रविवार, 20 नवंबर 2022

नागरिकों व बच्चो को सम्मान प्रतीक चिन्ह दिया 

नागरिकों व बच्चो को सम्मान प्रतीक चिन्ह दिया 

भानु प्रताप उपाध्याय

शामली। सामाजिक सर्व समाज चेतना मंच के तत्वधान में मौहल्ला बनखण्डी स्थित सेंट ऍम डी जूनियर हाई स्कूल मे सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री राजकुमारी गोस्वामी ने की। प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि सर्वसमाज चेतना मंच संगठन का उद्देश्य कमजोर, असहाय, ग्ररीब की आवाज बनकर सत्यनिष्ठा, अनुशासन मे रहकर अत्याचार, महिला उत्पीड़न, नशा मुक्त हेतु सरकार सिस्टम न्याय,  समाज से अधिकार प्राप्त करने हेतु संघर्ष करना, उपाध्याय चेतना मंच संगठन द्वारा समाज के वरिष्ठ नागरिकों व मेघावी बच्चो को सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के सम्मानीय अंग है। उनका सम्मान हमारी सामाजिक सभ्यता का परिचायक है, वे हमारे समाज के आधार स्तम्भ है। उनका सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है। प्रदेश महामंत्री राजकुमार गोस्वामी का समाज के लोगो ने भव्य स्वागत किया। संगठन का विस्तार करते हुए श्रीमति शालू उपाध्याय को महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया। कविता को शामली जनपद की जिलाध्यक्ष  बनाया गया। भूप सिंह सैनी व प्रवीण प्रजापति को प्रदेश सचिव नामित किया गया। वरिष्ठ नागरिक जिन्हे आयोजन में सम्मानित किया गया, इस प्रकार है।

पूर्व प्रधानाचार्य धनप्रकाश उपाध्याय, मास्टर पवन उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य धर्मपाल  भारद्वाज, राजकुमार गोस्वामी, सुखबीर उपाध्याय, ओमपाल उपाध्याय, भवर सिंह, पूर्व वायु सैनिक कृष्ण पाल उपाध्याय, सतपाल उपाध्याय, मेघावी बच्चो मे अनुराग वत्स, अर्पणा उपाध्याय।  

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेंद्र चौहान, शामली जिलाध्यक्ष अमित तोमर, रमेश चौहान, जिलाहासचिव दीपक चौहान, बिल्लू प्रधान, सोमपाल उपाध्याय, कोइला उपाध्या मनु देव आर्य, अशोक उपाध्याय, श्रीमती शालू उपाध्याय, कविता उपाध्याय, सुभाष उपाध्याय नेता, रामकुमार कश्यप, प्रवी प्रजापति, अनिल चौहान, आकाश चौहान योगी राजकुमार, सुरेश उपाध्याय,पुष्पेंद्र तोमर, निर्मल  सिंह, सोरव तोमर  मिंकू तोमर  अशोक कुमार, मदन उपाध्याय, प्रदीप ठेकेदार, नरेश नामदेव, आदि उपस्थित रहे।

नोटिस: युवक ने अपनी खुशी के लिए आत्महत्या की

नोटिस: युवक ने अपनी खुशी के लिए आत्महत्या की

संदीप मिश्र 

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक युवक ने फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद सुसाइड कर लिया। उसने ट्रेन के कटकर जान दे दी। युवक ने जो पोस्ट किया है, उसमें खुशी से सुसाइड करने की बात लिखी है। पता चला है कि युवक की कुछ ही महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मामला महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक का है। यहां कबरई कस्बे के अंबेडकर नगर इलाके के रहने वाले संजय कुशवाहा फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखकर घर से गायब हो गया।

एफबी पर संजय का पोस्ट देखकर घरवाले घबरा गए। घर में देखने के बाद उसे पूरे गांव में खोजा गया‌। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बदहवास हालत में परिवार के लोग उसे खोज ही रहे थे। तभी एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे संजय के भाई विनोद ने शव देखा‌। कपड़े और अन्य चीजों की पहचान करते हुए शव संजय का होने की पुष्टि की।

