रविवार, 6 नवंबर 2022

प्रियंका ने गीता की 'हत्या' पर गहरी संवेदना व्यक्त की

प्रियंका ने गीता की 'हत्या' पर गहरी संवेदना व्यक्त की


पूर्व कैबिनेट मंन्त्री व प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी के नेतृत्व में मृतका दलित महिला के परिवार से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल।

दलित मृतका के परिवार कांग्रेसियों ने को दी संवेदना, हरसंभव मदद का दिया भरोसा।

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। काबडौत मे हाल मे हुई दलित महिला गीता की हत्या पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल काबड़ौत में दलित मृतका गीता के परिवार से मिला। अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि जैसे ही आदरणीय प्रियंका गांधी को इस दुखद घटना के विषय में पता चला उन्होंने तत्काल हमे मृतका के परिजनों से मिलकर हर संभव सहायता देने का निर्देश दिया।

परिवार मे बात की मृतका गीता के पति विनोद ने बताया कि उनकी पत्नि का पहले अपहरण किया गया। उसके बाद जगंल मे लेजाकर हत्या कर दी गई। इस कृत्य मे गांव के ही व्यक्ति शामिल हैं। मृतका की डेड बाडी जिस अवस्था में मिली है। उससे बलात्कार होने का भी अंदेशा है। लेकिन सत्ता पक्ष के नेताओं की सह पर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मे बदलाव कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के साथ छेडछाड की गई है। भाजपा के बडे नेता दोषियों को बचाने मे लगे हुए है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि एक गरीब दलित महिला के साथ इतनी बडा जघन्य अपराध करने वाले अभी तक फरार है।

पुलिस प्रशासन पता नहीं किसके दबाव मे काम कर रहा है। यूवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा ने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढाओ  की बात करती है। जबकि महिलाओं के साथ आये दिन अप्रिय घटनाएं घट रही है।भाजपा मे गुनाहगारों की भीड है। बीजेपी शीर्ष नेतृत्व को केवल दूसरी पार्टियों के विधायकों को खरीदने और बलात्कारीयो को बचाने की चिंता है। मृतका के परिजनों विनोद कुमार, रामफल सिंह, त्रिलोकी, महेंद्र सिंह, मांगे राम, कालूराम, राजेंद्र, अनुज कुमार आदि ने कांग्रेसी नेताओं से सहयोग की आशा व्यक्त की है।

प्रतिनिधि मंडल में पूर्व केबिनेट मंत्री व कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा, शैखरपाल, प्रदेश महासचिव तरार, जिला उपाध्यक्ष लोकेश कटारिया, जिलाध्यक्ष अनुचित निभॅय सिंह, प्रदेश महासचिव विनोद, रामफल, तिलको, महेंद्र सिंह, मागेराम सिंह, कलु, राजेन्द्र अनुज सिंह आदि मौजूद रहे।

सेना सभा की इकाई के कार्यक्रम में शिरकत की: गर्ग

सेना सभा की इकाई के कार्यक्रम में शिरकत की: गर्ग

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नरेंद्र मोदी सेना सभा रजि. के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने रविवार को शामली स्थित होटल सुखचेन में नरेंद्र मोदी सेना सभा रजि. शामली की इकाई के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस संगठन की उपलब्धि पर बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी को समर्पित संगठन है। आने वाले 2024 के चुनाव की तैयारी के लिए नरेंद्र मोदी सेना सभा निरंतर जनता से संपर्क करने में लगा हुआ है। संगठन माननीय नरेंद्र मोदी जी के विचारों पर चलने वाला संगठन है और 2024 में पुनः देश में भाजपा की सरकार बने इसी का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा देश में जिस तरह चौमुखी विकास हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में परिवहन के क्षेत्र में चिकित्सा के क्षेत्र में सड़क मार्ग दुरुस्त हुए हैं। फ्लाईओवर्स बने हैं, 6 घंटे का रास्ता। जहां सिमटकर मात्र 3 घंटे में पहुंच चुका है। यह सब संभव भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में ही संभव है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सेना सभा देश के लगभग 18 राज्यों में गतिमान है और प्रत्येक राज्य में अपनी एक इकाई बनाकर संगठन मजबूत हो रहा है।

बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ सालों के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आठ साल देश में धर्म और संस्कृति के उत्थान का खंड काल रहा हैं। श्री गर्ग ने कहा अयोध्या में भगवान राम का मंदिर, केदारनाथ में भगवान शिव, उज्जैन में भगवान महाकाल और काशी में भगवान विश्वनाथ मंदिर में भव्य निर्माण कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ जितनी की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी 1999 में जब वह अयोध्या गए तो देखा कि रामलला टेंट में विराजमान हैं। यह देख उनका मन बड़ा व्यथित हुआ। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वहां भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। राम मंदिर का निर्माण देखकर उनका मन प्रफुल्लित हो गया।

उन्होने कहा यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही संभव हो सका है। यदि देश में धर्म और संस्कृति के उत्थान का कोई खंड काल आया है तो वह खंड काल यही है। नरेंद्र मोदी सेना सभा शामली की इकाई को शुभकामनाएं देते हुए विकास गर्ग ने कहा कि कमल बंसल प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश शामली में भी नरेंद्र मोदी सेना सभा दिन प्रतिदिन तरक्की की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुखचैन वालिया ने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी सेना शामली में दिन प्रतिदिन अपना कुनबा बढ़ा रही है। समाज सेवा से ओतप्रोत संगठन समाज सेवा में भी कार्य कर रहा है। चाहे शिक्षा चिकित्सा हो दिव्यांगजनो के लिए समर्पण की भावना से कार्य कर रहा है। नरेंद्र मोदी सेना सभा के प्रदेश अध्यक्ष कमल बंसल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सेना सभा देश की कई राज्यों में इकाई चल रही है और संगठन के समस्त कार्यकर्ता दिन-रात सिर्फ और सिर्फ 2024 में भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। और उन्हें उम्मीद है, जिस तरह का कार्य देश में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा है। उन्हें 2024 में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में सरकार बनेगी।

इस अवसर पर कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद थे। जिसमें मुख्य रुप से सोनू, आनन्द गोयल भाजपा नेता, अमित वत्स प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, महैंदर सिहं ऐडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष, सोमसिंह प्रदेश सहसचिव, अलकेश उपाध्याय जिला अध्यक्ष, युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष मोनू चौहान, श्रीमति अंजुल बंसल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, शशि अरोरा, पारस बंसल, पंकज गर्ग, नीरु शर्मा, अजय कश्यप जिला महामंत्री, वीना रोहिला, रजनी गर्ग, पूनम गर्ग, सरोज गोयल, सचिन भारद्वाज, कषणपाल ,मास्टर राजीव, विशाल बंसल जिला मीडिया प्रभारी, कुलदीप धीमान, आदि।

10,000 प्रोफेशनल्स प्रशिक्षित, माइलस्टोन पूरा 

10,000 प्रोफेशनल्स प्रशिक्षित, माइलस्टोन पूरा 


एमजी मोटर ने सारथी प्रोग्राम के माध्यम से 10,000 शोफरों का कौशल उन्नयन किया  

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। एमजी मोटर इंडिया सारथी प्रोग्राम के तहत 10,000 प्रोफेशनल्स को प्रशिक्षित करने का माइलस्टोन पूरा किया है। यह प्रोग्राम वर्ष 2021 में एमजी के ग्राहकों के शोफरों (निजी ड्राईवरों) को एमजी कारों की नवीनतम तकनीकों के अनुकूल बनाने के उद्देश्य के साथ आरम्भ हुआ था। यह पहल एमजी मोटर के सीएएसई (कनेक्टेड, ऑटोनोमस, शेयर्ड, और इलेक्ट्रिक) यानी संयोजित, स्वायत्त, साझा, और विद्युत् की दृष्टि के अनुसार की गई थी। नॉएडा में आयोजित एक समारोह में आरक्षी उपायुक्त (यातायात), श्री गणेश प्रसाद साहा ने आयोजन में उपस्थित होकर प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

