मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023

शामली: जनकल्याण, श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ हवन कराया 

शामली: जनकल्याण, श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ हवन कराया 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। जनकल्याण केे लिए श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ हवन कराया गया। नाथ पंथ के नाथों व समाधि पर माल्यार्पण कर फूलों की वर्षा की गई उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।ओम शिव गोरख समाधि स्थल, न्यादर नाथ धाम तपोभूमि समाधि स्थल, गांव खेड़ी वैरागी जिला शामली में श्रद्धालुओं द्वारा, गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा पर, व न्यादर नाथ की समाधि आदि पर माल्यार्पण कर, विधिपूर्वक पूजन किया गया और श्री संजय नाथ व विजय नाथ को तिलक कर  माल्यार्पण किया और उनके ऊपर फूलों की वर्षा की गई और फल व मिष्ठान का प्रसाद लगाया गया‌।

इसके बाद यज्ञ शाला में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पधारे चौधरी जुगमेंदर सिंह मलिक, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा हिंदू युवा वाहिनी, विशिष्ट अतिथि अरविंद कौशिक निवर्तमान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी जनपद शामली से पंडित विजय पाल सिंह, संदीप योगी ने संयुक्त रूप से, वैदिक मंत्रों द्वारा  हवन में संपूर्ण आहुति दुआ कर संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं को मिष्ठान का प्रसाद वितरण किया गया। श्री संजय नाथ ने कहा, कि व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।

क्योंकि इस मृत्युलोक में व्यक्ति के साथ केवल अच्छे व बुरे कर्म साथ जाते हैं। इसलिए व्यक्ति को अच्छे कर्म करने चाहिए। उन्होंने कहा हवन करने से वातावरण शुद्ध होता है और अनेक बीमारियों का दमन होता है। उन्होंने कहा इस तपोभूमि की  यज्ञशाला में प्रत्येक सोमवार को हवन होता है। इसलिए श्रद्धालुओं को हवन में सम्मिलित, होना चाहिए। इस अवसर पर, शिवदत्त शर्मा, राधेश्याम शर्मा, धीरज मित्तल, मोनू सिंह, राहुल, राकेश बंसल, आदि उपस्थित थे।

कौशाम्बी: बौद्ध महोत्सव का आयोजन, शुरुआत की

कौशाम्बी: बौद्ध महोत्सव का आयोजन, शुरुआत की


बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है :-भिक्खु पी शिवली

कौशाम्बी: बौद्ध महोत्सव सम्पन्न

कौशाम्बी। बौद्ध महोत्सव का आयोजन कौशाम्बी स्थित मल्टीपरपज हाल में राष्ट्रीय शिक्षा धर्म ट्रस्ट एव संत शिरोमणि रविदास पीठ के तत्वावधान में किया गया। कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रयागराज, लखनऊ, प्रतापगढ़ एवं रायबरेली से चलकर उपासक और उपसिकाये आए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम टी श्री विसुद्धि थेरो ने बुद्ध वंदना कराकर की एवं भिक्खु पी शिवली महाथेरा, भिक्खु बुद्ध रक्खित और भिक्खु आनन्द रक्खित ने देशना दिया।

उन्होने कहा कि आप सभी बुध्द के बताए रास्तो पर चलकर अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है और पंचशील को जीवन मे धारण करके अपने आप और अपने परिवार को सुखी बना सकते है। कार्यक्रम का संचालन रायबरेली से चलकर आये डा.पी एल आदर्श ने किया। कार्यक्रम में शरद कुमार, धर्मेंद्र तक्षक, सतीश गोयल, बृजेश प्रधान, राजकिशोर,  विश्वबंधु, रामप्रकाश प्रधान,महेन्द्र गौतम, कामता प्रसाद, विद्यासागर घनश्याम गौतम, प्रदीप गौतम, अमरेन्द्र कुमार आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

