रविवार, 13 नवंबर 2022

महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल ‘मैला’ हो गया: राउत 

महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल ‘मैला’ हो गया: राउत 

कविता गर्ग

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल ‘मैला’ हो गया है। जहां कई लोग एक-दूसरे को हमेशा के लिये ‘समाप्त’ करने के लिए निकले हैं। राउत ने कहा कि नौ नवंबर को जेल से बाहर आने के बाद फिर से उन्हें ऐसा अनुभव हुआ।राज्यसभा सदस्य राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने गत एक अगस्त को धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था और नौ नवंबर को मुंबई की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। रविवार से राउत ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में अपना स्तंभ ‘रोखठोक’ फिर से लिखना शुरू किया है।

राउत ने दावा किया, ‘‘नफरत की भावना के साथ नेता अब एक ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं, जहां वे नहीं चाहते कि उनके विरोधी जीवित भी रहें। महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल मैला हो गया है, जहां लोग एक-दूसरे को हमेशा के लिये समाप्त करने निकले हैं।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘जब मुझसे (महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता) देवेंद्र फडणवीस की टिप्पणी के बारे में पूछा गया कि राजनीति में कड़वाहट खत्म होनी चाहिये, तो मैंने जवाब दिया कि वह सच बोल रहे हैं, इस पर मीडिया कहने लगा कि मैंने नरम रुख अपना लिया है।’’

शिवसेना नेता ने दावा किया, ‘‘लोकतंत्र और स्वतंत्रता का अब अस्तित्व नहीं है, इनका सिर्फ नाम रह गया है। राजनीति विषैली हो गई है। ब्रिटिश शासन के दौरान भी ऐसा नहीं था।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘दिल्ली के मौजूदा शासक अपने मन मुताबिक बात सुनना चाहते हैं। ऐसा न करने वालों को दुश्मन माना जाता है।’’ राउत ने कहा, ‘‘चीन, पाकिस्तान दिल्ली के दुश्मन नहीं हैं, लेकिन जो सच बोलते हैं, उन्हें दुश्मन माना जाता है और ऐसे राजनेता देश का कद घटाते हैं।’’

गांधी के सूचना क्रांति के सपने साकार हो रहे हैं: सीएम 

गांधी के सूचना क्रांति के सपने साकार हो रहे हैं: सीएम 

नरेश राघानी

जयपुर/जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया कि राजस्थान सूचना प्रौद्योगिकी के स्टार्ट अप के मामलें में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिससे प्रदेश का पूरी तरह से परिदृश्य बदल गया है और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सूचना क्रांति के सपने साकार हो रहे हैं। गहलोत ने यहां संवाददाताओं से रोजगार मेला डिजिफेस्ट-जॉबफेयर- 2022 के समापन समारोह में मुखातिब होते हुए कहा कि इस मेले से बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल रहा है जिससे प्रदेश का पूरी तरह से परिदृश्य बदल गया है। उन्हाेंने बताया कि यहां केंद्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने भी कहा है कि राजस्थान स्टार्ट अप के मामले में आगे निकल रहा है।

उन्हाेंने कहा कि स्टार्ट एप के मामले में निजी क्षेत्र में बेंगलुरु और हैदराबाद आगे चल रहे है, लेकिन सरकार क्षेत्र में राजस्थान आगे निकल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय आईटी के क्षेत्र में क्रांति आने से मोबाइल हर व्यक्ति की मुट्ठी में है। उन्होंने कहा कि 22 साल पहले मैंने अध्ययन मिशन चलाया था जिसमें 600 तरह की सेवाएं गांव वालों को उपलब्ध करायी थी। हर विभाग की अपनी-अपनी वेबसाइट है और सभी विभाग अपनी सेवाएं देते है। उन्होंने कहा “ 22 साल पहले मैंने मिशन शुरू किया और जब दूसरी बार मुख्यमंत्री बना तो मैंने तीन प्रतिशत बजट हर विभाग का आईटी के लिए रखा था, उसका बहुत अच्छा असर पड़ा। उन्होंने कहा पिछली सरकार ने भी भामाशाह केन्द्र बनाया जिसे हम लोग अभी इस्तेमाल कर रहे हैं। हम इस क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ गए हैं। ”

