मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 17 दिसंबर 2022

अमिताभ की छवि को प्रदर्शनी के माध्यम से पेश किया 

अमिताभ की छवि को प्रदर्शनी के माध्यम से पेश किया 

मिनाक्षी लोढी 

कोलकाता। भारतीय सिनेमा के एंग्री यंग मैन कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की इस छवि को कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव (केआईएफएफ) में एक प्रदर्शनी के माध्यम से पेश किया गया। प्रदर्शनी में जंजीर (1973), दीवार (1975), शोले (1975), काला पत्थर (1979) और शक्ति (1982) जैसी फिल्मों में अमिताभ की उन भूमिकाओं को प्रमुखता से दिखाया गया, जिनके कारण उन्हें बॉलीवुड का एंग्री यंग मैन कहा जाता है।1970 और 1980 के दशक में बनी इन फिल्मों में नायक को बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, सामाजिक उथल-पुथल और सरकारी तंत्र के खिलाफ लड़ते दिखाया गया था।

प्रदर्शनी की क्यूरेटर और केआईएफएफ की अधिकारी सुदेशना रॉय ने एक एजेंसी से कहा, सबसे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिग बी (अमिताभ बच्चन) को सम्मानित करने के लिए कुछ विशेष करने का विचार रखा था, जिसके बाद केआईएफएफ अध्यक्ष राज चक्रवर्ती और अन्य ने प्रदर्शनी आयोजित करने का फैसला किया।

अमिताभ ने बृहस्पतिवार को 28वें केआईएफएफ का उद्घाटन किया था। उन्होंने इस अवसर पर अपने भाषण में कहा था, शुरुआती दौर से लेकर अब तक सिनेमा की विषय-वस्तु में कई बदलाव आए हैं, पौराणिक फिल्मों और समाजवादी सिनेमा से लेकर एंग्री यंग मैन के आगमन तक। अब ऐतिहासिक विषयों पर बनने वाली मौजूदा फिल्में काल्पनिक अंधराष्ट्रवाद में डूबी हुई हैं। केआईएफएफ ने पहली बार किसी जीवित दिग्गज के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया है। इससे पहले सत्यजीत रे, सौमित्र चटर्जी, इंगमार बर्गमैन और अकिरा कुरोसावा जैसे दिग्गजों के लिए इस प्रकार की प्रदर्शनियां आयोजित की जा चुकी हैं।

गगनेंद्र प्रदर्शनीशाला और नजरूल तीर्थ में आयोजित यह प्रदर्शनी 22 दिसंबर तक लगेगी। इस प्रदर्शनी में अमिताभ के बचपन, कोलकाता में बर्ड एंड कंपनी के कार्यकारी के तौर पर कॉरपोरेट जगत में किए उनके काम, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साथ उनके परिवार के संबंधों, 1984 में राजनीति में उनके प्रवेश, 1987 तक उनके राजनीतिक जीवन में आए उतार-चढ़ाव और फिल्म जगत में उनकी वापसी एवं उसके बाद से उन्हें मिल रही सफलता को दर्शाया गया है। 

मंगलवार, 13 दिसंबर 2022

फिल्म 'मिशन मजनू' 20 जनवरी को रिलीज होगी

फिल्म 'मिशन मजनू' 20 जनवरी को रिलीज होगी

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मिशन मजनू' 20 जनवरी 2023 को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आरएसवीपी और गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया की आने वाली जासूसी थ्रिलर फिल्म मिशन मजनू में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिका है। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म में ​​​एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे, जो पाकिस्तानी धरती पर भारत के गुप्त ऑपरेशन का नेतृत्व करते हैं।यह फिल्म पाकिस्तान की धरती पर भारत के सबसे साहसी गुप्त ऑपरेशन से प्रेरित है।शांतनु बागची द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 1970 के दशक में सेट की गई है। यह फिल्म 20 जनवरी, 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

गौरतलब है कि रॉनी स्क्रूवाला, अमर बुटाला और गरिमा मेहता (गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया) द्वारा निर्मित फिल्म मिशन मजनू को, परवेज़ शेख, असीम अरोरा, और सुमित बठेजा ने लिखा है।

मुंबई: फिल्म 'धर्म-अधर्म' में काम करेगी अभिनेत्री 

मुंबई: फिल्म 'धर्म-अधर्म' में काम करेगी अभिनेत्री 

कविता गर्ग 

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे फिल्म 'धर्म-अधर्म' में काम करती नजर आएंगी। शिवराम फिल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म 'धर्म-अधर्म में आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में नजर आएगी। फिल्म के निर्माता शिवराम और लेखक निर्देशक आर के शुक्ला हैं। 

