रविवार, 1 सितंबर 2019

गददार:कॉलेज में पाकिस्तानी झंडा फहराया

दिल्ली। केरल के कोझीकोड के एक कॉलेज में ऐसा शर्मानक वाकया हुआ है। जिससे पूरे देश का सिर शर्म से झुक गया है।


केरल के एक कालेज में कुछ गद्दारों ने पाकिस्तानी झंडा फहराया है। इस मामले में पुलिस ने मुस्लिम स्टूडेंट फ्रंट नामक संगठन के 30 से ज्यादा छात्रों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई घटना का वीडियो वायरल होने के बाद की है। कोझीकोड के पेरम्बरा सिल्वर कॉलेज में 29 अगस्त को छात्र संगठन मुस्लिम स्टूडेंट्स फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने एक विशाल पाकिस्तानी झंडा अपनी रैली में फहराया। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग उबल पड़े।


स्विस बैंक खाते की जानकारी नहीं रहेगी गुप्त

नई दिल्ली। कालेधन पर आज से नया वार शुरू हो जाएगा। दरअसल पिछले साल भारत ने स्विट्जरलैंड सरकार से समझौता किया था। इसके तहत स्विस बैंकों में जमा होने वाले पैसों की जानकारी 1 सितंबर 2019 से अपने आप ही मिलने लगेगी। यह ऑटोमेटिड चैनल होगा, जिसके तहत रियल टाइम पर भारत को यह जानकारी मिलेगी। अभी तक भारत में कालेधन को छिपाने का सबसे बड़ा अड्डा स्विस बैंकों को ही माना जाता था। लेकिन इस समझौते के बाद कालेधन को छिपाने का यह रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। अब जैसे स्विस बैंक में किसी भारतीय के बैंक खाते से लेनदेन होगा, उसकी जानकारी भारत को रियल टाइम पर अपने आप ही मिल जाएगी। भारत में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कालेधन से लड़ाई के खिलाफ इसे बड़ा कदम बताया है। सीबीडीटी के अनुसार 1 सितंबर से स्विस बैंक से जुड़ा गोपनीयता का दौर समाप्त हो जाएगा। अब बैंक खातों की जानकारी आयकर विभाग को मिलने लगेगी।


हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण हादसे ने पांच लोगों को मौत की नींद सुला दिया। ये हादसा चन्दौसी हाईवे पर कुंदरकी कस्बे के पास शनिवार देर रात हुआ, जहां एक कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से घुस गई। इस हादसे में कार सवार दंपती व बेटी समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक एक ही परिवार के हैं। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर भीला गांव के रहने वाले मुहम्मद रफी की छोटी बहन की ससुराल कुंदरकी के थाना क्षेत्र के मझोली गांव में है।. रफी की बहन मानसिक रूप से बीमार है और दो दिन से लापता है। शनिवार देर रात पता लगने पर रफी परिजनों के साथ बहन के घर जा रहा था। कार में उनका भतीजा गुड्डू (20) पुत्र मोखा, गुड्डू की मां फूलजहां (48), भतीजी फतिमा (4) पुत्री रफी के अलावा परिवार की ही परवीन (38) पत्नी रफी निवासी रामपुर भीला सवार थे। कार को मदनापुर गांव का महबूब (40) पुत्र शरीफ चला रहा था।


आज दूर की यात्रा न करें:कुंभ

राशिफल


वृषभ:आज आपका आत्‍मविश्‍वास चरम पर है। बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी, मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। परिजनों के साथ कहीं स्‍वादिष्‍ट भोजन का लुत्‍फ उठाने बाहर जा सकते हैं।


मिथुन:क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है, वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी प्रकार की बहस की स्थिति न आने पाए इस बात का ध्‍यान रखें। वाणी पर संयम रखना अति आवश्‍यक है। रुपये-पैसे के मामले में भी सावधानी रखें।


कर्क:आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी, मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को आज प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी कोई शानदार खबर मिल सकती है। किसी जरूरी काम से यात्रा पर जा रहे हैं तो लाभ होगा।


सिंह:आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं, कहीं से शुभ मदद मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। पहले किए गए निवेशों में अब लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगी भी आपकी मदद करेंगे। कुल मिलाकर आपका दिन अच्‍छा बीतेगा।


