शनिवार, 19 नवंबर 2022

'यकीन'   संपादकीय

'यकीन'   संपादकीय 

बचपन की ख्वाहिशें आज भी खत लिखती हैं मुझे,

शायद,

बेखबर है इस बात से कि वो जिंदगी अब इस पते पर नहीं रहती है।

बदलाव की बढ़ती शोहरत अनवरत अपनों के बीच गुमनामी की गुस्ताख़ इबारत ग़म की स्याही से गमगीन भरे वातावरण में रोज तहरीर कर रही है। बचपन से पचपन तक आते-आते सब कुछ बदल गया। मौसम का मिज़ाज बदला सियासी ताज बदला,शहर बदली गांव बदला अन्त और आगाज बदला'। इन्सानियत का लोप हो गया। लोगों के दिलो में मनुष्यता पर परजीवी फफूंद जैसे वैमनस्यता का कब्जा हो गया। संस्कार शब्द का अर्थ बदल गया। पुरातन सभ्यता का अर्थ ब्यर्थ हो गया। सम्बन्धों की परिभाषा ‌अभिलाषा के दहलीज पर दम तोड रही है। इस मतलबी जमाने में फरिस्ता भी बदल रहे रिश्ता को देखकर हैरान हैं। लोग बरबस ही कह रहे हैं कैसी दुनियां बनाई भगवान है? अजीब मंजर है। सबके दिल में घुल चुका जहर है। हर चीज में तिजारत है। घर-घर में शकुनी घर-घर में महाभारत है ? स्वार्थ के वशीभूत अपनो के लिए जीवन भर सपना देखने वालों का आखरी सफर का हश्र भी मिश्र की पिरामिड की तरह रहस्यमी बनता जा रहा है। एक ही नदी के दो किनारे है दोस्तों।

दोस्ताना जिन्दगी से मौत से यारी रखो' मालिक की बनाई कारनामा में सबसे बुद्धिमान प्राणी आदमी है लेकिन जिस तरह से आज दुर्दशा झेल रहा है उतना तो पशु भी नहीं झेलते। वो भी मौत के दिन तक अपनी खुशहाली में खेलते हुते मरते! कितना गिर गया है आज का आदमी झूठ फरेब बेइमानी उसके खून के कतरे कतरे में समाहित हो गया है। बाप, मां, भाई जिनके बाजुओं में पलकर जमाने की खुशियां पाई वहीं रिश्ते- होते ही सगाई -कैसे -बदल जाते हैं?

वहीं घर बार सगे सम्बन्धी दिल से कैसे निकल जाते हैं!जीवन भर मर मर कर खून पसीना से पैदा की गई कमाई जिस औलाद पर उसकी खुशियों पर लुटाई वहीं आखरी सफर में बन गया कसाई! घर से निकला शहर के लिए तो फिर कभी वापस नहीं हुआ अपना पता तक गुमनाम कर दिया ?

'क्यों खाक छानते हो शहर की गलियों का'

जो दिल से ताल्लुक तोड़ते हैं फिर कही नही मिलते। हालात इस कदर ग़म जदा हो गया है की कदम कदम पर दर्द का तूफान आसमान पर छा गया। गलती कर रहा है इन्सान आरोप भगवान पर आ गया। आज गांव बीरान हो रहे हैं। कभी सम्बृधि की अलख जगाने वाली मकान सुनसान हो रहे हैं। पढ़-लिखकर ओहदा पाते ही वहीं सन्तान भूल गए जिनके लिए खेत खलिहान तक बिक गये! मकान गिरवी पड गया!सिसकते अरमान के साथ बूढ़े मां बाप का इम्तिहान भी भगवान खूब लेता है!आने वाली नस्लों को नसीहत देता है! सम्हल जा ए मगरुर इन्सान तेरा कोई नहीं! मत रह मुगालते में तेरा कोई नहीं! कोई घर ऐसा नहीं बचा जहां इन्सानियत रोई नहीं!अपना पराया का भेद आज पारिवारिक विच्छेद का जो नजारा पेश कर रहा उसी का दुष्परिणाम हर जगह देखने को मिल रहा है।

