शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019

आतंकियों के निशाने पर 'पीएम मोदी' की रैली

खुफिया एजेंसी अलर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली में होने वाली रैली पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है। पीएम मोदी की 22 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली होनी है और यह पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन के निशाने पर है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने विशेष सुरक्षा समूह(एसपीजी) और दिल्ली पुलिस को अलर्ट जारी किया है। केंद्रीय एजेंसियों ने पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा प्रतिष्ठानों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं।
खुफिया सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक उनके पास नए इनपुट हैं कि रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री को जान से मारने की साजिश के तहत भारत में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के गुर्गों को जुटाया गया है। बता दें कि पीएम मोदी 22 दिसंबर को दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के लिए केंद्र के कदम पर भाजपा द्वारा आयोजित एक मेगा रैली को संबोधित करने के लिए रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


दिसंबर 21, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-137 (साल-01)
2. शनिवार, दिसंबर 21, 2019
3. शक-1941, मार्गशीर्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि- नवमी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 07:13,सूर्यास्त 05:35
5. न्‍यूनतम तापमान -6 डी.सै.,अधिकतम-16+ डी.सै., शीत लहर के साथ कोहरा छाने की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


 


गुरुवार, 19 दिसंबर 2019

टिकट वितरण पर हुड्डा का दर्द छलका

राणा ओबराय

हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा का टिकट वितरण को लेकर अब भी छलकता है दर्द
पंचकूला। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ना बनने का मलाल है। उन्होंने कहा कि काश टिकट का बंटवारा बेहतर तरीके से किया जाता तो नतीजे बदल सकते थे। साथ ही अगर प्रदेश में कांग्रेस का संगठन बेहतर होता तो भी हालात बदल सकते है।
मीडिया से मुखातिब हुए भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सात से आठ सीटें ऐसी हैं, जिन पर जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिली। अगर यह टिकट मिल जाते तो कांग्रेस की सीटें बढ़ती और इतनी ही सीटें भाजपा व जजपा की होती। लिहाजा राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती। संगठन की कमी को भी सत्ता से कांग्रेस की दूरी को बड़ी वजह बताते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि अगर संगठन मजबूत होता और कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व में समय से बदलाव कर लिया जाता तो भाजपा विपक्ष में और कांग्रेस सत्ता में होती।


सिडनी में लगी आग ने जलाएं 680 घर

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में जंगलों में लगी आग ने सिडनी शहर को चारों तरफ से घेर लिया है। इस आग के चलते 680 घर जल कर ख़ाक हो चुके हैं जबकि, 6 की मौत हो गई है। सिडनी के चारों ओर 100 जगहों पर जंगल में आग लगी है। सिडनी के करीब 50 लाख लोगों की जिंदगी पर इसका असर पड़ा है। आग के कारण कनंगरा बॉयड नेशनल पार्क (Kanangra Boyd National Park) से जानवर सड़कों में आ गए हैं।


आगजनी के कारण न्यू साउथ वेल्स में दुकानें, सरकारी दफ्तर, स्कूल, बाजार सब बंद करवा दिए हैं, जबकि लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। सिडनी और आसपास के इलाकों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। यहां धुंए के असर के कारण सिडनी से 190 किलोमीटर दूर सोहलहैवन तटीय शहर भी खाली करा लिया गया। बताया जा रहा है कि करीब 30 लाख एकड़ जंगल जलकर कोयले में बदल चुका है। सिडनी को आग से बचाने के लिए 1700 से ज्यादा अग्निशमन कर्मी तैनात किए गए हैं।


हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू

चंबा। हिमाचल प्रदेश मौसम ने करवट ले ली है, वहीं जिला कुल्लू के रोहतांग दर्रें समेत पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। जिससे पूरा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। वहीं जिला चंबा के पांगी व भरमौर की ऊपरली क्षेत्रों में हिमापात का क्रम जारी हो गया। जिला कांगड़ा के धौलाधार पर्वत श्रृंखाला में बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया हुआ है।


