट सेवा प्रदाता कंपनी है, जिसको सरकार से वीसैट लिंक मिल गया है। मोदी सरकार ने विस्तारा को स्पेक्ट्रम भी दे दिया है। डेटा मिलने से भी यात्री व्हाट्सएप जैसे एप का इस्तेमाल फोन कॉल करने के लिए कर सकते हैं। दरअसल मई 2018 से पहले भारतीय हवाई क्षेत्र में उड़ने वाले प्रत्येक विमान को डाटा या फोन सेवा की मंजूरी नहीं थी। यात्रा के वक्त यात्रियों को अपना मोबाइल फोन बंद करके या फिर फ्लाइट मोड पर रखना होता था। यह नियम विदेश से आने वाली उड़ानों पर भी लागू था, हालांकि अब दूरसंचार विभाग ने पहले लगाई रोक को हटा लिया है। 
वाई-फाई का इस्तेमाल करने की शर्त
यह भी शर्त रखी गयी है कि वाई-फाई का इस्तेमाल करने के दौरान भी यात्री अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, जैसे लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन, स्मार्टवाच, ई-रीडर आदि को “फ्लाइट” या “एरोप्लेन” मोड में ही रखेंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि उड़ान के दौरान वाई-फाई का इस्तेमाल तभी हो सकेगा जब नागर विमानन महानिदेशालय इसके लिए विमान को सत्यापित करता है।


370: बड़ी बेंच को नहीं जाएगा मामला

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 के अधिकांश प्रावधानों को निरस्त किए जाने को चुनौती देनेवाली याचिकाओं को बड़ी बेंच में भेजने से मना कर दिया। बता दें कि न्यायमूर्ति एन.वी. रमण की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने इस मामले में फैसला गत 23 जनवरी को सुरक्षित रख लिया था।
एक याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील दिनेश द्विवेदी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि अनुच्छेद 370 मामले में सुप्रीम कोर्ट के ही पूर्व के दो फैसले पांच-पांच जजों वाली पीठ द्वारा दिए गए थे। इसलिए इस मुद्दे पर अब सात या अधिक जजों की पीठ ही सुनवाई कर सकती है। ज्ञात है कि 1959 में प्रेमनाथ कौल केस और 1968 में संपत पारेख केस में अनुच्छेद 370 को लेकर फैसले आए थे। संपत पारेख केस के फैसले में अदालत ने कहा था कि अनुच्छेद 370 तब ही निष्प्रभावी हो सकता है जब राष्ट्रपति जम्मू-कश्मीर संविधान सभा द्वारा इस मामले में संस्तुति के बाद निर्देश जारी करते हों। वहीं प्रेमनाथ कौल मामले के फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि कश्मीर के शासक की पूरी शक्तियां अनुच्छेद 370 के द्वारा सीमित नहीं की गई हैं। अदालत ने कहा था कि अनुच्छेद 370 के अस्थायी प्रावधान इस अवधारणा पर हैं कि भारत और जम्मू-कश्मीर का मौलिक संबंध जम्मू-कश्मीर संविधान सभा द्वारा अंतिम रूप से निर्धारित तथ्यों पर आधारित होगा।
केंद्र सरकार तथा जम्मू-कश्मीर संघ शासित क्षेत्र ने इन संदर्भों का विरोध किया और कहा कि उक्त दोनों फैसलों में कोई विरोधाभास नहीं है। केंद्र ने पक्ष रखा कि अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को दी गई संप्रभुता अस्थायी थी।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने गत वर्ष 5 अगस्त को संसद से प्रस्ताव पारित कर अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधानों को निष्प्रभावी घोषित कर दिया था और राज्य को दो संघ शासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था।


ड्रोन हमले में सीरिया के 19 जवानों की मौत

सीरिया। इदलिब प्रांत में तुर्की की तरफ से किये गए ड्रोन हमलों में सीरिया के कम से कम 19 सैनिकों की मौत हो गयी। मानवाधिकार निगरानी संस्था ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तुकीर् ने ड्रोन हमलों से सीरिया के जबल-अल-ज़ाविये और अल-हमदिये शिविर में सीरियाई सेना के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। 
ब्रिटेन आधारित मानवाधिकार संस्था के अनुसार पिछले 72 घंटों में तुर्की की तरफ से इसी तरह के हमलों में सीरियाई सरकार के करीब 93 सैनिकों और सरकार समर्थक लड़ाकुओं की मौत हो गयी है। इससे पहले स्टेट समाचार एजेंसी एसएएनए ने बताया था कि सीरियाई सेना ने इदलिब में तुकीर् के तीन ड्रोन मार गिराये है और तुर्की ने सीरिया के दो लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया है। तुर्की के रक्षा रक्षा मंत्री हुलुसी अकार ने कहा कि तुकीर् का एकमात्र लक्ष्य आत्मरक्षा के अधिकार के तहत इदलिब में सीरियाई सैनिक और समर्थक है। उन्होंने कहा कि सीरिया के समर्थन करने वाले रूस से तुकीर् नहीं लड़ना चाहता है। उन्होंने रूस से अनुरोध किया है वह सीरिया सरकार से बात करें और इदलिब में हो रहे संघर्ष को रोकने के लिए बोले। 


राष्ट्रपति का दीक्षांत समारोह एक घंटा लेट

मनोज कुमार ठाकुर


रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के निर्देश पर बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह निर्धारित समय से एक घंटे बाद सुबह 11 बजे प्रारंभ हुआ। राष्ट्रपति ने यह निर्देश बोर्ड परीक्षार्थियों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए दिया था। 
ज्ञात हो कि राष्ट्रपति के निजी सचिव विक्रम सिंह ने श्री कोविंद को बताया था कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा और सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा चल रही है। राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान कई मार्गों को अवरुद्ध कर दिया जाता है, इससे परीक्षार्थियों को दिक्कत हो सकती है। इसके बाद ही राष्ट्रपति ने दीक्षांत समारोह 1 घंटे विलंब से शुरू करने का निर्देश था, ताकि परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केन्द्र पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।


राष्ट्रपति श्री कोविंद को ज्ञात हुआ कि दीक्षांत समारोह के लिए निर्धारित समय सुबह 10 बजे है, इससे परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केन्द्र तक समय पर पहुंचने में परेशानी हो सकती है। राष्ट्रपति ने इसके बाद स्वयं अधीनस्थों को निर्देश दिया कि उनका कार्यक्रम एक घंटे बाद, सुबह 11 बजे से रखा जाये। वे पूर्व निर्धारित समय के एक घंटे बाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ भवन से रवाना होंगे। राष्ट्रपति के निर्देश के परिपालन में जिला प्रशासन तथा केन्द्रीय विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अपने दीक्षांत समारोह का समय एक घंटा बढ़ा दिया था।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सभी देशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


मार्च03, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-205 (साल-01)
2. मंगलवार , मार्च 03, 2020
3. शक-1941,फाल्गुन - शुक्ल पक्ष, तिथि-नवमी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 06:45,सूर्यास्त 06:13
5. न्‍यूनतम तापमान 16+ डी.सै.,अधिकतम-25+ डी.सै.।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.:-935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...