रविवार, 18 दिसंबर 2022

कौशाम्बी: 'भाजपा' कार्यालय में समिति की बैठक संपन्न

कौशाम्बी: 'भाजपा' कार्यालय में समिति की बैठक संपन्न


निकाय चुनाव तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी व राष्ट्रीय मंत्री सांसद विनोद सोनकर की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक

कौशाम्बी। मुख्यालय मंझनपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पार्टी की जिला कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर पार्टी द्वारा नगर निकाय की चुनाव तैयारियों के साथ संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने की। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद विनोद सोनकर जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे।

इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में एकात्मक की विचार-धारा को लेकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना राष्ट्रवाद को मजबूत करने को लेकर किया गया। जिसमें परिवार वाद से इतर एक ऐसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को खड़ा करने की सोच मौजूद रही। अब हम सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह इस विचारधारा को आम जनमानस तक पहुंचा कर सभी को लाभान्वित करें। कार्य समिति के बैठक पार्टी के एजेंडे को किया गया। इस मौके पर बोलते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री ने आज देश को जो हम मजबूत ही दिलाई कि पूरा विश्व हमें नेता मान रहा है। अभी हाल के ही दिनों में जी-20 देशों के समूह ने भारत को अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है और यह आजादी के बाद पहला मौका है।

जब पूरे विश्व के 65% क्षेत्र में अपनी पहुंच रखने वाले कि संगठन का अध्यक्ष भारत बना है। इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मन की बात को सुनने के लिए जिले के हर बूथ पर कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। इस मौके पर प्रमुख रूप से धर्मराज मोर्या, अजय त्रिपाठी, जय चन्द्र मिश्रा, वेद प्रकाश सत्यार्थी, तारा वर्मा, प्रतिभा कुशवाहा, चक्रेश मिश्रा, संजय जयसवाल, अजय पाण्डेय, शीलू पाण्डेय, सुधीर मिश्रा, अरविंद द्विवेदी, दिनेश पांडे, रमेश, कविता केसरवानी, सोनिया राजपूत, बनवारी लाल पांडे, कृष्ण कुमार, बबलू गर्ग, रिंकू मौर्य, सुरेन्द्र मिश्रा, द्रोण तिवारी, दीप चन्द्र दिवाकर, महेश लोधी, दिलीप अग्रहरी, जितेन्द्र साहू आदि लोग मौजूद रहे।

गणेश साहू 

कार्यक्रम: विधवा महिलाओं को कंबल वितरण किया

कार्यक्रम: विधवा महिलाओं को कंबल वितरण किया


प्रजापति सेवा समिति द्वारा विधवा महिलाओं को दिया गया कंबल

संतलाल मौर्य 

कौशाम्बी। प्रजापति महा सभा द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर विधवा महिलाओं को कंबल वितरण किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष जय सिंह प्रजापति की अध्यक्षता में दानपुर में किया गया। प्रजापति समाज सेवा समिति कौशांबी की सभा में समाज के लोग उपस्थित हुए। प्रजापति सेवा समिति द्वारा विधवा महिलाओं को कंबल वितरण किया गया।

महासभा के पदाधिकारी सुरेश कुमार प्रजापति जय सिंह प्रजापति रतीश कुमार प्रजापति डा. बी एन प्रजापति, डा.हेमंत प्रजापति,भगवत प्रसाद प्रजापति, ,डा.मुरली मनोहर प्रजापति , निराशा देवी , सुमित प्रजापति चंद्रिका प्रजापति करन प्रजापति ,गोविंद प्रजापति ,डा. पी के प्रजापति ,जीवन बाबू प्रजापति, राम सिंह प्रजापति छोटेलाल प्रजापति भैयालाल प्रजापति ,सत्यनारायण प्रजापति ,हरिश्चंद प्रजापति, विश्वनाथ प्रजापति ,पंचम लाल कृष्ण कांत प्रजापति व प्रजापति सेवा समिति के आयोजक लल्लू प्रजापति, अयोध्या प्रसाद प्रजापति,दिनेश प्रजापति , डा.रमेश प्रजापति सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सरकार के 4 वर्ष पूरे, लोगों को कार्यों से अवगत कराया 