राजकुमार 

पलटवार, तस्वीर किसी के साथ भी हो सकती है: यादव 

पलटवार, तस्वीर किसी के साथ भी हो सकती है: यादव 

संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी 
लखनऊ/प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड के मुख्‍य साज‍िशकर्ता सदाकत खान के साथ इंटरनेट मीड‍िया पर तस्‍वीर वायरल होने के बाद प्रदेश के स‍ियासी गल‍ियारों में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। इस पर सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने कहा क‍ि कल खाना खाते समय हमारी तस्‍वीर मुख्‍यमंत्री के साथ थी। उमेश पाल के हत्यारे के साथ वायरल हो रही अपनी तस्वीर पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पलटवार करते हुए कहा क‍ि तस्वीर किसी के साथ भी हो सकती है। कल खाना खाते समय हमारी तस्वीर मुख्यमंत्री के साथ थी। आज सोशल मीडिया का जमाना है।
कोई भी आता है और फोटो खिंचाता है। उस फोटो में लाने वाला भी साथ में है। बता दें क‍ि अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने का मुख्‍य आरोपित सदाकत अली खान है। वह मुस्लिम बोर्डिंग हास्‍टल में अवैध रूप से रहकर नेतागिरी और तमाम अन्य गतिविधियों में लिप्त रहता। इस हत्याकांड के शूटर गुलाम ने उसके साथ मिलकर वारदात का ताना-बाना बुना। सदाकत को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। भागने का कोशिश में वह डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया इसलिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उससे तमाम पूछताछ की जा रही है।
षड़यंत्र का पूरा किस्सा उजागर हो चुका है। पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया कि सदाकत गाजीपुर के गहमर के बारा का रहने वाला है। उसने प्रयागराज में रहकर एलएलबी की डिग्री ली और हाई कोर्ट में वकालत करने लगा।
इधर वह विश्वविद्यालय परिसर में छात्र नेतागिरी में भी सक्रिय रहता। भाजपा के एक पूर्व विधायक के साथ उसने इंटरनेट मीडिया पर फोटो डाली है। उसका मिलना-जुलना मेहंदौरी के गुलाम से हुआ। गुलाम अक्सर उसके पास मुस्लिम हास्टल के कमरे में आने लगा। गुलाम का भी पूर्व विधायक के साथ उठना-बैठना रहा है। हालांकि फिर उसने पूर्व विधायक से दूरी बना ली और अतीक गैंग के साथ हो गया। पुलिस आयुक्त के मुताबिक, गुलाम ने सदाकत के कमरे में उमेेश पाल हत्याकांड की रूपरेखा तैयार की थी। गुलाम के साथ दूसरे शूटर भी इन बैठकों में शामिल होने सदाकत के कमरे में पहुंचते रहे हैं। सदाकत को कहा गया था कि उसे अतीक गिरोह के जमीन के मामले देखने का काम सौंपा जाएगा, जिसमें मोटी कमाई होती है। इसीलिए उसने गुलाम और अन्य शूटरों को अपने कमरे में बैठकर साजिश रचने में सहायता की।

विभाग: अधिकारियों के वेतन में ₹500 की बढ़ोत्तरी 

विभाग: अधिकारियों के वेतन में ₹500 की बढ़ोत्तरी 

पंकज कपूर 

देहरादून। उत्तराखंड में होमगार्ड विभाग के लिए खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि शासन ने होमगार्ड विभाग में अवैतनिक अधिकारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की है। शासन के इस आदेश के बाद विभाग में आवेदन अधिकारियों के वेतन में ₹500 की बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके बाद अब इनका वेतन बढ़कर आएगा।

रिपोर्टस के अनुसार होमगार्ड विभाग की तरफ से इसके लिए पूर्व में प्रस्ताव भेजा गया था। यही नहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी होमगार्डस के वेतन से जुड़ी घोषणा भी की थी। काफी समय से प्रस्तावित विभाग के अवैतनिक अधिकारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश के अनुसार अवैतनिक अधिकारी जिसमें प्लाटून कमांडर सहायक कंपनी कमांडर और कंपनी कमांडर शामिल हैं, इन सभी के वेतन में ₹500 की बढ़ोत्तरी की गई है।

शासन ने अवैतनिक प्लाटून कमांडर के मानदेय को 1500 प्रति माह बढ़ाया है। इससे अब इनका वेतन 26,500 हो जाएगा। इसके अलावा अवैतनिक सहायक कंपनी कमांडर के मानदेय को ₹1700 प्रतिमाह बढ़ाया गया है। अब इनका वेतन 26,700 हो जाएगा। उधर अवैतनिक कंपनी कमांडर का मानदेय ₹2000 प्रति माह बढ़ाया गया है। अब इनका वेतन 27,000 रुपए प्रति माह हो गया है। अवैतनिक अधिकारियों को होमगार्ड से अधिक मानदेय के रूप में प्रतिमाह यह धनराशि दी जाती थी, जिसमें ₹500 की बढ़ोतरी की गई है।

