गुरुवार, 29 दिसंबर 2022

अमूल्या अकादमी ने डाक्टरों को सम्मानित किया

अमूल्या अकादमी ने डाक्टरों को सम्मानित किया


संयुक्त पहल स्वस्थ के क्षेत्र अमूल्या हर्ब्स ने डॉक्टरों को किया सम्मानित

कौशाम्बी। मंझनपुर तहसील के पश्चिम शरीरा सब्जी मंडी में गुरुवार को अमूल्या अकादमी ने प्राइवेट डाक्टरों को सम्मानित किया। इस बीच अमूल्या अकादमी के डायरेक्टर मि. राम नरेश सिंह मुख्य अतिथि ने बताया कि अमूल्य अकादमी एक बिजनेस स्कूल की तरह काम करता है। जो लोगो के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका देता है। उन्होंने अमूल्या हर्बस प्रोडक्ट के बारे मे बताया कि अमूल्या हर्बस एक ऐसे प्रोडक्ट का उत्पादन करती हैं। जो डी.एन.ए.एप्रूब्ड करके बनाया जाता हैं।

ये प्रोडाक्ट लोगो को बीमारी से बचाता है तथा अमूल्या हर्बस प्रोडक्ट्स आयुर्वेद विभिन्न बीमारियों से निजात दिलाने मे सहायता प्रदान करता है और सभी लोगो से अपील करते हुए कहा की स्वेच्छा पूर्वक लोग इस आयुर्वेद, प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि अमूल्या हर्बस के प्रोडक्ट का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इस मौके पर सुरेश कुमार गुप्ता, मीनुपाल मैनेजर, शिवराम कुशवाह, आशीष पाल, शिव शंकर पाल, कुलदीप दादा आदि लोग मौजूद रहे।

विजय कुमार

वर्ष 2022 लोगों के लिए अद्भुत नहीं, कष्टप्रद रहा

वर्ष 2022 लोगों के लिए अद्भुत नहीं, कष्टप्रद रहा

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को महंगाई का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2022 लोगों के लिए अद्भुत नहीं, बल्कि कष्टप्रद साल रहा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘नरेंद्र मोदी जी, एक साल में गैस सिलिंडर 200 रुपये महंगा हुआ। दूध के दाम औसतन 10 रुपये बढ़े हैं।

अरहर की दाल 10 रुपये महंगी हुई। खाद्य तेल 15-20 रुपये तक महंगा हुआ। आटे के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़े।’’ खरगे ने कहा, ‘‘यह अद्भुत साल नहीं था। आम इंसान की रसोई के लिए कष्टप्रद साल था।’’

‘पैरट’ की स्पेलिंग नहीं बताने पर बच्ची का हाथ तोड़ा

‘पैरट’ की स्पेलिंग नहीं बताने पर बच्ची का हाथ तोड़ा

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अंग्रेजी शब्द ‘पैरट’ की स्पेलिंग नहीं बताने पर 22 वर्षीय एक ट्यूशन टीचर ने कथित तौर पर पांच साल की एक बच्ची का हाथ जोर से मरोड़कर तोड़ दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है।हबीबगंज पुलिस थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया के मुताबिक, हबीबगंज इलाके में प्रयाग विश्वकर्मा नाम के एक ट्यूशन टीचर ने मंगलवार को ‘पैरट’ शब्द की स्पेलिंग नहीं बता पाने पर अपनी एक छात्रा का हाथ इतनी बुरी तरह से मरोड़ दिया कि उसका हाथ ही टूट गया। उन्होंने बताया कि ट्यूशन टीचर ने छात्रा को थप्पड़ भी मारा।

वहीं, गैर-सरकारी संगठन ‘चाइल्ड लाइन’ की संचालिका अर्चना सहाय ने बताया कि घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है और उसके दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद बच्ची को भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसे बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। भदौरिया ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘पीड़िता के परिवार की ओर से शिकायत मिलने के बाद हमने मंगलवार को ही आरोपी ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया था।’’

पुलिस के अनुसार, बच्ची के माता-पिता को अपनी बेटी को किसी अच्छे स्कूल में दाखिला दिलवाना है, इसलिए उन्होंने हबीबगंज इलाके में अपने घर के पास रहने वाले एक ट्यूटर के पास उसे ट्यूशन पढ़ने के लिए भेजा था, ताकि वह स्कूल द्वारा ली जाने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सके। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता रोज शाम को टीचर के घर पर पढ़ने जाती थी। 

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं 

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की देशवासियों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा, गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। खालसा पंथ के संस्थापक, ‘सरबंस दान’ गुरु गोबिंद सिंह जी ने हमेशा समानता और न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। मानवता की सेवा के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता हमें निरंतर प्रेरित करती रहती है। उल्लेखनीय है कि आज सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व देश विदेश में मनाया जा रहा है। इस को लेकर राजधानी दिल्ली सभी गुरूद्वारों में विशेष तैयारियां की गई है। 

मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के मानवता के लिए की सेवाओं के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। मोदी ने ट्वीट किया, उनके प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर, मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह को नमन करता हूं और मानवता की सेवा में उनके योगदान को याद करता हूं। उनका अद्वितीय साहस आने वाले वर्षों में लोगों को प्रेरित करता रहेगा। 

प्रधानमंत्री मोदी ने सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया कि गुरु गोबिंद सिंह का अद्वितीय साहस आने वाले वर्षों में लोगों को प्रेरित करता रहेगा और गुरु की प्रशंसा करते हुए उन्होंने अपने एक पुराने भाषण की वीडियो भी साझा की।

