शनिवार, 7 दिसंबर 2019

रेप पीड़िता के परिजनों से मिली 'प्रियंका'

उन्नाव! उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सड़क पर जिंदा जलाए जाने के बाद गैंगरेप पीड़िता की दिल्ली के सफदरगंज में इलाज के दौरान मौत हो गई है! उसके पार्थिव शरीर को उन्नाव लाया जा रहा है! इस बीच लखनऊ के दो दिन के दौरे पर आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अचानक अपना कार्यक्रम बदल दिया है! वह सीधे पीड़ित परिवार से मिलने उन्नाव पहुंच गई हैं! इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रमोद तिवारी, अन्नू टंडन आदि भी मौजूद रहे! उधर मौके सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े हैं, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन कड़ी मशक्कत कर रहा है! मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी ने परिवार के सदस्य का हाथ पकड़ा और बात करने के लिए उनके साथ घर के अंदर चली गईं! इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं! उन्होंने कहा कि यूपी में रोज महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, सरकार क्या कर रही है? प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा है, "उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार को तत्काल पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? जिस अधिकारी ने उसका FIR दर्ज करने से मना किया उस पर क्या कार्रवाई हुई? उप्र में रोज रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसको रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है?"


संभल, मैनपुरी के बाद अब उन्नाव
प्रियंका गांधी ने कहा, 'सरकार का कर्तव्य होता है कि वह कानून-व्यवस्था को कायम रखे! उन्नाव में पिछले 11 महीनों में 90 बलात्कार हुए हैं! सरकार को फैसला करना पड़ेगा कि वह महिलाओं के पक्ष में है या फिर अपराधियों के पक्ष में? उन्होंने कहा कि उन्नाव में जो पिछला मामला हुआ था, उसमें सरकार ने आरोपी की तब तक सुरक्षा की जब तक उस महिला का परिवार खत्म नहीं हो गया! उन्नाव के बाद संभल, मैनपुरी में आपने देखा और अब फिर उन्नाव में गुरुवार को नया मामला हुआ है!"


'मुझे जलाने वालों को छोड़ना मत'
हालांकि 90 प्रतिशत से भी ज्यादा जल चुकी यूपी की इस 'निर्भया' ने आखिरी वक्त तक भी हार नहीं मानी थी! गुरुवार रात 9 बजे तक वह होश में थी! जब तक होश में थी कहती रही- मुझे जलाने वालों को छोड़ना मत! फिर नींद में चली गई, डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, वेंटिलेटर पर रखा लेकिन वो नींद से नहीं उठी, और फिर दुनिया छोड़ कर चली गई. न्याय की जंग लड़ते-लड़ते एक और निर्भया जिंदगी की जंग हार गई!


मासूम पर पेट्रोल डाल,जलाने की कोशिश

नई दिल्ली! दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल के बाहर उन्नाव दुष्कर्म केस के खिलाफ प्रदर्शन कर रही एक महिला ने अपनी छह साल की बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।
हालांकि वक्त रहते ही उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया और बच्ची को इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में भेज दिया।


गौरतलब है कि उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िता की मौत हो जाने के बाद इसके विरोध में एक महिला सफदरजंग अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रही थी। इसी दौरान उसने अपनी छह साल की बेटी पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सजगता के चलते वह कामयाब न हो सकी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और बच्ची का इलाज चल रहा है।


पूर्व सीएम का 'विधानसभा' के बाहर धरना

लखनऊ! उन्नाव की रेप पीडि़ता की बीती रात दिल्ली में मौत के बाद प्रदेश का सियासी पारा एकाएक चढ़ गया है। मृत पीडि़ता के परिवारीजनों को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जहां उन्नाव के लिए रवाना हो गई, वहीं सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानभवन के सामने धरने पर बैठ गए।
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के प्रति अपराधों में वृद्धि पर आक्रोश जताने के लिए अखिलेश यादव 11 बजे विधानभवन के सामने पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ धरने पर बैठ गए।
इससे पहले उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर दुष्कर्म पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। अखिलेश के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं का विधानभवन पहुंचना शुरू हो गया। सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं, बच्चियां सुरक्षित नहीं है। सपा पीडि़ता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेगी।
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा उन्नाव की घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि उन्नाव की बेटी जिंदा रहना चाहती थी, लेकिन डॉक्टरों की कोशिश के बाद भी वह नहीं बची। बीजेपी सरकार में यह पहली घटना नहीं है। बीजेपी सरकार में बेटियां न्याय मांग रही हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार में बेटियों के खिलाफ अपराध बढ़ा है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी कानून व्यवस्था ठीक होने का दावा करती है। राज्य सरकार एक बेटी की जान नहीं बचा पाई।


बुलंदशहर में नाबालिग को बंधक बना 'गैंगरेप'