परिवार ने बताया कि 10 महीने पहले उसकी शादी हुई थी। उसने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में हमें पता नहीं है। संजय ने कभी कोई परेशानी भी नहीं बताई। आज उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। संजय ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक पर पोस्ट किया था। इसमें खुद की फोटो के साथ लिखा, ”मैं अपनी खुशी के लिए आत्महत्या कर रहा हूं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है, मेरा परिवार आत्महत्या के लिए जिम्मेदार नहीं है।”

गांधी के नेतृत्व में महाराष्ट्र से निकली 'भारत जोड़ो यात्रा' 

गांधी के नेतृत्व में महाराष्ट्र से निकली 'भारत जोड़ो यात्रा' 


भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चली विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक चल रहे 'भारत जोड़ो यात्रा' राहुल गांधी के नेतृत्व में रविवार को महाराष्ट्र के शेगाव से निकली। जिसमें रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जयंती के अवसर पर रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के नेतृत्व में आज धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा,विधायक ममता चंद्राकार, रश्मि सिंह, भारी संख्या में आज महिला पदाधिकारी शामिल हुई। राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर चली।

इस अवसर में राहुल गांधी ने विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा से बहुत ही सहजता से बात की कहा, मुझे आप जैसे शहीद परिवार, जो कांग्रेस पार्टी और देश लिए अपने प्राण न्यौछावर किया मैं सभी का सम्मान करता हूं। विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कहा एक ओर जहां देश में अन्य राजनीतिक दलों के लोग लोगों के बीच नफरत की दीवार खड़ी कर रहे है। देश की एकता और अखंडता व लोकतंत्र को दरकिनार करके देश का विभाजन करने में जुटी हुई है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी नफरत की दीवार को तोड़कर भारत की धरती में कश्मीर से कन्या कुमारी तक देशवासियों के एकता लिए यात्रा कर रहे हैं।

डिपार्टमेंट ने प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया

डिपार्टमेंट ने प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया


राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस आरटीआई डिपार्टमेंट ने  किया प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 

नरेश राघानी 

जयपुर। राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस आरटीआई डिपार्टमेंट ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जयपुर में राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को धार देने के लिए प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए भारतीय युवा कांग्रेस आरटीआई डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार मीणा , राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एडवोकेट आनंद मिश्रा,  राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सुमित यादव, शैलेंद्र मीणा,  राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस आरटीआई डिपार्टमेंट के चेयरमैन अनुज रावल एवं  राजस्थान कांग्रेस कमेटी सदस्य जगदीश मीणा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में प्रदेश स्तर से आए पदाधिकारियों ने भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ अनिल मीणा ने कहा कि बेरोजगारी महंगाई समाज में फैली हुई नफरत के खिलाफ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा वैश्विक ऐतिहासिक यात्रा है। जिसे इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। देश में नफरत के बीज बोने वाली सत्ताधारी शक्तियां नाकाम करने की हजार कोशिश करने के बावजूद देश की जनता राहुल गांधी की यात्रा को सफल बनाने के लिए संकल्प ले चुकी है। देश की जनता आने वाले चुनाव में सांप्रदायिक जहर उगलने वाली शक्तियों को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है। आरटीआई डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन एडवोकेट आनंद मिश्रा ने कहां की आरटीआई देशभर में जन-जन को सशक्त करने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है, इससे भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगेगी।

राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सुमित यादव ने कहा जनता के दुरुपयोग हुए पैसे का हिसाब रिपोर्ट से लिया जाएगा और भ्रष्टाचारियों को कानूनी तरीके से दंडात्मक कार्रवाई के लिए न्याय व्यवस्था की शरण लेगा। राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस आरटीआई डिपार्टमेंट के चेयरमैन अनुज राहुल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सांसदों के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को बेनकाब करने के लिए आरटीआई डिपार्टमेंट को मजबूत स्तंभ के तौर पर स्थापित करेंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य जगदीश मीणा ने कहा कि देश गांधीजी के हत्यारों की विचारधाराओं से यह देश नहीं चलेगा। यह देश गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने से चलेगा।