गहलोत ने कहा डिजिफेस्ट-जॉबफेयर से इंजीनियरिंग और आईटी क्षेत्र के बच्चों को अवसर मिला है और सभी इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का जयपुर टेक्नो हब है जिसमें भरतपुर, कोटा और चुरु में इेकोसिस्टम शुरू हो गया है। पहले 1700 स्टार्ट अप थे जो अब बढ़कर 3000 हो गए है। इससे 21000 लोगों को रोजगार मिले हैं। इस रोजगार मेले में 1800 को जॉब ऑफर किया है। मुख्यमंत्री से पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के बारे में पूछने पर उन्हाेंने बताया कि यह एक बड़ी परियोजना है और स्वयं प्रधानमंत्री ने लोक सभा चुनाव के दौरान एक चुनावी रैली में इस परियोजना के बारे में 14 जिलों के नाम लेते हुए कहा था कि यह एक बड़ी परियोजना है और हम इसे सकारात्मक दृष्टि से देख रहे हैं।

गहलोत ने कहा प्रधानमंत्री के आश्वासन के बावजूद अभी तक इस परियोजना की घोषणा नहीं की गयी हैं। पूर्वी राजस्थान के इन 14 जिलों में सिंचाई और पेयजल का संकट है। उनके मंत्री जो राजस्थान से है वे जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के 25 सांसद केन्द्र में हैं। देश में 16 परियोजनाएं चल रही है क्या राजस्थान के लिए एक परियोजना नहीं मिल सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ईआरसीपी को लागू नहीं कर रहे हैं। श्री गहलोत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि गुजरात मॉडल कुछ नहीं है वह सिर्फ मोदी मॉडल है। उन्होंने कहा कि अब गुजरात की जनता समझ गयी है और वहां बेरोजगारी बहुत बढ़ गयी है। आज हिमाचल के अंदर भी पुरानी पेंशन योजना को लेकर मुद्दा बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस जीत रही है। गुजरात में भी ओपीएस को लेकर मुद्दा गरम है और आने वाले समय में वहां की जनता सत्तारूढ सरकार को सबक सिखायेगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के बारे में कहा कि इस यात्रा में महंगाई, बेरोजगारी और देश में हिंसा न बढ़े। देश में अमन और शांति से रहे और आपसी भाईचारा बना रहे तथा संविधान के मुताबिक देश चले जैसा कि देखा गया की संविधान की धज्जियां उड़ रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की किसी भी बात पर असहमति व्यक्त करने पर उसे देशद्रोही माना जाता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा काे जनता का समर्थन मिल रहा है। 

2047 तक विश्व का सबसे ताकतवर देश बनेगा 'भारत'

2047 तक विश्व का सबसे ताकतवर देश बनेगा 'भारत'

अकांशु उपाध्याय/राणा ओबरॉय

नई दिल्ली/चंडीगढ़। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि 2047 तक भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश बन जाएगा। सिंह हरियाणा के झज्जर जिले के कुलाना गांव में पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति के लोकार्पण के उपरांत एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने दावा किया कि इसके अलावा भारत आने वाले आठ वर्षों में दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद थे। रक्षा मंत्री ने मातनहेल गांव में सैनिक स्कूल की मांग पर आश्वासन दिया कि इसके प्रयास किये जाएंगे।

32 करोड़ रुपये मूल्य का 61 किलोग्राम सोना जब्त

32 करोड़ रुपये मूल्य का 61 किलोग्राम सोना जब्त

कविता गर्ग 

मुंबई। मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने अलग-अलग अभियानों में 32 करोड़ रुपये मूल्य का 61 किलोग्राम सोना जब्त किया हैजो विभाग द्वारा एक दिन में हवाई अड्डे पर जब्त इस बहुमूल्य धातु की सर्वाधिक मात्रा है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सोना जब्त किये जाने के साथ कम से कम सात यात्रियों को गिरफ्तार किया गयाजिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क द्वारा एक दिन में जब्त सोना की यह सर्वाधिक मात्रा है।

