मंगलवार, 28 जनवरी 2020

एके को शाहिनबाग जाने की चुनौती दी

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला तेज़ करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ‘आप’ प्रमुख को दिल्ली के शाहीनबाग जाने की चुनौती दी, ताकि विधानसभा चुनाव में लोग यह फैसला कर सकें कि उन्हें किसे वोट देना है। शाहीनबाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है।


नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला तेज़ करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ‘आप’ प्रमुख को दिल्ली के शाहीनबाग जाने की चुनौती दी, ताकि विधानसभा चुनाव में लोग यह फैसला कर सकें कि उन्हें किसे वोट देना है। शाहीनबाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। शाह ने उत्तर पश्चिम दिल्ली के रिठाला में एक चुनावी सभा मेंकहा कि केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी राममंदिर के निर्माण और अनुच्छेद 370 निरस्त किये जाने के खिलाफ थे और उन्हें देश की छवि एवं सैनिकों की कोई परवाह नहीं थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को डर है कि वे उनके वोट बैंक को बिगाड़ देंगे। उन्होंने सवाल किया, ‘‘ क्या आप उनके वोट बैंक हैं? उनका वोट बैंक कहां है? ’’ इस पर भीड़ ने जवाब दिया, ‘‘शाहीनबाग।’’ भाजपा नेता ने दावा कि दिल्ली पुलिस ने “संर्कीण गलियारा काटने की कोशिश” और पूर्वोत्तर को शेष भारत से अलग करने की टिप्पणी के आरोप में जेएनयू के छात्र शरजील इमाम के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया है। 
शाह ने कहा, “मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या वह शरजील इमाम को पकड़वाने के पक्ष में हैं या नहीं? क्या आप शाहीनबाग के लोगों के साथ हैं या नहीं, कृपया दिल्ली के लोगों को बताएं।” इमाम शाहीनबाग में प्रदर्शन के शुरुआती आयोजकों में से एक था। भाजपा पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी कालिंदी कुंज के शाहीनबाग खंड को नहीं खोलना चाहती है, इसलिए वह इस पर ‘गंदी राजनीति’ कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की कानून व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी केंद्र की है और ‘‘यदि वह कह रही है कि उसे मुझसे अनुमति चाहिए तो मैं अनुमति दे रहा हूं, एक घंटे में सड़क का जाम हटा दो।’’
केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं आपको लिखकर दे सकता हूं कि भाजपा शाहीन बाग में उस मार्ग को खोलना नहीं चाहती है। शाहीन बाग मार्ग आठ फरवरी तक बंद रहेगा और फिर नौ फरवरी को खुल जाएगा।’’ केजरीवाल को ‘टुकड़े टुकड़े’ गैंग का सदस्य करार देते हुए शाह ने उन पर निशाना साधा और कहा कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी उनकी पार्टी की नहीं सुनेंगे।
उन्होंने कहा, “ वे हमारी नहीं सुनेंगे। आप लोग (‘आप’ नेता) कहते हैं कि आप शाहीनबाग के साथ हैं। अगर आप में हिम्मत है तो जाइए और उनके साथ बैठिए । और दिल्ली को फैसला लेने दीजिए।” एक अन्य रैली में जनकारी में शाह ने राहुल गांधी और केजरीवाल पर राष्ट्रीय मुद्दे पर ‘वोटबैंक’ की राजनीति करने और शाहीन बाग के प्रदर्शन का ‘समर्थन’ करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, ‘‘ मोदी सरकार राष्ट्री विरोधी तत्वों को नहीं बख्शेगी।’’
 
पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने केजरीवाल सरकार पर अस्थायी कर्मचारियों की नौकरी पक्की करने, मुफ्त वाई फाई देने, नये स्कूल और कॉलेज खोलने, सड़कें बनाने और यमुना को साफ करने जैसे वादों को नहीं पूरा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया केजरीवाल अन्ना हजारे की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम की मदद से सत्ता में आये लेकिन बाद में पूरी तरह बदल गये। उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने कहा था कि वह सरकारी आवास या वाहन और अन्य सुविधाएं नहीं लेंगे लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने सारी सुविधाएं ले लीं।’’ उन्होंने राजद्रोह के मामले में जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ नेता कन्हैया कुमार के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं देने को लेकर भी दिल्ली सरकार की आलोचना की।