चयनित स्टाफ नर्सों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया 

चयनित स्टाफ नर्सों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया 

संदीप मिश्र 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित स्टाफ नर्सों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने 1350 स्टाफ नर्स को नियुक्ति-पत्र का वितरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो प्रदेश पहले देश के अंदर एक बीमारू राज्य माना जाता था, वह अब देश की दूसरी अर्थव्यवस्था और खुदको स्थापित करने की दिशा में तेजी से अग्रसर हुआ है।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया से नियुक्ति हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौकरी-रोजगार की संभावनाएं कम नहीं हैं। सबसे अच्छा जलसंसाधन आज हमारे पास है‌। बीते 5 साल में यूपी की तस्वीर बदली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी का कोरोना प्रबंधन मॉडल बना। यूपी में 5 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरी दी। उत्तम प्रशिक्षण हो जाए तो प्रदेश में नौकरी की कमी नहीं है।

देह व्यापार का अड्डा शिनाख्त, 2 आरोपी गिरफ्तार 

देह व्यापार का अड्डा शिनाख्त, 2 आरोपी गिरफ्तार 

पंकज कपूर 

भगवानपुर। भगवानपुर कस्बे में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे को शिनाख्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही फरार स्पा सेंटर संचालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भगवानपुर थाने के नजदीक जिला पंचायत की मार्केट में स्पा सेंटर की आड़ दे व्यापार चलने की सूचना के बाद पुलिस ने यहां दबिश दी तो अफरा तफरी मच गई स्पा सेंटर संचालक बिट्टू निवासी भगवानपुर वहां से फरार हो गया। जबकि दे व्यापार करते पकड़े गए दो लोगों समेत स्पा सेंटर के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थाना भगवानपुर के निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि जब पुलिस ने रेड डाली तो दो महिलाओं के साथ अनैतिक कार्य करते हुए 3 लोग पकड़े गए। जानकारी के अनुसार प्रवीण चौधरी निवासी खेड़ा जिला पाली राजस्थान, नासिर निवासी खेलपुर भगवानपुर तथा शिवा निवासी दयानंद नगर शामली मेरठ के साथ ही स्पा सेंटर संचालक बिट्टू निवासी भगवानपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तथा इन महिलाओं को इनके चुंगल से मुक्त कराया गया। महिलाओं का कहना था कि मसाज सेंटर की आड़ में उनसे अनैतिकदेह कार्य जबरन कराया जाता है। पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है।

मारपीट के बाद पेशाब पिलाया, जूतों की माला पहनाई 

मारपीट के बाद पेशाब पिलाया, जूतों की माला पहनाई 

नरेश राघानी 

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास हैवानियत भरी वारदात सामने आई है। दलित समाज के लोगों ने एक दंपति को बंधक बनाकर बेहरमी से मारपीट की। बाद में इस दंपति को जबरन पेशाब पिलाया और फिर जूतों की माला पहनाकर घूमाया। हैवानियत की हदें पार करने वाली यह घटना तीन महीने पहले की बताई जा रही है। लेकिन घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। अब पीड़ित ने माधोराजपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

12 से ज्यादा लोगों ने की हैवानियत
टोंक जिले के मालपुरा निवासी दंपति इस वारदात के शिकार हुए हैं। युवक की शादी वर्ष 2006 में हुई थी। वर्ष 2015 में युवक और उसकी पत्नी से अनबन हो गई। इसके बाद वे अलग-अलग रहते हैं। पत्नी ने पति पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा कर रखा है। इसके बाद युवक ने दूसरा विवाह कर लिया। युवक का आरोप है कि गोपाल बागरिया, गोपाल की पत्नी कमला बागरिया, राजेन्द्र बागरिया, जगन्नाथ कालबेलिया और नौरती देवी सहित एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने दंपति के साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के बाद दोनों को जूतों की माला पहनाई गई और जबरन पेशाब पिलाया गया।

