बुधवार, 31 मई 2023

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-230, (वर्ष-06)

2. बृहस्पतिवार, जून 01, 2023

3. शक-1944, ज्येष्ठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:40, सूर्यास्त: 06:45। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम- 35+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 30 मई 2023

गंगा दशहरा: संगम पर हजारों लोगों की उमड़ी भीड़

गंगा दशहरा: संगम पर हजारों लोगों की उमड़ी भीड़


श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई एवं पूर्व मंत्री ने भी गंगा दशहरे पर संगम पर पहुंचे और गंगा पूजन किया

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। जनपद के थानाभवन क्षेत्र में गंदेवडा संगम पर गंगा दशहरे पर हजारों लोगों की भीड़ सुबह से ही स्नान करने के लिए पहुंच गई। जहां हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा-यमुना संगम पर आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना करते हुए धर्म लाभ उठाया। वही, उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा भी गंगा दशहरे पर श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे उन्होंने गंगा दर्शन किए एवं पूजा अर्चना की और श्रद्धालुओं से व्यवस्था के बारे में बातचीत की। उन्होंने बताया कि गंगा दशहरे के दिन गंगा में स्नान करने से यह धार्मिक मान्यता है कि इंसान अपने पापों से मुक्त हो जाता है एवं उसके पूर्वजों को भी मुक्ति मिलती है।

धार्मिक मान्यता है कि आज (30 मई) के दिन ही स्वर्ग से मां गंगा धरती पर आई थी। वही, गंगा दशहरे पर पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिनभर कमान संभालते रहे।

'कांग्रेस' को मजबूत करने के लिए बैठक आयोजित

'कांग्रेस' को मजबूत करने के लिए बैठक आयोजित


शामली ज़िला कांग्रेस कमेटी ने कांधला में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए वार्ता की: दीपक सैनी

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। ज़िला कांग्रेस कमेटी ने कांधला में जाहिद यामिन वरिष्ठ कांग्रेसी के निवास पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस की बैठक में दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शामली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भारत देश के लिए जितना काम किया है, उसकी तारीफ़ जितनी करें उतनी कम है।

कभी भारत देश में शुई तक नहीं बनती थी और आज भारत में हर चीज़ की व्यवस्था कायम की है, जो कांग्रेस की देन है। मगर आज भारत देश में भाजपा सरकार में बैठकर  वे लोग संपत्ति बेच रहे हैं। यही लोग जो डोल पीटकर कहते हैं कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री जिस दिन नई सांसद का उदघाटन कर रहे थे। उसी समय भारत देश को गोल्ड मेडल जीता कर भारत देश को सम्मान दिलाने वाली बेटियों पर लाठीचार्ज किया जा रहा था। 28 मई का दिन 'काला दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।

यह बेटियों जो सच्चाई की आवाज उठाने के लिए आगे बढ़ रही थी महिला खिलाडियों के साथ खींचातानी करवाई गई है प्रधानमंत्री की पुलिस द्वारा। ब्रजभूषण शरण सिंह भाजपा सांसद का कुछ नहीं कर पा रही है। भारत सरकार, क्योंकि  भारत देश के प्रधानमंत्री से भी बड़ी ताक़त वर है ब्रजभूषण शरण सिंह सांसद।

अगर इस स्थिति में आप आदमी होता तो पुलिस प्रशासन सबसे पहले गिरफ्तार किया जाता जांच पड़ताल बाद में होती रहती। भारत देश से लोकतंत्र ,न्याय पालिका,से बिल्कुल विश्वास उठ गया है जनता का जो सत्ताधारी कहते हैं वो किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने नारीशक्ति के लिए एक बहुत बड़ा नारा दिया था। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मगर यहां नारा सबसे बड़ा झूठ साबित हुआ है।नाराशक्ति पर ही ज्यादा अत्याचार हो रहा है, जिससे सबसे ज्यादा भाजपा के नेता ही कर रहे हैं।

मंहगाई की बात करें, तो आसमान को छू रही है। किसान का गन्ना का भुगतान नहीं किया जा रहा है। व्यापारियों की स्थिति भी बहुत ख़राब हो चुकी है। निशांत तोमर जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ने कहा कि GST की मार सरकार ने ही दे रखी है। यह बोझ भी जनता पर भी पड़ रहा है।

मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार का खर्च नहीं उठा पा रहे हैं। सरकार सिर्फ अपनी कुर्सी के डंडे को टूटने को बचाने के चक्कर में पड़ी रहती है और एक सबसे बड़ा सवाल यह भी है। जहां सरकार कांग्रेस की प्रच॔ड जीत पर बनती है। वहां ख़रीद फ्खोर का सडयत्र रचाने का गन्दा काम किया जाता है। भाजपा सिर्फ तानाशाही ही करने में सबसे आगे रहती है।अभी जल्दी ही भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले हैं, क्योंकि सभी पीड़ित हो चुके हैं।

