मंगलवार, 2 मई 2023

हमला: आरोपी टिल्लू की तिहाड़ जेल में हत्या 

हमला: आरोपी टिल्लू की तिहाड़ जेल में हत्या 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली की रोहिणी अदालत में गोलीबारी की घटना के आरोपी टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में मंगलवार सुबह उसके प्रतिद्वंद्वियों ने हमला कर हत्या कर दी। अधिकारियों से मंगलवार को यह जानकारी दी। कारागार अधिकारियों के मुताबिक घटना सुबह करीब 6:30 बजे घटी। विरोधियों के हमले के बाद ताजपुरिया को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का विस्तृत विवरण अभी नहीं मिला है। 

गांधी के पोते अरुण का 89 वर्ष की उम्र में निधन 

गांधी के पोते अरुण का 89 वर्ष की उम्र में निधन 

कविता गर्ग 

मुंबई/कोल्हापुर। सुशीला और मणिलाल गांधी के बेटे और महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। उनके बेटे ने यह जानकारी दी। वह 89 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनके बेटे तुषार, बेटी अर्चना, चार पोते और पांच परपोते हैं। खुद को 'पीस फार्मर' बताने वाले अरुण गांधी का अंतिम संस्कार आज शाम कोल्हापुर में होगा।

उन्होंने बेथानी हेगेडस के साथ 'कस्तूरबा, द फॉरगॉटन वुमन', 'ग्रैंडफादर गांधी' और इवान तुर्क द्वारा सचित्र, 'द गिफ्ट ऑफ एंगर: एंड अदर लेसन फ्रॉम माई ग्रैंडफादर महात्मा गांधी' आदि किताबें लिखीं।

घमासान, पंवार ने अपना इस्तीफा बम फोड़ा

घमासान, पंवार ने अपना इस्तीफा बम फोड़ा

अकांशु उपाध्याय/कविता गर्ग 

नई दिल्ली/मुंबई। महाराष्ट्र की सत्ता को लेकर चौतरफा मचे राजनीतिक घमासान के बीच शरद पंवार ने मंगलवार को अपना इस्तीफा बम फोड़ दिया है। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद को छोड़ने का ऐलान किया है। मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पंवार ने अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा है कि मैंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया है। भारत के वरिष्ठ राजनेता शरद पवार ने राजनीति छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा है कि वह जल्दी ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से भी अपना इस्तीफा दे देंगे। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह जानकारी देते हुए बताया है कि वह आगे चुनाव भी नहीं लड़ेंगे।

शरद पवार के अध्यक्ष पद छोड़ने की खबरों के बीच अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है और पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें अपने फैसले पर दोबारा से विचार करने की अपील कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार की बेटी एवं सांसद सुप्रिया सुले ने पिछले दिनों बड़ा बयान देकर राजनीति के भीतर हलचल पैदा कर दी थी। सुप्रिया सुले ने कहा था कि अगले 15 दिनों के भीतर देश में 2 बडे राजनैतिक विस्फोट होंगे। उन्होंने कहा था कि इनमें से एक विस्फोट देश की राजधानी दिल्ली और दूसरा महाराष्ट्र के भीतर होगा। अब शरद पवार की ओर से एनसीपी अध्यक्ष का पद छोड़ना, अपने आप में एक बड़ा राजनैतिक विस्फोट माना जा रहा है।

1 हफ्ते में वेट लॉस करने के लिए अपनाएं ये उपाय 

1 हफ्ते में वेट लॉस करने के लिए अपनाएं ये उपाय 

सरस्वती उपाध्याय 

पर्सानालिटी के लिए बेली फैट से ज्यादा बुरा कुछ नहीं हो सकता है। यह टाइप-2 डायबिटीज, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, कोलन कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां भी पैदा कर सकता है। इसलिए वजन कम करके हेल्दी वेट पाना बहुत जरूरी होता है। लोगों को लगता है कि वजन कम करना बहुत लंबा काम है। लेकिन आप 1 हफ्ते में वेट लॉस कर सकते हैं। इसके लिए आपको यहां बताए जा रहे 3 आयुर्वेदिक उपाय और कुछ अन्य काम करने होंगे।

7 दिन में घट जाएगा इतना सारा वजन...
एक्सपर्ट कहते हैं कि आप 1 हफ्ते में भी वजन कम कर सकते हैं। बस इसे आपको बेहद संतुलित तरीके से ही करना चाहिए। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार , 7 दिनों (1 हफ्ता) के अंदर 0.45-1.36 किलोग्राम वजन घटा सकते हैं। औसतन शरीर का 1 प्रतिशत वजन कम करना हेल्दी होता है।

