शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023

भारत के साथ कारोबार, उद्यमियों को प्रोत्साहित किया 

भारत के साथ कारोबार, उद्यमियों को प्रोत्साहित किया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इटली की अपनी यात्रा में वहां के उद्यमियों को भारत के साथ कारोबार के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि देश इस समय निवेश के लिए विश्व के सबसे विश्वसनीय बाजारों में से एक है और यहां अनेकानेक अवसरों की भरमार है। श्री गोयल के पास उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा वस्त्र मंत्रालय का भी प्रभार है। गोयल ने रोम में गुरुवार को कंपनियों के मुख्य कार्यकारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक खुली अर्थव्यवस्था है और वैश्विक स्तर पर उसके संपर्क हैं। भारत यूरोपीय संघ के बीच मुक्त समझौते की वार्ता चल रही है। गोयल ने भारत-इटली की भागीदारी के लक्ष्य ऊंचे होने चाहिए क्योंकि हाल में इसको रणनीतिक स्तर की भागीदारी का रूप दिए जाने से इसके लिए अब नयी नयी संभावनाएं बनी हैं।

वाणिज्य मंत्री ने वहां बताया कि किस तरह भारत का वैश्विक बाजारों के साथ कारोबार फैल रहा है और पिछले दो साल में देश के कुल निर्यात में 55 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इस समय भारत में इटली की करीब 700 कंपनियां काम कर रही है। भारत में कारोबार जमाने का यह सबसे अच्छा समय है। मंत्री ने कहा कि भारत कारोबार के लिए मजबूत भविष्योन्मुखी नीतियां प्रस्तुत करेगा जिसमें आवश्यकतानुसार पिछली तिथि से प्रभावी सुधार किए जा सकते हैं। इस कार्यक्रम में इटली के उप-प्रधानमंत्री और व्यापार मंत्री एंटोनियो तजानी ने भी भाग लिया और कहा कि दोनों देशों के बीच भविष्य की एक अच्छी राह बनाने और उस पर सूक्ष्म, लघु और मझोली इकाइयों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है‌।

रोम में सीईओ बिजनेस इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और कॉन्फिंडस्ट्रिया के सहयोग से रोम, इटली में भारत के दूतावास द्वारा किया गया था। इस सत्र में भारतीय और इतालवी कंपनियों के 70 से अधिक सीईओ ने भाग लिया। 

20 अप्रैल को लगेगा साल का पहला 'सूर्य ग्रहण'

20 अप्रैल को लगेगा साल का पहला 'सूर्य ग्रहण'

सरस्वती उपाध्याय 

20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण मेष राशि और अश्वनी नक्षत्र में लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सूर्य ग्रहण पर ग्रहों का बेहद खास संयोग बनेगा। दरअसल, मंगल के मिथुन में और बुध के मेष राशि में होने से अशुभ योग बन रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, मंगल मेष राशि और बुध ग्रह मिथुन राशि का स्वामी है। वहीं, सूर्यग्रहण के समय सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में राहु और बुध के साथ होंगे‌। बुध के मेष और मंगल के मिथुन राशि में होने की वजह से राशि परिवर्तन योग बन रहा है। जिसका असर कुछ राशियों पर नकारात्मक पड़ेगा और कुछ राशियों पर सकारात्मक। आइए जानते हैं कि इस सूर्य ग्रहण में राशि परिवर्तन योग से किन राशियों को सावधान रहना होगा ?

1. मेष...

मेष राशि वालों को इस राशि परिवर्तन बेहद अशुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है‌। अगर आप किसी निवेश के बारे में सोच रहे हैं, तो अभी ना करें। रिश्तों में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं‌। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है।

2. वृष...

वृष राशि वालों के लिए यह राशि परिवर्तन अच्छा नहीं है। आपको इच्छानुसार परिणाम मिलने में दिक्कत आ सकती है। आत्मविश्वास की कमी होगी और आप भविष्य के बारे में सोचकर परेशान हो सकते हैं‌। कार्य स्थल पर किसी से झगड़ा हो सकता है‌। अपने गुस्से पर काबू रखें। यात्रा या निवेश करने के लिए भी यह सही समय नहीं है। पैसा कमाने के लिए कोई भी शार्टकट अपनाना भारी पड़ सकता है।

3. कन्या...

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण राशि परिवर्तन अशुभ साबित हो सकता है‌। इसे लेकर आप मानिसक तौर पर परेशान रहेंगे। घर का माहौल भी इस दौरान खराब हो सकता है‌। परिवार के लोगों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। अगर घर में सुख-शांति चाहते हैं, तो अपना व्यवहार सुधारने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ छोटे-छोटे मुद्दों पर लड़ाई हो सकती है। काम का बोझ बढ़ने से परेशान होंगे।

4. तुला...

कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव या स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस पार्टनर से कुछ मतभेद हो सकती है। किसी भी तरह के निवेश के लिए ये समय उचित नहीं है। अचल संपत्ति या पैतृक संपत्ति से संबंधित मामलों में अचानक लाभ मिल सकता है‌। विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी के सेहत पर ध्यान देना होगा। सेहत के लिहाज से ये गोचर शुभ नहीं रहेगा। आपको आंख और दांतों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

5. मकर...