बैठक में दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शामली, निशांत तोमर जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, अश्वनी शर्मा प्रदेश महासचिव, जाहिद यामिन वरिष्ठ कांग्रेसी, डॉक्टर नफीस तयब खान वरिष्ठ कांग्रेसी, अब्बासी,राजू सैनी, शाहरुख कांधला, आदेश कश्यप प्रदेश महासचिव, महावीर सैनी वरिष्ठ कांग्रेसी, रिजवान अहमद, अरविंद कश्यप, अमित कटारिया, अरुण बंसल, साजिद खान, खुर्शीद, फिरोज, ऐसान ,आलम कांधला, सादिक, रामशरण सैनी, अनिल चौधरी, सुशील पांचाल, प्रमोद सैनी, मोतीलाल, प्रकाश सैनी आदि मौजूद रहे।

निकाय चुनाव, छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू

निकाय चुनाव, छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू 

प्रांजल शुक्ला

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के नगरीय निकायों के उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। उप निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही नगर पालिका के ऐसे क्षेत्र जहां निर्वाचन संपन्न होना है। वहां निर्वाचन संपन्न होने तक आदर्श आचरण संहिता लागू रहेगी। आयोग से इस संबंध में संबंधित कलेक्टर और ज़िला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) को आदेश जारी कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। नगर पालिकाओं के उप निर्वाचन जून 2023 के तहत नगरीय निकायों के पार्षद पदों का निर्वाचन होगा। 

आयुक्त छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ठाकुर राम सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक़ प्रदेश के आठ ज़िलों के नौ नगरीय निकाय के नौ वार्ड में पार्षद का चुनाव किया जाना है। इसमें नगरपालिका परिषद् चांपा जिला-जांजगीर-चांपा, नगर पंचायत खोंगापानी जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, नगर पंचायत खरोरा जिला-रायपुर, नगर पंचायत तुमगांव जिला-महासमुंद, नगर पालिक निगम दुर्ग और नगरपालिका परिषद अहिवारा जिला-दुर्ग, नगरपालिका परिषद बेमेतरा जिला-बेमेतरा, नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी जिला-मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, नगरपालिका परिषद कोण्डागांव जिला-कोण्डागांव शामिल हैं।

20 वर्षीय अमन को ऑस्ट्रेलिया की डॉक्टरेट की उपाधि

यूपी के इस 20 वर्षीय नौजवान को ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ने दी डॉक्टरेट की उपाधि

गोपी चंद सैनी

बागपत। युवा सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले ट्यौढी के 20 वर्षीय युवा अमन कुमार को ऑस्ट्रेलिया की अबाइड यूनिवर्सिटी ने उनकी विशिष्टता के आधार पर डॉक्टरेट ऑफ फिलोसॉफी की मानद उपाधि दी है।

अमन द्वारा सूचना संचार प्रोद्यौगिकी से सामाजिक बदलाव लाने के प्रयासों के चलते उनको यह उपाधि दी गई। अमन को पूर्व में शिक्षा रत्न, यंग ट्रांसफार्मर, एजुकेटर ऑफ द ईयर, रिस्पॉन्सिबल सिटीजन सहित विभिन्न उपाधियों से अलंकृत किया जा चुका है। अब डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने से स्वजनों में खुशी का माहौल है।

गौरतलब है कि अमन ने नेहरू युवा केन्द्र बागपत से संबद्ध उड़ान युवा मंडल ट्यौढी की अध्यक्षता करते हुए सूचना संचार प्रोद्यौगिकी आधारित प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 संचालित कर मात्र 18 महीनों की अवधि में 7 मिलियन लोगों को शैक्षिक अवसरों की जानकारी देकर कीर्तिमान बनाया। साथ ही उनके द्वारा विकसित क्यूआर एप से लाखों लोगों को कांवड़ यात्रा, नगर निकाय निर्वाचन आदि अवसरों पर सुविधा मिली। 

अमन ने अपनी सफलता का श्रेय जिलाधिकारी राज कमल यादव, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी और अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ रामकरण शर्मा को दिया जिनके सतत मार्गदर्शन में वह विभिन्न कार्य कर रहे है। अमन ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का क्षण है जब विभिन्न संस्थानों द्वारा उनके कार्यों को सराहा जा रहा है। साथ ही उन्होंने अपनी डॉक्टरेट की उपाधि को उन लोगों को समर्पित किया जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से वह सामाजिक बदलाव के प्रयासों में सफलता प्राप्त कर रहे है।

ग्वालियर: 11,000 बाबा बर्फानी के दर्शन को जाएंगे

ग्वालियर:11 हजार बाबा बर्फानी के दर्शनों को जाएंगे 

 २१ जून को अचलनाथ के दरबार से लंगर की रसद सामग्री के ट्रकों के साथ निकलेगा शिवभक्तों का चल समारोह, २६-२७ जून व ४ जुलाई को रवाना होंगे जत्थे

