सोमवार, 5 दिसंबर 2022

फाउंडेशन के द्वारा गौमाताओं को हरा 'चारा' खिलाया 

फाउंडेशन के द्वारा गौमाताओं को हरा 'चारा' खिलाया 


सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा गौ माताओं की सेवा

गोपीचंद/भानु प्रताप उपाध्याय

बागपत। सोमवार को सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बावली रोड स्थित गौशाला में जाकर गौमाताओं को हरा चारा खिलाया और सभी सदस्यो ने गौ माताओं की सेवा की। इसी के साथ साथ गौशाला की सफाई में भी एक विशेष योगदान दिया। इस मौके पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के सभी सदस्यो ने कहा कि गौशाला में हम काफी समय से आ रहे हैं और आते रहेंगे और हमेशा इसी तरह गौ माता की सेवा के साथ-साथ बेसहारा पशुओं की सेवा का भी कार्य करते रहेंगे। नगरपालिका इंस्पेक्टर सुशील शर्मा जी ने कहा कि इस तरह का सहयोग सभी को करना चाहिए और सभी इस बात का जरूर ख्याल करे।

इस मौके पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की चेयरपर्सन वंदना गुप्ता,उपाध्यक्ष शालू गुप्ता, रेणु गुप्ता,विकास गुप्ता, प्रवीन कुमार,हिमांशु अग्रवाल, आलोक शर्मा, सचिन शर्मा,शिवम राणा, अनिल अरोरा, ऋषभ जैन, नगर पालिका इंस्पेक्टर सुशील शर्मा आदि सभी ने गौ माता को सेवा की।

क्लब के द्वारा विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की गई 

क्लब के द्वारा विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की गई 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। रोटरी क्लब शामली स्टार द्वारा ग्राम एरटी माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की गई। प्रयोगशाला का उद्घाटन सी डी ओ श्री शंभू नाथ तिवारी एवं क्लब अध्यक्ष निखिल ऐरन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बी डी ओ जितेंद्र मिश्रा, ग्राम प्रधान अखलेश भारद्वाज ने स्कूल एवं ग्राम में कराए गए कार्यों का संक्षिप्त ब्यौरा दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। श्री शंभू नाथ तिवारी ने क्लब की इस कार्य की बहुत प्रशंसा की एवं बच्चों को बताया कि वह किस प्रकार इस विज्ञान प्रयोगशाला का उपयोग कर सकते हैं।

अध्यक्ष द्वारा आगे भी इसी प्रकार ग्राम स्कूलों में प्रयोगशाला एवं ईलर्निंग लगवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सचिव आकाश गुप्ता कोषाध्यक्ष मोहित बंसल पूर्व अध्यक्ष प्रमोद ऐरन , राहुल तायल, सौरभ गोयल, संजीव जैन, विशाल, अंकित गोयल, दिनेश शर्मा एवं अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कांग्रेसी नेता के निधन से कांग्रेसियों में शौक की लहर

कांग्रेसी नेता के निधन से कांग्रेसियों में शौक की लहर

श्यामलाल शर्मा के निधन से शौक की लहर

कांग्रेसी झण्डे मे हुई अंतिम विदाई

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्यामलाल शर्मा के निधन से जनपद के कांग्रेसियों मे शौक की लहर दौड़ गई है। श्यामलाल शर्मा ने रविवार की सुबह अंतिम सांस ली। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें शहर के डॉक्टर खुर्शीद अनवर के यहां एडमिट कराया गया था। श्याम लाल शर्मा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष के साथ साथ कई मुख्य पदों पर रह चुके थे।उन्होंने अपना सारा जीवन कांग्रेस को समर्पित कर दिया। रविवार शाम को कांग्रेस के झण्डे मे लपेट कर उनका अंतिम संस्कार किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि श्याम लाल शर्मा के देहांत से कांग्रेस को जनपद में बहुत बडी क्षति पहुंची है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के दिल में उनका बहुत सम्मान था। वो सैकड़ों कांग्रेसियों के प्रेरणास्रोत हैं। उनकी कमी को कोई भी पूरा कर सकता।