इसका प्रभाव इस राशि के जातकों की सेहत पर पड़ सकता है। आपको सिरदर्द, आंखों की रोशनी, सर्दी और खांसी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इस दौरान अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। किसी भी समस्या को टालने की बजाय डॉक्टर से संपर्क करें। कार्यक्षेत्र में थकान और सुस्ती महसूस कर सकते हैं। ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत हो सकती है।

चेयरमैन पद के उम्मीदवारों की घोषणा: आप

चेयरमैन पद के उम्मीदवारों की घोषणा: आप

संदीप मिश्र 

लखनऊ/संभल। आम आदमी पार्टी ने चार निकाय के चेयरमैन पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। रुहेलखंड जोन के अध्यक्ष मोहम्मद हैदर ने इनकी घोषणा की। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय के चुनाव चल रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान आम आदमी पार्टी ने संभल जनपद में चेयरमैन पद के चार प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

इनमें से संभल नगर पालिका से फिजा खानम, नगर पालिका परिषद से मुकेश कुमार, नगर पंचायत गुन्नौर से भगवान देई व नगर पंचायत बवराला से अरविंद कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है।

हैरतअंगेज: गंदी चीजें बेचकर पैसे कमाती है 'महिला'

हैरतअंगेज: गंदी चीजें बेचकर पैसे कमाती है 'महिला'

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 

वाशिंगटन डीसी। हम सभी कान का मैल निकालकर और नाखून काटकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि कोई कान का मैल और नाखून बेचकर मालामाल भी हो सकता है ? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जीं हां, कुछ लोग इस गंदगी से पैसे कमा रहे हैं।

दरअसल, एक महिला ऐसी है, जो कान का मैल और पैरों के नाखून बेचकर मालामाल हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, इस महिला का नाम रेबेका ब्लू बताया जा रहा है, जो कि अमेरिका के उत्‍तरी कैरोलिना की रहने वाली हैं। जो अपने पैर की उंगलियों के नाखून, कान का मैले और दूसरी तमाम गंदी चीजें बेचकर पैसे कमा रही हैं। वहीं इसके साथ ही वह टिकटॉक पर वह अन्‍य मह‍िलाओं को भी यह टिप्‍स दे रही है। टिकटॉक पर उन्होंने यह वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लोग हैरत में हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इन्फ्लुएंसर रेबेका ब्लू इन वजहों से इंटरनेट पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी मानें तो कुछ भी बेकार नहीं है, सब कुछ मूल्‍यवान है। बस आपको उसकी कीमत लगानी आनी चाह‍िए। वह अपनी स्‍क‍िन की सफाई से निकली गंदगी, पैरों के नाखूनों की कतरन, वैक्‍यूम धूल, कानों की वैक्‍स आद‍ि बेच रही है, जिससे वह हर महीने 2 हजार डॉलर यानी की तकरीबन 1.63 लाख रुपये कमाने का दावा कर रही हैं।  

बता दें कि रेबेका के टिकटॉक पर 351,100 फॉलोअर्स हैं, जिन्हें वह कई तरह की टिप्स देती रहती हैं। वहीं फॉलोअर्स भी उनके द्वारा बताई गई टिप्स को फॉलो करते रहते हैं। हाल ही के एक वीडियो में  रेबेका ब्लू ने इस बात का खुलासा किया है कि, उन्होंने अपने पैर के नाखूनों की कतरनों का एक सेट 300 डॉलर में बेचा था।

कुछ नागरिकों को मुफ्त तीर्थयात्रा पर ले जाएंगे 

कुछ नागरिकों को मुफ्त तीर्थयात्रा पर ले जाएंगे 

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार अपनी मौजूदा ‘‘ मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना ’’ के तहत प्रदेश के कुछ वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थयात्रा पर हवाई मार्ग से भी ले जाएंगी। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में यह कवायद विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले 21 मई से शुरु होगी। मध्य प्रदेश में 230 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव इस साल के अंत तक होने हैं। अपर मुख्य सचिव (एसीएस) गृह डॉ. राजेश राजोरा ने शुक्रवार को कहा, एक अधिकारी ने कहा कि हवाई मार्ग से तीर्थयात्रा भी जून, 2012 में शुरू हुई 'मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना' का ही हिस्सा होगी। राजोरा ने कहा ‘‘ इस योजना के तहत नए कार्यक्रम के अनुसार, 25 जिलों (राज्य में कुल 52 में से) के पात्र लाभार्थियों को 21 मई से 19 जुलाई के बीच हवाई जहाज से विभिन्न गंतव्यों की तीर्थ यात्रा पर ले जाया जाएगा।" 

उन्होंने कहा कि लाभार्थी उन्हें आवंटित विभिन्न गंतव्यों के लिए प्रयागराज, शिरडी, मथुरा-वृंदावन और गंगासागर की तीर्थ यात्रा करने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की मदद से लागू की जाएगी।प्रत्येक जिले के लिए कुल 33 सीटें आरक्षित होंगी। इनमें से 32 सीटें लाभार्थियों की होंगी और प्रत्येक उड़ान में एक सीट एस्कॉर्ट ऑफिसर के लिए होगी। 

उन्होंने कहा कि आईआरसीटीसी द्वारा नामित एक टूर मैनेजर भी योजना के लाभार्थियों के साथ जाएगा। चौहान सरकार की इस फ्लैगशिप योजना के तहत अभी तक हितग्राहियों को ट्रेनों से तीर्थ यात्रा पर ले जाया जाता था। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ उठाने के लिए, लाभार्थियों की आयु 65 वर्ष और उससे अधिक होनी चाहिए, और आयकर दाता नहीं होना चाहिए। योजना के अनुसार योजना के तहत उड़ानें 21 मई से संचालित होने लगेंगी। 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-183, (वर्ष-06)

2. शनिवार, अप्रैल 15, 2023

3. शक-1944, बैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:40, सूर्यास्त: 06:23। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 25 डी.सै., अधिकतम- 33+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...