कन्या:आज धन का आवागमन लगा रहेगा, जहां आय होगी वहीं व्यय के भी योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन निवेश करें। आज आप सूझबूझ से काम नहीं लेंगे तो बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। किसी दूसरे पर तुरंत विश्‍वास करने से बचें।
तुला:खर्च और कर्ज आज आपकी चिन्ता के कारण बन सकते हैं इसलिए सोच-समझकर कार्य करें, अनावश्यक खर्च से बचें। कहीं निवेश करने के मामले में बुजुर्गों से सलाह जरूर लें। शाम के वक्‍त आपके स्‍वास्‍थ्‍य में कुछ गिरावट आ सकती है। खानपान को लेकर सावधान रहें।


वृश्चिक:आज बेहद शुभ दिन है। आज आपके कार्य बनते चले जाएंगे, पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। आज आपका वक्‍त परिवार के साथ भी हंसी खुशी के माहौल में बीतेगा।


धनु:आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी, मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी, पूजा-पाठ से मन-प्रसन्न रहेगा। गणेशजी की पूजा की तैयारियां करेंगे। आज समय निकालकर कुछ वक्‍त मंदिर में भजन कीर्तन में भी बिताएं। मन को शांति मिलेगी।



मकर:आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा, भाग्य आज आपका साथ देने के लिए तत्पर है, नए अवसर प्राप्त होंगे। आय के नए स्रोत मिलेंगे। दांपत्‍य जीवन में भी सुख का एहसास होगा। संतान के स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति विशेष रूप से चिंता हो सकती है।


कुंभ:आज दूर की यात्रा न करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। निवेश के मामले में सोचसमझकर फैसला लें। कोई अपना आज आपके मन को ठेस पहुंचा सकता है। 


मीन:जीवनसाथी का सहयोग प्राप्‍त होगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बढ़ेगी। शाम को कहीं घूमने-फिरने का भी प्‍लान बना सकते हैं। मन में नई उमंग रहेगी।


जंक फूड के लाभ एवं हानि

जंक फूड आमतौर पर विश्व भर में चिप्स, कैंडी जैसे अल्पाहार को कहा जाता है। बर्गर, पिज्जा जैसे तले-भुने फास्ट फूड को भी जंक फूड की संज्ञा दी जाती है तो कुछ समुदाय जाइरो, तको, फिश और चिप्स जैसे शास्त्रीय भोजनों को जंक फूड मानते हैं। इस श्रेणी में क्या-क्या आता है, ये कई बार सामाजिक दर्जे पर भी निर्भर करता है। उच्चवर्ग के लिए जंक फूड की सूची काफी लंबी होती है तो मध्यम वर्ग कई खाद्य पदार्थो को इससे बाहर रखते हैं। कुछ हद तक यह सही भी है, खासकर शास्त्रीय भोजन के मामले में। सदियों से पारंपरिक विधि से तैयार होने वाले ये खाद्य पदार्थ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।


संजय गांधी स्नातकोत्तर अनुसंधान संस्थान के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ॰ सुशील गुप्ता के अनुसार जंक फूड आने से पिछले दस सालों में मोटापे से ग्रस्त रोगियों की संख्या काफी बढ़ी है। इनमें केवल बच्चे ही नहीं बल्कि युवा वर्ग भी शामिल है। इसी संस्थान के गैस्ट्रोएंट्रोलाजी विभाग के प्रोफेसर जी. चौधरी कहते हैं कि, जंक फूड में अत्यधिक कार्बोहाइड्रेट, वसा और शर्करा होती है। इसमें अधिकतर तलकर बनाए जाने वाले व्यंजनों में पिज्जा, बर्गर, फ्रैंकी, चिप्स, चॉकलेट, पेटीज मुख्य रूप से शामिल हैं। वीएलसीसी की आहर विशेषज्ञ पल्लवी केअन अनुसार बर्गर में 150-200, पिज्जा में 300, शीतल पेय में 200 और पेस्ट्री, केक में करीब 120 किलो कैलोरी होती है जो आजकल लोगों पर मोटापे के रूप में हावी हो रहा है। यह भी कहा गया है कि गर्भावस्था में गलत खानपान से आने वाले बच्चे को आजीवन मोटापे, हाई कोलेस्ट्रॉल व ब्लड शुगर का खतरा हो सकता है। इंग्लैंड में रॉयल वेटेनरी कॉलेज की शोधकर्त्ताओं की टीम ने चूहों पर इस बारे में प्रयोग किया। उन्होंने मादा चूहों के एक समूह को गर्भावस्था और स्तनपान के समय, डोनट्स, माफिन, कुकीज, चिप्स और मिठाई जैसे प्रोसेस्ड जंक फूड खाने को दिए। वहीं गर्भवती मादा चूहों के दूसरे समूह को जंक फूड न देकर सामान्य खाद्य पदार्थ दिए गए। शोधकर्त्ताओं ने मादा चूहों के इन दोनों समूहों का तुलनात्मक अध्ययन किया। जिन मादाओं को जंक फूड दिए गए थे। उनसे पैदा होने वाले बच्चों में कोलेस्ट्रॉल और रक्त में वसा का स्तर ज्यादा पाया गया। ध्यान योग्य है कि कोलेस्ट्रॉल और वसा दोनों ही चीजें हृदय रोग का जोखिम बढ़ा देती हैं। यही नहीं जंक फूड लेने वाली गर्भवती चुहियों के बच्चों में ग्लूकोज और इंसुलिन का स्तर भी बढ़ा हुआ पाया गया, जो टाइप-2 मधुमेह के खतरे को बढ़ाते हैं। ऐसी माताओं के बच्चे बड़े होने पर भी मोटापे से ग्रस्त रहे। यह स्टडी जरनल ऑफ फिजियोलॉजी के ताजा अंक में छपी है। जंक फूड के सेवन और मोटापा से महिलाओं में हारमोन की कमी हो जाती है जिससे वे बांझपन की शिकार हो सकती हैं।