सम्पूर्ण भारत में 10,000 से अधिक शोफरों की कुशलता बढ़ाकर एम्गी सारथी प्रतिभागियों को एमजी कारों में मौजूद उन्नत विशेषताओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान कर रहा है। प्रशिक्षण सत्रों में जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने के लिए सुरक्षित वाहन परिचालन और सड़क सुरक्षा तकनीकों से सम्बंधित सबक शामिल किये गए हैं। ग्राहक अपने-अपने शोफर को प्रशिक्षण के लिए साइन अप कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण निःशुल्क है।

हाल में, एमजी ने ‘एमजी सेवा - सारथी’ के शुभारम्भ के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रति अपनी निरंतर वचनबद्धता की भी घोषणा की थी। एमजी सेवा - सारथी वड़ोदरा जिले में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की महिलाओं के लिए मोटर ड्राइविंग का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रोग्राम है।

लोगों के समक्ष समस्या का निराकरण किया: प्रतिनिधि 

लोगों के समक्ष समस्या का निराकरण किया: प्रतिनिधि 


अपने क्षेत्र मे लोगो की समस्या जानने मध्यरात्री भी पोहच जाते है रविंद्र कृष्णचंद्र ठाकुर (‌सिसोदिया)

मनोज सिंह ठाकुर 

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट तहसील अंतर्गत आलोट जनपद प्रतिनिधि ने मध्यरात्रि में अपने क्षेत्र के लोगो के लिए क्षेत्र मे जाकर लोगों के समक्ष समस्या का निराकरण किया। लोगो का कहना है, कि हमने आज तक ऐसा प्रतिनिधि नही देखा, ना मिला है। जो हमेशा क्षेत्र का दोरा तो करते ही है, पर रात्रि में हमारे लिए मसीहा बन के हमारी समस्याओं का निराकरण करते है।

अगर एसा नेता हो तो, गांव-गांव शहरो की तरह चमकता दिखाई देगा और लोगो ने बहुत प्यार दिया और बोले हमे गर्व है। हमारे प्रतिनिधि पर की एक कॉल पर रविंद्र भाई हमारे गांव आएं और लोगो ने नारे लगाएं... हमारा नेता केसा हो, रविंद्र ठाकुर (सिसोदिया) जेसा हो।

एसडीएम ने आधा दर्जन प्रकरणों का निस्तारण कराया 

एसडीएम ने आधा दर्जन प्रकरणों का निस्तारण कराया 

हरिशंकर त्रिपाठी 

देवरिया। एसडीएम रुद्रपुर ध्रुव कुमार शुक्ला ने जिलाधिकारी जितेंद प्रताप सिंह के निर्देश पर तहसील दिवस में आएं राजस्व विभाग संबंधित आधा दर्जन प्रकरणों का रविवार को स्वयं मौके पर जाकर निस्तारण कराया है। एसडीएम रुद्रपुर द्वारा सर्वप्रथम ग्राम भरोहिया में निजी भूमि में चल रहे मार्ग को कंटीले तार से रोके जाने संबंधी तहसील दिवस संदर्भ की जांच की गई। मौके पर ज्ञात हुआ कि यहां कुछ वर्षों पूर्व ग्राम प्रधान ने कच्ची मिट्टी का रास्ता बनवा दिया था, जिसे भूस्वामियों ने एक वर्ष पूर्व लेखपाल द्वारा पैमाईश कराकर जोत लिया।

राजस्व निरीक्षक से राजस्व संहिता की धारा 25/26मे एक दिन में रिपोर्ट मांगी गई तथा ग्राम प्रधान को पुनः पुराने स्थान पर मिट्टी डलवाने को निर्देशित किया गया। इसके पश्चात उपजिलाधिकारी ग्राम बांकेसिंगही पहुंचे। यहाँ उन्होंने बैनामा से संबंधित विवाद में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के साथ निस्तारण कराया। उपजिलाधिकारी ने ग्राम कोरवा में भी वरासत एवं वसीयत से संबंधित तहसील दिवस संदर्भ का मौके पर दोनों पक्षों की उपस्थिति में निस्तारण कराया।उपजिलाधिकारी ने ग्राम सरसबह में तहसील दिवस के संदर्भ का मौके का जायजा लिया। यहाँ डीह के रास्ते का विवाद है और प्रकरण धारा 133 के अंतर्गत न्यायालय में विचाराधीन है।

