बुधवार, 7 दिसंबर 2022

विवाद: महाराष्ट्र के खिलाफ षड्यंत्र का आरोप, मांग

विवाद: महाराष्ट्र के खिलाफ षड्यंत्र का आरोप, मांग

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद की पृष्ठभूमि में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र के खिलाफ षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए बुधवार को लोकसभा में सरकार से जवाब देने की मांग की। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सदस्य ने कहा कि यह मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है और इस पर सदन में कोई बात नहीं होनी चाहिए।

शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए सुले ने कहा कि महाराष्ट्र में दस दिन से नया संकट पैदा हो गया है और पड़ोसी राज्य कर्नाटक की सीमा पर महाराष्ट्र से जाने वाले लोगों को मंगलवार को पीटा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं चलेगा। यह देश एक है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री इस विषय पर अनुचित बातें बोल रहे हैं और महाराष्ट्र तोड़ने की बात की जा रही है। राकांपा सांसद ने कहा कि दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सदन में इस विषय पर जवाब देना चाहिए।

उद्धव ठाकने नीत शिवसेना के सांसद विनायक राउत ने भी इस विषय को उठाया। कर्नाटक से भाजपा के सांसद शिवकुमार उदासी ने कहा कि यह मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है और किसी सदस्य को इस मामले में बोलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि जब भाषा और संस्कृति की बात आती है तो खासकर महाराष्ट्र के कुछ नेताओं की ऐसी बातें करने की पुरानी आदत रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह संवेदनशील और दो राज्यों के बीच का विषय है जिसे यहां नहीं उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यह दो राज्यों का विषय है, इसमें केंद्र क्या करेगा। इसे यहां नहीं उठाया जाना चाहिए।’’

खसरा को 'दुनिया के लिए आसन्न खतरा' घोषित किया

खसरा को 'दुनिया के लिए आसन्न खतरा' घोषित किया

अखिलेश पांडेय 

लंदन। महामारी का एक परिणाम नियमित स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच कम होना और कम टीकाकरण था। लिहाजा, नवंबर 2022 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने खसरा को "दुनिया के हर क्षेत्र के लिए आसन्न खतरा" घोषित किया। उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि कैसे लगभग चार करोड़ बच्चों की रिकॉर्ड संख्या 2021 में कम से कम एक खसरे के टीके की खुराक लेने से चूक गई थी। खसरा एक वायरल श्वसन रोग है। यह कोविड की तरह लोगों के बीच सांस के जरिए निकलने वाली सूक्ष्म बूंदों और एरोसोल (एयरबोर्न ट्रांसमिशन) से फैलता है। संक्रमण हल्के मामलों में दाने और बुखार पैदा करता है। लेकिन गंभीर मामलों में एन्सेफलाइटिस (मस्तिष्क में सूजन), अंधापन और निमोनिया शामिल हो सकते हैं। एक वर्ष में लगभग 90 लाख मामले और 128,000 मौतें होती हैं। खसरे की वैक्सीन, जिसे अकेले या एमएमआर के तहत विभिन्न बीमारियों के लिए एक साथ किए जाने वाले टीकाकरण के तहत लिया जा सकता है, बहुत प्रभावी है। अधिकांश देशों में इसकी दो खुराक दी जाती है, पहली खुराक आमतौर पर 12 महीने की उम्र में दी जाती है और दूसरी खुराक जब बच्चा चार साल का होता है। 

टीका बहुत उच्च और लंबे समय तक चलने वाली सुरक्षा प्रदान करता है, और वास्तव में वैक्सीन के जरिए टाले जा सकने वाले रोग शब्द का एक आदर्श उदाहरण है। दो-खुराक कार्यक्रम खसरे के संक्रमण से लगभग 99% सुरक्षा प्रदान करता है। विकासशील देशों में जहां टीकों का उपयोग कम है, खसरे से पीड़ित दस में से एक की इससे मृत्यु हो जाती है। विकसित देशों में, 1,000 से 5,000 खसरे के मामलों में लगभग एक की दर से और वह भी अधिकांशत: गैर-टीकाकरण वाले लोगों की मृत्यु होती है। संघर्ष क्षेत्रों और शरणार्थी आबादी जैसे क्षेत्रों में टीका-रोकथाम योग्य बीमारियों के नए प्रकोप की संभावना अधिक है। 