इस फिल्म में अभी तक मुख्य अभिनेता का चयन नहीं किया गया है। इस फिल्म का संगीत सावन कुमार ने तैयार किया है। वही कैमरामैन विजय आर पांडेय है। डांस को कोरियोग्राफ संतोष सूर्यवंशी करेंगे और एक्शन मास्टर हीरा लाल यादव है।

फिल्म धर्म- अधर्म में आम्रपाली दुबे के साथ संजय पांडेय, सत्य प्रकाश सिंह,एहसान खान,ब्रजेश त्रिपाठी ,लोटा तिवारी, बबलू पंडित,विवेक पांडेय, राकेश कुमार पांडेय, विजय वर्मा, डॉ. देवेंद्र कुमार, महिमा गुप्ता, नीलम पांडेय,सूरज कुमार,डॉ.वीरेंद्र त्रिपाठी, पंकज सोनी जैसे कई कलाकार शामिल है। 

रविवार, 4 दिसंबर 2022

मनोरंजन: मलाइका ने नए शो मूविंग के लिए बधाई दी

मनोरंजन: मलाइका ने नए शो मूविंग के लिए बधाई दी

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने मलाइका अरोड़ा को उनके नए शो मूविंग इन विद मलाइका के लिए बधाई दी है। मलाइका अरोड़ा डिज्नी+ हॉटस्टार के साथ डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। मलाइका अब एक नए, एक्सक्लूसिव शो, हॉटस्टार स्पेशल्स के मूविंग इन विज मलाइका में नजर आएंगी।

बनिजय एशिया द्वारा निर्मित यह सीरीज 05 दिसंबर (सोमवार-गुरुवार) से स्ट्रीम करेगा। करीना कपूर ने शो मूविंग इन विद मलाइका के लिए मलाइका को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी मलाइका को एक बहुत ही सतर्क व्यक्ति के रूप में जानते हैं। यह फैक्ट कि वह एक रियलिटी शो कर रही हैं, बेहद दिलचस्प है। 

मलाइका जैसी ख़ूबसूरत महिला को खुलकर बात करते देखना अमेजिंग होगा। एक दोस्त के रूप में, मुझे लगता है कि वह रॉक सॉलिड, सुपर हॉट और ओरिजिनल सुपर मॉडल हैं। मल्ला अपने गार्ड को नीचे जाने दो और इसके लिए आगे बढ़ो। पूरी तरह से हिम्मत से भरे रहों क्योंकि नो गट्स, नो ग्लोरी।

गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

अभिनेत्री नोरा ने उल्टा 'तिंरगा' लहराया, नारे लगाए 

अभिनेत्री नोरा ने उल्टा 'तिंरगा' लहराया, नारे लगाए 

कविता गर्ग 

मुंबई। फेमस नोरा फतेही अपने धमाकेदार डांस और ग्लैमरस लुक्स की वजह से देश ही नहीं दुनिया में भी चर्चित हैं। नोरा की इसी पॉपुलैरिटी की वजह से उन्हें कतर में हो रहे फीफा वर्ल्ड कप  2022 में परफॉर्म करने का मौका मिला। फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फैन फेस्टिवल में नोरा ने जबरदस्त डांस किया। नोरा ने स्टेज पर भारत का तिरंगा लहराते हुए जय हिंद के नारे भी लगाए। मगर इस दौरान उनसे भारी चूक हो गई, जिसकी वजह से नोरा काफी ट्रोल हो रही हैं। 

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में  परफॉर्म करती हुए नोरा की एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह  कहती हैं- इंडिया चाहे फीफा वर्ल्ड कप में नहीं है, लेकिन हम इस फेस्ट का हिस्सा हैं। वो भी हमारे म्यूजिक और डांस से। नोरा की ये बातें सुनकर वहां मौजूद लोग एक्साइटेड हो जाते हैं। वे हूटिंग करने लगते हैं। नोरा के साथ ऑडियंस भी जय हिंद के नारे लगाती है। स्टेडियम में इंडिया- इंडिया के नारे लगने लगते हैं। इस बीच नोरा भारत का तिरंगा लहराने लगती हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। मगर नोरा जोश- जोश में होश गंवा बैठीं। वह तिरंगा उल्टा फहरा बैठीं।

उल्टा लहराया तिरंगा, ट्रोल हुईं नोरा फतेही 

वीडियो को देख  नोरा पर तिरंगे को गलत तरीके से पकड़ने, लहराने और इसका अपमान करने का आरोप लग रहा है। सबसे पहले तो नोरा को स्टेज पर फेंककर तिरंगा दिया गया। हद तो तब हुई जब नोरा ने तिरंगे को उल्टा लहराया। दुपट्टे की तरह उसे लहराया और खुद पर लपेटा।