समाज में बढ़ रही बुराईयों को देखना हो तो एक बार बृद्धा आश्रमों में कराहती सिसकती आखरी सफर के तन्हा रास्तों पर बेसहारा अश्रु धारा बहाती उन बूढ़ी आंखों में अपनों के लिए गए दर्द की रुसवाईभरी जिन्दगी को जरुर देखें! सच सतह पर आकर आप के   इन्सानियत को जगा देगी! बता देगी देख यही सच्चाई है। वक्त को पहचानिए!वर्ना एक दिन सिर्फ पश्चाताप के आंसू साथ रह जाएंगे।समाज में फैली रही हकीकत को जो करीब से होकर गुजरती है उसी को कलमबद्ध कर लिखता हूं।हो सकता है कुछ भाईयों को ठीक न लगे लेकिन सच हमेशा कड़वा होता है। 

जगदीश सिंह सम्पादक


बिहार में फिर स्थापित हुआ गुंडाराज: भाजपा

बिहार में फिर स्थापित हुआ गुंडाराज: भाजपा

अविनाश श्रीवास्तव

पटना। बिहार में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। राजधानी में दिनदहाड़े गोलीबारी होती है। पुलिस का इकबाल खत्म होते देख स्थानीय लोग अपराधियों से लोहा लेते हैं। तब जाकर पुलिस पहुंचती है और मर्डर करने वाले अपराधियों को लोगों के चंगुल से छुड़ाती है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सरकार के इकबाल पर सवाल खड़े किये हैं। कहा है कि यह तो हद है, राजधानी में ही ऐसी हालात है। बिहार में अब गुंडा राज स्थापित हो गया है। लेकिन बीजेपी चुप बैठने वाली नहीं, जनता मालिक है और जनता इस सरकार को रगेद कर नीतीश-तेजस्वी के सिंघासन को खाली करा देगी।

प्रिंट मीडिया पर सेंसरशीप 

विजय सिन्हा ने कहा कि आज बिहार की हालत ऐसी हो गई है कि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही। प्रेस-मीडिया के मुंह को बंद किया जा रहा। नेता प्रतिपक्ष की खबर को सेंसर करने का दबाव प्रिंट मीडिया पर है। नेता प्रतिपक्ष ने आज अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए इसका  खुलासा किया । उन्होंने कहा कि सरकार प्रेस मीडिया के मुंह को चुप करा रही। कई लोगों ने हमें गोपनीय ढंग से कहा है कि आपका न्यूज़ नहीं छपे, इसके लिए प्रेशर बनाया जाता है। प्रिंट मीडिया में विज्ञापन बंद करने की अपरोक्ष धमकी दी जाती है। कहा जा रहा है कि अगर नेता प्रतिपक्ष की खबर छपेगी तो विज्ञापन बंद कर देंगे। प्रेशर बनाया जा रहा है। विजय सिन्हा ने कहा कि आज जिस तरह का वातावरण बनाया जा रहा है वह कतई उचित नहीं है। लेकिन जनता मालिक है, सरकार में  भ्रष्टाचारी और अपराधी शामिल हो गए हैं। ऐसे में जनता रगेद कर आपके सिंहासन को खाली करा देगी। बिहार को गुंडा राज से करायेंगे मुक्त।

भारतीय जनता पार्टी पहले भी लड़ाई लड़ी है और बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया है, अब गुंडाराज से भी मुक्त करायेंगे।  हमलोगों की आवाज को कितना दबायेंगे ,हम देख लेंगे। प्रेस मीडिया के माध्यम से हमारी आवाज को दबाना लोकतंत्र के लिए खतरा है। लोकतंत्र में पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों सरकार के अंग होते हैं। उन्होंने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि आप मालिक नहीं हैं। आज जनता के भरोसे सत्ता की कुर्सी पर बैठकर सारी व्यवस्था का उपभोग कर रहे।

डिप्टी सीएम ने पर्यटन स्थलों का जायजा लिया: बिहार

डिप्टी सीएम ने पर्यटन स्थलों का जायजा लिया: बिहार

इकबाल अंसारी   

बघहा । पश्चिम चंपारण के बगहा पहुंचे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार पर्यटन स्थलों का जायजा ले रहे हैं। दौरे के दूसरे दिन शनिवार को तेजस्वी ने गंडक नदी में नौका विहार किया। इसके साथ ही तेजस्वी ने जंगल सफारी का भी लुत्फ उठाया। तेजस्वी के उनके साथ बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री ललित यादव भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।दरअसल, दो दिवसीय दौरे पर बिहार के डिप्टी सीएम और पर्यटन मंत्री तेजस्वी यादव बगहा पहुंचे हैं।