कुपोषण जैसी समस्याएं गंभीर बीमारी के जोखिम को बहुत बढ़ा देती हैं, और श्वसन संबंधी संक्रामक रोग यूक्रेनी शरणार्थियों जैसे कमजोर समूहों के लिए काम करने वाले मानवतावादी समूहों के लिए एक बड़ी चिंता है। खसरा अविश्वसनीय रूप से संक्रामक है। इसकी मूल प्रजनन संख्या (आरओ) - यानी, एक अतिसंवेदनशील आबादी में एक संक्रमित व्यक्ति औसतन कितने लोगों को संक्रमित करेगा - 12 और 18 के बीच होने का अनुमान है। तुलना के लिए, ओमिक्रॉन कोरोना संस्करण का आरओ लगभग 8.2 माना जाता है। 

प्रकोप को नियंत्रण में रखने और एक समुदाय के आसपास आगे संचरण को कम करने के लिए जनसंख्या के अनुपात को टीकाकरण की आवश्यकता होती है जिसे प्रतिरक्षा सीमा (एचआईटी) के रूप में जाना जाता है। खसरे के लिए, 95% वैक्सीन कवरेज को आमतौर पर हिट मैजिक नंबर माना जाता है। दुनिया का अधिकांश हिस्सा उस सीमा से नीचे है, जिसमें दो खुराक के लिए लगभग 71% और एक खुराक के कवरेज के लिए 81% का वैश्विक कवरेज है। 

यूके में, 2021-22 के आंकड़ों से पता चलता है कि 89% बच्चों को खसरे के टीके की एक खुराक मिली थी। विश्व स्तर पर, पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों में सभी कारणों से होने वाली मौतों को कम करने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। वार्षिक मृत्यु 1990 में एक करोड़ 25 लाख से घटकर 2019 में 52 लाख हो गई। हालांकि, कम टीका कवरेज उन लाभों को उलट सकता है। 

टीकाकरण का विरोध करने वाले झूठी अफवाहें और डराने वाली कहानियां फैलाते हैं, जैसे कि पूर्व चिकित्सक और वैक्सीन विरोधी कार्यकर्ता एंड्रयू वेकफील्ड का यह नकली दावा कि एमएमआर वैक्सीन ऑटिज्म का कारण बनता है। लोग इस तरह के दावों पर विश्वास करने लगते हैं। उदाहरण के लिए, 2020 में एक अमेरिकी जनसंख्या सर्वेक्षण में कहा गया, हमारे 18% उत्तरदाताओं ने कहा कि यह कहना बहुत या कुछ हद तक सही है कि टीके ऑटिज़्म का कारण बनते हैं।

कोविड महामारी की शुरुआत के बाद से गलत सूचना व्यापक रही है। और इस गलत सूचना के आगे चलकर नियमित टीकाकरण के प्रति हिच-किचाहट और टीके से इनकार के बड़े स्तर में तब्दील होने का जोखिम है। खसरा आसानी से फैलता है और बिना टीके वाली आबादी में छोटी और लंबी अवधि का गंभीर संक्रमण हो सकता है। 

दुनिया भर में टीके से रोकी जा सकने वाली बीमारियों से तेजी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियानों की बहुत आवश्यकता है। यह अभियान विशेष रूप से विकासशील देशों और अन्य कमजोर आबादी जैसे कि शरणार्थियों और संघर्ष के क्षेत्रों में चलाना और भी ज्यादा जरूरी है।

चुनावों में जीत के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया 

चुनावों में जीत के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। एमसीडी चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों का शुक्रिया अदा किया और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के साथ-साथ केंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'आशीर्वाद' मांगा। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने बुधवार को यहां भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने के लिए देश में सकारात्मक राजनीति की वकालत की।

