गुरुवार, 27 अप्रैल 2023

नेता घोष की न्यायिक हिरासत 19 जून तक बढ़ाई 

नेता घोष की न्यायिक हिरासत 19 जून तक बढ़ाई 

मिनाक्षी लोढी 

कोलकाता। विशेष पीएमएलए अदालत ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर हिरासत में चल रहे तृणमूल कांग्रेस के निष्कासित नेता कुंतल घोष की न्यायिक हिरासत 19 जून तक बढ़ा दी। सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने घोष द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया कि केंद्रीय एजेंसियां बीजेपी के 'मुखपत्र' की तरह काम कर रही हैं। ईडी के वकील फिरोज एडुल्जी ने अदालत में दलील दी, हम किसी के मुखपत्र नहीं हैं। जांच के दौरान हमारे राजनीतिक विचार नहीं होते हैं। हम केवल भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को ट्रैक करने के लिए ²ढ़ हैं।

इस बीच, घोष ने शिकायत की कि सीबीआई ने अदालत के निर्देशानुसार उनके वकील की उपस्थिति में जेल के अंदर उनसे पूछताछ नहीं की।  उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनके वकील को सीबीआई ने दोपहर 3.56 बजे पूछताछ के बारे में सूचित किया, तो ग्रिलिंग शाम 4:05 बजे शुरू हुई। घोष ने दावा किया, इसलिए मेरे वकील समय पर नहीं पहुंच सके। हालांकि, घोष के वकील ने गुरुवार को उनके मुवक्किल की ओर से जमानत याचिका दायर नहीं की। हाल ही में, घोष ने यह भी आरोप लगाया था कि ईडी और सीबीआई के अधिकारी भर्ती घोटाले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का नाम लेने के लिए उन पर दबाव बना रहे थे।

जल निकासी की समस्या है हमारा 'चुनावी मुद्दा' 

जल निकासी की समस्या है हमारा 'चुनावी मुद्दा' 

दीपक राणा 

लोनी। नगर पालिका परिषद लोनी में कमजोर भाजपा प्रत्याशी के कारण बसपा का मुकाबला सीधे राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी से होगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी मेहरीन असद अली मुखिया ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान जारी कर दिया है। आप बता दें कि पिछली तीन पंचवर्षीय योजनाओं में नगर पालिका परिषद लोनी की जल निकासी की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। जिस पर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है। लेकिन मेरी प्राथमिकता नगर पालिका परिषद लोनी की जल निकासी ही है। जब तक जल निकासी नहीं होगी। एक पड़ोसी दूसरे पड़ोसी का दुश्मन बना रहेगा। 

रही विपक्ष की बात, ज्यादातर क्षेत्र की जनता भाजपा प्रत्याशी की वास्तविक स्थिति से अनजान है। जबकि वास्तविकता यह है कि भाजपा प्रत्याशी निकाय चुनाव में भाजपा की कैडर वोट भी हासिल नहीं कर पाएगी। हालांकि, बुद्धिजीवी और जागरूक नागरिक इस बात से पूरी तरह वाकिफ है। इसी कारण चौधरी औलाद अली की पुत्र वधू मेहरीन अली ने चुनाव समर में खुद मोर्चा संभाल लिया है।

इसी कड़ी में उन्होंने टोली मोहल्ला, गोरी पट्टी, हाजी कॉलोनी, अशोक विहार, जमालपुरा, मुस्तफाबाद, इकराम नगर, डाबर तालाब व गिरी मार्केट आदि कॉलोनियों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान  के दौरान बसपा शासन के द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यों से जनता को अवगत भी कराया। साथ में यह भी बताया बसपा शासन में कानून व्यवस्था कितनी दुरुस्त थी। मजदूर, किसान और गरीब आदमी कितना खुशहाल था ? अगर आप लोग यही सब कुछ चाहते हैं तो हमारा साथ दें। आपका साथ और सहयोग, दोनों की जरूरत है।

वॉलीबॉल खेल का आयोजन, विजेता हुई आईमा टीम 

वॉलीबॉल खेल का आयोजन, विजेता हुई आईमा टीम 


सिकंदरपुर आईमा खिलाड़ी टीम घोषित हुई विजयी

कौशाम्बी। चायल तहसील के सिकन्दर पुर आइमा गांव में वॉलीबॉल खेल का आयोजन किया है। जहां खिलाड़ियों का जमघट लगा वॉलीबॉल के खेल का आयोजन ग्राम प्रधान आशीष कुमार द्वारा आयोजित किया गया था। ग्राम सभा सिकंदरपुर आईमा और सिटी बगिया के बीच वॉलीबॉल का फाइनल मैच खेला गया।

वॉलीबॉल के फाइनल मैच में सिकंदरपुर आईमा टीम विजेता घोषित हुई। वॉलीबॉल खेल जीतने वालों में खिलाड़ी अमित यादव, आर्यन यादव, अनूप यादव, सुमित, रंजन यादव, योगेंद्र यादव, पवन यादव, अजीत यादव, शुभम यादव, लालू प्रसाद यादव शामिल रहे। विजयी खिलाड़ियों को माल्यार्पण कर शील्ड देकर ग्राम प्रधान ने उनका हौसला अफजाई किया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

मुन्ना यादव 

14 जिलों में 67 लाख प्रीपेड मीटर लगाने का ऑर्डर 

14 जिलों में 67 लाख प्रीपेड मीटर लगाने का ऑर्डर 

संदीप मिश्र 

लखनऊ। स्मार्ट मीटर और डिजिटल समाधान प्रदाता इंटेलिस्मार्ट को उत्तर प्रदेश सरकार से राज्य के 14 जिलों में 67 लाख प्रीपेड मीटर लगाने का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इंटेलिस्मार्ट ने बयान में कहा कि डिस्कॉम पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने इस बारे में आशय पत्र (एलओए) जारी किया है।

