गुरुवार, 19 जनवरी 2023

अगले 48 घंटों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना

अगले 48 घंटों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना

पंकज कपूर 

देहरादून। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। जहां एक ओर चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में अगले 48 घंटों में कहीं-कहीं बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। वहीं दूसरी ओर मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंड भी बढ़ सकती है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मुक्तेश्वर में न्यूनतम पारा एक डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पंतनगर में न्यूनतम पारा दो डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देगा।

उन्होंने बताया कि टिहरी में अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी दून में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके चलते बुधवार को लोगों को दिनभर ठंडक का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि 23 से 26 जनवरी तक मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है। बढ़ती ठंड के साथ कोल्ड डायरिया का हमला
बढ़ती ठंड में सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, अस्थमा और वायरल बुखार के साथ कोल्ड डायरिया ने भी हमला बोल दिया है। दून अस्पताल, कोरोनेशन, गांधी शताब्दी के साथ निजी अस्पतालों में काफी संख्या में कोल्ड डायरिया से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।

चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक कोल्ड डायरिया से पीड़ित मरीजों में बच्चों की संख्या ज्यादा है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर एवं बालरोग विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि आजकल बेहद छोटी उम्र के बच्चों में कोल्ड डायरिया ज्यादा देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर कोरोनेशन अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि ओपीडी में तमाम ऐसे मरीज आ रहे हैं जो कोल्ड डायरिया से पीड़ित हैं।

कोल्ड डायरिया होने की वजह से मरीजों में गंभीर कमजोरी के साथ ही उन्हें चलने में भी दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि कोल्ड डायरिया होने पर शरीर में बहुत अधिक निर्जलीकरण होने की वजह से कई बार गंभीर दिक्कत खड़ी हो जाती है। संक्रमण बहुत अधिक होने के चलते कई मरीजों को मल के साथ खून भी निकल रहा है। ऐसे में कई मरीजों को अस्पताल में भी भर्ती करना पड़ा है।

22 जनवरी को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं सिंह 

22 जनवरी को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं सिंह 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। (रेस्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) के अध्यक्ष पद से बृजभूषण शरण सिंह 22 जनवरी को इस्तीफा दे सकते हैं। कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। जानकारी के मुताबिक अयोध्या में 21 से 23 जनवरी के बीच WFI की आपातकालीन बैठक होगी। इस बैठक में बृजभूषण शरण सिंह भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद वे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना जारी है। पहलवानों ने बृजभूषण शरण और कुछ कोच पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उधर, बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आरोप सही साबित हुए तो वे फांसी पर लटकने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं अब उन्होंने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से फोन पर बात कर सफाई दी है।
WFI के खिलाफ पहलवानों के विरोध प्रर्दशन पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा, सरकार को तुरंत इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। इससे हमारे मुल्क पर धब्बा लगता है। अगर हमें दुनिया में चमकना है तो इस तरफ देखना चाहिए। भारत में सुनना बहुत जरूरी है और फिर तहकीकात करनी चाहिए। 

मुंबई: पुलिस ने अभिनेत्री सावंत को हिरासत में लिया

मुंबई: पुलिस ने अभिनेत्री सावंत को हिरासत में लिया

कविता गर्ग 

मुंबई। मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री राखी सावंत को गुरुवार को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य महिला अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर राखी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी और इसी सिलसिले में कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया। 

अभिनेत्री की शिकायत के बाद मुंबई में अंबोली थाने में सावंत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए,(अवांछित शारीरिक संपर्क के तौर पर यौन उत्पीड़न या पोर्नोग्राफी दिखाते हुए यौन संबंध बनाने का अनुरोध), 509 (किसी महिला की लज्जा भंग करने के उद्देश्य से शब्द, हावभाव या कृत्य) तथा 504 (शांति भंग करने के लिए उकसाने)और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। 

उन्होंने बताया कि अंबोली थाने की एक टीम ने गुरुवार को राखी सावंत को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए उन्हें थाने लाए। राखी रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस और फराह खान की फिल्म मैं हूं ना में अभिनय कर चुकी हैं। 

बेटी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत

बेटी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत


अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में 10 साल की कैद की सजा काट रहे कुलदीप सिंह सेंगर को अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए गुरुवार को अंतरिम जमानत दे दी। सेंगर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहले ही निष्कासित कर चुकी है। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने 27 जनवरी से 10 फरवरी तक सजा को निलंबित कर दिया और कहा कि उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने पहले ही सेंगर को अंतरिम राहत दे दी है और पर्याप्त शर्तें लगाई गई हैं। 

दिल्ली हाईकोर्ट उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 2017 में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के मामले में 16 जनवरी को कुलदीप सिंह सेंगर को अंतरिम जमानत दे चुका है। सेंगर की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता पी. के. दुबे और वकील कन्हैया सिंघल ने अदालत को बताया कि शादी की रस्में व कार्यक्रम गोरखपुर और लखनऊ में किए जाएंगे। परिवार का पुरुष सदस्य होने के कारण उन्हें तैयारियां करनी हैं। सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद पीड़िता की बहन ने अंतरिम जमानत के लिए दायर याचिका का विरोध किया।

अदालत को बताया गया कि नेता की बेटी का सगन 18 जनवरी को था और शादी आठ फरवरी को होनी है। सेंगर की उन्नाव बलात्कार मामले में निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका उच्च न्यायालय में लंबित है। उन्होंने निचली अदालत के 16 दिसंबर, 2019 के फैसले को रद्द करने की मांग की है, जिसमें उन्हें दोषी ठहराया गया था। 

सेंगर ने 20 दिसंबर 2019 के उस आदेश को रद्द करने की भी मांग की है, जिसमें उन्हें ताउम्र कारावास की सजा सुनाई गई थी। सेंगर ने 2017 में लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। तब वह नाबालिग थी। सुप्रीम कोर्ट के एक अगस्त 2019 को सुनाए आदेश के बाद उत्तर प्रदेश की निचली अदालत से मामला दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया था। 

''खालिस्तान जिंदाबाद'' और 'रेफरेंडम 2020' के नारे

''खालिस्तान जिंदाबाद'' और 'रेफरेंडम 2020' के नारे

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक दीवार पर 'खालिस्तान जिंदाबाद' और 'रेफरेंडम 2020' के नारे लिखे नजर आए। पुलिस ने दीवार पर लिखे नारों को हटवाया। सुमन नलवा (PRO, दिल्ली पुलिस) ने बताया कि कुछ लोगों ने दिल्ली के कुछ इलाकों में देश विरोधी नारे लिखे थे। मामले में जांच की जा रही है और क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित नहीं है। 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन







प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-100, (वर्ष-06)

2. शुक्रवार, जनवरी 20, 2023

3. शक-1944, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:28, सूर्यास्त: 05:40। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 20+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...