शुक्रवार, 4 नवंबर 2022

भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह संपन्न: यूपी 

भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह संपन्न: यूपी 


भगवान श्री शालिग्राम वाह तुलसी विवाह के शुभ मुहूर्त पर शोभायात्रा निकाली गई

बृजेश केसरवानी 

प्रयागराज। प्रयागराज में शाहगंज स्थित भगवान शालिग्राम के मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें ध्वजा पताका बैंड बाजे इत्यादि के साथ भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह संपन्न हुआ। हजारों की संख्या में भक्तों नाचते गाते शोभायात्रा में सम्मिलित हुए शोभा यात्रा का आकर्षक काली सॉन्ग भी बना भक्तों का मानना है कि यह शोभायात्रा विगत 94 साल से हम लोग दर्शन करके अपने परिवार की सुख शांति के कामना करता हूं तथा भगवान शालिग्राम और तुलसी का आशीर्वाद हम भक्तों को प्राप्त होता है।

इस शोभायात्रा में पंडित पीतांबर त्रिपाठी, गौरी शंकर, भरत कनौजिया, डाबर भाई, मोहम्मद आमिर, सोनू रावत, मोहम्मद याकूब शामिल थे। कोतवाली इंचार्ज अमर सिंह, रघुवंशी घंटाघर, चौकी इंचार्ज सुमित श्रीवास्तव, बादशाही मंडी इंचार्ज ज्ञानेश्वर कुमार, संतोष कुमार सिंह ने शोभा यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में अपना योगदान दिया।

डीएम ने समेकित खेती पर फोकस करने के निर्देश दिए

डीएम ने समेकित खेती पर फोकस करने के निर्देश दिए

पंकज कपूर 

बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने रेखीय विभागो की समीक्षा बैठक लेते हुए समेकित खेती पर फोकस करने के निर्देश दिए। कहा, कि रेखीय विभागों द्वारा जहां समेकित खेती की जा रही है। उसका निरीक्षण कर कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा जन समस्याओं के लिए ग्राम पंचायतों में रात्रि चौपाल लगाई जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा गुरूवार को कलेक्टे्रट में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, ग्राम्य विकास विभाग, रेशम, भेषज आदि विभागों के कार्यो को लेकर समीक्षा की गई, उन्होंने विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से जानकारियां ली।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी क्षेत्र विशेष में होने वाली फसल पर काम किया जाए, जिससे उस विशेष क्षेत्र को उस फसल के लिए उपयोगी बनाया जा सके तथा बडे पैमाने पर उस फसल का उत्पादन के साथ ही एलाइड सेक्टर में कार्य करें । उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों की आय को किस प्रकार बढाया जा सकता है इस दिशा में विभागों को एक साथ कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने मस्त्य विभाग को ट्राउड मछली उत्पादन बढाने के साथ ही मार्केट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यान विभाग को कीवी व सेब के उत्पादन को बढावा देते हुए इसे कलस्टर के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कृषि व उद्यान अधिकारी को टॉप 100 किसानों व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को टॉप 100 पशुपालको की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए व पशुओं की दवा व उन्हें टीकाकरण समय से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गोट वैली विकसित करने के साथ ही मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आजीविका संवर्द्धन कार्यो को प्राथमिकता से किया जाए। जिलाधिकारी ने डेयरी विभाग को मिल्क प्रोडेक्शन बढाने के निर्देश देते हुए लोगो को इस क्षेत्र में कार्य करने हेतु प्रेरित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि मनेरगा के कार्यो को समय से पूर्ण किया जाए व कार्य पूर्ण होते ही सोशल आडिट भी किया जाए तथा कार्यो की जीओ टैगिंग भी साथ-साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने गरूड़ गंगा पुनर्जनन के तहत रिचार्ज जोन में किए जा रहे कार्यो की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, ताकि अच्छा परिणाम सामने आ सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आर चन्द्रा, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, मत्स्य अधिकारी मनोज मियान, समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी सहित भेषज, रेशम व दुग्ध विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

गांगुली को अध्यक्ष पद से हटाने के खिलाफ याचिका 

गांगुली को अध्यक्ष पद से हटाने के खिलाफ याचिका 

मोमीन मलिक 
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद से हटाने के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है। अधिवक्ता रामप्रसाद सरकार द्वारा दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होने की संभावना है। सरकार का तर्क है कि गांगुली को बीसीसीआई प्रमुख के पद से हटा दिया गया था, जबकि सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश था कि वह उस कुर्सी पर और तीन साल तक बने रह सकते हैं। उन्होंने कहा, "सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने जय शाह के लिए 2025 तक तीन साल और बीसीसीआई सचिव के रूप में बने रहने का रास्ता साफ कर दिया। हालांकि, शाह की अपनी कुर्सी पर बने रहने के बावजूद, गांगुली को हटा दिया गया।" उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बंगाल टीम के पूर्व खिलाड़ी होने के नाते गांगुली बंगाल का गौरव हैं। उन्होंने कहा, "यह राज्य का अपमान है।