अवैध संबंधों के शक में जूतों की माला पहनाकर पिलाया पेशाब
युवक के साथ इस वारदात को अंजाम देने वाले उसकी पहली पत्नी के पीहर वाले लोग थे। हैवानियत करने वाले लोगों को यह संदेह था कि युवक का अपनी पहली पत्नी के भाई की पत्नी के साथ अवैध संबंध है। हालांकि उनके अवैध संबंधों की पुष्टि किसी ने नहीं की गई। केवल संदेह के आधार पर आरोपियों ने युवक और उसकी दूसरी पत्नी को बंधक बनाकर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां दंपति के साथ मारपीट के बाद जूतों की माला पहनाई गई और पेशाल पिलाया गया।

पीड़ित ने हिम्मत करते मुकदमा दर्ज कराया
हैवानियत भरी यह घटना 22 मई की है। वारदात के बाद डर के मारे अंबालाल ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया। अब उस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। पीड़ित पति ने हिम्मत करके माधोराजपुरा थाने में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जयपुर ग्रामीण एसपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि गोपाल बागरिया, कमला बागरिया, राजेन्द्र बागरिया, जगन्नाथ कालबेलिया और नौरती देवी को गिरफ्तार लिया है। जांच में अन्य आरोपियों के नाम पाए जाएंगे तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

'भारत जोड़ो यात्रा' एक ''क्रांतिकारी क्षण’’ है: रमेश 

'भारत जोड़ो यात्रा' एक ''क्रांतिकारी क्षण’’ है: रमेश 

कविता गर्ग 

बुलढाना। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' राष्ट्रीय राजनीति और पार्टी के लिए एक ‘‘क्रांतिकारी क्षण’’ है तथा इसे चुनावी सफलता में तब्दील करने में कुछ समय लगेगा। महाराष्ट्र में पदयात्रा के अंतिम दिन संवाददाताओं को संबोधित करते हुए रमेश ने दावा किया कि लोग एक विकल्प की तलाश कर रहे हैं तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से निजात पाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस एकमात्र विचारधारा है, जो भाजपा और आरएसएस का विकल्प प्रस्तुत करती है।

भारत जोड़ो यात्रा राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक क्रांतिकारी क्षण है, एक कार्यक्रम नहीं।’’ रमेश ने कहा कि यात्रा की सफलता को चुनावी सफलता में तब्दील करने में कुछ वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि यात्रा महाराष्ट्र में 21 और 22 नवंबर को रुकी रहेगी और 23 नवंबर को मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगी। पार्टी ने इससे पहले कहा था कि यात्रा रविवार को मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगी और बुरहानपुर में रात्रि विश्राम करेगी। कांग्रेस के पहले के कार्यक्रम के मुताबिक, यात्रा को सोमवार को विश्राम दिया जाएगा। चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी के सोमवार को गुजरात का दौरा करने का कार्यक्रम है।

रमेश ने यात्रा के लिए अत्यधिक अच्छी व्यवस्था करने को लेकर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नेतृत्व का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई यात्रा की सफलता के जरिये 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सफल होने के लिए राज्य के सभी छह राजस्व संभागों में छह रैलियां आयोजित करेगी।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस का गढ़ रहा है और यात्रा की सफलता पार्टी के चुनाव चिह्न ‘हाथ’ का राज्य में हर जगह नजर आना सुनिश्चित करेगी। रमेश ने कहा कि महिलाएं, युवक और किसान यात्रा के मुख्य भागीदार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘दलित और ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) संगठनों के साथ अपनी बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि जाति आधारित जनगणना की तत्काल जरूरत है। ’’

