रविवार, 12 मार्च 2023

समुद्री साझेदारी, दो दिन का अभ्यास पूरा किया: नौसेना 

समुद्री साझेदारी, दो दिन का अभ्यास पूरा किया: नौसेना 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने फ्रांसीसी नौसेना के साथ अरब सागर में इस सप्ताह समुद्री साझेदारी का दो दिन का एक अभ्यास पूरा कर लिया है। रक्षा मंत्रालय की रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि भारत के स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल युद्धक पोत आईएनएस सह्याद्री जहाज ने 10 - 11 मार्च 2023 को अरब सागर में फ्रांस की नौसेना के दो युद्धपोतों -एम्फीबियस असॉल्ट शिप (उभयचर आक्रामक पोत) एफएस डिक्सम्यूइड और एफएस ला फेयेट के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) में भाग लिया।

विज्ञप्ति के अनुसार इस अभ्यास में समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में विकासात्मक परिवर्तन के एक व्यापक स्पेक्ट्रम को परखा गया, जिसमें क्रॉस डेक लैंडिंग, बोर्डिंग अभ्यास और सीमैनशिप विकास जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया था। अभ्यास के निर्बाध संचालन ने दोनों नौसेनाओं के बीच पारस्परिकता एवं उच्च स्तर के सहयोग की पुष्टि की।

आईएनएस सहयाद्री अत्याधुनिक हथियारों व सेंसर से लैस है, जो उसे हवा, सतह तथा तलछट के खतरों का पता लगाने और उन्हें बेअसर करने में सक्षम बनाता है। यह युद्धपोत फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (पूर्व) के परिचालन नियंत्रण के तहत, विशाखापत्तनम में स्थित भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का एक हिस्सा है।

राजनीति: पीएम ने 'आईआईटी' का उद्घाटन किया

राजनीति: पीएम ने 'आईआईटी' का उद्घाटन किया

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/बेंगलुरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक के धारवाड़ जिले में दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म और देश के पहले हरित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) का उद्घाटन किया। हुबली में सिद्धरुधा स्वामीजी रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्लेटफॉर्म 1,505 मीटर (1 किमी से अधिक) लंबा है। पहले प्लेटफॉर्म की लंबाई 550 मीटर थी। दक्षिण पश्चिम रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, प्लेटफॉर्म अब गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज हो गया है। पीएम मोदी ने धारवाड़ शहर में 852 करोड़ रुपये की लागत से बने देश के पहले इको-फ्रेंडली, ग्रीन आईआईटी कैंपस का भी उद्घाटन किया। 

एक अधिकारी ने बताया कि परियोजना की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने केंद्रीय खान, कोयला और संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ परिसर का दौरा भी किया। स्वागत भाषण देने वाले जोशी ने कहा, "पीएम मोदी के आशीर्वाद से धारवाड़ में आईआईटी की स्थापना की गई है।" जोशी ने कहा, "उन्होंने (पीएम मोदी) 10 फरवरी, 2019 को परियोजना की आधारशिला रखी।" पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने विकास प्रक्रिया को नई गति प्रदान की है।

उन्होंने कहा, "हम न केवल शिलान्यास करते हैं, बल्कि परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण भी करते हैं। यह डबल इंजन सरकार का उद्देश्य है।" पीएम मोदी ने कहा, "चार साल पहले मैंने धारवाड़ में आईआईटी परिसर का शिलान्यास किया था। आज, मैंने इसका उद्घाटन किया है। मुझे बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेसवे को समर्पित करने का भी अवसर मिला है।"

दिल्ली की सत्ता के गलियारों में पकड़ बनाई: आप

दिल्ली की सत्ता के गलियारों में पकड़ बनाई: आप

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) पिछले लगभग एक दशक से तमाम सियासी उठापटक के बावजूद दिल्ली की सत्ता के गलियारों में अपनी पकड़ बनाए हुए है। पार्टी में कुछ ऐसे नाम हैं जो बहुत शुरू से इसके साथ जुड़े हैं और इसकी मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। इन लोगों पर किसी भी मौके पर किसी भी तरह की बड़ी जिम्मेदारी के लिए भरोसा किया जा सकता है। आतिशी सिंह आम आदमी पार्टी का एक ऐसा ही चेहरा हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में आप ने सबसे पहले अपने जिन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था, उनमें पूर्वी दिल्ली से मैदान में उतारी गईं आतिशी भी शामिल थीं। अब उन्हें दिल्ली का नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है।

शिक्षा विभाग के अलावा, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), महिला एवं बाल विकास, ऊर्जा, कला-संस्कृति एवं भाषा तथा पर्यटन विभाग भी उनके जिम्मे होंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दंपती विजय सिंह और तृप्ता सिंह के यहां आठ जून 1981 को आतिशी का जन्म हुआ। कुछ लोगों का कहना है कि उनके पिता ने उन्हें आतिशी मार्लेना नाम दिया था। उन्होंने ‘मार्क्स’ और ‘लेनिन’ से लिये गये कुछ अक्षरों को मिलाकर उनके लिए यह नाम चुना था। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान आतिशी ने अपने नाम से मार्लेना शब्द हटा दिया, क्योंकि इससे उनके ईसाई होने का भ्रम होता था। बहरहाल पंजाबी राजपूत परिवार में जन्मीं आतिशी अब सोशल मीडिया पर अपना नाम आतिशीआप लिखती हैं।

