शुक्रवार, 27 जनवरी 2023

एस.पी.एस कॉलेज में संस्कृतिक समारोह का आयोजन 

एस.पी.एस कॉलेज में संस्कृतिक समारोह का आयोजन 

गोपीचंद/भानु प्रताप उपाध्याय 

बागपत। 74वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एस.पी.एस. कॉलेज ऑफ एजूकेशन में एक संस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के चैयरमैन डॉ. अजय चौधरी व डॉ. विजय चौधरी ने ध्वजारोहण किया। महाविद्यालय के समारोह में समाजसेवियो एवं पत्रकारों को सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथियों में धर्मपाल डिग्री कालेज की प्राचार्य व समाजसेवी डॉ. मोनिका चौधरी, वरिष्ट पत्रकार व ब्यूरो चीफ यूनिवार्ता विश्व बन्धु शास्त्री, उत्तर प्रदेश सरकार से सम्मानित एवं वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, समाजसेवी विवेक जैन को स्मृति चिन्ह् व संविधान की प्रति देकर सम्मानित किया गया।

महाविद्यालय की ओर से विश्व विधालय में स्वर्ण पदक विजेता गौरव तोमर व शिवम को मैडल देकर सम्मानित किया। संस्कृति समारोह का संचालन प्रवक्ता रविपाल बूढपुर व मिनाक्षी सिरोही ने किया। छात्र-छात्राओं... कन्नू,साक्षी, खुशी ,सोनम ,अजरा प्रवीन, खुशी ,छवि, प्रिया ,तानिया, बुशरा, जैनब ,सुहैल, जैनिश, हर्ष, देवांश, आदि ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह में महाविद्यालय के प्रतिभावन विधार्थियो को सम्मानित किया गया।

समारोह में डा०भुपेन्द्र कुमार ने बच्चों को संविधान के सम्मान के विषय में मार्गदर्शन किया.. इसके साथ प्रदीप कुमार, गौरव राठी, राजबहादुर, शाहिद, राहुल, देशपाल, रूपक, सतीश कुमार, दीपक, श्रवण तोमर आदि मौजूद रहे।

अगले 400 दिनों में जनता से संपर्क करने का आह्वान 

अगले 400 दिनों में जनता से संपर्क करने का आह्वान 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा की कार्यकारी समिति की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को यहां शुरू हुई। जिसमें 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अगले 400 दिनों में जनता से संपर्क करने का आह्वान किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष एवं पार्टी के दिल्ली मामलों के प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर बैठे लोगों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए पार्टी एक मोबाइल ऐप्लिकेशन लेकर आ रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं से अगले साल होने वाले आम चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर संपर्क कार्यक्रमों के लिए अगले 400 दिन समर्पित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से "अपना रवैया बदलने" और संगठनात्मक विस्तार के लिए काम करने तथा दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए बूथ स्तर तक पहुंच बनाने को कहा। सचदेवा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए अच्छी व्यवस्था करने के लिए दिल्ली भाजपा इकाई की सराहना की थी। भाजपा की ओर से जारी एक बयान के अनुसार पांडा ने कहा, ‘‘पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से प्रेरणा लेनी चाहिए और 2024 के चुनाव में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें जीतने के लिए बूथ स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के लिए काम करना चाहिए।’’

इस बीच, दिल्ली भाजपा के सभी 14 जिलाध्यक्षों ने बैठक में हालिया एमसीडी चुनावों के दौरान अपने जिलों की राजनीतिक गतिविधियों और प्रदर्शन की रिपोर्ट पेश की। पार्टी नेताओं ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि केजरीवाल सरकार को उसके "भ्रष्टाचार" के लिए आड़े हाथ लेने और भाजपा शासित केंद्र की विभिन्न कल्याणकारी और बुनियादी ढांचागत पहलों की सराहना करने वाले प्रस्ताव पर कार्यकारी समिति की बैठक के दूसरे दिन विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, दिल्ली के संगठन सचिव सिद्धार्थन, सांसद मनोज तिवारी, हंस राज हंस, परवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी, विधायक विजेंद्र गुप्ता, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और आदेश गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल शामिल शामिल थे।दिल्ली भाजपा के महासचिव कुलजीत चहल ने कहा कि कार्यकारी समिति की दूसरे दिन की बैठक शनिवार को डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में होगी। समापन सत्र को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल संबोधित करेंगे।

