रविवार, 27 नवंबर 2022

डायरेक्टर जैन को प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त किया 

डायरेक्टर जैन को प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त किया 


युवा चेंबर ऑफ कामर्स में प्रफुल प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त 

कॉरपोरेट जगत को साथ जोड़ने शीघ्र होगी कॉरपोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता: प्रफुल जैन

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर परवानी द्वारा वीरजी आयुर्वेदिक संस्थान रायपुर के डायरेक्टर प्रफुल जैन को युवा चेंबर में प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त कर संस्था को सशक्त बनाने एवं व्यापारियों एवं उद्यमियों को साथ जोड़ने का दायित्व दिया है। 

प्रफुल जैन ने अपनी नियुक्ति के बाद संस्था का आभार जताते हुए  शीघ्र की नए कार्यक्रम बनाकर उन्हें लागू करने की बात कही साथ ही शीघ्र कॉरपोरेट जगत को जोड़ने कॉरपोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आगामी दिसंबर माह में कराने की जिम्मेदारी ली है। प्रफुल जैन की नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ जैन समाज, दवा व्यापारियों सहित मनेंद्रगढ़ जिला।

मैथिली को बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए चुना 

मैथिली को बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए चुना 

अविनाश श्रीवास्तव 

पटना। गायिका मैथिली ठाकुर को बिहार के लोक संगीत में उनके योगदान के लिए वर्ष 2021 के वास्ते संगीत नाटक अकादमी (एसएनए) के प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए चुना गया है। मैथिली ठाकुर ने कहा कि इस पुरस्कार से उन्हें बिहार के लोक संगीत के प्रसार की प्रेरणा मिली है। ठाकुर ने कहा, ‘‘मैं जूरी सदस्यों की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे इस पुरस्कार के लिए चुना। मैं इस घोषणा से अभिभूत हूं।’’ उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार की घोषणा के एक दिन बाद ठाकुर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह पुरस्कार मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी देता है।

साथ ही यह मुझे बिहार के लोक संगीत को महाद्वीपों में फैलाने के लिए और अधिक प्रेरणा देता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस सफलता के पीछे बहुत सारे लोग हैं, खासकर वे जिन्होंने मुझे प्रेरित किया। मैं अपने परिवार के सदस्यों, विशेष रूप से अपने पिता और मां की शुक्रगुजार हूं, जो मुझे मेरे जुनून को पूरा करने के लिए समर्थन और प्रेरणा देते रहे हैं।

मेरे काम, मेरे परिवार के सदस्यों और मेरे राज्य के लोगों को सम्मानित करने के लिए ज्यूरी सदस्यों का आभार।’’ ठाकुर ने कहा कि बिहार सरकार ने उन्हें खादी और राज्य के अन्य हस्तशिल्पों के लिए ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने मुझे खादी का ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला किया है। इस संबंध में औपचारिक घोषणा सोमवार या मंगलवार को पटना में की जाएगी।’’ बिहार में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में जन्मी और मैथिली, भोजपुरी और हिंदी में बिहार के पारंपरिक लोक गीत गाने वाली ठाकुर को उनके दादा और पिता ने मैथिली लोक, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज जो कुछ भी हूं, अपने पिता और मां की वजह से हूं।’’ संगीत नाटक अकादमी ने राष्ट्रीय राजधानी में 6 नवंबर से 8 नवंबर तक आयोजित अपनी सामान्य परिषद की बैठक में भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभाओं से अपनी पहचान बनाने वाले 102 (तीन संयुक्त पुरस्कारों सहित) कलाकारों का चयन वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए किया। यह पुरस्कार 40 वर्ष से कम आयु के कलाकारों को दिया जाता है। इस पुरस्कार के तहत 25000 रुपये की राशि दी जाती है।