उपजिलाधिकारी ने हार्वेस्टर जब्तकर पुलिस को सौंपा

एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला ने रुद्रपुर के ग्राम नई खास थाना सुरौली में बिना फसल अवशिष्ट प्रबंधन संयंत्र लगाए धान की कटाई कर रहे हार्वेस्टर को पुलिस को जब्त करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान ग्राम कुसुमा में खेत में जलाई जा रही पराली को मौके पर ग्रामवासियों एवं स्टाफ की सहायता से बुझाया गया तथा राजस्व निरीक्षक को जुर्माना वसूलने हेतु निर्देशित किया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम जोगिया बुजुर्ग में पराली जलाते हुए विशुनदयाल यादव एवं गुलाब यादव पकड़े गए। ग्राम वासियो एवं राजस्व टीम के साथ आग को बुझवा दिया गया। जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की जा रही है।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि यदि किसी गांव में कोई किसान पराली जलाते हुए पाया जाएगा तो 2 एकड़ क्षेत्र से कम पर ढाई हजार रुपया प्रतिघटना , दो से 5 एकड़ क्षेत्रफल ₹5000 प्रति घटना तथा 5 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल पर ₹15000 प्रति घटना की दर से जुर्माना तहसील के माध्यम से वसूल कराया जाएगा। यदि किसी क्षेत्र में बिना एस.एम.एस. लगे हार्वेस्टर फसल की कटाई कर रहा है वह तो उसे संबंधित थाना के माध्यम से तत्काल सीज कराया जाएगा एवं सीज हार्वेस्टर को तब तक नही छोड़ा जाएगा जब तक की हार्वेस्टर मालिक अपने स्वयं के खर्च पर हार्वेस्टर में एस.एम.एस. लगवा नहीं लेता है। यदि कोई किसान बार-बार पराली जलाता है तो उसे कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं में दिए जाने वाले अनुदान से वंचित रखा जाएगा।

श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन जारी 

श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन जारी 


सिंधी कॉलोनी में श्री मद भागवत कथा की पूर्णाहुति

मनोज सिंह ठाकुर 

खंडवा। सिंधी समाज के परम पूज्य महंत बाबा श्यामदास साहेब जी की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर धार्मिक स्थल तीरथ धाम एवं महंत बाबा स्वरूप दास जी के द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन जारी है। यह कथा 31 अक्टूबर से प्रारंभ हुई। शनिवार को भी बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष आयोजन स्थल पहुंचे और परम श्रद्धेय बापू श्री अशोकानंद जी महाराज जबलपुर के मुखारविंद से ज्ञान भक्ति एवं मुक्ति के इस त्रिवेणी संगम कार्यक्रम में आकर महापुराण कथा का रसपान किया और पुण्य लाभ लिया।

बाबा नारायणदास सेवा मंडल के प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बापू श्री अशोकानंद महाराज के मुखारविंद से महापुराण कथा 31 अक्टूबर से प्रारंभ हुई। प्रतिदिन दोपहर 1 से 5 बजेतक परम पूज्यनीय महंत बाबा स्वरूपदास जी के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का आयोजन निरंतर जारी रहा। 6 नवंबर रविवार को कथा की पूर्णाहुति होगी। यह आयोजन सिंधी समाज बगीचा ग्राउंड स्वामी नारायण नगर सिंधी कॉलोनी खंडवा में जारी है। शनिवार को भी बापू ने जब कथा के मध्य में धार्मिक भजन प्रस्तुत किए तो श्रद्धालु झूम उठे।

सपा के प्रत्याशी तिवारी को बड़े अंतर से हराया, बधाई

सपा के प्रत्याशी तिवारी को बड़े अंतर से हराया, बधाई

संदीप मिश्र/आदर्श श्रीवास्तव 

लखनऊ/लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अमन गिरी ने अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विनय तिवारी को बड़े अंतर से हरा दिया है। इसको लेकर बीजेपी में जबरदस्त उत्साह है। इस जीत की बधाई यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दी है।

उन्होंने लिखा है “उ.प्र. की गोला गोकर्णनाथ विधान सभा सीट पर उप चुनाव में जीत की विराट विजय की सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई! यह शानदार जीत डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों के प्रति अटूट जन-विश्वास का प्रतीक है। आभार गोला गोकर्णनाथ वासियो! ”

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...