रविवार, 6 नवंबर 2022

‘ब्लू टिक’ के साथ सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू, घोषणा

‘ब्लू टिक’ के साथ सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू, घोषणा

अखिलेश पांडेय 

सैन फ्रांसिस्को। ट्विटर ने 7.99 डॉलर प्रति माह के शुल्क पर सत्यापित खातों को दिए जाने वाले ‘ब्लू टिक’ के साथ सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू करने की घोषणा की है। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले कंपनी के मालिक एलन मस्क द्वारा खाते को सत्यापित करने की प्रणाली में बदलाव करने की कोशिशों के बीच यह कदम उठाया गया है। अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन में एप्पल आईओएस उपकरणों के लिए ट्विटर ने ताजा जानकारी देते हुए कहा कि जो उपयोगकर्ता सत्यापन के साथ ट्विटर ब्लू पर अब नया खाता बनाएंगे, वे जानी-मानी हस्तियों, कंपनियों और नेताओं के खाते की तरह अपने खातों में नीला निशान प्राप्त कर सकेंगे।

बहरहाल, ट्विटर के कर्मचारी एश्थर क्रोफोर्ड ने शनिवार को ट्वीट किया कि ‘नयी ब्लू सेवा अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन यह जल्द की शुरू होगी। लोग हमें नए अपडेट लाते देख सकते हैं, क्योंकि हम परीक्षण और बदलाव की दिशा में सक्रिय हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सब्सक्रिप्शन सेवा कब से शुरू होगी। क्रोफोर्ड ने ट्विटर पर एक संदेश में बताया कि यह अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही शुरू होगी।

ट्विटर ने इस मामले में अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। हर किसी के नीला निशान हासिल कर सकने से भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है और मंगलवार को अमेरिका में चुनाव से पहले इसका दुष्प्रचार के लिए इस्तेमाल हो सकता है, लेकिन मस्क ने फर्जीवाड़ा करने वालों द्वारा नेताओं एवं निर्वाचन अधिकारियों आदि के सत्यापित खातों को अपना खाता बता सकने की आशंका से जुड़े सवाल पर शनिवार को कहा, ट्विटर किसी और की पहचान को अपनी पहचान दिखाने की कोशिश करने वालों का खाता निलंबित कर देगा और पैसा रख लेगा।

उन्होंने कहा, यानी अगर धोखेबाज लोग 10 लाख बार ऐसा करते हैं तो इससे मुफ्त में काफी धन मिलेगा। ट्विटर ने अपने कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी की है और कई लोगों को आशंका है कि इससे सोशल मीडिया मंच पर सत्यापन संबंधी प्रणाली पर असर पड़ेगा। इस मंच का इस्तेमाल सार्वजनिक एजेंसियां, चुनाव बोर्ड, पुलिस विभाग और समाचार संस्थान लोगों को विश्वसनीय सूचना देने के लिए करते हैं।

यह बदलाव ट्विटर द्वारा 2009 में शुरू की गई मौजूदा सत्यापन प्रणाली को खत्म कर देगा, जो इस मकसद से शुरू की गई थी कि धोखेबाज लोग हाई-प्रोफाइल एवं जानी-मानी हस्तियों के खातों को अपने खातों के रूप में न दिखा पाएं। ट्विटर पर इस समय 4,23,000 सत्यापित खाते हैं। मस्क ने लंबे विवाद के बाद 27 अक्टूबर को 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण पूरा किया था।

ट्विटर जानी-मानी हस्तियों के खातों को सत्यापित करने के लिए ब्लू टिक बैज का इस्तेमाल करता है, ताकि आम लोगों को खातों की वैधता के बारे में पता चल सके। भारत समेत दुनियाभर में माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी के बीच मस्क ने अपने कदम को सही ठहराते हुए कहा था कि कंपनी के हर दिन लाखों डॉलर का नुकसान झेलने की स्थिति में उनके पास छंटनी के अलावा कोई विकल्प ही नहीं बचा था। ट्विटर को अप्रैल-जून की तिमाही में 27 करोड़ डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ था, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में उसे 6.6 करोड़ डॉलर का लाभ हुआ था।

भारत में कब शुरू होगा ?

एलन मस्क ने कहा है कि भारत में एक महीने के अंदर ट्विटर ब्लू के शुरू होने की उम्मीद की जा सकती है। दरअसल, एक ट्विटर यूज़र ने मस्क से इस बारे में पूछा था जिसपर मस्क ने कहा, उम्मीद है…एक महीने के अंदर। ट्विटर ब्लू फिलहाल अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और यूके में आईओएस यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।

इंडोनेशिया: 6.1 तीव्रता का भूकंप, झटके महसूस किए

इंडोनेशिया: 6.1 तीव्रता का भूकंप, झटके महसूस किए

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 

जकार्ता। मध्य इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने कहा कि उत्तरी सुलावेसी प्रांत में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एजेंसी ने कहा कि भूकंप सुबह सात बजकर 03 मिनट जकार्ता समय पर आया।