स्टेज पर गिरे झंड़े को नोरा उठाकर लहराती दिखीं जैसे वो देश का तिरंगा नहीं कोई दुपट्टा हो। नोरा ने जिस तरह स्टेज से तिरंगे को नीचे खड़े शख्स को लौटाया, उसकी भी आलोचना हो रही है। नोरा फतेही का तिरंगा गलत पकड़ना, उल्टा लहराना विवादों में आ गया है। यूजर्स नोरा को ट्रोल कर रहे हैं।

शख्स ने लिखा कि तिरंगे को गलत पकड़ा है। यूजर ने लिखा कि नोरा तिरंगे की इज्जत नहीं करतीं। नोरा ने तिरंगे का अपमान किया। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि तिरंगे को देने का तरीका बहुत गलत था। ये तिरंगे का अपमान करने जैसा था।

बुधवार, 30 नवंबर 2022

पन्नू की आने वाली फिल्म 'ब्लर' का ट्रेलर रिलीज 

पन्नू की आने वाली फिल्म 'ब्लर' का ट्रेलर रिलीज 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म ब्लर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। तापसी पन्नू की फिल्म ब्लर साइकोलॉजीकल थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अजय बहल ने किया है। ब्लर तापसी की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म है और इसका निर्माण उनके प्रोडक्शन हाउस आउटसाइडर्स फिल्म्स ने किया है।

तापसी पन्नू के साथ गुलशन देवैया इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। ब्लर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। तापसी पन्नू ने फिल्म ब्लर में ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी जुड़वां बहन की मौत के कारण की खोज में जुटी हुई है, लेकिन उसकी नजर धीरे-धीरे कमजोर हो रही है। फिल्म ब्लर 09 दिसम्बर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी।

शनिवार, 26 नवंबर 2022

दिग्गज एक्टर गोखले का 75 साल की उम्र में निधन 

दिग्गज एक्टर गोखले का 75 साल की उम्र में निधन 

कविता गर्ग 

मुंबई। हिंदी और मराठी फिल्मों के जाने-माने एक्टर विक्रम गोखले का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। विक्रम ने 26 नवंबर को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो 18 दिनों से एडमिट थे। उनकी हालत 23 नवंबर से ही नाजुक बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। 

विक्रम कलाकारों के परिवार से ताल्लुक रखते थे

हिंदी सिनेमा और छोटे पर्दे के अलावा विक्रम ने मराठी थिएटर का भी नाम कमाया। उनके पिता चंद्रकांत गोखले मराठी थिएटर और फिल्मों के एक्टर थे। उनकी परदादी दुर्गाबाई कामत को भारतीय फिल्मों की पहली एक्ट्रेस बताया जाता है। इसके अलावा उनकी दादी कमलाबाई गोखले भी फिल्मों से ताल्लुक रखती थीं। उन्होंने भारतीय सिनेमा की पहली बाल कलाकार के रूप में काम किया था।

अमिताभ के साथ शुरू किया सफर, कई फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी

विक्रम ने कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। उनके फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 1971 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना से अपना सफर शुरू किया था। स्वर्ग नरक, इंसाफ, अग्निपथ, खुदा गवाह, अधर्म, तड़ीपार, आंदोलन, हम दिल दे चुके सनम, भूल भूलैया, दे दना दन, बैंग बैंग, अय्यारी, हिचकी और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। 

कई सीरियल्स का भी हिस्सा रहे थे

विक्रम गोखले कई टीवी सीरियल्स में नजर आए। उन्होंने उड़ान, इंद्रधनुष, क्षितिज ये नहीं, संजीवनी, जीवन साथी, सिंहासन, मेरा नाम करेगी रोशन, शिव महापुराण और अवरोध में काम किया। विक्रम ने साल 2010 में बतौर निर्देशक मराठी फिल्म अघात बनाई। थिएटर में उनके योगदान के लिए उन्हें संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। 2013 में मराठी फिल्म 'अनुमति' में शानदार एक्टिंग के लिए वे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए गए थे।

विक्रम को अमिताभ ने घर दिलाया था, कहते थे- सबने अमिताभ की सफलता देखी, मैंने स्ट्रगल देखा

