सोमवार, 14 नवंबर 2022

जिला कांग्रेस कमेटी ने पीएम नेहरू की जयंती मनाई

जिला कांग्रेस कमेटी ने पीएम नेहरू की जयंती मनाई

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। सोमवार को शामली जिला कांग्रेस कमेटी ने केंप कार्यालय शामली पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि देश के सबसे पहले प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू ने देश की आजादी मे अहम भूमिका निभाई थी। नेहरू जी प्रतिष्ठित घराने से थे। उन्होंने गांधी के असहयोग आंदोलन में बढ चढ कर हिस्सा लिया।

नेहरू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मे सक्रिय रहे। आजादी के लिए उन्होंने अग्रेंजी हूकूमत के अत्याचार सहे। वो अनेकों बार जेल भी गए। देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। उधर सींगरा के अहमदगढ़ मे कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह गोल्डी के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। यूवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा (सींगरा) ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू का जन्म सन् 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में पण्डित मोतीलाल नेहरू के यहां एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

जवाहर लाल नेहरू का आजादी से पू्र्व और आजादी के उपरांत केंद्रीय व्यक्तित्व रहा है।उनके द्वारा देश हित में किये गए प्रयासों के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा। मुख्य रूप से  दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैखरपाल प्रदेश महासचिव,  प्रवीण तरार  जिला उपाध्यक्ष, अश्वनी शर्मा प्रदेश महासचिव,  संदीप शर्मा जिला सचिव, अरविंद झझोट जिला सचिव, राहुल शर्मा जिला सचिव, यूवा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह  गोल्डी , पंकज शर्मा भभीसा जिला सचिव, अशवनी कौशिक हथछौया ,रविंद्र शर्मा निन्ना अन्सारी पुर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक, प्रमोद कश्यप, हारूण अन्सारी ,महाबीर सैनी, सोयब काजी,विनोद सेन,आदि शामिल हुए।

फाउंडेशन के नेतृत्व में बाल दिवस मनाया: बागपत 

फाउंडेशन के नेतृत्व में बाल दिवस मनाया: बागपत 


सारथी वेलफेयर ने बच्चो के साथ जर्सी जुराब वितरण कर मनाया बालदिवस

गोपीचंद/भानु प्रताप उपाध्याय

बागपत। सोमवार को काशीराम कॉलोनी मलकपुर रोड बड़ौत में जरूरतमंद बच्चों के साथ सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के नेतृत्व में बाल दिवस मनाया गया। साथ ही साथ चाचा नेहरू की जयंती भी बनाई जरूरतमंद बच्चों के साथ समय बिताया। उनके साथ खेल भी खेलें और  जरूरतमंद बच्चों को जर्सी और जुराब वितरण की। जिसे पाकर बच्चे बहुत खुश थे। खेलते समय उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी थी वंदना गुप्ता ने बताया कि बच्चो को किसी प्रकार की कमी महसूस न हो इसके लिए हमारी संस्था लगातार काम कर रही है।

सब को बहुत खुशी हुई। सारथी वेलफेयर के सभी सदस्य बाल दिवस पर बच्चों के साथ बहुत खुश थे। इस मौके पर चेयर पर्सन वंदना गुप्ता, शालु गुप्ता, प्रवीण कुमार, हिमांशु गुप्ता आदि ने बच्चो के साथ बाल दिवस मनाया।

'डूडल प्रतियोगिता 2022' के विजेता की घोषणा: गूगल 

'डूडल प्रतियोगिता 2022' के विजेता की घोषणा: गूगल 

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव

नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। भारत में गूगल के लिए 'डूडल प्रतियोगिता 2022' के विजेता की घोषणा सोमवार को गूगल ने की। कोलकाता के रहने वाले श्लोक मुखर्जी को उनके मोटिवेशनल डूडल 'इंडिया ऑन द सेंटर स्टेज' के लिए विजेता घोषित किया गया है। 14 नवंबर 2022 को श्लोक का डूडल Google.co.in पर 24 घंटे के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है। श्लोक न्यू टाउन कोलकाता में दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। Google 2022 प्रतियोगिता के लिए डूडल दुनिया भर में टेक दिग्गज Google द्वारा आयोजित किया गया था।