पोषण विशेषज्ञ और चिकित्सक जंक फूड का उपयोग घटाने और संतुलित आहार को बढ़ावा देने की कोशिशों में लगे रहते हैं। जंक फूड शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले 1972 में किया गया था। इसका उद्देश्य था ज्यादा कैलोरी और कम पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थो की तरफ लोगों का ध्यान आकृष्ट करना। समय के साथ लोगों की इसमें रुचि बढ़ी लेकिन खाद्यान्न उत्पादन करने वालों पर खास असर नजर नहीं आया जो धीरे-धीरे इनकी किस्में बढ़ाते रहे। इसकी वजह जंक फूड का रखरखाव काफी आसान होना है। जंक फूड का प्रयोग हानिकारक नहीं है, बशर्ते खानपान में संतुलित आहार की कोई कमी न हो। आलू के चिप्स खा लेने में कोई बुराई नहीं, लेकिन पूरी तरह जंक फूड पर निर्भर होने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। फिर भी, जंक फूड बच्चों को काफी लुभाता है, इसे देखते हुए कई देशों में इनके विज्ञापनों पर नियंत्रण और निगरानी की व्यवस्था भी की गई है।


यमआचार्य नचिकेता वार्ता

गतांक से... मुनिवर, परमपिता परमात्मा का यह अनुपम जगत है। यह तरंगवाद में सर्वत्र रहता है। सर्वत्र तरंगों में निहित हो रहा है। प्रत्येक विचार तरंगित हो रहे हैं। विचार आभा में नृत्य कर रहे हैं। ग्राहपथ्‍य नाम की जो अग्नि है। उसके संबंध में उदगीत गा रहा हूं। मुझे स्मरण है जब हम अपने पूज्य पाद गुरुओं के द्वारा अपने पितरों के द्वारा अध्ययन करते थे। माता लोरिया पान कराती थी, वेद मंत्रों के उदगीत गाती रहती थी। मानव संस्कार बनता रहता था। उन्हीं संस्कार के आधार पर मुनिवर मानव का जीवन मानवीय क्षेत्रों के उपरांत को प्राप्त होकर के मुनि की कोटी में चला जाता है। ऋषि मुनियों की प्रतिभा में चला जाता है तो विचार-विनिमय क्या है? मैं विशेष नहीं देने आया हूं मै भी नहीं केवल परिचय देने चला आता हूं और वह परिचय क्या है। आचार्य के वाक्यों को प्रगट कर रहा हूं जो उन्होंने कहा है। उन्होंने कहा कि गृहपथ्‍य नाम की अग्नि का पूजन करो। हम भी करते हैं प्रातः कालीन करते हैं। ब्रह्मचारी महान तपस्‍वी बन जाते हैं ।उन्होंने कहा कि मुझे स्मरण है नचिकेता एक समय हम अपने कुटुंब के सहित भ्रमण करते पर्वतों की राहों में चले गए। वहां एक सोमकेतु सोभनी ऋषि महाराज अपनी याग में बने हुए थे और अपनी आत्मा के इंद्रियों का संकल्प बना करके याग कर रहे थे। याग करते हुए हमने कहा, प्रभु यह क्या कर रहे हो उन्होंने कहा मैं नाना प्रकार के संकल्प अंतर हृदय इंद्रियों के साथ ले बना करके हृदय रूपी यज्ञशाला में याग कर रहा हूं। हृदय यागों में प्रतिष्ठित हो रहा हूं जब इस प्रकार का हमने श्रवन किया तो वहां 12 वर्ष हमने भी इस प्रकार का अनुष्ठान किया। 