सरकार के 4 वर्ष पूरे, लोगों को कार्यों से अवगत कराया 


गौरव दिवस पर सम्मान पाकर खिला किसानों का चेहरा

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने किया अन्नदाताओं का सम्मान

दुष्यंत टीकम

रायपुर। रविवार को प्रदेश कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष पूरे हुए हैं। इसे पूरे प्रदेश में गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए गए विभिन्न जनहितैषी कार्यों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा रविवार को विभिन्न स्थानों पर गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत माना बस्ती में किसानों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।

जहां श्री पंकज शर्मा ने किसानों का श्रीफल एवं साल देकर सम्मान किया सम्मान पाकर किसानों के चेहरों में एक खुशी देखने को मिली वही ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत बिरगांव, गोगांव सहित विभिन्न स्थानों पर गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 4 वर्ष में कांग्रेस की सरकार ने विभिन्न ऐसे लोकहितैषी कार्य किए हैं। जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। प्रदेश में सरकार बनते ही सबसे पहला काम किसानों का कर्ज माफ किया। साथ ही किसानों से राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 2500रुपये समर्थन मुल्य मे धान खरीदी कर रही है।

जिससे किसानों को काफी राहत मिली वही सरकार निरंतर पढ़ाई के क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। पढ़ाई के लिए जहां आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले गए। वही स्वास्थ्य के लिए दाई दीदी क्लीनिक के साथ-साथ हाट बाजार क्लीनिक की व्यवस्था सरकार के द्वारा की गई है। प्रदेश में निरंतर युवाओं को रोजगार देने का काम भी प्रदेश सरकार कर रही है। विभिन्न भर्तियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार का अवसर दिया जा रहा है।

महिला संगठन को मजबूत करने का उद्देश्य, बैठक 

महिला संगठन को मजबूत करने का उद्देश्य, बैठक 

भानु प्रताप उपाध्याय

शामली। उपाध्याय चेतना मंच संगठन शामली की मीटिंग, सेंट एम डी जूनियर हाई स्कूल बनखंडी शामली पर हुई। मीटिंग की अध्यक्षता समाज सेवी ओमपाल उपाध्याय व संचालन सुरेश उपाध्याय ने की। यह मीटिंग मुख्य रूप से  महिला संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बुलाई गई। मीटिंग मे उपाध्याय चेतना मंच संगठन के प्रदेश अध्यक्ष  संजय उपाध्याय ने महिला संगठन शामली का विस्तार करते हुए श्रीमती कविता उपाध्याय को जिलाध्यक्ष व श्रीमती सोनिया उपाध्याय को शामली जिला महासचिव नियुक्त किया व श्रीमती ममतेश उपाध्याय को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती सोनम उपाध्याय, कोमल उपाध्याय, पिंकी उपाध्याय को  जिला उपाध्यक्ष जबकि श्रीमती शशि प्रभा उपाध्याय, अनीता उपाध्याय, संगीता उपाध्याय, विधि उपाध्याय, सुशीला उपाध्याय, उषा उपाध्याय शकुंतला उपाध्याय, मितलेश उपाध्याय, श्रीमती सरोज उपाध्याय को जिला सचिव नामित किया गया, और बिर्जेश उपाध्याय, संतरेश उपाध्याय, माया, मितलेश उपाध्याय, जगवती उपाध्याय, रितिका उपाध्याय, तनु उपाध्याय, चंन्द्रो उपाध्याय, श्रीमती छोटी उपाध्याय, राजबाला उपाध्याय, प्रेमवती उपाध्याय को जिला सदस्य बनाया गया।