करियर के शुरुआती दिनों में विक्रम गोखले को मुंबई में काफी स्ट्रगल करना पड़ा। उनके पास रहने के लिए घर ना कोई घर था, ना ही किसी का आसरा। जब उनकी इस समस्या के बारे में अमिताभ बच्चन को पता चला तो उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को विक्रम गोखले के घर के लिए चिट्ठी लिखी थी। उनके इसी चिट्ठी के आधार पर विक्रम गोखले को मुंबई में सरकारी आवास मिला। अमिताभ का ये अहसान वो कभी नहीं भूले। जब भी वे मीडिया से अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बात करते तो इस घटना का जिक्र जरूर करते थे।

विक्रम ने एक इंटरव्यू में अमिताभ के बारे में कहा था कि वे भारतीय सिनेमा के एक बेहतरीन एक्टर हैं। जब मैं उनकी तारीफ करता हूं तो मेरे पास शब्दों की कमी हो जाती है। हम दोनों एक दूसरे को 55 साल से जानते हैं और मैं ये कह सकता हूं कि वो एक जेंटलमैन हैं। मेरा मानना है कि लोगों ने अमिताभ बच्चन की सक्सेस देखा है, लेकिन मैंने उनका स्ट्रगल देखा है। अगर लोग ये जानना चाहते है कि एक्टिंग क्या है, तो उन्हें अमिताभ बच्चन की फिल्में देखनी चाहिए।

शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

रणवीर की आने वाली फिल्म 'सर्कस' का टीजर रिलीज

रणवीर की आने वाली फिल्म 'सर्कस' का टीजर रिलीज

कविता गर्ग 

मुंबई बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'सर्कस' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्मकार रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है। फिल्म सर्कस का टीजर रिलीज हो गया है। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सर्कस का टीजर रिलीज किया है।

बताया जा रहा है कि सर्कस एक पीरियड ड्रामा कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 23 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस होगा।

रविवार, 20 नवंबर 2022

अवार्ड लेने के बाद भावुक हुए अभिनेता रणवीर

अवार्ड लेने के बाद भावुक हुए अभिनेता रणवीर

कविता गर्ग   

मुंबई। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह को हाल ही में दुबई में हुए फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट 2022 में सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिनेता अवार्ड लेते हुए काफी भावुक हो गए। उन्होंने यह अवार्ड अपने माता-पिता को समर्पित किया और अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा, ”12 साल पहले जब मैं पोर्टफोलियो बनाने जा रहा था। हर एक्टर का एक पोर्टफोलियो होता है कि यहां-वहां लेकर जाएंगे, सभी को दिखाएंगे। पोर्टफोलियो कोटेशन आया 50 हजार रुपये। मैंने पापा से कहा ये तो महंगा है। तब पापा ने कहा कि फिक्र मत कर तेरा पापा बैठा है यहां। रणवीर ने ये भी कहा कि मम्मी आपको याद है न कि छोटे वाले घर में मैं कितना बुरा ऑडिशन देता था। और आपकी गोद में सिर रखकर कहा था कि मम्मा मुझे नहीं पता कि मेरा ये सपना कभी पूरा होगा या नहीं।”

रणवीर सिंह का यह वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसपर मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा कि इस बार आपकी लक्ष्मी दीपिका पादुकोण कहाँ है? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ड्रामेबाज। कुछ यूजर्स रणवीर को अवार्ड मिलने की बधाई भी दे रहे हैं। रणवीर के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आएंगे। उन्होंने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है।

शनिवार, 19 नवंबर 2022

मनोरंजन: अपना 47वां जन्मदिन मना रही 'अभिनेत्री'

मनोरंजन: अपना 47वां जन्मदिन मना रही 'अभिनेत्री'

कविता गर्ग 

मुंबई। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सुष्मिता एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ ही एक अच्छी मां भी हैं, अक्सर वह अपने साथ अपनी बेटियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अब उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी रेनी सेन ने अपने अंदाज में अपनी मां के लिए बेहद भावुक पोस्ट शेयर की है।

सुष्मिता के जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी रेनी सेन ने अपनी मां पर प्यार लुटाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी लाइफलाइन को जन्मदिन मुबारक हो। आप अपने जीवन के सबसे अच्छे फेस में प्रवेश कर रही हैं, इसके लिए मैं बस आपको धन्यवाद कहना चाहती हूं। आपके पास बहुत बड़ा दिल है। आपकी बेटी होना मेरे लिए भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। आपने एक विरासत बनाई है, जो बेजोड़ है और मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैं हर रोज इसकी गवाह बनती हूं।

रेना आगे लिखती हैं, ‘आप जिस भी चीज को छूती हैं, वह सोना बन जाती है और ऐसा इसलिए है, क्योंकि आप हर चीज को इतने प्यार, समर्पण और कड़ी मेहनत से करती हैं। आप खुद ही अभिनय में एक संस्था हैं। इतनी ईमानदारी से आपने अपना जीवन जिया है कि मुझे खुद इस बात पर भरोसा नहीं होता है कि क्या मैं कभी आपकी तरह बन पाऊंगी।’