ग्वालियर। श्री बाबा बर्फानी हर हर महादेव सेवा समिति ग्वालियर द्वारा प्रतिवर्ष बाबा श्री अमरनाथ जी की यात्रा पर देशभर से जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग पर विशाल लंगर के साथ निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं नाइट शेल्टर कैंप का आयोजन किया जाता है। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए यह क्रम इस बार भी जारी रहेगा। 

 माधव मंगलम गार्डन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए श्री बाबा बर्फानी हर हर महादेव सेवा समिति ग्वालियर के संरक्षक महेंद्र भदकारिया एवं सचिव पन्नालाल गौड़ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बालटाल के समीप मनीग्राम बेसकैम्प पर लगाए जा रहे। विशाल लंगर के साथ निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं नाइट शेल्टर कैंप की विहंगम तैयारियां अब अप

ने अंतिम दौर में हैं। समिति सदस्यों ने बताया कि इस बार जया अग्रवाल जया अग्रवालअमरनाथ यात्रा पर ग्वालियर से करीव 11 हजार यात्री बाबा बर्फानी के दर्शनों को जायेगें। महेंद्र भदकारिया एवं पन्नालाल गौड़ ने बताया कि श्री बाबा बर्फानी हर हर महादेव सेवा समिति ग्वालियर की ओर से कई क्विंटल रसद सामग्री का ट्क भव्य चल समारोह के साथ रवाना किया जाएगा।

जिसमें करीब 300 पुरूष व 200 के करीब महिलाएं शामिल होंगी। यह चल समारोह 21 जून को बाबा अचलनाथ दरबार से दाल बाजार, लोहिया बाजार, ऊट पुल, दोंलतगंज होते हुये महाराज बाडा होकर राम मंदिर पर समापन होगा। शहर के धर्मप्रेमी दानदाता बालटाल पर मनीग्राम बेस कैंप पर लगाए जाने वाले लंगर के लिए रसद सामग्री में सहयोग के साथ ही व्यक्तिगत सेवा के लिए स्वयं को समर्पित कर सकते हैं। 

  उन्होंने बताया कि ग्वालियर से पहला जत्था 26 जून को 54 सदस्यीय दल के साथ राजेश सिकरवार के नेतृत्व में, 27 जून को भरत ढींगरा के नेतृत्व में 56 सदस्य व 4 जुलाई को पन्नालाल गौड़ के नेतृत्व 65 सदस्यों का जत्था रवाना होगा। जम्मू से बालटाल की दूरी ४०० किलोमीटर है। जम्मू से उधमपुर के रास्ते बालटाल के लिए जम्मू कश्मीर पर्यटक स्वागत केंद्र की बसें आसानी से मिल जाती हैं। बालटाल कैंप से तीर्थयात्री एक दिन में अमरनाथ गुफा की यात्रा कर वापस कैंप लौट सकते हैं।

 सभा में जो समिति सदस्य उपस्थित रहे, उनमें संरक्षक महेंद्र भदकारिया, होतम सिंह गुर्जर, राम शरण गुप्ता, संत कुमार गुलाटी, श्याम सिंह तोमर, अध्यक्ष लोकेश शर्मा, उपाध्यक्ष श्याम लहारिया, सुनील शिवहरे, सुनील बिरला, राजेश सिकरवार, नीरज उपाध्याय, सचिव पन्नालाल गौड़, सहसचिव राहुल गुप्ता, बब्बल शिवहरे,  कोषाध्यक्ष भरत कुमार ढींगरा, भंडार प्रबंधक विकाश वाधवानी, आय व्यय निरीक्षक गजेंद्र शर्मा, कार्यालय मंत्री दिलीप यादव, सुरेश सिंह कुशवाह, एडवाइजर बब्लू शिवहरे, अभय मिश्रा, पटेल जी, अर्जुन अग्रवाल प्रांत महामंत्री भारत तिब्बत सहयोग मंच, मोनिका जैन प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच एवं भारत तिब्बत सहयोग मंच प्रांत अध्यक्ष प्रमुख हैं। बैठक के समापन पर सचिव  पन्नालाल गौड एवं महेंद भदकारिया ने द्वारा सभी शिव भक्तो का आभार व्यक्त किया।

राशन सामग्री दान करने व आर्थिक सहयोग के लिए यहां करें संपर्क

   समिति के महेंद्र भदकारिया एवं पन्नालाल गौड़ ने बताया कि जो भी धर्मप्रेमी एवं शिवबाबा के भक्त श्री बाबा बर्फानी हर हर महादेव सेवा समिति ग्वालियर द्वारा अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बालटाल के समीप मनीग्राम बेसकैम्प पर लगाए जाने वाले विशाल लंगर में राशन सामग्री के रूप में अथवा आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं वे श्री बाबा बर्फानी हर हर महादेव सेवा समिति ग्वालियर के कार्यालय प्रथम तल कार्तिक प्लाजा जिंसी नाला नम्बर1 पर अथवा अध्यक्ष लोकेश शर्मा से संपर्क कर सकते हैं। राशन सामग्री अथवा आर्थिक सहयोग के लिए मोबाइल नम्बर 9826730666, 9009479083, 9425112568 पर संपर्क किया जा सकता है।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...