शुक्रवार, 6 जनवरी 2023

अरुणाचल: कुल मतदाताओं की संख्या 8,31,618 

अरुणाचल: कुल मतदाताओं की संख्या 8,31,618 

इकबाल अंसारी 

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में अंतिम फोटो मतदाता सूची (एफपीईआर) में पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 1.51 प्रतिशत की वृद्धि के साथ, प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 8,31,618 दर्ज की गई है। जिसमें महिला मतदाता अपने समकक्षों से 13,218 तक अधिक हैं। अरुणाचल प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी लिकेन कोयू ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा,“अंतिम फोटो मतदाता सूची 2023 के अनुसार, पिछले अंतिम नामावली की तुलना में मतदाताओं की कुल वृद्धि 1.51फीसदी है। अंतिम सूची में, कुल पुरुष मतदाता 4,09,200 और महिला मतदाता 4,22,418 हैं और कुल मतदाता 8,31,618 हैं।” कोयू ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा राज्य के सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों में योग्यता तिथि के रूप में एक जनवरी, 2023 के संदर्भ में मतदाता सूची के विशेष सारांश पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम जारी करने के बाद यह अभ्यास किया गया है।

कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार (पांच जनवरी 2023) को सभी मतदान केंद्रों/निर्दिष्ट स्थानों, संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ/एईआरओ मुख्यालयों में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। श्री कोयू ने कहा कि अभ्यास का मुख्य फोकस एक जनवरी, 2023 तक 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले युवा मतदाताओं के नाम को शामिल करना है और साथ ही ईसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार कई मतदाताओं के नाम हटाना है। संयुक्त सीईओ ने कहा कि सभी नए नामांकित मतदाता सीईओ की वेबसाइट www.ceoarunachal.nic.in या www.nvsp.in या वोटर हेल्पलाइन ऐप पर अपलोड किए गए 2023 के अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

चॉकलेट में 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल 

चॉकलेट में 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। रिलायंस समूह की दो कंपनियों - रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने लोटस चॉकलेट में 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल करने के लिए खुली पेशकश की है। डीएएम कैपिटल ने एक नोटिस में कहा कि दोनों कंपनियां खुले बाजार से 115.50 रुपये प्रति शेयर की तय कीमत पर लोटस चॉकलेट के 33.38 लाख शेयरों का अधिग्रहण करेंगी।

शेयर बाजारों को बृहस्पतिवार को दी जानकारी के मुताबिक प्रस्ताव पूरी तरह स्वीकृत होने पर पेशकश का कुल आकार 38.56 करोड़ रुपये होगा। सार्वजनिक नोटिस में कहा गया कि खुली पेशकश 21 फरवरी से शुरू होकर छह मार्च तक चलेगी। लोटस चॉकलेट के शेयर बृहस्पतिवार को 149.35 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। आरसीपीएल, आरआरवीएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। पिछले हफ्ते आरसीपीएल ने लोटस की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के 51 प्रतिशत हिस्से के अधिग्रहण की घोषणा की थी। इसके बाद यह खुली पेशकश की गई।

मां 'हीराबेन' के नाम पर रखा... छोटे बांध का नाम

मां 'हीराबेन' के नाम पर रखा... छोटे बांध का नाम

इकबाल अंसारी 

राजकोट। गुजरात में राजकोट शहर के बाहरी इलाके में बनाए जा रहे एक छोटे बांध का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां दिवंगत हीराबेन के नाम पर रखा गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार के यह जानकारी दी। ‘गिर गंगा परिवार ट्रस्ट’ के अध्यक्ष दिलीप सखिया ने कहा कि राजकोट-कलावाड रोड पर वगुदाद गांव के समीप न्यारी नदी पर ट्रस्ट द्वारा 15 लाख रुपये की लागत से छोटा बांध बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक दर्शिता शाह और राजकोट के महापौर प्रदीप देव की मौजूदगी में बुधवार को बांध की नींव रखी गई। सखिया ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की मां को श्रद्धांजलि के तौर पर हमने छोटे बांध का नाम हीराबा स्मृति सरोवर रखने का फैसला किया है क्योंकि इसे उनकी याद में बनाया जा रहा है। इससे दूसरे लोगों को भी अपने प्रियजन के निधान के बाद कुछ करने या किसी अच्छी चीज के लिए दान देने की प्रेरणा मिलेगी।’’ हीराबा का 30 दिसंबर को अहमदाबाद के एक अस्पताल में 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। सखिया ने बताया कि इस ट्रस्ट ने पिछले चार महीने में दानदाताओं की वित्तीय मदद से 75 छोटे बांध बनाए हैं।

इस नए बांध का काम दो सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा और इसमें करीब 2.5 करोड़ लीटर पानी के भंडारण की क्षमता होगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह बांध 400 फुट ऊंचा और 150 फुट चौड़ा होगा। एक बार पानी से भरने के बाद यह नौ महीने तक नहीं सूखेगा। इससे भूजल का पुन: संचय होगा और आसपास के गांवों के किसानों तथा पशुपालकों को फायदा मिलेगा।’’ 

राउत के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट रद्द: मुंबई 

राउत के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट रद्द: मुंबई 

कविता गर्ग 

मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया की मानहानि की एक शिकायत की सुनवाई में भाग न लेने के लिए शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट शुक्रवार को रद्द कर दिया। राउत अदालत में पेश हुए, जिसके बाद वारंट रद्द कर दिया गया।

इससे पहले जब मामले पर सुनवाई शुरू हुई तो राउत के वकील ने राज्यसभा सदस्य को व्यक्तिगत पेशी से छूट देने का आग्रह किया, लेकिन शिवड़ी के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने याचिका खारिज कर दी और पहले आदेश दिए जाने के बावजूद अदालत में पेश न होने के लिए राउत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। अदालत ने मामले में शुक्रवार को शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करने शुरू किए। राउत दोपहर के भोजनावकाश के बाद अदालत में पेश हुए, जिसके बाद अदालत ने वारंट रद्द कर दिया। मामले पर अगली सुनवाई 24 जनवरी को होगी।

सोमैया ने यह दावा करते हुए अदालत का रुख किया था कि राउत ने निराधार और अपमानजनक आरोप लगाए कि उन्होंने और उनके पति ने मुंबई के समीप मीरा भायंदर इलाके में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण और देख-रेख में 100 करोड़ रुपये का घोटाला किया। 

श्वसन संक्रमण, पूर्व अध्यक्ष गांधी की सेहत में सुधार 

श्वसन संक्रमण, पूर्व अध्यक्ष गांधी की सेहत में सुधार 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। वायरल श्वसन संक्रमण के कारण सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत में सुधार हो रहा है। अस्पताल ने यह जानकारी दी है। सर गंगाराम अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘वायरल श्वसन संक्रमण के बाद भर्ती कराईं गईं सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार भी हो रहा है।’’

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष 76 वर्षीय सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के कारण बुधवार को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती कराने के समय सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाद्रा उनके साथ थीं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-87, (वर्ष-06)

2. शनिवार, जनवरी 7, 2023

3. शक-1944, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:24, सूर्यास्त: 05:30। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 10 डी.सै., अधिकतम- 19+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...