अपनी मां को धन्यवाद कहते हुए रेना ने लिखा, ‘आप जहां भी रहती हैं वह जगह घर बन जाती है। अलीसा और मुझे मजबूत, स्वतंत्र महिला बनाने के लिए और मुझे जमीन से जोड़े रखने के लिए धन्यवाद। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मां, आपके 47वें साल में आपका स्वागत है। जन्मदिन मुबारक हो मां।’ सुष्मिता सेन ने अपनी बेटी के प्यार भरे पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा ‘आई लव यू शोना मां, मैं आप दोनों के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं’।

बता दें कि सुष्मिता के जन्मदिन पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उनकी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए खास अंदाज में विश किया है। इतना ही रोहमन ने फोटो शेयर करते हुए रेड हार्ट के साथ ’47’ लिखा है।

मंगलवार, 15 नवंबर 2022

बाबू के पिता कृष्णा का 80 साल की उम्र में निधन 

बाबू के पिता कृष्णा का 80 साल की उम्र में निधन 

इकबाल अंसारी

हैदराबाद। टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और महेश बाबू के पिता कृष्णा का कार्डियक अरेस्ट के चलते मंगलवार को 80 साल की उम्र में हैदराबाद में निधन हो गया। डॉक्टर्स के मुताबिक, उन्हें फौरन सीपीआर दिया गया और फिर आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। गौरतलब है, अपने समय के शीर्ष अभिनेताओं में शामिल कृष्णा ने 350+ फिल्मों में काम किया था।

प्रसिद्व तेलुगु अभिनेता घट्टामनेनी शिवराम कृष्णमूर्ति (कृष्णा) का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार सुबह चार बजे अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। उनके पुत्र प्रसिद्व अभिनेता महेश बाबू और तीन बेटियां है। उनकी पत्नी इंदिरा देवी का इसी साल जनवरी में निधन हो गया था। 

कृष्णा को सोमवार को दिल का दौरा पड़ने पर गाचीबोवली में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। श्री कृष्णा का जन्म 31 मई, 1943 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के बुरिपलेम में घट्टामनेनी राघवय्या चौधरी और नागरत्नम्मा के घर हुआ था। उन्होंने पांच दशकों के अपने फिल्मी करियर में 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। 

केन्द्र सरकार ने 2009 में उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया था। वह 1989 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर एलुरु से लोकसभा सांसद चुने गये थे। उन्हें 1997 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड तथा 2008 में आंध्र विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली। कृष्णा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत कुला गोथरालु (1961), पदंडी मुंधुकु (1962) और परुवु प्रतिष्ठा (1963) जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाओं के साथ की थी। 

काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर रिलीज

काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर रिलीज

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की आने वाली फिल्म 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। काजोल की आने वाली फिल्म सलाम वेंकी अविश्वसनीय कहानी पर आधारित है, जो अपने बेटे के सामने आने वाली हर चुनौतियों का सामना करते हुए जीवन को पूरी तरह से जीने में उसकी मदद करती है। रेवती द्वारा निर्देशित सलाम वेंकी के ट्रेलर में काजोल को एक मां और विशाल जेठवा को वेंकटेश उर्फ वेंकी के रूप में दिखाया गया है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि वेंकी की सेहत बिगड़ती जा रही है, लेकिन इसके बावजूद उसका लक्ष्य अपने सभी सपनों को पूरा करना है। रेवती ने कहा कि सलाम वेंकी एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो उनके दिल के बेहद करीब है। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि मां असली हीरो होती हैं और सलाम वेंकी के माध्यम से एक ऐसी ही मां के अपने बेटे के लिए बिना शर्त प्यार की इस अविश्वसनीय सच्ची कहानी को बताना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। काजोल ने कहा कि सलाम वेंकी में सुजाता की भूमिका और रेवती मैम के निर्देशन में काम करने को लेकर मैं खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं।

काजोल ने कहा जिस दिन मैंने फिल्म के आइडिया के बारे में सुना इसने मेरे दिल को बहुत गहराई से छू लिया और मैं यह जान गई कि किसी भी हाल में मुझे इस अद्भुत कहानी का हिस्सा बनना है। फिल्म सलाम वेंकी में काजोल और विशाल जेठवा के राहुल बोस, राजीव खंडेलवाल, प्रकाश राज और अहाना कुमरा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सलाम वेंकी 09 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शनिवार, 12 नवंबर 2022