यहां दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित आप के मुख्यालय में पार्टी की जीत के बाद अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा, हम सभी को दिल्ली की हालत सुधारनी है और मुझे भाजपा और कांग्रेस सहित सभी के सहयोग की आवश्यकता है। हमें ऐसा करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है, खासकर केंद्र और प्रधानमंत्री की मदद और आशीर्वाद की।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में सभी 250 सीटों के परिणाम घोषित कर दिये गये है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक आप ने 134 तो भाजपा ने 104 और कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की। चुनाव में तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे। आप की इस जीत से एमसीडी में भाजपा का 15 साल का शासन भी खत्म हो गया। पार्टी मुख्यालय में जीत के जश्न में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। 

'परीक्षाएं' सिर्फ हिंदी में संचालित करने का प्रस्ताव नहीं

'परीक्षाएं' सिर्फ हिंदी में संचालित करने का प्रस्ताव नहीं

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाएं सिर्फ हिंदी में ही संचालित किए जाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। इसके साथ ही, उन्होंने केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों और संस्थानों में हिंदी को अनिवार्य किए जाने की बात से भी इनकार किया। उन्होंने कहा, एसएससी की कोई परीक्षा केवल हिंदी में आयोजित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। 

मिश्रा ने कहा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) में यह परिकल्पना की गई है कि शिक्षा के माध्यम के रूप में मातृभाषा या स्थानीय भाषा का प्रयोग करते हुए उच्चतर शिक्षा में पहले से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रम उपलब्ध कराए जाएं... और सभी भारतीय भाषाओं की शक्ति, उपयोग एवं जीवंतता को भी बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) केंद्र सरकार की प्रमुख भर्ती एजेंसियां हैं एवं दोनों आयोगों द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षाओं में हिंदी और अंग्रेजी में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होते हैं, जिसमें उम्मीदवार को उपयुक्त उत्तर पर टिक मार्क लगाना होता है। 

मंत्री ने कहा, एसएसी द्वारा आयोजित परीक्षाओं का माध्यम सामान्यत: हिंदी एवं अंग्रेजी होता है। हालांकि मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) कर्मचारी परीक्षा का परीक्षा पत्र-2 संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में संचालित किया जाता है।

सीएम नीतीश को इस्तीफा दे देना चाहिए: चौबे  

सीएम नीतीश को इस्तीफा दे देना चाहिए: चौबे  

अविनाश श्रीवास्तव 

पटना। उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे का कहना है कि बिहार के मुख्यमंत्री नपुंसकता के शिकार हो गए हैं। बिहार सरकार नपुंसक हो गई है। उन्‍होंने कहा कि बिहार सरकार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नपुंसकता के शिकार हो गए हैं। इस लिए बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बिहार में महिलाओं को जला कर मार दिया जा रहा है। मां बेटी की हत्‍या कर दी जा रही है। 

राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि अरवल के अंदर दो-दो हत्याएं हुई। अपराधी गलत नीयत से घर में घुसे और मां-बेटी को जलाकर मार दिया। चौबे ने कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वो किसी घटना को अंजाम देने से पहले सोच भी नहीं रहे हैं। घटना में दोनों मां-बेटी पर पेट्रोल डालकर उनकी हत्या कर दी गई। यह बिहार में क्या हो रहा है?

राज्‍य मंत्री ने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर से जंगल राज की वापसी हो गई है। नीतीश कुमार के राज में बिहार में जंगलराज एक बार फिर से आ गया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार संवेदनहीन हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। वह बिहार के अंदर जंगलराज की वापसी करा कर अपना पीठ थपथपा रहे।

भागलपुर के पीरपैंती में नीलम देवी की नाम की महिला की शकील अहमद नाम की म‍हिला की नृशंस हत्या पर राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार पर हमला बोला। सरकार पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में लगातार बड़ी घटनाएं हो रही हैं अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए और मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देकर तपस्वी हो जाना चाहिए।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-57, (वर्ष-06)

2. बृहस्पतिवार, दिसंबर 08, 2022

3. शक-1944, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पूर्णिमा, विक्रमी सवंत-2079‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:44, सूर्यास्त: 05:24। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 20+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...