अधिकारी ने कहा कि पहले अभियान मेंतंजानिया से लौट रहे चार भारतीयों के पास एक किग्रा सोना जब्त किया गयाजिसे विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट में छुपाया गया था। उन्होंने बताया कि उनके पास से 53 किग्रा संयुक्त अरब अमीरात निर्मित सोने की छड़ें बरामद की गईंजिनकी कीमत 28.17 करोड़ रुपये है। इसी तरहसीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से आए तीन यात्रियों के पास से 3.88 करोड़ रुपये मूल्य का 8 किग्रा सोना जब्त किया। उन्होंने बताया कि तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सरकार के संरक्षण में 82 करोड़ का गेहूं घोटाला

सरकार के संरक्षण में 82 करोड़ का गेहूं घोटाला

राणा ओबरॉय 

चंडीगढ़। कांग्रेस की स्टियरिंग कमेटी की सदस्य कुमारी सैलजा ने रविवार को आरोप लगाया कि हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के संरक्षण में 82 करोड़ रुपये का गेहूं घोटाला हुआ है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और फतेहाबाद जिलों में गोदामों में रखे गेहूं का खराब होना कोई संयोग नहीं है और इसे सोची-समझी साजिश के तहत ही खराब दिखाया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि गोदामों में भरे बढ़िया गेहूं काे आपसी मिलीभगत कर ओपन मार्केट में बेचा गया। बाद में इसकी जगह पर खराब गेहूं और मिट्टी को रखवा दिया गया, ताकि यह साबित किया जा सके कि गेहूं चोरी करके बाहर नहीं बेचा गया है, बल्कि गोदाम में रखा हुआ ही खराब हो गया।

कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि गेहूं के इस घोटाले में गठबंधन सरकार से जुड़े कुछ लोगों के शामिल होने की सूचना भी मिल रही है और इन लोगों को बचाने के लिए ही कैथल में 22 करोड़ रुपये का अनाज खराब होने की वजह प्राकृतिक बताई गई है। उन्हाेंने आरोप लगाया कि कैथल की रिपोर्ट के अनुसार ही कुरुक्षेत्र, करनाल और फतेहाबाद जिले की रिपोर्ट भी तैयार कर ली जाएगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि गेहूं का सीजन जाते ही इसके दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी होने लगती है। ऐसे में भंडारण से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी कोशिश करते हैं कि गोदाम में रखा गेहूं किसी प्राइवेट प्लेयर के साथ मिलकर ओपन मार्केट में बेच दिया जाए। उन्होंने इस ‘घोटाले‘ की जांच पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से करवाने की मांग की।

मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक व अमर्यादित टिप्पणियां

मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक व अमर्यादित टिप्पणियां

संदीप मिश्र 

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि विलुप्त होने की दहलीज पर खड़ी कांग्रेस पार्टी के गालीबाज नेताओं ने समय-समय पर प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणियां की हैं। इस बार कांग्रेस नेता मधुसूधन मिस्त्री ने अपने एक साक्षात्कार के दौरान गुजरात चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की औकात बताने की बात कही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता मधुसूधन मिस्त्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि औकात बताने का रिमोट जनता जनार्दन के पास है, जिसका वह 2014 से सही इस्तेमाल करती आई है।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने ट्वीट किया कि देश की जनता ने इन गालियों का जवाब हर बार इवीएम पर कमल का बटन दबाकर किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जैसे विगत 27 वर्षों से कांग्रेस पार्टी को उसकी औकात गुजरात की जनता दिखाती आयी है ठीक उसी प्रकार अपने बेटे के इस अपमान का करारा जवाब आगामी चुनाव में जरूर देगी।