खान को ग्लोबल आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया 

खान को ग्लोबल आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान को ग्लोबल आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शाहरूख खान को यूएई में ग्लोबल आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शाहरूख खान को यह अवॉर्ड सिनेमा में उनके योगदान और ग्लोबल आइकन के तौर पर दिया गया है। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सुर्खियों में है, जिसमें शाहरूख अपनी विनिंग स्पीच देते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी स्पीच में शाहरुख ने कहा कि चाहे हम कहीं भी रहें, हम किस रंग के हैं। हम किस धर्म के हैं या हम किसी भी सॉन्ग पर डांस करते हैं। हर एक संस्कृति में प्रेम, शांति और करुणा होती है।

शुक्रवार, 11 नवंबर 2022

हार्ट अटैक आने के कारण एक्टर सिद्धांत की मौंत

हार्ट अटैक आने के कारण एक्टर सिद्धांत की मौंत

कविता गर्ग 

मुंबई। छोटे पर्दे के जाने- माने एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की मौंत हो गई है। एक्टर महज 46 वर्ष के थे। उनकी मौत हार्ट अटैक आने के कारण हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर शुक्रवार की सुबह वर्क आउट कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें आर्ट अटैक  आ गया। एक्टर को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इन टीवी सीरियल्स में किया काम
एक्टर  सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने टीवी धारावाहिक कुसुम, वारिस और सूर्यपुत्र करण के लिए काफी मशहूर रहे। सीरियल कुसुम उनकी डेब्यू टीवी थी। कसौटी जिंदगी की, कृष्णा अर्जुन, क्या दिल में है। इसके बाद उनकी आखिरी प्रोजेक्ट टीवी शो 'क्यों रिश्तों में कट्टी- बट्टी' और 'जिद्दी दिल' था। एक्टर के मौत की जानकार टीवी एक्टर जय भानुशाली ने दी। सिद्धांत के दो बच्चे और पत्नी अलीसिया राउत हैं।

बतौर मॉडल की थी करियर की शुरूआत
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। सीरियल कुसुम से इन्होंने अपना टीवी डेब्यू किया था। इसके अलावा भी सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने कई पॉपुलर टीवी शोज में काम कर घर-घर में अपनी पहचान बनाई। 

गुरुवार, 10 नवंबर 2022

49 वर्ष की उम्र में भी बेहद खूबसूरत लगती है ऐश्वर्या 

49 वर्ष की उम्र में भी बेहद खूबसूरत लगती है ऐश्वर्या 

कविता गर्ग 

मुंबई। ऐश्वर्या राय इस दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं और उन्‍हें देखकर हर कोई समझ जाता है कि उन्‍हें आज भी इतने सालों बाद भी विश्‍व सुंदरी कहा जाता है। हर कोई ऐश्वर्या की खूबसूरती का दीवाना है और उनका जलवा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैला हुआ है। ऐश्‍वर्या 49 की हो चुकी हैं। लेकिन उन्‍हें देखकर आपको लगेगा कि उनकी खूबसूरती दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। वहीं ऐश्वर्या एक बेटी की मां भी हैं और मां बनने के बाद अक्‍सर देखा जाता है कि औरते अपने ऊपर ध्‍यान नहीं देती हैं या उनका फिगर मेंटेन नहीं रहता है या अपनी केयर ना कर पाने की वजह से उनका चार्म कम होता जा रहा है लेकिन ऐश्वर्या के मामले में ऐसा नहीं है।

ऐश्वर्या उन मांओं में से एक हैं जो अपनी बेटी की परवरिश के साथ-साथ अपने करियर और हेल्‍थ को भी तवज्‍जो देती हैं। अगर आप भी ऐश्‍वर्या राय की तरह 40’s में भी फिट, यंग और हेल्‍दी दिखना चाहती हैं तो हम आपको उनकी लाइफ के कुछ राज बता रहे हैं। ऐश्‍वर्या के इन टिप्‍स को अपनाकर हर मां खुद को मेंटली और फिजिकली फिट और स्‍वस्‍थ रख सकती है।

अपनी ब्‍यूटी को मेंटेन रखने को लेकर ऐश्‍वर्या कहती हैं कि आपको हमेशा ढेर सारा पानी पीना चाहिए। स्किन और बालों के लिए विटामिन से भरपूर लेकिन सादा खाना खाएं। ऐश्‍वर्या कहती हैं कि वो हर मां और अपनी खुद की बेटी को भी यही सलाह देती हैं कि वो खुद रहे। इससे वो अंदर और बाहर दोनों तरफ से एक सुंदर इंसान बनेगी।

