बुधवार, 5 अप्रैल 2023

20 मई से रोजाना एक नई उड़ान शुरू होगी: एयरलाइंस

20 मई से रोजाना एक नई उड़ान शुरू होगी: एयरलाइंस

अकांशु उपाध्याय/कविता गर्ग/अखिलेश पांडेय 

नई दिल्ली/मुंबई/हनोई। वियतनाम एयरलाइंस 20 मई से भारत के वित्तीय केंद्र मुंबई को वियतनाम से जोड़ने वाली रोजाना एक नई उड़ान शुरू करने जा रही है। वियतनाम एयरलाइंस प्रति सप्ताह सात उड़ानों की आवृत्ति के साथ सेवा शुरू करने जा रही है। एयरलाइन मुंबई-हनोई मार्ग पर प्रति सप्ताह 04 उड़ानें, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को और मुंबई-हो ची मिन्ह मार्ग पर प्रति सप्ताह 03 उड़ानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित करेगी।

इस अवसर पर, वियतनाम एयरलाइंस ने वियतनाम और भारत के बीच बिना रुके सेवा के लिए विशेष किराये की घोषणा की है। वियतनाम एयरलाइंस के टिकट कार्यालयों और एजेंटों से टिकट खरीदने वाले ग्राहकों के लिए टैक्स और शुल्क सहित आने-जाने का टिकट 22,972 रुपये से शुरू होगा। ऑफ़र इस साल 28 मई तक खरीदे गए और इसी तिथि को यात्रा करने वाले टिकटों पर नियमों और शर्तों के साथ लागू होगा। वियतनाम एयरलाइंस का नया मार्ग दोनों देशों के बीच व्यापार, सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यटन संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है और नई दिल्ली के बाद भारत में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। मुंबई को भारत की वित्तीय, वाणिज्यिक और मनोरंजन राजधानी माना जाता है। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल - छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, गेटवे ऑफ इंडिया, एशियाटिक सोसाइटी जैसे कई आकर्षणों के साथ सपनों का शहर भी कहा जाता है।

संजय को गिरफ्तार करने के कारण, डीजीपी से पूछताछ 

संजय को गिरफ्तार करने के कारण, डीजीपी से पूछताछ 

इकबाल अंसारी 

हैदराबाद। केन्द्रीय पर्यटक मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बुधवार को तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अंजनी कुमार को फोन कर करीमनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को गिरफ्तार करने के कारणों के बारे में पूछताछ की। केंद्रीय मंत्री ने डीजीपी से यह भी पूछा कि उन्होंने संजय को बिना कारण बताये आधी रात को क्यों गिरफ्तार किया ?

उनके सवाल पर डीजीपी ने जवाब दिया कि गिरफ्तारी के विवरण का खुलासा कुछ समय बाद किया जाएगा। रेड्डी ने अपने बयान में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि तमाम हंगामे के बावजूद, डीजीपी को भी नहीं पता कि किस मामले में संजय को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि तेलंगाना में पुलिस तंत्र किस तरह काम कर रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पुलिस को मुख्यमंत्री केसीआर के परिवार के गुलाम की तरह काम नहीं करना चाहिए।

कार्यक्रम: समस्तीपुर जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 

कार्यक्रम: समस्तीपुर जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 

अविनाश श्रीवास्तव 

पटना/समस्तीपुर। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय एवं पेयजल और स्वच्छता विभाग द्वारा कराए गए जल जीवन कार्यक्रम के सर्वेक्षण के बाद जारी की गई जनवरी 2023 की राष्ट्रीय रैंकिंग में बिहार के समस्तीपुर जिले ने पूरे देश मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस कार्य की सफलता के लिए जल शक्ति मंत्रालय ने समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह को एक पत्र भेज कर उन्हें बधाई दी है।

जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने इस सफलता के लिए अपनी पूरी टीम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता समस्तीपुर जिले को विकास के मानचित्र पर अव्वल बनाना है। उल्लेखनीय है कि मंत्रालय द्वारा देश स्तर पर ग्रामीण परिवारों के घरों मे नल के जल की उपलब्धता, जल की गुणवत्ता, जल की मात्रा और पेयजल से सम्बंधित शिकायतों का निष्पादन करने समेत अन्य विन्दुओं पर सवेँक्षण कराया गया था, जिसमे समस्तीपुर जिला जनवरी माह में पूरे देश मे अव्वल रहा।

21 अक्टूबर 2022 को उपराष्ट्रपति द्वारा जल जीवन सर्वेक्षण- 2023 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। जिला स्तर पर जल जीवन सर्वेक्षण का यह कार्य मुख्य रूप से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग एवं पंचायती राज विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से किया किया जा रहा है। 

सुरक्षा संबंधी मंजूरी देने से केंद्र का इनकार, खारिज 

सुरक्षा संबंधी मंजूरी देने से केंद्र का इनकार, खारिज 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मलयालम समाचार चैनल मीडिया वन को सुरक्षा संबंधी मंजूरी देने से केंद्र के इनकार को बुधवार को खारिज कर दिया और बिना तथ्यों के ‘‘हवा में’’ राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी दावे करने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय पर अप्रसन्नता जाहिर की। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने मीडियावन के प्रसारण पर सुरक्षा आधार पर प्रतिबंध लगाने के केंद्र के फैसले को बरकरार रखने संबंधी केरल उच्च न्यायालय के आदेश को रद्द कर दिया।

शीर्ष अदालत ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ मीडियावन चैनल के आलोचनात्मक विचारों को सत्ता-विरोधी नहीं कहा जा सकता क्योंकि मजबूत लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र प्रेस आवश्यक है। पीठ ने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा के दावे हवा में नहीं किए जा सकते। इन्हें साबित करने के लिए ठोस तथ्य होने चाहिए। केरल उच्च न्यायालय ने चैनल के प्रसारण पर सुरक्षा आधार पर रोक लगाने के केंद्र के फैसले को बरकरार रखा था। समाचार चैनल ने केरल उच्च न्यायालय के इस आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की थी।

भारत: कोरोना संक्रमितों की संख्या-4,47,33,719 हुई

भारत: कोरोना संक्रमितों की संख्या-4,47,33,719 हुई

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,435 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,33,719 हो गई है। पिछले 163 दिन में सामने आए ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 23,091 पर पहुंच गई है। देश में पिछले साल 25 सितंबर को कोविड के 4,777 दैनिक मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से महाराष्ट्र में चार और छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी तथा राजस्थान में एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,916 हो गई।

वहीं, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में चार नाम और जोड़े हैं। अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 23,091 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। देश में संक्रमण की दैनिक दर 3.38 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 2.79 प्रतिशत है।

अभी तक कुल 4,41,79,712 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे। 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-174, (वर्ष-06)

2. बृहस्पतिवार, अप्रैल 6, 2023

3. शक-1944, चैत्र, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पूर्णिमा, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:40, सूर्यास्त: 06:23। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 19 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...