उनका मानना है कि उनके नाम पर ध्यान देने की बजाय लोग उनके काम से उनकी परख करें तो ज्यादा अच्छा होगा। कालकाजी से आप की विधायक आतिशी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की सदस्य होने के साथ ही कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। उन्होंने जुलाई 2015 से अप्रैल 2018 तक दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के सलाहकार के तौर पर कार्य किया और दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए कई योजनाओं पर काम किया। खुद आतिशी की शिक्षा की बात करें तो उनकी स्कूली शिक्षा नयी दिल्ली के पूसा रोड स्थित स्प्रिंगडेल्स स्कूल में हुई।

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से वर्ष 2001 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद आगे की पढ़ाई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से की। पढ़ाई पूरी करके भारत लौटने के बाद आतिशी ने आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में कुछ समय तक काम किया और एक गैर-सरकारी संगठन संभावना इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी के साथ भी जुड़ी रहीं। आप के गठन के समय से ही आतिशी पार्टी के साथ जुड़ी हुई हैं। जनवरी 2013 में उन्हें पार्टी के लिए नीति निर्धारण के काम में शामिल किया गया। उसके बाद हर गुजरते वर्ष के साथ उनकी छवि पार्टी की एक कर्मठ और जिम्मेदार पदाधिकारी के तौर पर मजबूत होती रही। वर्ष 2015 में उन्होंने आप नेता आलोक अग्रवाल द्वारा मध्य प्रदेश के खंडवा में चलाये गये जल सत्याग्रह में बढ़ चढ़कर भाग लिया। 

आतिशी को 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया। वह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गौतम गंभीर से 4.77 लाख मतों से हार गईं। वर्ष 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी के टिकट पर कालकाजी क्षेत्र से चुनाव जीता और भाजपा प्रत्याशी को 11 हजार से अधिक मतों से मात दी। पार्टी में आतिशी के बढ़ते सियासी कद का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2020 के चुनाव के बाद उन्हें आम आदमी पार्टी की गोवा इकाई का प्रभारी बनाया गया और अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उन्हें अपने सबसे भरोसेमंद सिपहसालार की जगह देना इस बात का सुबूत है कि वह दिल्ली की सियासी शतरंज के सबसे मजबूत मोहरों में से एक हैं।

बाथरूम में सिगरेट पीना, बदतमीजी करना भारी पड़ा

बाथरूम में सिगरेट पीना, बदतमीजी करना भारी पड़ा

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव 

नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। एयर इंडिया की फ्लाइट के बाथरूम में सिगरेट पीना और एक यात्री के साथ बदतमीजी करना अमेरिकी नागरिक को भारी पड़ गया है। आरोपी यू एस सिटीजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। रविवार को मुंबई पुलिस की ओर से कहा गया है कि एयर इंडिया कि लंदन से मुंबई के लिए चली उड़ान के दौरान फ्लाइट के बाथरूम में धूम्रपान और यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक अमेरिकी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 37 वर्षीय रमाकांत के खिलाफ मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन द्वारा 11 मार्च को उड़ान के बीच में असुविधा पैदा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक यूएस सिटीजन के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 और विमान अधिनियम 1937 की धारा 22 23 एवं 25 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से विमान के चालक दल के हवाले से बताया गया है कि उड़ान के दौरान धूम्रपान की अनुमति नहीं रहती है। जैसे ही आरोपी बाथरूम के भीतर गया तो अलार्म बजने लगा। जब चालक दल बाथरूम की ओर भागा तो देखा कि अमेरिकी नागरिक के हाथ में एक सिगरेट थी। केबिन क्रु ने तुरंत सिगरेट उसके हाथ से लेकर नीचे फेंक दी।

फिर रामाकांत ने जोर-जोर से चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। चालक दल के सदस्य ने बताया है कि वह उसे किसी तरह उसकी सीट तक ले गए। लेकिन, रमाकांत इतने पर ही नहीं रोका बल्कि उसने कुछ देर बाद विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की।

80 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा 

80 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा 

संदीप मिश्र 

उन्नाव। घर के बाहर चारपाई डालकर सो रही 80 वर्षीय वृद्धा को दबोचकर कुकर्मी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। महिला के चीखने चिल्लाने पर दौड़े परिवार वालों को देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। काफी दूर तक पीछा करने के बावजूद आरोपी हाथ नहीं लग सका है। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जनपद के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के 1 गांव की रहने वाली 80 वर्षीय वृद्धा अपने मकान के बाहर चारपाई डालकर सो रही थी। तड़के के समय एक युवक ने वहां पर पहुंचकर 80 वर्षीय वृद्धा को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला ने अपनी अस्मत बचाने के लिए जैसे ही चीखना चिल्लाना शुरू किया तो उसकी आवाज को सुनकर मकान के भीतर सो रहे परिजन भागदौड़ करते हुए बाहर आए। उन्हें देखते ही आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनों ने गांव वालों की मदद से युवक का काफी दूर तक पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं लग सका है।

पुलिस ने अब बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-150, (वर्ष-06)

2. सोमवार, मार्च 13, 2023

3. शक-1944, चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2079‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:40, सूर्यास्त: 06:23। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 17 डी.सै., अधिकतम- 28+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...