उनको हटाए जाने के पीछे निश्चित रूप से कुछ राजनीतिक साजिश है।" गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पश्चिम बंगाल में जबरदस्त राजनीतिक बवाल हुआ था। मुख्यमंत्री ममता के अलावा कई नेताओं ने उनके पक्ष में बयान दिया था और उनके निष्कासन को राजनीतिक साजिश और उनके प्रति अन्याय बताया। सीएम ममता ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गांगुली को भारत का प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का अध्यक्ष बनाने के लिए कहेंगी। हालांकि, ऐसा भी नहीं हुआ। बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद गांगुली ने घोषणा की थी कि वह बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष बनने के लिए चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, अंतिम समय में, वह पीछे हट गए। इसके बजाय उस पद के लिए अपने बड़े भाई, स्नेहासिस गांगुली का समर्थन किया, जो बंगाल टीम के पूर्व खिलाड़ी भी थे।

देवरिया: पराली प्रबंधन संबंधी बैठक आयोजित, निर्देश 

देवरिया: पराली प्रबंधन संबंधी बैठक आयोजित, निर्देश 

हरिशंकर त्रिपाठी 

देवरिया। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त विकास खंडों एवं तहसील में पराली प्रबंधन संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष, सहायक विकास अधिकारी कृषि, लेखपाल, ग्राम सचिव, प्रधान द्वारा प्रतिभाग किया गया। निर्देश दिया गया कि सभी ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान अपने अपने गांव में डुग्गी पिटवाकर पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में किसानों को जागरूक किया जाय तथा पराली जलाने से रोका जाएं।

यदि किसी गांव में कोई किसान पराली जलाते हुए पाया जाए तो 2 एकड़ क्षेत्र से कम पर ढाई हजार रुपया प्रतिघटना , दो से 5 एकड़ क्षेत्रफल ₹5000 प्रति घटना तथा 5 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल पर ₹15000 प्रति घटना की दर से जुर्माना तहसील के माध्यम से वसूल कराया जाए। यदि किसी क्षेत्र में बिना एस.एम.एस. लगे हार्वेस्टर फसल की कटाई कर रहा है, वह तो उसे संबंधित थाना के माध्यम से तत्काल सीज कराया जाए एवं सीज हार्वेस्टर को तब तक न छोड़ा जाए, जब तक की हार्वेस्टर मालिक अपने स्वयं के खर्च पर हार्वेस्टर में एस.एम.एस. लगवा नहीं लेता है।

यदि कोई किसान बार-बार पहले जलाता है तो उसे कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं में दिए जाने वाले अनुदान से वंचित रखा जाएगा
जनपद में अब तक दो हार्वेस्टर बिना sms लगे धान की फसल कटाई करते पाए गए, जिनकी सीज की कार्रवाई की गई है तथा पराली जलाते पाए जाने पर एक किसान के विरुद्ध 2500 रुपया जुर्माना लगाया गया है।

शिव महापुराण कथा के आयोजन को लेकर तैयारियां 

शिव महापुराण कथा के आयोजन को लेकर तैयारियां 


पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा होने वाले शिव महापुराण कथा स्थल का पुलिस प्रशासन ने किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ की विस्तार से चर्चा

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले द्वारा 9 नवंबर से 13 नवंबर तक होने वाले शिव महापुराण कथा के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरो पर है। शुक्रवार को कथा स्थल गुढ़ियारी के दही हांडी मैदान में पुलिस के अधिकारी और थाना इंचार्ज ने आयोजन समिति के साथ यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर व्यापक चर्चा की और स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ पुलिस प्रशासन ने आयोजन स्थल में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था प्रदान करने और समिति के वालेंटियर के साथ सहयोग करने का आश्वासन दिया। 

आपको बता दें के पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा होने वाले शिव महापुराण कथा की तैयारियां जोरो पर है। कथा को अब 5 दिन शेष है और और आयोजन को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजक बसंत अग्रवाल, समिति के सदस्य , राजनेता, जनप्रतिनिधि, पुलिस प्रशासन, क्षेत्रवासी और महिलाएं अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। 