प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने सभी महिला संगठन  की पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र दिया एवं सम्मानित किया। इस अवसर पर उपाध्याय चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा की ज़ब तक महिलाए शिक्षित और संगठित नहीं होंगी तब तक उनकी आर्थिक, सामाजिक और राजनितिक स्थिति मे बदलाव नहीं आएगा। ज़ब महिलाए शिक्षित और संगठित होकर अपनी बात को मजबूती से रखेगी उस दिन उनकी तरक्की को कोई रोक नहीं पायेगा आज भी महिलाओ मे एक बहुत बड़ा हिस्सा ऐसा है। जो शिक्षित नहीं है और समाज की मुख्य धारा से विमुख है। मुख्य धारा से जुड़ने के लिए शिक्षित, संगठित होना होगा तभी घरेलू, हिंसा, दहेज, उत्पीड़न पर रोक लग पायेगी,शामली महिला जिला महा सचिव श्रीमती सोनिया उपाध्याय ने कहा की उपाध्याय चेतना मंच समाज का पहला सामाजिक संगठन है।

जिसने इतने बड़े स्तर पर महिला टीम गठित की हो, हम सभी महिला मिलकर जनपद शामली मे ब्लॉक व गांव स्तर पर महिला संगठन को मजबूत कर टीम बनाएंगे एवं महिलायो को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे एवं सामाजिक कुरुतियों के खिलाफ संघर्ष करेंगी। नवयुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता उपाध्याय ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है। उसको ईमानदारी से निभाया जायेगा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्रीमती ममतेश उपाध्याय ने कहा कि हम सभी को अपने बच्चो को अच्छे संस्कार व अच्छी शिक्षा पर ध्यान देना होगा।

हम इस संगठन के द्वारा समाज हित मे कार्य करेंगे सभी महिला पदाधिकारियों का स्वागत व सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानितकिया गया। इस अवसर पर, प्रदेश सचिव जयपाल फौजी  पूर्व वायु सैनिक कृष्णपाल उपाध्याय, सतपाल उपाध्याय, अलका रानी, मदन उपाध्याय डीलर, राजकुमार उपाध्याय, ओकज उपाध्याय,सुनीता, सरोज, बबिता, राखी, मीनाक्षी, पुष्पा, प्रीति, आरती, अरुणा, नीतू उपाध्याय, मोनिका उपाध्याय, प्रिन्स उपाध्याय, लक्की उपाध्याय आदि।

24 को 'भारत जोड़ो यात्रा' में हिस्सा लेंगे हासन

24 को 'भारत जोड़ो यात्रा' में हिस्सा लेंगे हासन

इकबाल अंसारी 

चेन्नई। अभिनेता और मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) के अध्यक्ष कमल हासन ने रविवार को कहा कि वह 24 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेंगे। पार्टी के अनुसार, हासन ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें राहुल गांधी ने यात्रा में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। एमएनएम के प्रवक्ता मुरली अप्पास ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि हासन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजधानी में गांधी की यात्रा में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा, "हमारे नेता ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।" हासन की अध्यक्षता में रविवार को यहां एमएनएम की प्रशासनिक व कार्यकारी समिति व जिला सचिवों की बैठक हुई। 

अपनी डाइट में शामिल करें बादाम, जानिए 

अपनी डाइट में शामिल करें बादाम, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय

प्राचीन समय से ही बादाम शारीरिक ऊर्जा का एक बेहतरीन स्रोत रहे है। बादाम खाने के कई फायदे है। इस बात को शायद ही लोग जानते होंगे। इससे जागरुख लोगों ने बादाम को अपनी डाइट में शामिल कर लिया है। बादाम में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसमें फाइबर और ओमेगा 3 जैसे कई सारे पोषक तत्व होते है। इसको लेकर लोगों में उलझन रहती है कि भीगे हुए बादम ज्यादा फायदेमंद होते हैं या फिर सूखे हुए बादाम? तो आइए जानते है कि है बादाम का सेवन करने के 5 सहीं तरिके।