डूडल के बारे में अपने विचार साझा करते हुए, श्लोक ने कहा, “अगले 25 वर्षों में, मेरे भारत में वैज्ञानिक मानवता की बेहतरी के लिए अपने स्वयं के पर्यावरण के अनुकूल रोबोट विकसित करेंगे। भारत के पास पृथ्वी से अंतरिक्ष तक नियमित अंतरिक्ष यात्राएं होंगी। भारत योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में और अधिक विकास करेगा और आने वाले वर्षों में और मजबूत होगा।

जूरी में शामिल थे ये लोग

एक विज्ञप्ति में गूगल डूडल ने कहा, "हम छात्रों द्वारा उनकी प्रविष्टियों में लाए गए रचनात्मकता और कल्पना से चकित थे और विशेष रूप से प्रसन्न थे कि प्रौद्योगिकी की प्रगति और स्थिरता कई डूडल में सामान्य विषयों के रूप में उभरती है।" इस वर्ष के निर्णायक पैनल में अभिनेता, फिल्म निर्माता, निर्माता और टीवी हस्ती नीना गुप्ता; टिंकल कॉमिक्स के प्रधान संपादक, कुरियाकोस वैसियन; YouTube निर्माता स्लेयपॉइंट; और, कलाकार और उद्यमी अलीका भट, और Google डूडल टीम शामिल थी। 

20 फाइनलिस्ट का करना था चयन

जूरी को कलात्मक योग्यता, रचनात्मकता, प्रतियोगिता विषय के साथ संरेखण, और दृष्टिकोण की विशिष्टता और नवीनता के मानदंडों के आधार पर देश भर की प्रविष्टियों में से 20 फाइनलिस्ट का चयन करना था। इस बीच, 2022 डूडल फॉर गूगल प्रतियोगिता की वैश्विक विजेता फ्लोरिडा, संयुक्त राज्य अमेरिका की सोफी अराग-लियू हैं। सोफी का 'नॉट अलोन' शीर्षक का चित्रण बहुत प्रभावशाली है। Google प्रतियोगिता के लिए डूडल का उद्देश्य रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष की प्रतियोगिता में भारत भर के 100 से अधिक शहरों से कक्षा 1 से 10 तक के बच्चों से 115,000 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं थी।

टिकैत का बयान, भाजपा को वोट नहीं दी जाएगी

टिकैत का बयान, भाजपा को वोट नहीं दी जाएगी

भानु प्रताप उपाध्याय

मुजफ्फरनगर। जनपद की खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। चौधरी नरेश टिकैत ने सोमवार को कहा कि भाजपा को वोट नहीं दी जाएगी। सोमवार को पूरे दिन कचहरी के बाहर चले भाकियू के धरने के दौरान एसएसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों से वार्ता करने पहुंचे, नरेश टिकैत ने खतौली उपचुनाव को लेकर भी बडा बयान दिया।

जब नरेश टिकैत से कल खतौली से रालोद प्रत्याशी मदन भैया के सिसौली पहुंचकर आर्शीवाद लेने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होने कहा कि मदन भैया से उनके घरेलू संबंध हैं। उन्होने कहा कि लोगों की जहां मरजी है, वहां वोट दें।

विधायक जितेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला 

विधायक जितेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला 

कविता गर्ग

ठाणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद अवध ने ट्वीट कर कहा कि वह विधायक पद से इस्तीफा देने का फैसला कर रहे हैं। इसको लेकर कार्यकर्ता आक्रामक हो गए हैं। इस बीच जितेंद्र अवाद की पत्नी रीता अवाद ने कहा है कि जो हुआ उसे छेड़छाड़ नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने शिकायतकर्ता महिला की मंशा पर भी सवाल उठाए। रीटा अवध ने आरोप लगाया कि अवध के खिलाफ शिकायत करने वाली महिला का एक खास मकसद था।

जितेंद्र अवाद की पत्नी रीता अवाद ने छेड़छाड़ के मामले पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह शिकायत दर्ज कराने वाली महिला का कोई मकसद है। छठ पूजा को लेकर हुए विवाद में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इन मामलों में वह जमानत पर है। उन्होंने एनसीपी और अवध के खिलाफ आपत्तिजनक बात कही है। उसने यह भी कहा कि अगर किसी को एक तरफ धकेलना अपराध है, तो हर दिन बाजारों, ट्रेनों, रेलवे पुलों और भीड़ में सैकड़ों छेड़छाड़ होगी।