बुलंशहर! उत्तर प्रदेश में लगातार सामने आ रहे बलात्कार के मामलों ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं! ताजा मामला बुलंदशहर का है जहां खेत में सब्जी तोड़ने गई? एक 14 साल की नाबालिग किशोरी को तीन युवकों ने खेत में बंधक बनाकर, उसके साथ गैंगरेप किया! आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया!
आनन-फानन में पुलिस ने मामला दर्ज कर, जहां पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया है! वहीं गैंगरेप के तीन नाबालिग आरोपियों और वीडियो वायरल करने वाले चौथे आरोपी को भी पकड़ लिया है! 
 इससे पहले शुक्रवार रात को उन्नाव में आग के हवाले की गई दुष्कर्म पीड़िता की शुक्रवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई!
करीब 90 फीसदी झुलस चुकी पीड़िता को गुरुवार को एअरबस से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था! अस्पताल की ओर से बताया गया कि शुक्रवार (6 दिसंबर) को रात 11:40 बजे पीड़िता ने आखिरी सांस ली! 
पीड़िता को शुक्रवार रात को 11:10 बजे कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम उसे संभालने में जुट गए, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी! पीड़िता ने शुक्रवार सुबह में डॉक्टर से पूछा था कि क्या मैं बच जाऊंगी?' उसने अपने भाई से कहा था कि अगर उसकी मौत हो जाती है तो दोषियों को नहीं छोड़ना!


'हैवानो' को दौड़ा दौड़ा कर मारा जाए: पिता

नई दिल्ली! उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार की रात 11.40 बजे सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी के लिए करीब 44 घंटे तक जूझी, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।पीड़िता की मौत के बाद उसके पिता का बयान आया है, उन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। पिता ने योगी सरकार से मांग की है कि बेटी के साथ हैवानियत करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा जाए। 


पीड़िता के पिता ने मांग कि है कि जैसे हैदराबाद में पुलिस ने आरोपियों को मारा, वैसे ही हमारी बेटी से दरिंदगी करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर मौत के घाट उतारा जाना चाहिए, नहीं तो आरोपियों को फांसी पर लटका देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आरोपियों को सजा मिलने के बाद ही बेटी की आत्मा को शांति मिल पाएगी। 


उन्नाव पीड़िता की भावुक अपील, मैं मरना नहीं चाहती


मौते से पहले सफदरजंग अस्पताल में भर्ती 90 फीसदी जली उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपियों को सजा देने की गुहार लगाई। गले और श्वास नली में सूजन के कारण ठीक से आवाज नहीं निकल पाने के बावजूद उसने टूटी आवाज और इशारों में कहा, मैं बच तो जाऊंगी ना। मैं मरना नहीं चाहती। उसने पास खड़े भाई से यह भी कहा कि उसके साथ दरिंदगी करने वाला कोई भी बचना नहीं चाहिए। 
 ये है पूरा मामला


 उन्नाव में गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की। इसमें पीड़िता 90 फीसदी जल गई थी। चश्मीदीदों के मुताबिक पीड़िता आग लगने के बाद करीब एक किमी तक मदद की गुहार लगाते हुए दौड़ती रही थी। यहां तक की उसने खुद ही 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद वहां पुलिस की टीम और एंबुलेंस पहुंची थी।


1901 के बाद सबसे गर्म महीना 'नवंबर'

नई दिल्ली। नवंबर 2019 का महीना 1901 के बाद से अब तक का तीसरा सबसे गर्म महीना है। छिटपुट बारिश और बादलों से ढके होने के कारण इस साल नवंबर का महीना औसत तापमान से अधिक रहा। इस साल नवंबर का तापमान औसत से 0.72 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 1901 के बाद से अब तक सबसे गर्म नवंबर 2015 रहा जब औसत से तापमान 0.87 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। औसत तापमान में वृद्धि1901 से अभी तक दूसरा सबसे गर्म महीना 1979 का रहा था जब औसत तापमान 0.86 डिग्री औसत से अधिक रहा। भारतीय मौसम विभाग पुणे के क्लाइमेट रिसर्च डिविजन के अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने कहा, अगर सिर्फ औसत तापमान की बात की जाए तो इस साल नवंबर का महीना 1901 के बाद का सबसे गर्म महीना रहा।
दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य 2.1 डिग्री अधिक
पिछले महीने का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया जबकि 1979 में यह 1.64 डिग्री अधिक था। दिल्ली में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा।
इस कारण गर्म रहा नवंबर
पुणे की सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और पर्यावरणविद अल्का गाडगिल ने तापमान में वृद्धि के कारण बताए। उन्होंने कहा, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम और साइक्लोन का असर नवंबर के तापमान पर पड़ा। लो प्रेशर और साइक्लोन के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश हुई और बादल छाए रहे। रात के वक्त में बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान में कमी तो आती है, लेकिन वातावरण से उनकी मौजूदगी खत्म नहीं होती।


 


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


दिसंबर 08, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-124 (साल-01)
2. रविवार, दिसंबर 08, 2019
3. शक-1941, मार्गशीर्ष- शुक्लपक्ष, तिथि- द्वादशी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 06:50,सूर्यास्त 05:45
5. न्‍यूनतम तापमान -9 डी.सै.,अधिकतम-21+ डी.सै., कोहरा छाया रहने की संभावना ।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...