ऐश्‍वर्या अपनी मेंटल हेल्‍थ के लिए अरोमाथेरेपी पर बहुत विश्‍वास करती हैं। इससे नाक के स्‍मेल रिसेप्‍टर्स उत्तेजित होते हैं जो नर्वस सिस्‍टम से इमोशंस को कंट्रोल करने वाले दिमाग के लिंबिक सिस्‍टम को मैसेज पहुंचाते हैं।

ऐश्‍वर्या एसेंशियल ऑयल्‍स में चंदन को त्वचा के लिए बहुत अच्छा मानती हैं, कैमोमाइल या लैवेंडर को तनाव को दूर करने के लिए और नीलगिरी या लेमनग्रास इम्‍यूनिटी में सुधार करने के लिए है।

ऐश्‍वर्या मानती हैं कि रेड लिपस्टिक आपको किसी भी उम्र में अट्रैक्टिव बनाने का गुण रखती है। रेड लिपस्टिक लगाने के बाद आपको लोगों की अटेंशन मिलती है और अगर आप अपने पति को रिझाना चाहती हैं या बच्‍चे होने के बाद अपनी मैरिड लाइफ में प्‍यार को वापिस लाना चाहती हैं तो रेड लिपस्टिक को ट्राई कर सकती हैं।

मंगलवार, 8 नवंबर 2022

मनोरंजन: फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' की शूटिंग शुरू 

मनोरंजन: फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' की शूटिंग शुरू 

कविता गर्ग 

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार और सांसद रवि किशन ने अपनी पैन इंडिया फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' की शूटिंग शुरू कर दी है। रवि किशन एक पैन इंडिया फिल्म महादेव का गोरखपुर लेकर आ रहे हैं। रवि किशन ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया।

छह भाषाओं में फिल्म होगी रिलीज
पोस्टर पर रवि साधु के गेटअप में हाथ में त्रिशूल थामे नजर आ रहे हैं। पास में नंदी को दिखाया गया है। पृष्ठभूमि में भगवान शंकर की मुखाकृति नजर आ रही है। महादेव का गोरखपुर का निर्देशन राजेश मोहनन कर रहे हैं। यह फिल्म भोजपुरी,हिंदी ,तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 2023 में रिलीज होगी।

मोशन पोस्टर शेयर
रवि किशन ने इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर शेयर कर लिखा कि भोजपुरी से अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म, जो 6 भाषाओं में रिलीज होगी, फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर शेयर करके बहुत प्रसन्नता हो रही है। आपका सपोर्ट और आशीर्वाद चाहिए। हर हर महादेव। फिल्म महादेव का गोरखपुर में रवि किशन, प्रमोद पाठक , लाल, राजश्री पोनप्पा , किशोर ,मानसी सहगल, सुशील सिंह, विनीत विशाल, रविशंकर खरे की अहम भूमिका है। निर्माता प्रीतेश शाह और सलिल शंकरन हैं। फिल्म की कहानी सनारायन ने लिखी है। डीओपी अरविंद सिंह एवं फिल्म में संगीत अगम अग्रवाल ने दिया है।

सोमवार, 7 नवंबर 2022

फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज 16 जून तक टली

फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज 16 जून तक टली

कविता गर्ग 

मुंबई। फिल्म डायरेक्टर ओम राउत ने सोमवार को एक घोषणा की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी आगामी फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज 16 जून, 2023 तक टल गई हैं। क्योंकि फिल्म की टीम को दर्शकों को एक सम्पूर्ण विजुअल का अनुभव कराने के लिए और अधिक समय चाहिए। बड़े बजट की इस फिल्म का पहला टीजर जारी होने के करीब एक महीने बाद यह खबर आई है। फिल्म का टीजर जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर इसके विजुअल इफेक्ट की गुणवत्ता और हिंदू देवताओं को दिखाने के तरीकों की काफी आलोचना की गई थी।

फिल्म में बाहुबली के अभिनेता प्रभास भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म इससे पहले 12 जनवरी, 2023 को रिलीज होने वाली थी। राउत ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि आदिपुरुष’ सिर्फ फिल्म नहीं है बल्कि यह प्रभु श्रीराम के प्रति हमारी आस्था दिखाने और हमारी संस्कृति एवं सभ्यता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।

राउत ने कहा कि दर्शकों को एक शानदार विजुअल इफेक्ट का अनुभव देने के लिए फिल्म के लिए काम कर रही हमारी टीम को और अधिक समय चाहिए। आदिुपुरुष अब 16 जून 2023 को रिलीज होगी। 2020 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के बाद ‘आदिपुरुष’ राउत की आगामी फिल्म है। तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने हाल ही में सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।