गणतंत्र दिवस, एसडीएम द्वारा ध्वजारोहण किया गया 

गणतंत्र दिवस, एसडीएम द्वारा ध्वजारोहण किया गया 


गणतंत्र दिवस के अवसर पर व्यापार संगठन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र की उन्नति व संरक्षण की ली शपथ

गोपीचंद 

बागपत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद बागपत के जिला कार्यालय बड़ौत में गत 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के शुभ अवसर पर माननीय एसडीएम बड़ौत द्वारा ध्वजारोहण किया गया और उपस्थित सभी व्यापारियों ने राष्ट्र की उन्नति और स्वाभिमान संरक्षण में सहयोगी होने की शपथ ली।

जिसमें जिलाध्यक्ष व्यापारी नेता भूपेश बब्बर, जिला महामंत्री अनुराग, मोहन जैन, जिला कोषाध्यक्ष अमित चिकारा, जिला संरक्षक हर्षित जैन, श्रवण जैन, जमीरउद्दीन अब्बासी, संगठन मंत्री अजय सोलंकी, सुनील सोलंकी, इमरान प्रधान, राजेश शर्मा, नगर संयोजक संजय कुमार जिला संयोजक कुलदीप राणा, जिला प्रवक्ता गोपी चन्द सैनी, डॉक्टर संजय वाधवा, कीमती गिरहोत्रा, बॉबी पवार, प्रवीण तोमर, मनोज रोहिल्ला पवन वाधवा, बिट्टू जैन, गजेंद्र तोमर अशोक अरोरा, आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे।

शामली: 'गणतंत्र दिवस' का पर्व धूमधाम से मनाया 

शामली: 'गणतंत्र दिवस' का पर्व धूमधाम से मनाया 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। कैराना (रजिस्टर्ड) के कार्यालय प्रेस क्लब भवन पर 'गणतंत्र दिवस' का पर्व धूमधाम से मनाया गया और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी गई। जानकारी के अनुसार गत 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर शामली रोड स्थित (गोल मार्केट) में प्रेस क्लब भवन पर गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रेस क्लब कैराना (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष महराब चौधरी और कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया तथा भारत मां की जय के नारे लगाए और कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित पत्रकार साथियों ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अनेकों जानकारी दी। प्रेस क्लब कैराना (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष मेहराब चौधरी ने उपस्थित गणों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था और तभी से हमारे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

 उनके अलावा भी अनेक पत्रकार साथियों ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला इस अवसर पर प्रेस क्लब कैराना (रजिस्टर्ड) के महासचिव मेहरबान अली कैरानावी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं इकबाल हसन, पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष विनोद चौहान, प्रदीप वर्मा, विशाल भटनागर, एम. युसूफ त्यागी, वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रसिद्ध शायर अंसार अहमद सिद्दीकी, डॉक्टर अजमतुल्ला खान, आरिफ चौधरी, डॉक्टर सलीम फारुकी, डॉ. अनवर-उल-हक, डॉक्टर मुनव्वर पवार, इंतजार अंसारी, सुनील कुमार धीमान, उस्मान चौधरी, पुनीत कुमार गोयल, मास्टर मेहताब सानू, वाजिद अली, शमशाद चौधरी, पत्रकार उस्मान चौहान, सन्नी गर्ग, फरमान चौधरी, दीपक बालन, गुलवेज सिद्दीकी, सनव्वर सिद्दीकी, हिनानाज सिद्दीकी, सहित दर्जनों पत्रकारगण साथी उपस्थित रहे।

उसके अलावा अनेकों सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी गण और कार्यकर्तागण आदि सहित टैक्सी ड्राइवर यूनियन के पदाधिकारीगण तथा गोल मार्केट के सभी सम्मानित महानुभाव उपस्थित रहे। इसके उपरांत सभी ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम के उपरांत सभी को प्रेस क्लब कैराना (रजिस्टर्ड) की ओर से मिष्ठान वितरण किया गया और आज का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के बाद प्रेस क्लब कैराना (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष महराब चौधरी ने उपस्थित सभी महानुभाव का धन्यवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब कैराना (रजि.) के अध्यक्ष महराब चौधरी और संचालन प्रेस क्लब कैराना (रजि.) के महासचिव मेहरबान अली कैरानावी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम. इकबाल हसन ने संयुक्त रूप से की।

