राणा ओबरॉय
चण्डीगढ़। हरियाणा में सरकार को बने लगभग 2 सप्ताह हो गए हैं। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शपथ ली थी। लगभग 2 सप्ताह बीत जाने के बाद भी हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को किसी भी मंत्रालय की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। हरियाणा में यह पहली बार है की लगभग 2 सप्ताह तक कोई उपमुख्यमंत्री बिना किसी मंत्रालय के उप मुख्यमंत्री रहा हो! हरियाणा की जनता में और सिविल सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों में एक आम सवाल देखा जा रहा है कि ऐसे कब तक चलेगा उप मुख्यमंत्री का कार्यालय। हरियाणा प्रदेश की जनता का मानना है कि मंत्रिमंडल का विस्तार चाहे कभी भी हो। परंतु बिना किसी विभाग के उप मुख्यमंत्री पद की गरिमा नहीं बनती है?