इमरान ने फिर दी 'परमाणु' की धमकी

जेनेवा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर परमाणु युद्ध की धमकी दी है। जेनेवा में पहले अंतर्राष्ट्रीय शरणार्थी (ग्लोबल रिफ्यूजी) फोरम की बैठक में बोलते हुए इमरान ने भारत के नागरिकता बिल को दक्षिण एशिया का बड़ा शरणार्थी संकट बताया। इमरान ने कहा कि इससे न सिर्फ क्षेत्रीय तनाव बढ़ा, बल्कि इससे 2 परमाणु शक्ति सम्पन्न देशों में टकराव भी हो सकता था। इमरान के बयान पर विदेश मंत्रालय ने इसे भारत के आंतरिक मुद्दों को अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उछालने की पुरानी आदत बताया है। जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए इमरान ने भारत के नागरिकता कानून का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 3 देशों के गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने का फैसला भेदभाव भरा है।


 
इस फैसले से पूरे दक्षिण एशिया में शरणार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर इमरान ने एक बार फिर कश्मीर राग भी दोहराया। उन्होंने कहा कि दुनिया को अब कश्मीर के हालात पर ध्यान देना चाहिए। इमरान के बयान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ”पाकिस्तानी प्रधानमंत्री भारत के आंतरिक मुद्दों पर गैर-जरूरी बयानबाजी के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंचों का दुरुपयोग कर रहे हैं। सारी दुनिया यह जानती है कि पिछले 72 साल में पाकिस्तान ने अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किया है, जिससे वे भारत में शरण लेने को मजबूर हुए हैं। पाकिस्तान को धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए पहल करनी चाहिए, ताकि वे सम्मान से रह सकें।”
 
भारत के मुस्लिम शरणार्थियों को नहीं देंगे जगह : पाक
भारत में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक और बड़ा बयान दिया है। पाक प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि भारत में नागरिकता कानून के कारण अगर बहुत से मुसलमान देश छोडऩे को मजबूर होते हैं तो पाकिस्तान उन्हें शरण नहीं देगा। स्विट्जरलैंड के जेनेवा में बोलते हुए इमरान खान ने कहा कि भारत में लागू किए गए नागरिकता कानून के कारण लाखों मुस्लिमों को भारत छोडऩा पड़ेगा और इससे पूरी दुनिया में शरणार्थियों की समस्या पैदा होगी। पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के चलते भारत से बाहर होने वाले मुसलमानों को पाकिस्तान की सरजमीं पर कोई जगह नहीं मिलेगी।


विधेयक के विरोध में अटकी 16 फ्लाइट

नई दिल्ली। नागरिकता कानून के कारण देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी प्रदर्शन हुए। इस कारण जगह जगह जाम के हालात बन गए। एनएच 8 पर लगे भारी जाम के कारण 16 फ्लाइट (Flight) की उड़ान में विलंब हुआ। इस जाम में इंडिगो (Indigo) के क्रू मेंबर फंस गए, इस कारण उसे 19 फ्लाइट रद्द करनी पड़ीं।


इंडिगो (Indigo) की ओर से जारी बयान के अनुसार, ट्रैफिक जाम के कारण हमारा स्टाफ समय पर हवाई अड्डे तक नहीं पहुंचा। इस कारण हमने दिल्ली में बाहर अपनी फ्लाइट के शेड्यूल को रिशेड्यूल किया। इसमें दिल्ली से जाने वाली हमारी करीब 10 फीसदी उड़ानें शामिल हैं। अगर आगे भी हमें फ्लाइट रद्द करने की आवश्यकता हो तो हम उसके लिए कदम उठाएंगे। दिल्ली-गुड़गांव हाइवे पर भारी ट्रैफिक की वजह से विस्तारा एयरलाइंस ने घोषणा की कि जाम की वजह से जिनकी फ्लाइट छूटी उनको अगली फ्लाइट में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। टिकट कैंसल करने पर भी कोई चार्ज नहीं कटेगा।
8 किमी लंबा जाम लगा नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शनों का असर यातायात पर भी पड़ा। गुरुवार सुबह दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस वजह से लोग घंटों तक इसमें फंसे रहे और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल गुरुवार को विपक्षी पार्टियों के बुलाए भारत बंद को लेकर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर सील कर दिया था। बाद में बॉर्डर को खोल दिया गया, लेकिन जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है जिसके चलते काफी लंबा जाम लग गया।


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...