मंगलवार, 9 मई 2023

राष्ट्रीय खजाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप, अरेस्ट 

राष्ट्रीय खजाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप, अरेस्ट 

अखिलेश पांडेय 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने मंगलवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भ्रष्टाचार के एक मामलें में राष्ट्रीय खजाने को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के बाहर से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख की गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी देते हुए सनाउल्लाह ने इस रिपोर्ट को खारिज किया कि 70 वर्षीय खान को गिरफ्तार करने के दौरान प्रताड़ित किया गया।

इमरान खान को मंगलवार को अर्धसैनिक बलों ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में मौजूद थे। वह लाहौर से देश की राजधानी आए थे। इससे एक दिन पहले ही खान ने देश की सेना पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

सनाउल्लाह ने कहा, “ अल-कादिर ट्रस्ट मामले में एनएबी (राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो) ने उनकी गिरफ्तारी की है।” उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी गुण-दोष के आधार पर की गई है और वह भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी की हिरासत में हैं। गृह मंत्री ने कहा कि ब्रिटेन के अधिकारियों ने धन शोधन के एक मामले में पाकिस्तान के एक ज़मीन कारोबारी के 19 करोड़ पौंड या 60 अरब पाकिस्तानी रुपये जब्त किए थे और उनका मकसद इसे पाकिस्तान की सरकार को स्थानांतरित करना था।

बहरहाल, खान ने उस पैसे को सरकारी खज़ाने में जमा कराने के बजाए कारोबारी को वापस लेने की इजाज़त दे दी और उच्चतम न्यायालय द्वारा एक अन्य मामले में लगाए गए जुर्माने की अदायगी के लिए इसका इस्तेमाल किया। कारोबारी ने बदले में अल-कादिर ट्रस्ट को झेलम के सोहवा में 23.1 हेक्टेयर और इस्लामाबाद के पास बनीगाला में 12.1 हेक्टेयर भूमि मुहैया कराई।

मंत्री ने यह भी दावा किया कि अल-कादिर ट्रस्ट खान की पत्नी बुशरा बीबी और उनकी करीबी दोस्त फराह गोगी के नाम पर पंजीकृत है। सनाउल्लाह ने दावा किया कि संपत्तियों की कीमत छह-सात अरब रुपये थी। उन्होंने कहा, “ खान ने सरकारी खज़ाने को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।” उन्होंने आग्रह किया कि अदालत यह पैसा सरकार को वापस करे। उन्होंने खान पर दूसरे देशों के हाथ में खेलने और सरकारी संस्थानों के खिलाफ बयान जारी करने का इल्ज़ाम लगाया। मंत्री ने कहा, “ खान देश के दुश्मनों के सहयोगी हैं और मुल्क को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।”

मंत्री ने कहा कि खान की गिरफ्तारी करने वाले अर्धसैनिक बल अधिकारी कानूनी रूप से अपना कर्तव्य निभा रहे थे। उन्होंने कहा कि एनएबी के आदेश पर की गई गिरफ्तारी से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के "दर्जनों" अन्य मामलों में जांच की जा रही है। गृह मंत्री ने कहा, "उन्हें (खान को) किसी तरह से प्रताड़ित नहीं किया गया है।"

छात्राओं को सैनेट्री पैड वितरण कर, जागरूक किया

छात्राओं को सैनेट्री पैड वितरण कर, जागरूक किया


छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और स्वच्छता के लिए किया जागरूक: वंदना गुप्ता

गोपीचंद/भानु प्रताप उपाध्याय 

बागपत। मंगलवार को सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के अंतर्गत संविलियन विद्यालय सभा खेड़ी सरकारी स्कूल में जाकर सभी छात्राओं को सैनेट्री पैड वितरण कर, जागरूक किया। वंदना गुप्ता बताया ने बताया कि छात्राओं को पीरियड के समय सिर्फ सेनेटरी पैड का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि पीरियड के समय स्वच्छता बहुत जरूरी हैं। जिसका आज भी बहुत सी ग्रामीण महिलाएं जागरुकता की कमी के कारण पैड की जगह कपड़े का प्रयोग करती हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।

पैड्स इस्तेमाल करने से आने वाली बहुत सी बीमारियों से बच सकते है। अब तक हमारी संस्था लगभग 16000 (सोलह हजार) सैनेटरी पैड्स निशुल्क वितरण कर चुकी है और आगे भी करती रहती, हमारी संस्था का यह उद्देश्य हैं, महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करना और उनके आत्मविश्वास को जगाना, जिससे खुलकर जी सके। इसी के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य और अध्यापक का पूरा सहयोग रहा एवं सभी छात्राओं ने चार्ट पेपर बना कर जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की चैयरपर्सन वंदना गुप्ता, गीता, सीमा, सोनी, सविता रानी आदि मौजूद रहे।

धामा दंपत्ति नागरिकों की पहली पसंद: लोनी

धामा दंपत्ति नागरिकों की पहली पसंद: लोनी

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के अंतिम चरण का मतदान दिनांक 11 मई, दिन बृहस्पतिवार को होना निर्धारित है। प्रदेश के सभी निकायों में भाजपा का वोट प्रतिशत घट गया है। लेकिन कुछ प्रत्याशी व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर स्थिरता बनाए हुए हैं। 