उपाध्याय ने पौधा रोपण करने का संकल्प दिलाया

उपाध्याय ने पौधा रोपण करने का संकल्प दिलाया


दुल्हन बनी साक्षी को समाजसेवी ने भेट किया पौधा

नगर स्थित सुरजमल गार्डन में दुल्हन बनी साक्षी को विवाहोत्सव के पवित्र अवसर पर आँखें के पर्यावरण संरक्षक ने भेट किया पौधा

गोपीचंद/भानु प्रताप उपाध्याय 

बागपत। नगर स्थित सुरजमल गार्डन में दुल्हन बनी साक्षी सुपुत्री राजकुमार सिंह निवासी छपरौली (बागपत) एवं अशोक सुपुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ताहरपुर भभीसा (शामली) के विवाहोत्सव के पवित्र अवसर पर सामाजिक संस्था आँखें मीडिया सोशल नेटवर्क द्वारा चलाये जा रहे "विवाह संस्कार में पौधा रोपण संस्कार" अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षक समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय ने पौधा भेट कर पवित्र अवसरों पर पौधा रोपण करने का संकल्प दिलाया।

समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय ने कहा निरंतर बढ़ता हुआ प्रदूषण पर्यावरण के लिए एक बड़ी चुनौती है। जिसके कारण ओजोन की परत कमजोर हो रही है। समय रहते यदि इसका समाधान नहीं हुआ, अर्थात यदि हम पर्यावरण के प्रति जागरूक नहीं  हुए, तो भारी तबाही हो सकती है। पौधा रोपण भी इस समस्या का एक सरल समाधान है।

इस अवसर पर निशा तोमर, रिया खोखर, उर्मिला खोखर, डिम्पल,  नीरज, सुनीता देवी, अनीता देवी, गौरी, देवांशी, राहुल खोखर, रविन्द्र तोमर, अशोक, देवेन्द्र सिंह, राजकुमार  सिंह, देवांश, गिन्नी, मिषा, कान्हाजी,  देशपाल फौजी, जयवीर सिंह, श्याम सिंह आदि  उपस्थित रहे।

सरकार पर निशाना, देश में 'अघोषित आपातकाल' है 

सरकार पर निशाना, देश में 'अघोषित आपातकाल' है 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि देश में ''अघोषित आपातकाल'' है और ''न्यायपालिका को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का हिस्सा बनाने'' का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का उद्देश्य देश के सामने ऐसे ‘खतरों’ को उजागर करना है। रमेश ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा का उद्देश्य बढ़ती आर्थिक विषमता को उजागर करना, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनावी लाभ के लिए कथित रूप से सामाजिक ध्रुवीकरण करने और देश में व्याप्त 'राजनीतिक तानाशाही' को चिह्नित करना है।

रमेश ने भारत और चीन के बीच सीमा गतिरोध का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘देश में अघोषित आपातकाल है। एक व्यक्ति का शासन है, संसद की अनदेखी की जा रही है, संसद में बहस नहीं होती है। हमारी सीमाओं पर खतरा इस बात का उदाहरण है, जिस पर ढाई साल बीत जाने के बावजूद चर्चा नहीं हो पाई है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘संविधान की अनदेखी की जा रही है, संवैधानिक निकायों को कमजोर किया जा रहा है और न्यायपालिका को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। हर दिन टिप्पणियां की जा रही हैं, न्यायपालिका को पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) का हिस्सा बनाने का प्रयास किया जा रहा है।’’