पानी में भीगों के खाए

सर्दियों में भीगे हुए बादाम का सेवन करने के कई सारे फायदे है। भीगे हुए बादाम से शरीर में पोषण जल्दी अवशोषित कर पाता है। भीगे हुए बादाम पचाने में आसान होते हैं। कई सारी स्वास्थ्य संबधी परेशानियों जैसे डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को काबू रखने में भी कारगर है। साथ ही इससे हृदय का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

भूनकर खाए बादाम 

अगर आप किसी दिन बादाम को भिगोना भूल गए तो आप इन्हें भूनकर भी खा सकते हैं। भुने हुए बादामों में पोषक तत्व अधिक मात्रा में होती है। आप भूने हुए बादाम का सेवन सुबह या शाम कभी भी कर सकते है।

दूध में मिला कर करे बादाम का सेवन

आप चाहें तो दूध के साथ बादाम  खा सकते हैं या इसे दूध में मिला कर भी इस का सेवन कर सकते है।  इस का सबसे अच्छा तरीका होगा आप बादाम का पाउडर बनाकर इसे दूध में मिला ले फिर सेवन करें।  इस बादाम के दूध को रात को सोने से पहले पीना चाहिए। इससे आपको ठंड में अंदर से गर्माहट मिलेगी। साथ ही ये आपको पूरे दिन चुस्ती फुर्ती भी देगा ।

बादाम का हलवे के साथ करे सेवन 

बादाम को हलवे के साथ खाने के कई फायदे है। बादाम का हलवा ना केवल आपके पाचन क्रिया को अच्छा करेगा बल्कि आपकी ब्रेन हेल्थ का भी ख्याल रखता है।साथ ही यह वजन कम करने में भी कारगर है। 

आटे, गुड़, तिल के लड्डू में  मिलाकर करे सेवन

सर्दियों के मौसम में अक्सर हम सभी के घरों में कई तरह के आटे, गुड़, तिल को मिलाकर लड्डू बनाए जाते हैं। लड्डूओं में  ठंड के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखने के तत्व होते है। और इस से शरीर को ताकत भी मिलती है। लेकिन, अगर आप इनमें बादाम का पाउडर मिला देते हैं ते इस के फायदे दोगुने होजाते है। साथ ही इससे लड्डुओं के पोषक तत्व और बढ़ जाते है। इससे आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर मिलेगा, जिससे आपका शरीर पूरे साल चुस्त-दुरुस्त रहेगा।

'अजगर' का शिकार करती नजर आई मकड़ी, वायरल 

'अजगर' का शिकार करती नजर आई मकड़ी, वायरल 

सरस्वती उपाध्याय 

आमतौर पर अजगर को शिकार करते हुए देखा गया है। अजगर का नाम सुनकर ही लोग कांप जाते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक मकड़ी अजगर का शिकार करती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक मकड़ी अजगर को अपने जाल में फंसाती और फिर उसके दम घुटने तक जाल को पहले ज्यादा घना करने के लिए बुनती नजर आती है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।

वहीं इस हैरान कर देने वाले वीडियो को देखकर आपको भी वो कहानी याद आ जाएगी, जिसमें एक छोटी सी चींटी एक विशाल से हाथी को सबक सीखाती है। बता दें वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मकड़ी ने अजगर जैसे खतरनाक सांप को अपने जाल में फंसाकर तड़पने को मजबूर कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे मकड़ी के जाले में एक अजगर फंस जाता है। जाल से निकलने के लिए अजगर पूरी दम लगा देता है, पर जाल से खुद को निकाल नहीं पाता, उसकी हर कोशिश नाकाम हो जाती है।

वीडियो में मकड़ी आगे धीरे-धीरे ऊपर से अजगर की तरफ बढ़ती नजर आती है। बता दें इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे देखकर यूजर्स भी हैरान हैं। वीडियो को खूब देखा जा रहा है। वीडियो को देखकर एक मिनट के लिए आप का दिमाग भी चकरा जाएगा। वीडियो देखने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। 

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...