योगी ने प्रकाश पर्व पर गोबिन्द सिंह को किया नमन 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सिखों के दसवें गुरु गोबिन्द सिंह के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन किया। योगी ने ट्वीट किया, अधर्म व अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष के अनन्य प्रतिमान, अद्वितीय योद्धा, सिखों के दशम गुरु, महान संत, खालसा पंथ के संस्थापक गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटिशः नमन! धर्म व मानवता की रक्षा को समर्पित आपका त्यागमय जीवन मानव सभ्यता हेतु अनमोल पाथेय है।

कुमारी हत्या मामलें में प्रकाश को गिरफ्तार किया

कुमारी हत्या मामलें में प्रकाश को गिरफ्तार किया

मिनाक्षी लोढी 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी हत्या मामलें के मुख्य आरोपी के रूप में उनके पति प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया है। अभिनेत्री को कल हावड़ा जिले के बेगनन में उन्हीं की कार में पास से गोली मार दी गई थी। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि अभिनेत्री के परिजनों ने बंगाल पुलिस को शिकायत करके बताया कि रिया का पति लगातार मारपीट करता था। इस शिकायत के मिलने के बाद बंगाल पुलिस हरकत में आई और प्रकाश को गिरफ्तार किया गया। प्रकाश को उसकी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

सूत्रों ने बताया कि रिया ,प्रकाश की दूसरी पत्नी थी और उसके परिवार के अन्य लोग भी अभिनेत्री को प्रताड़नाएं देते थे मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही अभिनेत्री की मौत की वजह स्पष्ट हो पायेगी। इस बीच प्रकाश ने पुलिस को बताया कि तीन बदमाशों ने लूट की नीयत से उन पर हमला किया और उसकी पत्नी को नजदीक से गोली मार दी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जायेगा। पुलिस ने कहा कि उनके वकील अदालत से आरोपी को पुलिस हिरासत में कुछ दिन और दिये जाने की मांग करेंगे क्योंकि मामले में अभी और जांच की दरकार है। 

प्रकाश ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि वह कार चला रहा था और रिया अपनी तीन साल की बेटी के साथ कार में बैठी थी। सूत्रों ने बताया कि प्रकाश के बयान के अनुसार यह हत्या बुधवार की सुबह छह बजे के आस पास उस समय हुई जब वह रांची से कार से कोलकाता आ रहे थे। रास्ते में हावड़ा जिले के उलुबेरिया सब -डिविज़न के बगनन में महीशरेखा पुलिसपर उसने लघुशंका के जाने के लिए गाड़ी रोकी थी। वह जब कार से उतर कर चला गया तभी पीछे से तीन हमलावरों ने लूट की नीयत से अभिनेत्री पर हमला कर दिया और नजदीक से गोली मार दी और इसी कारण अभिनेत्री की मौत हो गई।

तेलांगना: कुल अपराध दर में 4.4 प्रतिशत की वृद्धि

तेलांगना: कुल अपराध दर में 4.4 प्रतिशत की वृद्धि

इकबाल अंसारी 

हैदराबाद। तेलांगना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एम महेन्द्र रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि राज्य में 2022 में कुल अपराध दर में 4.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रेड्डी ने एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य पुलिस वार्षिक राउंडअप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल साइबर अपराध के मामलों में 57 प्रतिशत की वृद्वि हुई है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल के एक लाख 36 हजार मामलों के खिलाफ इस साल एक लाख 42 हजार मामले दर्ज किए गए। डीजीपीने कहा कि राज्य में इस साल के दौरान सात घटनाओं जिसमें दो हत्याएं , तीन एलईडी विस्फोटों और एक आगजनी को छोड़कर कहीं भी कोई बड़ी सांप्रदायिक हिंसा और घटनाओं की सूचना नहीं मिली।

रेड्डी ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में चालू वर्ष के दौरान कुल सजा दर में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि चालू वर्ष के दौरान कुल 13,895 साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए, जबकि 2021 में 8,839 मामले दर्ज किए गए थे।

सरकार ने 31 करोड़, 70 लाख रुपये वितरित किए 

सरकार ने 31 करोड़, 70 लाख रुपये वितरित किए 

अमित शर्मा 

चंडीगढ़। पंजाब सरकार नेे कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन में मारे गये किसानों के परिवारों को प्रति किसान पांच लाख रुपये के हिसाब से 31 करोड़, 70 लाख रुपये वितरित किए हैं। इसके अलावा इसी तरह किसानों के 326 वारिसों को अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरी दी जा चुकी है, 98 को नौकरी देने के लिए वेरीफिकेशन मुकम्मल हो गई है, जबकि 210 अन्य को सरकारी नौकरी देने के लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के दौरान कई किसान हितैषी फ़ैसले किये गये हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए मूंग की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7275 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया और 15,737 किसानों के बैंक खातों में कुल 61.85 करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए हैं। धालीवाल ने बताया कि किसानों को धान की सीधी बिजाई करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे पानी की लगातार हो रही कमी को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि खरीफ की फ़सल 2022 के दौरान अधीन तस्दीक की गई कुल ज़मीन 169008 एकड़ है, जिसके लिए 1500 रुपए प्रति एकड़ और कुल 25.06 करोड़ रुपए की राशि किसानों को जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि किसानों को राहत देते हुए गन्ने का भाव 20 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया है और सहकारी के प्राईवेट चीनी मिलों को 492 करोड़ रुपए जारी किये हैं, जिससे किसानों को लाभ दिया जा सके। कृषि मंत्री ने बताया कि पराली के अवशेष के प्रबंधन के लिए गंभीर प्रयासों के नतीजे के तहत वर्ष 2021 के मुकाबले खेतों में आग लगने की संख्या 71304 के मुकाबले इस साल कम होकर 49922 रह गई है, जोकि लगभग 30 प्रतिशत कम है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...