आतंकी को जिंदा पकड़ने में सफलता

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामुला में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार सुबह जम्मू कश्मीर पुलिस ने बारामूला जिले के अंद्रेगाम पट्टन से लश्कर के आतंकी को जिंदा पकड़ लिया है। 19 साल के इस आतंकी का नाम साजिद फारूक डार बताया जा रहा है और यह आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का आतंकी है। आतंकी साजिद कश्मीर के बारामूला का ही रहने वाला है। इससे पहले भारतीय सेना ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जैश-ए-मोहम्मद के स्वंयभू प्रमुख कारी यसिर सहित तीन आतंकियों को मार गिराया था। पुलिस और सेना के अधिकारियों ने बताया कि यासिर पिछले साल पुलवामा हमले में शामिल था जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान मारे गए थे। संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, श्रीनगर स्थित चिनार कोर के जनरल-ऑफिसर-कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों और पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि आतंकवादी समूह गणतंत्र दिवस पर एक बड़े हमले की योजना बना रहा था। कुमार ने कहा, त्राल मुठभेड़ में हमने तीन आतंकवादियों को मार दिया जिसमें जैश ए मोहम्मद के कश्मीर क्षेत्र के स्वयंभू प्रमुख कारी यासिर शामिल था। वह पिछले साल फरवरी (आईईडी) विस्फोट और लेथपोरा (आईईडी) विस्फोट में शामिल थे। वह एक आईईडी विशेषज्ञ है और उग्रवादियों की भर्ती के साथ-साथ पाकिस्तान से उन्हें लाने ले जाने में भी शामिल था।


रोज दो अंडे खाने से होंगे फायदे

हमें यकीन है कि आपने वह विज्ञापन ज़रूर देखा होगा, जिसमें एक शख्य अपने पोते को समझाते हुए कि ‘संडे हो या मंडे, रोज़ खाओ अंडे’, कहते हैं कि अंडे खाने की वजह से ही वह तंदरुस्त रहते हैं। चाहे, उबले हुए, पोच्ड या फिर स्क्रैमबल्ड हों, कई लोगों के लिए अंडा रोज़ का हेल्दी नाश्ता होता है। वहीं, कई ऐसे भी लोग हैं जिनका मानना है कि अंडे की ज़र्दी में बड़ी मात्रा में कोलेस्ट्रोल मौजूद होता है जो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि सही मात्रा में अंडे खाना नुकसान नहीं पहुंचाएगा। आज हम बता रहे हैं कि रोज़ाना दो अंडे खाने से आपके शरीर को क्या-क्या फायदे पहुंचते हैं। एक अंडे में 186 मिलिग्राम कोलेस्ट्रोल होता है। हालांकि, अंडे 70 प्रतिशत लोगों में कोलेस्ट्रोल नहीं बढ़ाते, वहीं 30 प्रतिशत हाइपर रिस्पॉनडर्स लोग, कोलेस्ट्रोल में कुछ बढ़त देख सकते हैं। एक अच्छी बात ये है कि अंडे खाने से शरीर में हाई-डेंसिटी लिपोप्रोट्रीन (HDL) की मात्रा बढ़ती है, जो अच्छा कोलेस्ट्रोल माना जाता है। जिन लोगों के शरीर में HDL की अच्छी मात्रा होती है, उन्हें दिल का दौरा या दिल से जुड़ी बीमारी होने का ख़तरा कम हो जाता है। अंडे विटामिन-बी से भरपूर होते हैं, इसके अलावा इसमें विटामिन बी12, बायोटिन, रिबोफ्लाविन, थियामिन और सेलेनियम भी मौजूद होता है। ये सभी विटामिन अच्छे बालों, त्वचा और नाखूनों के लिए ज़रूरी होते हैं। दो अंडों में 56 प्रतिशत सेलेनियम, 32 प्रतिशत विटामिन-ए और 14 प्रतिशत आयरन होता है। ये सभी पोषक तत्व साथ मिलकर प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत बनाते हैं। ज़ुकाम और फ्लू से बचाव के लिए अंडों से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। अंडों में पाए जाने वाले दो एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन भी आंख के मैक्युलर क्षेत्र में पाए जाते हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन और ओमेगा-3, जो अंडों में भी पाए जाते हैं, आपकी आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में आवश्यक भूमिका निभाते हैं। अंडों में खास विटामिन पदार्थ कोलीन होता है, जो वसा को चयापचय में मदद करता है, स्वस्थ कोशिका झिल्ली को बनाए रखता है और दिमाग़ के काम और याददाश्त में सुधार करता है। आमतौर पर खाए जाने वाले अन्य खाद्य पदार्थों में कोलीन मिलना मुश्किल है। कॉर्नेल विश्वविद्यालय के एक अध्ययन के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान कोलीन के उचित सेवन से शिशुओं में मस्तिष्क की कार्यक्षमता और प्रतिक्रिया की गति में सुधार हो सकता है। भारत में ज़्यादातर लोगों में विटामिन-डी की कमी पाई जाती है। अंडों में मौजूद विटामिन-डी की मदद से शरीर कैलशियम को बेहतर तरीके से सोखेगा, जिससे हड्डियां और दांत हेल्दी रहते हैं। एक अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन होता है, इसी वजह से ये वर्कआउट के बाद खाया जाने वाला बेस्ट स्नैक माना जाता है। आपको बता दें कि सिर्फ सफेदी खाने की तुलना में पूरा अंडा खाने से आपको मसल्स बनाने और हड्डियों को मज़बूत बनाने में ज़्यादा मदद मिलेगी। अंडों में फोलेट की काफी मात्रा होती है। फोलेट एक तरह का विटामिन-बी है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। गर्भावस्था के दौरान इस पोषक तत्व का सेवन ज़रूरी है क्योंकि यह भ्रूण के विकास और वृद्धि के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण है।