कांग्रेस के इतिहास में जनपद से उनका नाम सदैव सम्मान के साथ लिया जाता रहेगा। कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय श्याम लाल शर्मा जी से राजनिति के क्षेत्र में बहोत कुछ सीखा है। वो सदैव हमारे प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन पार्टी की सेवा में समर्पित कर दिया। यूवा जिला अध्यक्ष राजेंद्र गोल्डी ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया।

दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष, प्रवीण तरार जिला उपाध्यक्ष, अश्वनी शर्मा प्रदेश महासचिव, वैभव गर्ग प्रदेश महासचिव, अनुज गोतम शहर अध्यक्ष, रमेश विश्वकर्मा प्रमुख समाजसेवी, सत्यप्रकाश अग्रवाल प्रमुख समाजसेवी, अब्दुल हाफिज जिला उपाध्यक्ष, धीरज उपाध्याय प्रदेश सचिव, लोकेश कटारिया जिलाध्यक्ष अनुचित, विनोद अन्नी ,निभॅय सिंह प्रोफेसर , निन्ना अन्सारी जिला चैयरमैन अल्पसंख्यक, रविंद्र आयॅ वरिष्ठ कांग्रेस, रिजवान सेवादल अध्यक्ष, महिपाल शर्मा, पुनित शर्मा, विनोद सेन, रामपाल पांचाल, महाबीर सैनी, सलमान राणा ,हारूण अन्सारी , आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन: पीएम 

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन: पीएम 


अकांशु उपाध्याय 

ई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां भाजपा मुख्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन किया। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव की रणनीति और तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बूथ कमेटियों से लेकर विभिन्न सांगठनिक गतिविधियों पर भी चर्चा होगी।

साथ ही उपस्थिति में राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, भूपेंद्र यादव, बैजंत पांडा, तरुण चुघ, सी.टी. रवि शामिल हैं।

इसके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष यूपी भूपेंद्र चौधरी, उत्तराखंड पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के अन्य प्रदेश अध्यक्ष भी बैठक में शामिल होंगे।

टीचर ने छात्रा के साथ रेप किया, एफआईआर दर्ज 

टीचर ने छात्रा के साथ रेप किया, एफआईआर दर्ज 

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। गाजियाबाद के नंद ग्राम थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ टीचर ने रेप किया। किसी को कुछ बताने पर परिजनों को मारने की धमकी भी दी। यह सिलसिला पिछले 2 साल से चल रहा था‌। डर की वजह से छात्रा शोषण का शिकार होती रही। अब उसने हिम्मत जुटाकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा का के साथ उसका टीचर 2 साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। टीचर छात्रा को धमकी देता था कि अगर किसी को भी इस बारे में कुछ बताया तो वह छात्रा के परिवार को मार देगा. टीचर की धमकी से डरकर नौवीं क्लास की छात्रा दो साल तक शोषण का शिकार होती रही। अब छात्रा 11वीं क्लास में आ चुकी है।

पुलिस का कहना है कि टीचर छात्रा को डराता और धमकाता था। उसके भाई और पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी देता था। आरोपी टीचर छात्रा को अलग-अलग होटल और अपनी कार में ले जाकर घिनौना काम करता था। आरोप है कि टीचर ने छात्रा के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे। इससे छात्रा बेहद डरी हुई थी, लेकिन जब श्रद्धा हत्याकांड सुर्खियों में आया और आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया, तो यह खबरें देख छात्रा ने हिम्मत जुटाई। छात्रा ने अपने परिजनों को टीचर द्वारा किए जा रहे शोषण की बात बताई। इसके बाद परिजनों के होश उड़ गए

 उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी टीचर सौरव गुप्ता ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है. वह स्कूल में कंप्यूटर टीचर था। पीड़ित छात्रा से वह लगातार 2 साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। छात्रा को धमकी भी देता था। पुलिस ने आरोपी टीचर को अरेस्ट कर लिया है।

छत्तीसगढ़: विधायक ने कार्यों का भूमि-पूजन किया

छत्तीसगढ़: विधायक ने कार्यों का भूमि-पूजन किया


रायपुर पश्चिम विधानसभा में विभिन्न विकास कार्यों का विधायक विकास उपाध्याय ने किया भूमि-पूजन

सोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा के दौरान विधायक विकास उपाध्याय ने जनता की समस्याओं का करवाया त्वरित निराकरण

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय अपने जनप्रतिनिधि होने का कर्तव्य निभाने हेतु अपने क्षेत्र में लगातार सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा कर रहे है। यात्रा का उद्देश्य पश्चिम विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक पहुँचकर उनकी समस्याओं का निराकरण करवाना है।विधायक विकास उपाध्याय द्वारा चलाए जा रहे सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा को जनता का अपार समर्थन प्राप्त हो रहा है। क्योंकि इस यात्रा के माध्यम से पश्चिम विधानसभा की जनता बड़े ही आसानी से अपने विधायक से मिलकर उनको होने वाली समस्याओं का समाधान करवा रही है।

जनता की मांगों के अनुरूप विधायक विकास उपाध्याय रायपुर पश्चिम विधानसभा में लगातार विकास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार को विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 टाटीबंध ढांचा, पंडित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 डागा ए.सी. से डूमर तालाब पहुंच मार्ग और माधव राव सपरे वार्ड 69 अग्रोहा में नाली निर्माण, सीसी रोड निर्माण और रोड डामरीकरण के कार्यों का भूमि-पूजन किया। 

विधायक विकास उपाध्याय ने भूमि पूजन अपनी उपस्थिति के वार्ड के वरिष्ठ नागरिक व महिलाओं के कर कमलों से करवाया। विधानसभा के नागरिकों ने अपनी माँगो के अनुरूप हो रहे विकास कार्यो को लेकर अपने विधायक विकास उपाध्याय का सहृदय आभार व्यक्त किया।

32 साल की उम्र में 317 किलो वजन, सर्जरी 

32 साल की उम्र में 317 किलो वजन, सर्जरी 

अखिलेश पांडेय 

जैक्सन। गलत खान-पान और गड़बड़ लाइफस्टाइल का क्या परिणाम हो सकता है। इसे आप इस बात से समझ सकते हैं कि इसी वजह से महज 32 साल की उम्र में एक महिला का वजन करीब 317 किलो हो गया था। हालांकि इस दौरान महिला की फिजिकल एक्टिविटी भी काफी कम थी और हार्मोनल इम्बैलेंस भी वजन बढ़ने का कारण था। मिसिसिपी की रहने वाली क्रिस्टीना फिलिप्स की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी सुनकर आप दंग रहे जाएंगे। एक वक्त था जब इनका नाम दुनिया के सबसे भारी महिलाओं में लिया जाता था। महज 12 साल की उम्र में क्रिस्टीना का वजन करीब 136 किलो हो चुका था। करीब दो साल तक उन्होंने अपनी जिंदगी बिस्तर पर पड़े हुए ही गुजारी दी थी।

क्रिस्टीना बताती हैं कि उन्हें बचपन में बार-बार भूख लगती थी। इसलिए वह दिन में कई बार खाना खाती थीं। उनकी डाइट में फास्ट फूड की ज्यादा मात्रा थी। इस दौरान उनकी फिजिकल एक्टिविटी भी काफी कम थी और उनका वजन तेजी से बढ़ता गया। लेकिन बढ़ते हुए वजन ने क्रिस्टीना को परेशान कर दिया था। इसके बाद वजन कम करने को लेकर उन्होंने डॉक्टर से मुलाकात की और डॉक्टर ने बाईपास सर्जरी और हेल्दी डाइट का सुझाव दिया।

गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी को लेकर क्रिस्टीना के पति ने उनको बिलकुल भी सपोर्ट नहीं किया और बात-बात वह क्रिस्टीना को ताने मरते थे। इसके बाद क्रिस्टीना ने पति से तलाक ले लिया। बाद में गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी की मदद से उन्होंने अपना वजन कम किया। अब उनका वजन सिर्फ 90 किलो है। अब क्रिस्टीना हेल्दी डाइट लेती है और अपने रेगुलर चार्ट को फॉलो करती हैं।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...