उन्होंने दावा किया कि यात्रा ने एक प्रेरक संदेश दिया है और एक ‘नयी कांग्रेस’ उभर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी के आलोचकों की आवाज अब शांत हो गई है।’’ उन्होंने कहा कि संगठन में भविष्य में बदलाव यात्रा के अनुभवों के आधार पर किये जाएंगे। रमेश ने कहा कि यात्रा के दौरान आर्थिक विषमता, ध्रुवीकरण और राजनीतिक तानाशाही जैसे मुद्दों को उजागर किया गया। यात्रा के लिए महाराष्ट्र समन्वयक बालासाहेब थोराट ने कहा कि यात्रा के तहत राज्य में 380 किमी से अधिक की दूरी तय की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘पदयात्रा के दौरान, लोगों के साथ राहुल गांधी की बातचीत स्मरणीय है।’’ 

सावरकर की आलोचना ने ऊर्जा पर पानी फेरा

सावरकर की आलोचना ने ऊर्जा पर पानी फेरा

कविता गर्ग 

मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि राहुल गांधी द्वारा स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर की आलोचना ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के कारण पैदा हुई सकारात्मक ऊर्जा पर पानी फेर दिया। पार्टी के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक स्तंभ रोखठोक में राज्यसभा सदस्य राउत ने सवाल किया कि राहुल गांधी लोगों की भावनाओं को छूने वाले मुद्दे क्यों उठा रहे हैं और भाजपा को ध्यान भटकाने का मौका दे रहे हैं।

गौरतलब है कि राहुल ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महाराष्ट्र में इस सप्ताह की शुरुआत में सावरकर पर टिप्पणी की थी, जिसे लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया था कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी और भय के चलते उन्हें माफीनामा लिखा था। धनशोधन के मामले में हाल में जमानत पर जेल से बाहर आए।

राउत ने कहा कि मैंने जेल में तीन महीने बिताए। कई स्वतंत्रता सेनानियों को मुंबई में आर्थर रोड जेल में बंद किया गया था। वहां एक स्मारक है। एक आम कैदी के रूप में, जेल में एक दिन भी बिताना मुश्किल है। सामना के कार्यकारी संपादक राउत ने कहा कि सावरकर ने अंडमान सेल्युलर जेल में 10 से अधिक साल बिताए और कई मुश्किलों का सामना किया।

ब्रिटिश शासन ने उन्हें धन शोधन के झूठे आरोपों पर गिरफ्तार नहीं किया था। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ सशस्त्र क्रांति की मशाल जलायी थी, इसलिए उन्हें अंडमान की जेल में रखा गया। उन्होंने कहा कि उम्रकैद की दो सजा का मतलब है कि जेल में 50 साल काटना। सावरकर के भाई नारायणराव को बिना शर्त रिहा कर दिया गया, जबकि सावरकर को शर्तों के साथ रिहा किया गया। इसे माफी नहीं कहा जा सकता।

राउत ने लेखक वाई डी फडके की किताब में एक उद्धरण का जिक्र किया, जिसमें कहा गया है कि सावरकर द्वारा लिखे पत्र का क्षमा याचना के रूप में गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने इसका जिक्र करते हुए कहा कि यह जेल से रिहा होने की रणनीति थी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भी 26 मई 1920 को ‘यंग इंडिया’ में लिखे अपने लेख के जरिए सावरकर और उनके भाई को रिहा करने की मांग की थी। 

राउत ने यह भी कहा कि अगर सावरकर ने जेल से रिहा होने के लिए ब्रिटिश शासन के खिलाफ हिंसक तरीके पर खेद भी जताया था तो इसे आत्मसमर्पण करना नहीं, बल्कि एक रणनीति समझा जाना चाहिए। शिवसेना के उद्धव ठाकरे खेमे के नेता ने कहा कि आज कई नेता डर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष आत्मसमर्पण कर देते हैं, दल बदल लेते हैं और ईमानदारी गंवा देते हैं। सावरकर ने देश की आजादी के लिए 10 से अधिक वर्ष अंडमान जेल में बिताये। उन्होंने कहा कि सावरकर की आलोचना भारत जोड़ो यात्रा का एजेंडा नहीं था। 