यह परियोजना पीवीवीएनएल के तहत अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, जीबी नगर, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल और शामली जिलों में शुरू की जाएगी। इंटेलिस्मार्ट के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनिल रावल ने कहा कि असम के बाद यह कंपनी की दूसरी स्मार्ट मीटर परियोजना है। गुरुग्राम की कंपनी इंटेलिस्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर... राष्ट्रीय निवेश अवसंरचना कोष (एनआईआईएफ) और एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) का संयुक्त उद्यम है। 

पटना व एमपी हाईकोर्ट के 1-1 न्यायाधीश का तबादला 

पटना व एमपी हाईकोर्ट के 1-1 न्यायाधीश का तबादला 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली/पटना/भोपाल। पटना उच्च न्यायालय और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के एक-एक न्यायाधीश का अन्य उच्च न्यायालयों में तबादला किया गया है। पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के तौर पर स्थानांतरित किया गया।

इसी तरह मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरण का स्थानांतरण कर जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर किया गया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर व शामली में बारिश, मौसम बदला 

मुजफ्फरनगर व शामली में बारिश, मौसम बदला 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली/मुजफ्फरनगर। पश्चिमी यूपी में गुरुवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। इसके बाद आसमान में बादल छा गए और कुछ ही देर बाद मुजफ्फरनगर व शामली में बारिश शुरू हो गई। बताया गया कि मुजफ्फरनगर में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। जिले के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, मुजफ्फरनगर शहर में शाम को छह बजे ही अंधेरा छा गया। इस दौरान सड़कों पर वाहनों को भी लाइट ऑन करके चलना पड़ा। उधर, शामली जनपद में भी तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई।

इस दौरान दिन में ही अंधेरा छा गया। बताया गया कि बारिश शुरू होने के बाद कुछ इलाकों में बिजली भी चल गई, जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।वहीं, मेरठ में भी अचानक मौसम बदल गया है। आसमान में बादल छाए हुए और तेज आंधी शुरू हो गई। माना जा रहा है कि यहां भी कुछ देर में बारिश शुरू हो सकती है।

असंतुष्ट भाजपाई तलाश रहे हैं अन्य विकल्प

असंतुष्ट भाजपाई तलाश रहे हैं अन्य विकल्प 

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। नगर पालिका परिषद लोनी में भाजपा का टिकट  असंतोष का बड़ा कारण बन गया है। जो भाजपाई प्रमुख और जीत के दावेदार थे। राजनीतिक गलियारें में जिनकी खासी पकड़ थी। जिनका खुद का चेहरा और छवि दोनों का जनता के बीच राजनीतिक वर्चस्व है। मात्र टिकट मिलने पर ऐतिहासिक जीत हासिल करने की कूवत रखते हैं। ऐसे सभी दावेदारों की अनदेखी भाजपा को भारी पड़ने वाली है। 

आपको बता दें कि भाजपा की प्रत्याशी नगरीय क्षेत्र में कोई खास पकड़ नहीं रखती है। नगरीय क्षेत्र में जनता के बीच उनकी कोई पहचान नहीं है। जो भाजपा के आधार स्तंभ और जमीनी नेता है, उनकी अनदेखी भाजपा कार्यकर्ताओं के मन में विक्षोभ उत्पन्न कर चुकी है। नगरीय क्षेत्र से बाहर जाकर प्रत्याशी का चुनाव किसी लालची नेता को मनभावन और लुभावना भले ही लग रहा है। परंतु स्थानीय और कर्मठ भाजपाइयों के मन की शंका का उच्चाटन बढ़ ही रहा है। क्योंकि भाजपा के प्रति निष्ठा और उनका संकल्प दोनों को दरकिनार रख दिया गया है। कार्यकर्ता की उपेक्षा कर, यह निर्णय भाजपा की बड़ी चूक साबित होगा।

किसी की निष्ठा के साथ ऐसा घटिया मजाक किसी को भी अकारण पीड़ा का एहसास जरूर कराता है। "जहां भावना का आदर नहीं, वहां सेवा का औचित्य ही नहीं" रहता है। यही सबसे बड़ा कारण है कि हताश-निराश भाजपा कार्यकर्ता किसी से कह कर अपनी मनोदशा व्यक्त नहीं करना चाहते हैं, और ना कोई विद्रोह का भाव ही प्रकट करने का मन है। किंतु कार्यकर्ताओं के अस्तित्व का परिहास करने वाले नेतृत्व को इस बात का एहसास कराना भी आवश्यक है कि कार्यकर्ता एक स्वतंत्र नागरिक है। वह भावनात्मक रूप से जुड़ाव रखता है। इसके विपरीत वह किसी की बपौती नहीं है।

ऐसा भी नहीं है कि संतोष का गुब्बार दबा ही रहेगा। यह असंतोष भाजपा के कैडर वोट के ध्रुवीकरण का आधार बनेगा। कार्यकर्ता यह भी जानता है कि यह चुनाव सरकार गठन नहीं करता है। निकाय का चुनाव व्यक्तिगत और और क्षेत्रवाद पर आधारित होता है। यही बड़ा कारण है कि भाजपा के विपक्ष में खड़े प्रत्याशियों में बेहतर विकल्प की तलाश शुरू हो चुकी है। कुछ लोग सार्वजनिक रूप से सच कहने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। स्थानीय नागरिक रालोद और बसपा प्रत्याशी में विकल्प तलाश रहे हैं। जिसका ज्यादा लाभ बसपा और रालोद पार्टी के दोनों प्रत्याशियों को मिलने की संभावना से मना नहीं किया जा सकता है।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...