आपको बता दें निकाय चुनाव अथवा स्थानीय चुनाव में व्यक्तिगत आधार के माध्यम से चयन प्रक्रिया की जाती है। जिसमें उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पालिका लोनी में भाजपा प्रत्याशी का कोई राजनीतिक वर्चस्व न होने के कारण और कुछ लालची नेताओं की मनमानी के कारण भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों में व्याप्त आक्रोश के चलते, भाजपा का कैडर वोट भी छिटक गया है। 

धामा दंपत्ति ने 10 वर्षों में इतने बड़े क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य किए हैं। जनता में इसी कारण धामा दंपत्ति की लोकप्रियता और अधिक बढ़ गई है। राजनीतिक रंजिश रखने वाले कुछ स्थानीय नेता घटिया राजनीति से धामा दंपत्ति को नीचा दिखाने का प्रयास करते रहे। बल्कि, सही मायने में षड्यंत्र रचना कर, उत्पीड़न करने का भी काम किया गया है। 

लेकिन इसके बावजूद भी नगर की जनता खासकर मुस्लिम समुदाय धामा दंपत्ति के पक्ष में खड़ा है। 'यूनिवर्सल एक्सप्रेस' के द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के दौरान यह बात स्पष्ट रूप से सबके सामने आ गई है‌, कि जनता एक ऐसा व्यक्ति अपना चेयरमैन चाहती है, जो सबसे पहले जनता का सम्मान करें और उसके बाद गहन चिंतन कर क्षेत्र का विकास करें। इस प्रकार की गतिविधियों में धामा दंपत्ति हमेशा खरा उतरा है। इसी कारण क्षेत्र के मुस्लिम मतदाता धामा दंपत्ति के पक्ष में राष्ट्रीय लोक दल के चुनाव चिन्ह नल पर बटन दबाकर मतदान करने का मन बना चुका है। 

यही, आपको एक बात और भी बता दे कि इस प्रकार के प्रतिद्वंद्व में केवल एक मुस्लिम प्रत्याशी बसपा पार्टी से चुनाव मैदान में खड़ी है। लेकिन, उसकी चुनावी रणनीति पूरी तरह खोखली और आधारहीन है। जिसके कारण नगर की जनता ने एक सिरे से उन्हें नकार दिया है। ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय लोक दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना खत्म हो गई है।

प्रत्यक्ष रूप से राष्ट्रीय लोक दल अथवा गठबंधन प्रत्याशी श्रीमती रंजीता धामा अभी तक सभी प्रत्याशियों में सबसे आगे, पहले पायदान पर खड़ी है और विजयश्री भी बड़ी बेचैनी से उनका इंतजार कर रही है। मजे की बात यह है कि नगर पालिका परिषद लोनी से पहली बार भाजपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा।

मणिपुर: हिंसा, केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया 

मणिपुर: हिंसा, केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया 

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/इंफाल। कांग्रेस ने मणिपुर में जारी हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त करते मंगलवार को हुए एक सप्ताह से वहां जारी हिंसा के लिए केंद्र तथा राज्य सरकार को जिम्मेदार बताया और कहा कि जब मामला उच्चतम न्यायालय पहुंचा, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को अपनी भूमिका को लेकर वहां मुंह की खानी पड़ी है।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, कि मणिपुर की स्थिति बहुत ही चिंताजनक हो गई है। राज्य चल रहे हालातों को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। वहां भाजपा सरकार की नाकामी स्पष्ट रूप से सामने आई है और अब साफ हो गया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

प्रवक्ता ने कहा कि यहां हालत कितनी खराब हैं ? इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री वीरेन सिंह ने सोमवार को खुद कहा कि राज्य में हिंसा में 60 लोग मारे जा चुके हैं, 250 से ज्यादा घायल हैं। 1700 से 2000 बेघर हुए हैं और करीब 10000 लोगों को अपने आवासों को छोड़कर इधर-उधर भागना पड़ा है। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री ने सरकारी आंकड़ा बताया है जबकि वास्तविक स्थिति भिन्न है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस मुद्दे को लेकर न्यायालय के सामने जो तथ्य पेश किए हैं, उससे साफ है की भाजपा सरकार ने हलफनामे में जिस तरह से जवाब दिया है‌। वह कई तरह के सवाल खड़े करता है, उससे साफ हो गया है कि भाजपा सरकार की गलतियों का खामियाजा मणिपुर के लोग भुगत रहे है। कांग्रेस प्रवक्ता ने इस हिंसा को केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की विफलता बताया और कहा कि यदि उसने मुद्दे को सही तरीके से निपटा दिया होता, तो मणिपुर जल नहीं रहा होता और वहां के लोग भाजपा सरकार की नाकामयाबी का फल इस तरह से नहीं भुगत रहे होते।

स्ट्रीट फूड वेंडर ने बनाएं अजीबोगरीब पराठे 

स्ट्रीट फूड वेंडर ने बनाएं अजीबोगरीब पराठे 

सरस्वती उपाध्याय 

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ अलग और अनोखा वायरल होता रहता है। वहीं, कई बार अजीबोगरीब फूड के वीडियो भी वायरल होते देखा गया है। अब हाल ही में एक पराठे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक स्ट्रीट फूड वेंडर पराठे बनाता दिख रहा है। इस वीडियो को देखकर सभी हैरान हैं। आप यही सोच रहे होंगे, कि पराठे में ऐसा क्या है ? जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

हम आपको बता दें कि पराठे वाला, जिस तरह से पराठे बना रहा था। वैसे, पराठे खाने के लिए आपको हिम्मत चाहिए। ऐसे पराठे आपने शायद ही पहले कभी देखें होंगे ?