शादीशुदा प्रेमिका और प्रेमी की नाक काटी

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अवैध संबंधों के मामले में एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी को ग्रामीणों ने तालिबानी सजा दी है। परिवार ने जब महिला को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा तो उन्होंने दोनों की जमकर पिटाई की और उन्हें रस्सियों से बांध दिया। पहले विवाहिता को सजा दी गई। उसकी नाक काट ली और फिर उसके प्रेमी का भी यही अंजाम किया।


मामला अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित खंड पिपरा गांव का है। गंभीर हालत में विवाहिता और उसके प्रेमी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित गांव खंड पिपरा के पुरवा पासिन का पुरवा निवासी 30 वर्षीय विवाहिता का इसी ग्राम सभा के रहने वाले गैर समुदाय के 23 वर्षीय युवक से अवैध संबंध चल रहा था। विवाहिता और उसका प्रेमी चोरी छिपे एक दूसरे से मिलते थे। इस बात की भनक विवाहिता के परिवारवालों को लगी तो उन्होंने दोनों को सबक सिखाने की ठान ली। परिवारवालों ने दोनों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। एक दिन विवाहिता का प्रेमी उससे मिलने के लिए घर पहुंचा तो परिवारवालों ने घेराबंदी कर दी। पकड़े जाने के डर से महिला ने अपने प्रेमी को भूसे के ढेर में छिपा दिया। जिसके चलते वो पकड़ में नहीं आया और उस दिन बच गया।


पहले महिला की काटी नाक


लेकिन सोमवार की रात ऐसा न हो सका और विवाहिता के घर से निकल कर अपने घर जा रहे प्रेमी को पहले से चौकन्ने परिवार ने धर दबोचा। प्रेमी के हाथ लगते ही परिवार और आसपास के लोगों ने अपना गुस्सा उतारा। मौके पर पहुंची विवाहिता ने प्रेमी को पीटे जाने का विरोध किया तो परिवार और गांव वालों ने प्रेमी को रस्सी से बांध दिया और फिर से पिटाई की। इसके बाद विवाहिता को पहले सजा देने का निर्णय लिया और पहले उसकी नाक काटी और फिर उसके प्रेमी के साथ भी वही किया गया।


दोनों को किया पुलिस के हवाले


इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पटरंगा पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए वहां से डॉक्टरों में दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पांच-छह साल से प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध था। दोनों ने कोर्ट मैरिज करने की योजना बना रखी थी। विवाहिता अक्सर अपने प्रेमी को अपने घर में बुला लेती थी और परिवार की नजरों से छिपा कर रखती थी। इस बार भी विवाहिता का प्रेमी दो दिन तक उसके घर में छिप कर रहा लेकिन अंत में वो पकड़ा गया।क्षेत्राधिकारी रुदौली धर्मेंद्र कुमार यादव कहना है कि मामले की जानकारी होने पर दोनों घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।


