शनिवार, 13 मई 2023

मीनाक्षी ने 11,786 मतों के अंतर से जीत हासिल की

मीनाक्षी ने 11,786 मतों के अंतर से जीत हासिल की

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। दो बार से लगातार मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद पर भाजपा की हार का सिलसिला मीनाक्षी स्वरूप ने तोड दिया है। मीनाक्षी स्वरूप ने 11786 मतों के अंतर से धमाकेदार जीत हासिल की है।

नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के चेयरमैन पद के लिए आज हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप को विजयी घोषित किया गया। मीनाक्षी स्वरूप को 91942 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा को 80156 मतों से संतोष करना पडा। मीनाक्षी स्वरूप ने यह जीत 11786 मतों के अंतर से दर्ज की।

ओवैसी की पार्टी ने भी इस चुनाव में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 11531 मत हासिल किए ओर माना जा रहा है कि मुस्लिम मतों में हुई इस टूट ने ही गठबंधन की हार का आधार तय किया। 

देश में 'भाजपा' की उल्टी गिनती शुरू: सिंह 

देश में 'भाजपा' की उल्टी गिनती शुरू: सिंह 

श्रीराम मौर्य 

शिमला। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने दावा किया कि देश में अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं, और 2024 में केंद्र में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनेगी। सिंह ने कर्नाटक के मतदाताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल से अब देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएंगी।

सिंह ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि लोगों ने भाजपा की धुव्रीकरण की राजनीति को पूरी तरह ठुकरा दी हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत से साबित हो गया है कि देश में भाजपा के खिलाफ हवा चल पड़ी हैं। उन्होंने कहा है कि देश मे अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं, और 2024 में केंद्र में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनेगी।

कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व मालिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित सभी नेताओं को बधाई दी हैं। 

कर्नाटक ने 'विकास की राजनीति' को चुना: गहलोत 

कर्नाटक ने 'विकास की राजनीति' को चुना: गहलोत 

नरेश राघानी 

जयपुर। राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझानों में कांग्रेस की निर्णायक बढ़त पर प्रतिक्रिया जताते हुए शनिवार को कहा, कि कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है।

गहलोत ने कहा कि आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी। इन राज्यों में भी इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपुर स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के सामने जश्न मनाया। गहलोत ने ट्वीट किया, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था, आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे,  राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार अभियान चलाया। उन्‍होंने लिखा, कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है।

आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस शनिवार को जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार 113 के जादुई आंकड़े को पार करते हुए राज्य में अपने दम पर सरकार बनाती और दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एकमात्र गढ़ कर्नाटक में सेंध लगाने की राह पर दिख रही है।

वहीं, जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) कार्यालय के सामने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। राजस्थान में इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि कर्नाटक में पार्टी के प्रदर्शन का राजस्थान में भी सकारात्मक असर पड़ेगा।

एक कार्यकर्ता ने पार्टी कार्यालय के सामने संवाददाताओं से कहा, कि पार्टी कर्नाटक में एक मजबूत जनादेश के साथ जीतने जा रही है। राजस्थान में, राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के कारण माहौल पहले से ही पार्टी के पक्ष में है और हमें पूरी उम्मीद है कि पार्टी विधानसभा चुनाव में राज्य में सत्ता बरकरार रखेगी। एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा, कर्नाटक में परिणाम पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की मेहनत का परिणाम है और हम सभी बहुत खुश और उत्साहित हैं।

दयाल ने करीब डेढ़ लाख वोटों से बढ़त बनाई

दयाल ने करीब डेढ़ लाख वोटों से बढ़त बनाई


गाजियाबाद: बीजेपी की सुनीता दयाल ने बनाई अजेय बढ़त

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव में नगर निगम गाजियाबाद की सुनीता दयाल ने करीब डेढ़ लाख वोटों से बढ़त बना ली है। वह बसपा की उम्मीदवार निशारा खान से आगे हैं।

इसके अलावा लोनी में सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी रंजीता धामा, मुरादनगर में बसपा प्रत्याशी, मोदीनगर में भाजपा प्रत्याशी, खोड़ा में निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रही हैं। पतला नगर पंचायत में रालोद प्रत्याशी जीत चुकी हैं। अन्य पर मुकाबला जारी है।

224 मतों से विजयी हुई प्रत्याशी कुसुमलता 

224 मतों से विजयी हुई प्रत्याशी कुसुमलता 


गाजियाबाद: वार्ड-50 से कांग्रेस जीती

अश्वनी उपाध्याय

गाजियाबाद। नगर निगम के वार्ड-50 नूर नगर राजनगर एक्सटेंशन से कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता 224 मतों से विजयी हुई। यहां पार्टी ने भाजपा के महानगर मंत्री संजीव चौधरी की पत्नी अर्चना को टिकट दिया था, जिसका भाजपा के स्थानीय संगठन पदाधिकारियों ने बड़े स्तर पर विरोध किया था। इसका फायदा कुसुमलता को मिला।

लोनी: धामा को चेयरमैन पद की सीट मिली

लोनी: धामा को चेयरमैन पद की सीट मिली


लोनी में गठबंधन प्रत्याशी रंजीता धामा बनीं चेयरमैन

अश्वनी उपाध्याय 

लोनी। सपा-रालोद की गठबंधन प्रत्याशी रंजीता धामा को चेयरमैन पद की सीट मिली है। रंजीता धामा भाजपा प्रत्याशी को पीछे छोड़कर 18,000 वोट से जीती हैं। पिछली बार रंजीता धामा भाजपा से टिकट लेकर चुनाव लड़ी थी और लोनी चेयरमैन बनीं थी। उन्होंने बीच में भाजपा को छोड़ सपा का दामन थाम लिया था।

इस बार, मतगणना में गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गाजियाबाद में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए दूसरे चरण में 11 मई को मतदान हुआ है।

भाजपा-बसपा, रालोद और निर्दलीयों ने बढ़त बनाई 

भाजपा-बसपा, रालोद और निर्दलीयों ने बढ़त बनाई 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। शामली जिले के 10 निकायों में भाजपा तीन, रालोद दो, बसपा एक और चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई हुई है। निकाय चुनाव में तीन नगर पालिका क्षेत्र में से शामली और कांधला में भाजपा, कैराना में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं।

जबकि, सात नगर पंचायतों में थानाभवन में भाजपा, जलालाबाद में बसपा, गढ़ीपुख्ता, बनत में रालोद व एलम में निर्दलीय दूसरे चरण में आगे है। दोपहर एक बजे अधिकांश सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...