कई भाषाओं में बन रही इस फिल्म में 10 सिर वाले राक्षस राजा रावण का किरदार सैफ अली खान निभा रहे हैं। जबकि जानकी की भूमिका कृति सैनन और लक्ष्मण की भूमिका सनी सिंह निभा रहे हैं। फिल्म आदिपुरुष का निर्माण टी-सीरीज के भूषण कुमार एवं कृष्ण कुमार, राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर कर रहे हैं।

रविवार, 6 नवंबर 2022

मुंबई: अभिनेत्री आलिया ने पहले बच्चे को जन्म दिया

मुंबई: अभिनेत्री आलिया ने पहले बच्चे को जन्म दिया

कविता गर्ग 

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर रविवार को एक बेटी के माता-पिता बन गए। आलिया और अभिनेता रणबीर कपूर की इस साल अप्रैल में शादी हुई थी। आलिया ने अपने गर्भवती होने की घोषणा इस साल जून में की थी। आलिया ने दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में अपने और रणबीर के पहले बच्चे को जन्म दिया है। वहीं आलिया कपूर ने इंंस्टाग्राम पर नोट शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है। आलिया ने पोस्ट पर लिखा- हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है। हमारा बेबी इस दुनिया में आ गया है और वो कमाल की लड़की है। इस खुशी को जाहिर करना मुश्किल है। हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं। प्यार, प्यार, प्यार आलिया और रणबीर। बता दें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे अडोरेबल कपल्स में से एक हैं।

अस्पताल के एक सूत्र ने कहा कि बच्ची का जन्म हुआ है। वह (आलिया) प्रसव के लिए सुबह साढ़े सात बजे पहुंचीं। वह पिछले कुछ समय से पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच नियमित रूप से अस्पताल आती थीं।  ऐसा बताया जा रहा है कि कपूर परिवार बच्ची के जन्म की घोषणा के लिए जल्द ही आधिकारिक बयान जारी करेगा।

आलिया और रणबीर ने इस साल सितंबर में रिलीज फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ में पहली बार साथ काम किया। आलिया करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ तथा अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में नजर आएंगी। जबकि रणबीर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ और लव रंजन की एक फिल्म में अभिनय करते दिखाई देंगे।

रणबीर की मां ने भी शेयर की खुशी
रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर कई नोट शेयर किया है। उन्होंने भी खुशी जाहिर की है। साथ ही मिल रही बधाइयों को भी नोट पर शेयर किया है। वहीं रणबीर की बहन रिद्धिमां ने नीतू कपूर के साथ फोटो शेयर करते हए खुद को बुआ और मां को दादी मां बनने की बधाई दी।

शनिवार, 5 नवंबर 2022

अगर हिट होगी फिल्म पठान, बनेगा दूसरा पार्ट 

अगर हिट होगी फिल्म पठान, बनेगा दूसरा पार्ट 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान का कहना है कि उनकी फिल्म 'पठान' यदि हिट होती है तो इसका दूसरा पार्ट जरूर बनेगा। यशराज बैनर तले बनीं सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।

शाहरूख ने कहा कि यदि फिल्म पठान दर्शकों को पसंद आती है तो वह इसके दूसरे पार्ट को बनाने के बारे में जरूर सोचेंगे। उनके साथ-साथ मेकर्स और फिल्म से जुड़े सभी एक्टर्स का मानना है कि यदि फिल्म पठान ऑडियंस को लुभाने में कामयाब होती है तो सब मिलकर इसके अगले पार्ट की तैयारियों में जुट जाएंगे। पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

शुक्रवार, 4 नवंबर 2022

मुंबई: एक्ट्रेस नेहा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की 

मुंबई: एक्ट्रेस नेहा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की 

कविता गर्ग 

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा हॉट एक्ट्रेस नेहा मलिक आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नेहा अपने सिजलिंग, ग्लैमरस और बोल्ड लुक की वजह से सोशल मीडिया में चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। एक बार फिर नेहा ने अपनी बोल्ड तस्वीरों शेयर कर इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

नेहा मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्हें लाइट ग्रीन टू पीस ड्रेस में देखा जा रहा हैं। नेहा मलिक ने ये फोटोज दुबई की सड़कों पर क्लिक करवाई है, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है। नेहा मलिक फोटो में काफी ज्यादा ग्लैमरस लग रही हैं, जिसे देख हर कोई घायल हो रहा। आपको बता दें कि नेहा मलिका का यह फोटोशूट इस वक्त सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। तस्वीरें देखने के बाद हर ओर उनके हुस्न के चर्चे हो रहे हैं।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...