भगवान 'श्रीकृष्ण' की बाल लीला का वर्णन किया

भगवान 'श्रीकृष्ण' की बाल लीला का वर्णन किया

उमर सिंह 

अयोध्या। नगर निगम परिसर स्थित लेडीज क्लब में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भागवताचार्य हितेंद्र कृष्ण महाराज (श्रीधाम वृन्दावन) ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन किया। महाराज श्री ने कहा कि व्यक्ति को हमेशा धर्म के मार्ग पर चलकर समाज सेवा में आगे आना चाहिए। मानव जब इस संसार में जन्म लेता है तो चार व्याधि उत्पन्न होती हैं। रोग, शोक, वृद्धापन और मौत मानव इन्हीं चार व्याधियों से धीर कर इस मायारूपी संसार से विदा लेता है। सांसारिक बंधन में जितना बंधोगे उतना ही पाप के नजदीक पहुंचेगा। इसलिए सांसारिक बंधन से मुक्त होकर परमात्मा की शरण में जाओ तभी जीवन रूपी नैय्या पार होगी। आज के दौर में परेशानी और अविश्वास बढ़ता जा रहा है। 

इससे समाज में खींचतान, स्वार्थ, लोभ, दुख. पतन, विकृतियों का अम्बार लगा हुआ है। ऐसे में समाज को युग के अनुरूप दिशा चिंतन, व्यवहार, परमार्थ के लिए श्रीमद्भागवत जरूरी है। साथ ही महाराज जी ने बताया की श्रीकृष्ण हमे शिक्षा देते हैं की जीवन जीना केसे है।

20 वर्षों में भूमि को 300 एकड़ के जंगल में बदला

20 वर्षों में भूमि को 300 एकड़ के जंगल में बदला

इकबाल अंसारी 

इंफाल। मणिपुर के पश्चिम इंफाल जिले में 47 वर्षीय व्यक्ति ने 20 वर्षों में बंजर भूमि को 300 एकड़ के जंगल में बदल दिया, जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधों की प्रजातियां हैं। जिले के उरीपोक खैदेम लीकाई इलाके के रहने वाले मोइरंगथेम लोया ने करीब 20 साल पहले इंफाल शहर के बाहरी इलाके लंगोल हिल रेंज में पेड़ लगाना शुरू किया था।

बचपन से प्रकृति प्रेमी रहे लोया ने बताया, ‘‘2000 की शुरुआत में चेन्नई से अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब मैं कोबरू पर्वत पर गया तो मैं पहले की सघन वनस्पतियों की कटाई से स्तब्ध था, जो कोबरू पर्वत श्रृंखलाओं की पहचान थे। मुझे प्रकृति मां को वो सबकुछ लौटाने की तीव्र इच्छा महसूस हुई, जिसे हम इंसानों ने आधुनिक समय में नष्ट कर दिया है।’’

यह खोज उन्हें जल्द मारू लंगोल में ‘‘पुंशिलोक मारू’’ या ‘‘स्प्रिंग ऑफ लाइफ’’ लेकर गया, जो राजधानी इंफाल शहर के बाहरी इलाके में लैंगोल हिल रेंज में है। उन्होंने बताया, ‘‘मैं यात्रा के दौरान गलती से उस जगह पहुंच गया। मैंने महसूस किया कि झूम की खेती के कारण जो क्षेत्र बंजर था, उसे समय और समर्पण के साथ घने हरे-भरे जंगल में बदला जा सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह जगह छह साल तक मेरे लिए एक घर की तरह था, क्योंकि मैं एक झोपड़ी में रहता था, जिसे मैंने खुद बांस, ओक, कटहल के पेड़ और सागवान की लकड़ी से बनाया था।’’ वाइल्ड लाइफ एंड हैबिटेट प्रोटेक्शन सोसाइटी (डब्ल्यूएएचपीएस) की स्थापना करने वाले लोया (47) ने कहा, ‘‘मैं अपनी जेब से पैसे लगाकर पौधे खरीदता और जब भी संभव होता इसे लगाता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वृक्षारोपण ज्यादातर मानसून के मौसम से पहले किया जाता है और इस दौरान वनस्पति विकास हमेशा तेज होता है।’’ राज्य के वन अधिकारियों ने लोंगोल पर्वत श्रृंखला में पेड़ लगाने में लोया के प्रयास का समर्थन किया है।वन अधिकारियों ने कहा कि 300 एकड़ के जंगल में पौधों की 100 से अधिक प्रजातियां हैं, बांस की लगभग 25 किस्में हैं, यहां हिरण, साही और सांप की प्रजातियां भी हैं। अधिकारियों ने बताया कि करीब 20 साल पहले यह जमीन बंजर थी।

पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला 

पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला 

इकबाल अंसारी 

मेलबर्न। टी20 क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मुकाबला आज (रविवार, 13 नवंबर) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 137 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। इंग्लैंड के नाम इस समय वनडे वर्ल्ड कप खिताब भी है। पहली बार किसी टीम के पास एक साथ वनडे और टी-20 दोनों का वर्ल्ड टाइटल है।

फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। जवाब में इंग्लैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 52 रन नाबाद बेन स्टोक्स ने बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊfफ ने 2 विकेट लिए। इंग्लैंड ने भारत और पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में एंट्री मारी थी। हालांकि, क्रिकेट के रोमांच पर मौसम भारी पड़ते नजर आ रहा है। मेलबर्न में 80% बारिश की संभावना है। हालांकि, फिलहाल मौसम साफ है। 

मेलबर्न की पिच पर गेंदबाजों को बाउंस और रफ्तार दोनों मिलती है, हालांकि शुरुआती ओवर्स निकल जाने के बाद बल्लेबाज थोड़े सहज हो जाते हैं। 160 रन का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वहीं, बात मौसम की करें तो आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार फाइनल में रविवार और सोमवार को ‘रिजर्व डे’ (सुरक्षित दिन) पर बारिश का साया मंडरा रहा है। सामान्य टी20 मैच में न्यूनतम पांच ओवर का मुकाबला कराया जा सकता है लेकिन विश्व कप में तकनीकी समिति ने प्रत्येक टीम के लिए न्यूनतम 10 ओवर का प्रावधान रखा है जिसमें अगर जरूरत पड़ी तो ‘रिजर्व डे’ पर मैच जल्दी शुरू होगा।

अगर दोनों टीमों की बल्लेबाजी इकाई को देखा जाए तो इंग्लैंड में हेल्स, बटलर, स्टोक्स, मलान, हैरी ब्रुक, मोईन अली और लियाम लिविंगस्टोन शामिल हैं जो कागज पर पाकिस्तान के रिजवान, बाबर, शान मसूद, मोहम्मद हारिस और इफ्तिखार अहमद के खिलाफ काफी मजबूत दिखते हैं। लेकिन बड़े मैचों में हमेशा बड़े नाम ही मायने नहीं रखते बल्कि मानसिकता और जज्बा लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम होता है।

उधर, इंग्लैंड की टीम का भी इसी ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर इतिहास जुड़ा हुआ है। सात साल पहले यहीं पर इंग्लैंड का सफेद गेंद का क्रिकेट तार तार हुआ था जब बांग्लादेश ने उन्हें ग्रुप चरण में टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट (ईसीबी) की तमाम कोशिशों के बाद ही उनके सफेद गेंद के क्रिकेट में बदलाव शुरू हुआ जिससे टीम के खिलाड़ियों के जज्बे में बदलाव आया। भारत के खिलाफ गुरुवार को सेमीफाइनल में उनका यही निडर रवैया साफ देखने को मिला। इंग्लैंड के जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, बेन स्टोक्स और मोईन अली जैसे धुरंधरों को पीछे छोड़ने के लिए शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर और हारिस रऊफ को प्रेरणादायी जज्बे से अधिक बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

इससे पहले 1992 वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच फाइनल खेला गया था। उस वक्त इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने विश्व कप जीता था। वो टूर्नामेंट भी ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान

बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रउफ।

इंग्लैंड

जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, सैम करन, क्रिस जॉर्डन और आदिल रशीद।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-399, (वर्ष-05)

2. सोमवार, नवंबर 14, 2022

3. शक-1944, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:40, सूर्यास्त: 05:28। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 21 डी.सै., अधिकतम-33+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...