12 वर्षों तक इंद्रियों के संकल्प को एकत्रित करके यज्ञ किया। हमारा जीवन मृत्यु के लिए व्याकुल हो गया कि मृत्यु से पार होना चाहिए। हम भी मृत्यु से पार हो, इसी प्रकार हमें सबको मृतक का नाम ही ज्ञान और विज्ञान कहलाता है। इस प्रकार के वाक्य प्रकट किए क्रियाशील बनाने का उद्देश्य स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा धन्य है प्रभु आपने हमारे ज्ञान की प्रतिभा को समाप्त कर दिया है। योगिता लोकाम्‌ वृरिथा जब उन्होंने यह कहा कि हमारा जीवन एक महानता की ज्योति में प्रवेश हो जाना चाहिए। चेतन हो गया और उन्होंने कहा धन्य है प्रभु आपने हमें धन्य ही नहीं आपने तो हमें मृत्युंजय बनाने की एक पगडंडी को दिया है। आपको धन्यवाद है। यहां आकर के नचिकेतन मौन हो गया और मोन हो करके उन्होंने यज्ञशाला का क्रियाकलाप वर्णन किया। ग्राहपथ्‍य की अग्नि तत्व को प्राप्त कर आती है। वह देवताओं की जागृति कर आती है। इस प्रकार का विचार दिया इस प्रकार का उन्होंने जब अपना विचार दिया। उदगीर बनाने के लिए तो नचिकेता अपने में मौन होकर के चिंतन में लगा। उन्होंने कहा है नचिकेता मोन होना नहीं है। एक तीसरी अग्नि कहलाती है जिसको अवनी अग्नि कहते हैं जब माता-पिता बालक बालिकाओं से प्रबल बन जाए। कृपया करके भ्रमण करना प्रारंभ करें और सात्विकता से भ्रमण करते हुए विद्यालयों में अन देते हुए, विद्यालय की प्रतिभा को ऊंचा बनाते हुए। राष्ट्र समाज और प्रजा को उधरवा में गति कराते हुए उस अग्नि का पूजन करना चाहिए। वह अवनी अग्नि कहलाती है जो ग्रह को त्याग करके अपने में अग्नि का पूजन करता है। पूजन करने का नाम है स्वर्ग कहलाता है। पूजा तीन प्रकार की जाती है इन तीनों प्रकार के पूजन करने का नाम स्वर्ग कहलाता है। नचिकेता तीन प्रकार की अग्नि का पूजन होना चाहिए। इतना उच्चारण करके वह मौन हो गए हैं। उन्होंने मौन हो करके अपने में सांत्वना को प्राप्त किया। नचिकेता ने कहा प्रभु आपने इसमें बहुत कुछ स्वर्ग की घटनाएं की स्वर्ग के लिए आपने हमें बहुत सा उदगार दिया है। हम जानना चाहते हैं। आत्मा शरीर को त्याग करके कहा जाता है? यह मेरा तीसरा प्रश्न है। उन्होंने यह वाक्य उच्चारण करके मोहन हो गये। यम आचार्य ने कहा हमारा यह विचार कल प्रकट होगा। आज का विचार यहीं पर समाप्त होता है। आज के बाद का का उच्चारण करने का हमारा अभिप्राय क्या है। पूजन का अभिप्राय यह है कि प्रत्येक वस्तु को जान करके उसका सदुपयोग करना उसको क्रिया में लाना। यही सदुपयोग और उसका पूजन कहलाता है। पूजन का अभिप्राय मैंने कई काल में तुम्हें उच्चारण किया है


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
september 02, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254
1.अंक-30 (साल-01)
2. सोमवार,02सितबंर 2019
3.शक-1941,भादप्रद शुक्‍लपक्ष तीज ,विक्रमी संवत 2076
4. सूर्योदय प्रातः 5:53,सूर्यास्त 6:54
5.न्‍यूनतम तापमान -26 डी.सै.,अधिकतम-34+ डी.सै., हवा की गति धीमी रहेगी, उमस बनी रहेगी, बरसात की संभावना।
6. समाचार पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है! सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.201102
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...