राउत ने दावा किया कि सावरकर के खिलाफ बोलकर राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से पैदा हुई सकारात्मक ऊर्जा और विश्वास पर पानी फेर दिया।उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने आठ साल तक सत्ता में रहने के बावजूद सावरकर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया।

राउत ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (भारत के प्रथम प्रधानमंत्री) जवाहरलाल नेहरू की छवि धूमिल करना बंद नहीं कर रहे हैं और राहुल गांधी भी सावरकर के साथ यही कर रहे हैं। यह देश के समक्ष एजेंडा नहीं है। इन परिस्थितियों में देश कैसे एकजुट हो सकता है।

अंबानी की बेटी ईशा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया 

अंबानी की बेटी ईशा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। देश के धनवान और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। ईशा अंबानी की शादी उद्योगपति अजय और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई है। बताया जा रहा है कि जुड़वां बच्चों में एक लड़का दूसरी लड़की है। बेटी का नाम आदिया तो बेटा का कृष्णा रखा गया है।

एड़ी फटने का कारण, जानिए उपचार 

एड़ी फटने का कारण, जानिए उपचार 

सरस्वती उपाध्याय 

सर्दी के मौसम में हमें कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। उन्हीं में से एक ऐड़ी का फटना भी है। चाहें जितना भी ख्याल रख लें, एड़ियों को खूबसूरत बनाना मुश्किल हो जाता है। कड़ाके की ठंड का असर हमारी एड़ियों पर पड़ता है। कई बार हमारी एड़ी इतनी खराब हो जाती है की खून तक निकलने लगता है। आज हम आपको एड़ी फटने का कारण और उसके उपचार बताएंगे।

सर्दियों में एड़ी फटने का सबसे बड़ा कारण है सुर्ख-सर्द हवाएं। जो हमारी स्किन को एक दम ड्राई कर देती हैं। साथ ही ठंड के कारण हम लोग पानी पीना कम कर देते हैं, जिससे शरीर में नमी कम हो जाती है और हमारी स्किन रूखी होने लगती है। कई लोग अपनी स्किन की नमी को बरकरार रखने के लिए क्रीम या लोशन का इस्तेमाल करते हैं, पर कुछ लोग इसे अनदेखा कर देते हैं, जिससे हमारी स्किन खराब होने लगती है। गर्म पानी से नहाना भी स्किन ड्राई होने का एक कारण होता है।

ये भी हैं कारण
-हार्श साबुन से पैर धोना।
-एड़ियों को ज्यादा रब करना।
-डायबिटीज से भी फट जाती हैं एड़ी।
-Vitamin-E की कमी से भी फटती है एड़ी।

कैसे रख सकते हैं एड़ियां मुलायम
-एड़ी को नर्म रखने के लिए उसमें अच्छी क्रीम लगाएं. कोशिश करें की रात में क्रीम लगाकर।
-पुमिक स्टोन(एड़ी साफ करने का पत्थर) से एड़ियों को साफ करना चाहिए।
-ठंड में पैरों को बचाने के लिए मोजे पहन के रखना चाहिए।
-डाइट में हरी सब्जियां शामिल करे।
-खूब सारा पानी पिएं।

एड़ी को मुलायम बनाने के लिए कुछ टिप्स

  • पपीते के पल्प में थोड़ा लेमन जूस मिलाकर 20 मिनट के लिए एड़ी पर लगाएं। फिर एक तौलिए से पोंछ लें।
  • एक बाल्टी में गर्म पानी लें, उसमें एक कप शहद डाल लें। उसमें 20 मिनट के लिए पैरों को डूबा लें। इसके बाद एड़ी को स्क्रब करें।
  • एड़ियों को 15 मिनट तक जैतून के तेल से मसाज करें। इसके बाद मोजे पहन लें. एक घंटे तक ऐसा करने के बाद पैरों को गुनगुने पानी से धो लें।
  • पैरों को 20 मिनट गुनगुने पानी में डूबो लें। इसके बाद एक चम्मच वैसलीन और तीन चम्मच लेमन जूस मिलाकर एड़ियों पर लगा लें. इसके बाद मोजे पहन कर सो जाएं।

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...