बता दें, कि वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @officialsahihai ने शेयर किया है। वीडियो में एक स्ट्रीट फूड वेंडर एक तवे के ऊपर पराठा डालते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद फिर वह पराठे को पकाने के लिए भारी मात्रा में घी डालता है।

आपको देखकर लगेगा, जैसे पराठा किसी घी के कुएं में तैर रहा है। बता दें, कि इस वीडियो को कई दिन पहले शेयर किया गया था। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा, 'आप लोगों को हार्ट अटैक से क्यों मारना चाहते हैं ?'

दूसरे ने कहा, "इस पराठे को खाने के बाद, आपको बायपास सर्जरी के लिए अस्पताल जाना होगा। वहीं, तीसरे ने मजाक में कहा, घी कम है। चौथे ने लिखा, अंकल घी देना पराठा लगा कर। पांचवें ने कहा, हार्ट अटैक पराठा। कई अन्य लोगों ने भी इस पराठे के बारे में इसी तरह के मजेदार रिएक्शन दिए हैं। 

7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म 'नीयत'

7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म 'नीयत'

कविता गर्ग 

मुंबई। अभिनेत्री विद्या बालन की आगामी फिल्म 'नीयत' सात जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विक्रम मल्होत्रा ​​के 'एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट' द्वारा निर्मित और 'प्राइम वीडियो' द्वारा सह-निर्मित फिल्म 'नीयत' का निर्देशन अनु मेनन ने किया है।

फिल्म में विद्या बालन एक जासूस की भूमिका में हैं जो एक अरबपति की पार्टी में रहस्यमयी हत्याओं की जांच करती है। फिल्म 'नीयत' की पटकथा, निर्देशक अनु मेनन के साथ प्रिया वेंकटरमण, अद्वैत काला और गिरवानी ध्यानी ने लिखी है। फिल्म के संवाद कौसर मुनीर ने लिखे हैं।

फिल्म "नीयत" में विद्या बालन के अलावा राम कपूर, राहुल बोस, नीरज काबी, अमृता पुरी, शहाना गोस्वामी, निकी वालिया, दीपानिता शर्मा, शशांक अरोड़ा, प्राजक्ता कोली, दानेश रज़वी, इशिका मेहरा और माधव देवल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

16वें नेशनल अवार्ड समारोह का आयोजन

16वें नेशनल अवार्ड समारोह का आयोजन

अकांशु उपाध्याय/गोपीचंद 

नई दिल्ली/बागपत। दिल्ली के मैजेस्टिक क्राउन में पुरवार एचीवर्स फाउंडेशन दिल्ली और एमपावरड वूमेन फोरम इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में 16वें नेशनल अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आई राजनैतिक, सामाजिक, शैक्षिक, कला, सिंगिंग, डांसिंग, फिल्म एवं मॉंडलिंग जगत से जुडी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। समारोह में नेशनल अवार्डी व गोल्ड मेडलिस्ट पत्रकार विपुल जैन बागपत को पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए प्राइड ऑफ भारत अवार्ड से अलंकृत किया गया। पुरवार एचीवर्स फाउंडेशन दिल्ली के संस्थापक व चेयरपर्सन प्रोफेसर डाक्टर अनिता पुरवार व प्रोफेसर डाक्टर मनोज पुरवार ने बताया कि विपुल जैन एक वरिष्ठ पत्रकार और जैन ब्रदर्स न्यूज नेटवर्क के चेयरपर्सन है।

बताया कि विपुल जैन को समाज में छुपी हुई प्रतिभाओं को खोज कर उनको देश व दुनिया के सामने प्रस्तुत करने, समाज के कमजोर वर्ग की आवाज को बुलंद करने व उनको न्याय दिलाने, लोगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुॅंचाने, विभिन्न धर्मो के बीच आपसी भाईचारा बढ़ाने, समाजसेवा, खोजी व बेहतरीन पत्रकारिता के लिए पुरस्कृत व सम्मानित किया गया है। विपुल जैन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरूओं, शुभचिंतको व सहयोगियों को दिया। इस अवसर पर दिल्ली बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी, डीज्वैल इंडिया के चेयरमैन पी शर्मा, बॉलीवुड एक्टर रोनी शाह, पुरवार अचीवर्स फाउंडेशन दिल्ली के वाइस चेयरमैन श्रेयांश पुरवार, ब्रांड एंबेसडर श्रेया पुरवार सहित सैंकडों लोग उपस्थित थे।

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...