आयुर्वेदिक उपायों के साथ करें वेट ट्रेनिंग...
कार्डियो वर्कआउट करने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। लेकिन वेट ट्रेनिंग करने से शरीर पूरे दिन कैलोरी बर्न करता रहता है। जिससे वेट लॉस जल्दी होता है। बेली फैट खत्म करने वाले आयुर्वेदिक उपायों के साथ वेट ट्रेनिंग शुरू करें तो 1 हफ्ते में अच्छा वजन घटा सकते हैं।

हैं। इसलिए वेट लॉस के लिए इन्हें बिल्कुल कम कर देना चाहिए। अगर आप ने ये काम कर लिया तो सिर्फ 7 दिन के अंदर नैचुरल वेट लॉस हो जाएगा।

दुश्मन 1: त्रिफला पाउडर से अंदर होगी तोंद...
TOI के अनुसार Dharishah Ayurveda के फाउंडर और आयुर्वेद एक्सपर्ट Rajinder Dhamija ने त्रिफला पाउडर को पेट की चर्बी खत्म करने वाला बताया। रात में सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने पानी में त्रिफला पाउडर मिलाकर पी जाएं। इससे पेट साफ करने के साथ वजन घटाने में मदद मिलेगी।

दुश्मन 2: तेजी से वजन घटाती है अदरक की चाय...
आयुर्वेद अदरक को पाचन और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने वाला मानता है। इसलिए अदरक की चाय पीने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। लेकिन इसमें आपको दूध नहीं डालना है। बस आप अदरक को 10 मिनट पानी में उबालिए और फिर नींबू का रस और शहद मिलाकर पीजिए।

दुश्मन 3: खाली पेट नींबू पानी पीने से मिलेगा छुटकारा...
मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन करें। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड फैट को तोड़ने का काम करता है। आप इसे गुनगुना ही पीएं। जिससे ज्यादा फायदा मिलेगा।

बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा, निशाना साधा

बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा, निशाना साधा

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/बेंगलुरू/होस्पेट। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा-पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा करने के लिए सोमवार को मुख्य प्रतिद्वंद्वी दल पर निशाना साधा। उन्होंने इसे भगवान हनुमान की पूजा करने वालों को ताले में बंद करने की कोशिश करने का कांग्रेस का प्रयास करार दिया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने पहले भगवान राम को ताले में बंद कर किया और अब वह ‘जय बजरंग बली’ का नारा लगाने वालों को ताले में बंद करना चाहती है।

मोदी ने कांग्रेस पर यह हमला विपक्षी पार्टी द्वारा 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करने के कुछ ही घंटों के भीतर किया। कांग्रेस के घोषणा-पत्र में कहा गया है, ‘‘हमारा मानना है कि कानून और संविधान पवित्र हैं। कोई व्यक्ति या बजरंग दल, पीएफआई और नफरत एवं शत्रुता फैलाने वाले दूसरे संगठन, चाहे वह बहुसंख्यकों के बीच के हों या अल्पसंख्यकों के बीच के हों, वे कानून और संविधान का उल्लंघन नहीं कर सकते। हम ऐसे संगठनों पर कानून के तहत प्रतिबंध लगाने समेत निर्णायक कार्रवाई करेंगे।’’

विजयनगर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आज हनुमान जी की इस पवित्र भूमि को नमन करना मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है और दुर्भाग्य देखिए, मैं आज जब यहां हनुमान जी को नमन करने आया हूं उसी समय कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहले श्री राम को ताले में बंद किया और अब जय बजरंगबली बोलने वालों को ताले में बंद करने का संकल्प लिया है। यह देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्री राम से भी तकलीफ होती थी और अब जय बजरंगबली बोलने वालों से भी तकलीफ हो रही है।’’ प्रधानमंत्री ने भीड़ से कहा कि भाजपा कर्नाटक को नंबर एक राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और वह भगवान हनुमान के चरणों में सिर झुकाकर इस प्रतिज्ञा की सिद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘भाजपा कर्नाटक की मान-मर्यादा और संस्कृति पर कोई आंच नहीं आने देगी। भाजपा कर्नाटक के विकास के लिए, यहां के लोगों को आधुनिक सुविधा देने के लिए... नए अवसर देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।’’ उन्होंने कहा कि विजयनगर राजवंश और उसका इतिहास भारत का गौरव है। विजयनगर वंश के गौरवशाली शासक के नाम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि श्री कृष्णदेवराय ने अपने संसाधनों से इस क्षेत्र को अमर कर दिया था और उन्होंने विभिन्न देशों के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत किया तथा कर्नाटक की संस्कृति को दुनिया भर में प्रसिद्ध किया।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन





प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-201, (वर्ष-06)

2. बुधवार, मई 3, 2023

3. शक-1944, बैशाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:40, सूर्यास्त: 06:23। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 19 डी.सै., अधिकतम- 28+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...