उनकी टिप्पणी उच्चतर न्यायपालिका में नियुक्तियों के मुद्दे पर चल रही बहस की पृष्ठभूमि में आई है, जिसमें सरकार वर्तमान कॉलेजियम प्रणाली पर सवाल उठा रही है और उच्चतम न्यायालय इसका बचाव कर रहा है। रमेश ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘तो सवाल यह है कि जब देश को कोई तोड़ नहीं रहा, तो कांग्रेस भारत को एकजुट करने के लिए क्यों निकली है, हम कह रहे हैं कि देश विभाजित हो रहा है, खतरे हैं और अगर हम कदम नहीं उठाते, तो खतरे बढ़ेंगे, इसलिए हम आर्थिक विषमताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक तानाशाही के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। चुनावी रणनीति का यात्रा से कोई लेना-देना नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ''दो रास्ते हैं- एक रास्ता आरएसएस-भाजपा का है और अपने रास्ते के मुताबिक वे 'एक व्यक्ति, एक व्यवस्था' का इस्तेमाल कर रहे हैं और दूसरा रास्ता सद्भाव का है, जो कांग्रेस का तरीका है, महात्मा गांधी का तरीका है, राहुल गांधी का तरीका है, जहां लोकतंत्र की शहनाई बजाई जा रही है.. ये दो रास्ते हैं, जो हमारे देश के सामने हैं।’’ राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई। इसका समापन राहुल गांधी द्वारा श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और 30 जनवरी को शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में एक भव्य रैली को संबोधित करने के साथ होगा।

स्वास्थ्य: पौष्टिकता का खजाना है दूध, जानिए 

स्वास्थ्य: पौष्टिकता का खजाना है दूध, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 

बच्चों से अक्सर कहा जाता है कि दूध पीने से ताकत आती है। लेकिन, ये सिर्फ बच्चों को बहलाने के लिए कही गई बात नहीं है। दूध असल में पौष्टिकता का खजाना है, जो न केवल बच्चों, बल्कि बड़ों के लिए भी फायदेमंद है। दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। दूध में मौजूद विटामिंस और पौष्टिक तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि दूध में कैलोरी, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-डी, विटामिन बी12 और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो कई शारीरिक और मानसिक परेशानियों को ठीक करने में मदद करता है। दूध एक बेहतर सप्लीमेंट भी होता है। दिन और रात दोनों समय गर्म या ठंडा दूध पीने के अपने ही फायदे होते हैं। वहीं हर उम्र के लोगों के लिए दूध लाभदायक है। चलिए जानते हैं, दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्वों और दूध पीने के फायदे के बारे में...

दूध का सेवन नींद के लिए गुणकारी होता है। सोने से पहले एक गिलास दूध पीने से अच्छी नींद आती है। दरअसल, दूध में ट्रिप्टोफैन और बायोएक्टिव पेप्टाइड पाया जाता है, जो नींद को सकारात्मक तौर पर प्रभावित कर सकता है। तनाव के कारण कई लोगों को सोने की समस्या हो जाती है। दूध पीने से उनके शरीर को सभी पोषक तत्व मिलते हैं और तनाव से राहत मिलने पर नींद बेहतर आती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, दूध पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और वजन भी नियंत्रित रहता है। दूध पीने से बचपन के मोटापे का जोखिम कम हो जाता है।

दूध में प्रोटीन पाया जाता है जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित बनाता है। जो लोग वजन कम करने की कोशिश करते हैं उन्हें कम फैट वाले दूध का सेवन करना चाहिए। मध्यम आयु वर्ग और बुजुर्ग महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, डेयरी उत्पाद वजन मोटापे के खतरे को कम करने में सहायक होते हैं। चिकनी और स्वस्थ त्वचा के लिए भी रोजाना दूध का सेवन फायदेमंद होता है। दूध में विटामिन बी 12 की मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा की सेहत को बेहतर बनाती है। ऐसे में नियमित दूध पीने से त्वचा जवान बनी रहती है। दूध में पाई जाने वाली विटामिन ए की मात्रा शरीर की नई कोशिका संरचनाओं को बढ़ावा देती है। इससे कई तरह के त्वचा रोगों से लड़ने में भी मदद मिलती है।

दूध पीने से दांत और हड्डियां भी स्वस्थ बनी रहती हैं। दूध में कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक हैं। हड्डियों और दांतों में शरीर का लगभग 99 फीसदी कैल्शियम होता है। दूध से कैल्शियम की कमी पूरी होती है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारियों से बचाव होता है।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...