एक व्यक्ति के पेट से सबसे बड़ा 'ट्यूमर' निकाला: मैक्स 

एक व्यक्ति के पेट से सबसे बड़ा 'ट्यूमर' निकाला: मैक्स 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। देश के अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता मैक्स अस्पताल ने एक व्यक्ति के पेट से दुनिया का सबसे बड़ा एड्रीनल ट्यूमर निकाला जिसका जिसका वजन लगभग साढ़े पांच किलोग्राम है। साकेत में मैक्स सुपर स्पेशलटी अस्पताल में प्रोफेसर एवं डिपार्टमेन्ट ऑफ यूरोलोजी एण्ड रीनल ट्रांसप्लान्ट एण्ड रोबोटिक्स विभाग के प्रमुख डॉ. अनंत कुमार ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मरीज़(51) के पेट में दायीं ओर और बाईं ओर फुटबॉल के आकार के ट्यूमर हो गये थे। यह किसी मरीज़ से निकाला गया अब तक का सबसे बड़ा एड्रीनल ट्यूमर है। 

ट्यूमर इतना विशालकाय था कि मरीज़ का पेट बाहर की तरफ़ बहुत ज़्यादा फूल गया था और इसके आस-पास के अंग भी भीतर की ओर दब रहे थे। दायीं ओर के ट्यूमर का वज़न 4.5 किलोग्राम था। इसी तरह बायीं ओर के ट्यूमर का वज़न एक किलो था। ये ट्यूमर औपेट के ऊपरी हिस्से में किडनी के ऊपर की तरफ़ थे, जहां एड्रीनल ग्लैण्ड होती है। 

आमतौर पर एक व्यस्क की एड्रीनल ग्लैण्ड का साइज़ लगभग दो सेंटीमीटर होता है। डॉ.कुमार ने बताया‌ कि मरीज को कब्ज़, भूख न लगना की शिकायत थी, उनका पेट बहुत अधिक फूल गया था। उन्होंने कहा कि छह घंटे तक चला ऑपरेशन सफल रहा और पांच दिन बाद मरीज़ को छृट्टी दे दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ट्यूमर एड्रीनल ग्लैण्ड से निकाले गए। 

अपनी 'विजय संकल्प यात्रा' शुरू करेगी भाजपा

अपनी 'विजय संकल्प यात्रा' शुरू करेगी भाजपा

इकबाल अंसारी 

बेंगलुरू। कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान में तेजी लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बुधवार को राज्य भर में चार अलग-अलग दिशाओं से अपनी 'विजय संकल्प यात्रा' शुरू करेगी। यात्रा के लिए पार्टी के नेताओं ने एक विशेष वाहन "रथ" तैयार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा चामराजनगर जिले के माले महादेश्वर हिल्स से यात्रा की शुरुआत करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो मार्च को बेलगावी जिले के नंदागढ़ से यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन मार्च को तीसरी और चौथी यात्रा की शुरुआत बीदर जिले के बसवकल्याण से और देवनहल्ली के अवाथी से सुबह और दोपहर में करेंगे।

यात्रा शुरू करने के लिए आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य बी एस येदियुरप्पा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील और राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को हुब्बल्ली में पत्रकारों से कहा, "प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और नड्डा पहले से ही राज्य का दौरा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मनसुख मंडाविया ने भी राज्य का दौरा किया।

कई अन्य महत्वपूर्ण नेता भी चुनाव प्रचार के लिए राज्य का दौरा करेंगे।" पार्टी नेताओं के अनुसार, इस अभियान में 50 से अधिक राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय नेता हिस्सा लेंगे, जो राज्य के सभी 31 जिलों और 224 निर्वाचन क्षेत्रों को कवर करेगा। यात्रा के तहत 8,000 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इस दौरान 80 से ज्यादा रैलियों, 74 जनसभाओं, लगभग 150 रोड शो की योजना बनाई गई है। इस यात्रा से भाजपा राज्य के चार करोड़ लोगों तक पहुंचने की उम्मीद कर रही है। वहीं, बीस दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का समापन 25 मार्च को दावणगेरे में एक विशाल रैली के साथ होगा। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। 

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया व जैन का मंत्री पद से इस्तीफा 

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया व जैन का मंत्री पद से इस्तीफा 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। भाजपा की ओर से लगातार इन मंत्रियों के इस्तीफे की मांग हो रही थी। इस बीच दिल्ली सरकार में यह बड़ा फेरबदल हुआ है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि इस फैसले से दिल्ली के लाखों बच्चों के माता-पिता दुखी हैं।

बता दें कि अब से थोड़ी देर पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया। सिसोदिया वर्तमान में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में हैं। वहीं सत्येंद्र जैन चिटफंड घोटाले में पिछले कई महीनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें ED ने गिरफ्तार किया था।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...