ऐसी मशीन ईजाद, जो हवा से पानी बनाने में सक्षम 

ऐसी मशीन ईजाद, जो हवा से पानी बनाने में सक्षम 

अखिलेश पांडेय 

जेरूसलम। पश्चिम एशिया का देश इजराइल हमेशा से चुनौतियों से घिरा रहा। उसके सामने अपने आस-पास के देशों की चुनौतियां ही नहीं है, बल्कि कुदरत संबंधी चुनौतियां भी हैं। इन्ही में से एक है पानी की किल्लत। इसी को दूर करने के लिए यहां की वॉटरजेन कंपनी ने एक ऐसी मशीन का ईजाद किया है, जो हवा से पानी बनाने में सक्षम है। 

पीने की पानी की समस्या की कमी लगभग हर जगह है। इस समस्या का समाधान ढूंढने का दावा इजराइल की वाटरजेन नाम की कंपनी ने की है। बढ़ रही जनसंख्या को शुद्ध जल उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती है। इस जरूरत को पूरी करने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है।

इसके लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब हवा से पानी बनाने की मशीन भी उपलब्ध हो गई है। जिसे घर, कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। जरूरत के अनुसार यह प्रतिदिन 30 लीटर से लेकर छह हजार लीटर तक पानी बना सकती है।

8 वर्षीय बच्चे के गले में चॉकलेट फंसने से मौंत 

8 वर्षीय बच्चे के गले में चॉकलेट फंसने से मौंत 

इकबाल अंसारी 

हैदराबाद। तेलंगाना के वारंगल में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां आठ साल के बच्चे के गले में चॉकलेट फंसने से उसकी मौंत हो गई। बच्चे की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है मृतक बच्चे का नाम संदीप सिंह है। जानकारी के मुताबिक संदीप के पिता कंगन ऑस्ट्रेलिया की ट्रिप पर गए थे। वहां से लौटने के बाद कंगन अपने बेटे के लिए कुछ चॉकलेट लेकर आए थे, लेकिन ये चॉकलेट ही उसकी जान की दुश्मन बन गई।

दरअसल, संदीप शनिवार को कुछ चॉकलेट अपने स्कूल लेकर गया था। दूसरी क्लास के छात्र ने एक चॉकलेट संदीप के मुंह में डाली, लेकिन वह गले में फंस गई। कुछ सेकंड में ही संदीप सांस लेने के लिए हांफने लगा और जमीन पर गिर गया। स्कूल अधिकारी फौरन उसे सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

गुल्लक का इस्तेमाल यात्रा के लिए करें: परमान

गुल्लक का इस्तेमाल यात्रा के लिए करें: परमान

अकांशु उपाध्याय/मनोज सिंह ठाकुर 

नई दिल्ली/भोपाल। मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक लड़के की ओर से अपना गुल्लक दिये जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि त्याग और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को बचपन में ही मन में बिठाया जाता है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने एक वीडियो ट्वीट में कहा कि गुल्लक देने वाले यशराज परमार को उनके साथ चलते हुए देखा जा सकता है, उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि वह गांधी को पसंद करते हैं क्योंकि वह सबको साथ लेकर चलते है।

राहुल गांधी ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘‘त्याग और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को बचपन में ही मन में बिठाया जाता है। यह गुल्लक मेरे लिए अमूल्य है, यह असीम प्रेम का खजाना है।’’ परमार ने कहा कि उन्होंने अपना गुल्लक दिया और गांधी से कहा कि इसका इस्तेमाल यात्रा के लिए करें। अपने जेब खर्च से गुल्लक भरने वाले परमार ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि भारत जोड़ो यात्रा हिंदुओं और मुस्लिमों को एकजुट करने के लिए है और यह भी कि दोनों में कोई अंतर नहीं है। ये दोनों ही एक हैं।’’

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-47, (वर्ष-06)

2. सोमवार, नवंबर 28, 2022

3. शक-1944, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:45, सूर्यास्त: 05:25। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 12 डी.सै., अधिकतम- 25+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...