चिंतित महिला राजनेता महत्वाकांक्षा रखती हैं। वह कल रात भी किसी से मिली थी। इनके खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज किया गया है। और जो हुआ वह एक सहज प्रतिक्रिया थी। रीता अवध ने कहा कि इसे रेप नहीं कहा जा सकता। जितेंद्र अवध ने कल मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एक उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया। उस समय कई राजनीतिक नेता और अधिकारी मौजूद थे। तब जितेंद्र अवध ने मुख्यमंत्री शिंदे की कार का इंतजार करते हुए बीजेपी की महिला पदाधिकारी राशिद को धक्का दे दिया. उनका वीडियो राशिद ने शेयर किया है। उन्होंने हम पर अपमान करने का भी आरोप लगाया। इस वीडियो के आधार पर अवध के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई गई है।

बाल दिवस: 'चित्र में रंग भरो' प्रतियोगिता आयोजित

बाल दिवस: 'चित्र में रंग भरो' प्रतियोगिता आयोजित 


बाल दिवस पर मैक्स चिल्ड्रेन हास्पिटल में छोटे बच्चों की हुई चित्र में रंग भरो प्रतियोगिता

प्रथम आई नबीला 4 वर्ष द्वितीय हेरत फात्मा 5 वर्ष

तृतिय नबील ४वर्ष के साथ अन्य दो दर्जन बच्चो को सांत्वना पुरस्कार देकर डाक्टर और समाजसेवियों ने पुरस्कृत किया गया

बृजेश केसरवानी

प्रयागराज। बाल दिवस के अवसर पर करैली के मैक्स चिल्ड्रेन हास्पिटल में छोटे-छोटे बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनका उत्साहवर्धन करने को चित्र में रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में ३वर्ष से ८वर्ष के दो दर्जन से अधिक बच्चों ने भाग लिया। डाक्टर  काशिफ सिद्दीकी वा डॉक्टर हरदीप कौर के नेतृत्व में नाज़ हास्पिटल वा मैक्स चिल्ड्रेन हास्पिटल में गत दिनों जन्मे बच्चों का मुफ्त परिक्षण और परिजनों को बच्चों की देख भाल बेहतर ढ़ंग से करने का परिक्षण देने के साथ 3 वर्ष से 8 वर्षों के बच्चों के बीच चित्र में रंग भरो प्रतियोगिता कराई गई।

जिसमें प्रथम स्थान पर आई नबीला 4 वर्ष द्वितीय स्थान पर आई हेरत फात्मा 5 वर्ष वा तृतिय स्थान पर ४वर्षीय नबील को डाक्टरों ने समाजसेवियों के हाथों उपहार भेंट कर सम्मानित करने के साथ सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डॉ० नाज़ फात्मा,डॉ०काशिफ सिद्दीकी ,डॉ०हरदीप कौर ,डॉ०जमशेद अली,डॉ०अभिषेक कनौजिया ,नाज़ हास्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित यादव ,आई हास्पिटल के मैनेजर सैय्यद मोहम्मद अस्करी ,रामिश रहमान ,मो०अलताफ रज़ा,अजमल,अर्शीया ,समाजसेवी सैय्यद अब्बास हुसैन एडवोकेट ,रोहित कुमार पाण्डेय एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय के पास स्थित मकान से 4 शव बरामद 

विश्वविद्यालय के पास स्थित मकान से 4 शव बरामद 

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत

मॉस्को/वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में इदाहो विश्वविद्यालय परिसर के पास स्थित एक मकान से चार शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस सिलसिले में जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मॉस्को पुलिस विभाग के अधिकारी घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे।

यह मकान विश्वविद्यालय परिसर से एक ब्लॉक दूर है। अधिकारियों ने मृतकों की पहचान, मौत की वजह, उनमें से कोई छात्र है या नहीं, इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। पुलिस ने बताया कि परिवार को घटना की सूचना देने के बाद ही कोई भी जानकारी साझा की जाएगी। इदाहो विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने घटना के बाद करीब एक घंटे तक छात्रों को बाहर नहीं निकलने दिया, ताकि जांचकर्ता यह सुनिश्चित कर सकें कि इलाके में उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...