प्रियंका के अंग प्रदर्शन पर किया ट्रोल

लॉस एंजेलिस। इस दौरान प्रियंका ने बेहद बोल्ड गाउन और सेक्सी गाउन पहना था अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हुए इस इवेंट में जैसे ही प्रियंका ने एंट्री ली, हर कोई उन्हें देखकर दंग रह गया। यह पहला मौका था जब प्रियंका इतने बोल्ड अंदाज में नजर आईं। इवेंट के रेड कापरेट पर प्रियंका ने पति के साथ जमकर पोज दिए। निक खुद से 10 साल बड़ी पत्नी प्रियंका  से नजरें ही नहीं हटा पा रहे थे। प्रियंका कभी शर्माते तो कभी पति को चीभ चिढ़ाती नजर आई। प्रियंका ने ऑफ व्हाइट कलर का गाउन पहना था। उनकी ईयरिंग्स और बेली बटन पर क्रिस्टल स्टड लगे थे। प्रियंका की ड्रेस डिजाइनर निकोलस जिब्रान ने तैयार की है। हॉलीवुड में प्रियंका (Priyanka Chopda) की हेयरस्टाइल और मेकअप की खूब तारीफ हो रही है। वहीं निक ने मैटलिक गोल्डन सूट के साथ मैचिंग शूज कैरी किए थे। बता दें, इस शो को अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर एलिसिया किज होस्ट करे रही हैं। ये अवॉर्ड्स अमेरिकन रिकॉर्डिंग अकादमी की तरफ से दिए जा रहे हैं।


तीन हजार साल पुरानी ममी की आवाज

लीड्स सिटी। आपने हॉलीवुड फिल्मों ममी (Mummy) के डरावने स्वरूपों को देखा होगा। उनकी अजीबोगरीब आवाजें सुनी होंगी। पर सच ये हैं कि मिस्र में जिन्हें ममी के रूप में रखा गया है वे हजारों साल पहले की सभ्यता के इंसान थे। ये गाते थे, बोलते थे, बातें करते थे, दर्द में कराहते थे। अब वैज्ञानिकों ने ऐसे ही एक ममी की आवाज को रिकॉर्ड किया है। ये ममी अपने जमाने का गायक और वक्ता था। आइए सुनते हैं ममी के आवाज की छोटी सी रिकॉर्डिंग...


 यूके में स्थित लीड्स सिटी म्यूजियम में एक ममी रखी है। यह 3000 साल पुरानी है। इस ममी का नाम है नीसियामुन। यह मिस्र के राजा फैरो रामसेस-11 के समय का पुजारी और पत्रकार था। नीसियामुन अपने राजा के लिए खबरें लाता था और उनके लिए धार्मिक गीत गाता था। उसकी कब्र पर भी लिखा है कि यह मिस्र की सच्ची आवाज थी। अब वैज्ञानिकों ने इसकी आवाज को रिकॉर्ड किया है।


 इस आवाज को रिकॉर्ड करने के लिए वैज्ञानिकों ने पहले नीसियामुन के गले की सीटी स्कैन किया। इसके बाद थ्रीडी प्रिंटर से उसका वोकल कॉर्ड (आवाज वाली नली) बनाई। फिर इसमें से आवाज निकाली गई। यह आवाज कराहने जैसी है। ममी की आवाज रीक्रिएट करने वाले वैज्ञानिक डेविड होवार्ड ने बताया कि हमने वोकल कॉर्ड बनाने के लिए ममी का सीटी स्कैन किया। इसमें पता चला कि उसकी जीभ का कुछ हिस्सा गायब था। इस वजह से हमारा बनाया मॉडल भी वैसा ही बना।


 डेविड होवार्ड ने बताया कि उसकी जीभ का कुछ हिस्सा क्यों गायब है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। हम सिर्फ अंदाजा लगा सकते हैं। लेकिन अक्सर जब हवा ममी से पास होती थी, उसके मुंह से ऐसी ही आवाज आती थी। इसलिए हमने सोचा कि क्यों न उसके गले का थ्रीडी मॉडल बनाकर आवाज निकाली जाए। हमें वैसी ही आवाज सुनाई दी।


 


राजद्रोही शरजील बिहार से गिरफ्तार

जहानाबाद। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के स्कॉलर शरजील इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार के जहानाबाद से शरजील को दिल्ली और बिहार पुलिस ने मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया। इससे पहले सोमवार रात को उसके भाई और दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया था। शरजील को दिल्ली, बिहार, असम, अरुणाचल, मणिपुर और उत्तर प्रदेश पुलिस तलाश रही थी। उसके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज है।


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...