अपने दौरे के दूसरे दिन तेजस्वी यादव ने गंडक नदी में नौका विहार किया। जंगल सफारी से लौटने के बाद तेजस्वी यादव ने अधिकारियों के साथ गंडक नदी में वन विभाग की तरफ से कराए जा रहे हैं नौका विहार का जायजा लिया और पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद तेजस्वी वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज भी पहुंचे और बराज की देखभाल से जुड़ी जानकारी हासिल की।इस दौरान डिप्टी सीएम अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के निर्माण स्थल पर भी गए और निर्माण कार्य का जायजा लिया।

तेजस्वी के साथ संबंधित विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद थे। तेजस्वी ने कहा कि वाल्मीकिनगर में पर्यटन के क्षेत्र में सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है और पर्यटन मंत्रालय की तरफ से कई योजनाएं भी प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि वाल्मीकिनगर में पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी लेने के लिए वे बगहा पहुंचे हैं।

सरकार के कारण श्रद्धा हत्याकांड जैसे मामलें होते हैं 

सरकार के कारण श्रद्धा हत्याकांड जैसे मामलें होते हैं 

सुनील श्रीवास्तव

गुहावटी। दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश में हड़कंप मचाया हुआ है। हर व्यक्ति इस केस को लेकर हैरान नजर आ रहा है और इस पूरे केस ने देश को झकझोर दिया है।

आपको बता दें कि आरोपी आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए, और उनको महरौली के जंगल समेत अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था। करीब 6 महीने तक उसने इस घटना को छुपाए रखा और जब सच सामने आया तो सभी के होश उड़ गए। श्रद्धा के शव के टुकड़ों की तलाश में पुलिस अभी तक जुटी हुई है। इन सभी के बीच अब असम में एआईयूडीएफ (AIUDF) के विधायक अमीनुल इस्लाम का श्रद्धा हत्याकांड को लेकर विवादित बयान सामने आया है।  दरअसल हाल ही में विधायक अमीनुल इस्लाम ने कहा कि मोदी सरकार के कारण श्रद्धा जैसा केस हुआ। दरअसल एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम ने एक बयान दिया है और इस बयान में उन्होंने कहा कि, 'मोदी सरकार आने से पहले ऐसी घटनाएं नहीं होती थीं कि किसी के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। बीजेपी विकास के नाम पर वोट नहीं मांगती है। नरेंद्र मोदी ज्यादा दिन रहेंगे तो ऐसे केस हर शहर में होते रहेंगे।'

क्या है मामला- दरअसल यह मामला दिल्ली का है जहाँ आफताब आमीन पूनावाला ने अपनी लिव-इन पार्टनर को मार दिया और उसके बाद उसके 35 टुकड़े कर रोज रात को 2 बजे जाकर जंगल में फेंकता रहा। वहीं उसके चेहरे को जला दिया ताकि किसी को पहचान ना हो सके। यह हत्या किस वजह से हुई यह अब तक साफ़ नहीं हो सका है क्योंकि आफताब बार-बार अपने बयान बदल रहा है। वहीं श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने कई लड़कियों को डेट भी किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती, श्रद्धांजलि अर्पित 

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती, श्रद्धांजलि अर्पित 

अकाशुं उपाध्याय 

नई दिल्ली। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 105वीं जयंती है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था।कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती पर दिल्ली के शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इंदिरा गांधी की जयंती पर ट्वीट कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। देश की पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के अवसर पर नेताओं सहित देशभर में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जा रही है।

कांग्रेस ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया सलामभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, 'श्रीमती इंदिरा गांधी को उनके 105वें जन्मदिन के अवसर पर हम याद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, इंदिरा गांधी साहस की पर्याय थीं - उन्होंने अमीरों के एकाधिकार को तोड़ दिया, गरीबों की देखभाल की और भारत के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए शक्तिशाली राष्ट्रों को ललकारा।

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, जिन्हें भारत की 'लौह महिला' के रूप में जाना जाता है। उनकी जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दादी इंदिरा गांधी की प्रशंसा करते हुए ट्वीट कर कहा - आज़ादी के संग्राम में पली, भारत के महान नेताओं से सीखी पढ़ी, पिता की लाडली थी वो। देश के लिए दुर्गा, दुश्मनों के लिए काली थी - निडर, तेजस्विनी, प्रियदर्शिनी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-39, (वर्ष-06)

2. रविवार, नवंबर 20, 2022

3. शक-1944, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:43, सूर्यास्त: 05:26। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 15 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...