भूकंप का केंद्र केपुलुआन सीतारो जिले से 69 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में और समुद्र तल के नीचे 255 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटके पास के उत्तरी मालुकु प्रांत में भी महसूस किए गए। एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है।

मुंबई: अभिनेत्री आलिया ने पहले बच्चे को जन्म दिया

मुंबई: अभिनेत्री आलिया ने पहले बच्चे को जन्म दिया

कविता गर्ग 

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर रविवार को एक बेटी के माता-पिता बन गए। आलिया और अभिनेता रणबीर कपूर की इस साल अप्रैल में शादी हुई थी। आलिया ने अपने गर्भवती होने की घोषणा इस साल जून में की थी। आलिया ने दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में अपने और रणबीर के पहले बच्चे को जन्म दिया है। वहीं आलिया कपूर ने इंंस्टाग्राम पर नोट शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है। आलिया ने पोस्ट पर लिखा- हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है। हमारा बेबी इस दुनिया में आ गया है और वो कमाल की लड़की है। इस खुशी को जाहिर करना मुश्किल है। हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं। प्यार, प्यार, प्यार आलिया और रणबीर। बता दें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे अडोरेबल कपल्स में से एक हैं।

अस्पताल के एक सूत्र ने कहा कि बच्ची का जन्म हुआ है। वह (आलिया) प्रसव के लिए सुबह साढ़े सात बजे पहुंचीं। वह पिछले कुछ समय से पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच नियमित रूप से अस्पताल आती थीं।  ऐसा बताया जा रहा है कि कपूर परिवार बच्ची के जन्म की घोषणा के लिए जल्द ही आधिकारिक बयान जारी करेगा।

आलिया और रणबीर ने इस साल सितंबर में रिलीज फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ में पहली बार साथ काम किया। आलिया करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ तथा अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में नजर आएंगी। जबकि रणबीर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ और लव रंजन की एक फिल्म में अभिनय करते दिखाई देंगे।

रणबीर की मां ने भी शेयर की खुशी
रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर कई नोट शेयर किया है। उन्होंने भी खुशी जाहिर की है। साथ ही मिल रही बधाइयों को भी नोट पर शेयर किया है। वहीं रणबीर की बहन रिद्धिमां ने नीतू कपूर के साथ फोटो शेयर करते हए खुद को बुआ और मां को दादी मां बनने की बधाई दी।

'पूर्वी' विधानसभा सीट पर उपचुनाव, जीत हासिल की

'पूर्वी' विधानसभा सीट पर उपचुनाव, जीत हासिल की

कविता गर्ग 

मुंबई। मुंबई की अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा रमेश लटके ने रविवार को जीत हासिल की। इस साल मई में शिवसेना विधायक और ऋतुजा लटके के पति रमेश लटके के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था जिसके लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उपचुनाव की दौड़ से अपने उम्मीदवार को हटाए जाने के बाद से यह महज औपचारिकता भर रह गया था। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना विधायकों के एक तबके के विद्रोह की वजह से जून में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के गिरने के बाद महाराष्ट्र में यह पहला चुनावी मुकाबला था।

खास बात ये है कि अंधेरी ईस्ट उपचुनाव में इस बार शिव सेना की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने जीत हासिल की हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा वोट नोटा को पड़े। कानूनी लड़ाई के बाद दिवंगत रमेश लटके (Ramesh Latke) की पत्नी ऋतुजा लटके ने नामांकन दाखिल किया था। हालांकि उनकी जीत पहले ही तय मानी जा रही थी, क्योंकि इस उपचुनाव में किसी भी बड़े दल ने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था।

ऋतुजा लटके को कांग्रेस और एनसीपी ने अपना समर्थन दिया हुआ था। जबकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा था। अंधेरी ईस्ट उपचुनाव में तकरीबन 33 फीसदी वोटिंग हुई थी। शुरुआत में बीजेपी (BJP) और एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से मुरजी पटेल शुरुआत में चुनावी मैदान में उतरे तो जरूर थे।

राज्याभिषेक: विशेष सार्वजनिक अवकाश घोषित 

राज्याभिषेक: विशेष सार्वजनिक अवकाश घोषित 

अखिलेश पांडेय 

लंदन। ब्रिटेन में महाराजा चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक के अवसर पर विशेष सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। महाराजा चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक अगले साल छह मई से तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में होगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पिछले महीने निधन के बाद उनके पुत्र 73 वर्षीय चार्ल्स को ब्रिटेन का महाराजा घोषित किया गया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी पर भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, ‘‘नए महाराजा का राज्याभिषेक हमारे देश के लिए एक अद्भुत क्षण है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर मुझे पूरे ब्रिटेन के लिए अगले साल एक अतिरिक्त सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।’’ इस अवकाश की घोषणा के बाद अब अगले साल मई में तीन लंबे सप्ताहांत होंगे। एक मई और 29 मई को पहले ही सार्वजनिक अवकाश है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-392, (वर्ष-05)

2. सोमवार, नवंबर 7, 2022

3. शक-1944, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:02, सूर्यास्त: 05:36। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...