शुक्रवार की बैठक में आयोजन समिति के प्रमुख बसंत अग्रवाल, आशु सिंघानिया, दिनानाथ शर्मा, महेश शर्मा, प्रकाश माहेश्वरी, शिव ठाकुर, अन्नू साहू , सुंदर जोगी, विजय जडेजा, दाऊ लाल साहू श्रवण शर्मा, मोहन उपारकर, हेमेंद्र साहू,आजाद गुर्जर, प्रकाश , समिति के सदस्य, युवाओं और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

लोनी: कल जनसभा को संबोधित करेंगे जयंत 

लोनी: कल जनसभा को संबोधित करेंगे जयंत 

इकबाल अंसारी/अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे वैसे चुनाव समर में ताल ठोकने की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों का रक्तचाप बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में सक्रिय राजनीतिक दलों में टिकट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है। जिसके कारण पार्टी आधारित चुनाव लड़ने वालों को दिन-रात का तनाव खाए जा रहा है। टिकट होगा या नहीं, इसी उठल पुथल ने रातों की नींद और दिन का चैन छीन लिया है। 

इसी राजनीतिक गहमागहमी में नगर पालिका परिषद लोनी की राजनीति भी कुछ गर्माती दिख रही है। पूर्व चेयरमैन मनोज धामा और वर्तमान चेयरमैन रंजीता धामा ने राष्ट्रीय लोकदल से हाथ मिला लिया है। इस फेरबदल से निकाय चुनाव का रास्ता ज्यादा कठिन नहीं रहा है। चूंकि, भाजपा प्रत्याशी के लिए यह सीट रिजर्व मानी जाती रही है। किंतु भाजपा का बिखराव इस बार इस भ्रम को तोड़ देगा। टिकट के दावेदारों की भीड़ से इसका अनुमान लगाया जा सकता है। 

वहीं, विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय जनता का गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया को ताबड़तोड़ मतदान इस बात का स्पष्टीकरण भी करता है कि जनता में भाजपा विरोधी भावना का प्रसार प्रबल गति से बढ़ रहा है। आपको बताते चलें कि कल रविवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी लोनी स्थित लाल बाग में धामा दंपति के द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनप्रिय नेता जयंत चौधरी के आगमन की लहर क्षेत्र में पूरी तरह फैल चुकी है। जयंत चौधरी गरीब, मजदूर, किसान और जवान हित के विषय पर सदा सबसे आगे खड़े मिलते हैं। उनकी इसी लोकप्रियता के कारण हजारों लोग ना चाहते हुए भी उनकी सभा का हिस्सा बनेंगे।

उधर, पूर्व चेयरमैन मनोज धामा ने बताया कि कार्यक्रम 01 बजे से शुरू होगा और 02 बजकर 30 मिनट पर जयंत चौधरी आ जाएंगे। जनसभा क्षेत्र की जनता को समर्पित है। लोकप्रिय नेता जयंत चौधरी जनता के समक्ष अपने विचार रखेंगे। हम नगर के विकास के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। विकास के इसी क्रम को आगे जारी रखने के लिए जनता से मेरा निवेदन है कि इस विकास की यात्रा में अपना साथ और सहयोग बनाए रखें। एनसीआर में वायु प्रदूषण अपने चरम पर पहुंच गया है, घर के बाहर मास्क का उपयोग करें। जिससे आप लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित ना हो। जनसभा में पधार कर आशीर्वाद प्रदान करें।

दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त 

दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त 

मनोज सिंह ठाकुर 

बैतूल। मध्य-प्रदेश के बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बस और कार की जबर्दस्त भिडंत में कार सवार ग्यारह लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने प्रारंभिक जानकारी में बताया कि कार महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश के बैतूल की तरफ आ रही थी, तभी तड़के झल्लार थाना क्षेत्र में कार की एक खाली बस से जबर्दस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार सवार ग्यारह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कुछ बच्चे भी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार में श्रमिक सवार थे, जो महाराष्ट्र से मजदूर कर अपने घर लौट रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शुक्रवार को हुई भीषण दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही हताहतों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से आर्थिक मदद दिये जाने की घोषणा की।प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा “ मध्य प्रदेश के बैतूल में सड़क दुर्घटना में लोगों का मारा जाना बेहद दुखद है, परिजनों के प्रति गहरी संवेदना। घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों। इस दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो- दो लाख और घायलों को 50-50 हजार सहायता राशि के रूप में दी जायेगी।”

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के झल्लार थानाक्षेत्र में बस और कार की जबरदस्त भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार में सवार होकर श्रमिक महाराष्ट्र से घर लौट रहे थे इसी दौरान रास्ते में यह दुर्घटना हो गयी। बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र में आज तड़के बस और कार की जबर्दस्त भिडंत में कार सवार ग्यारह लोगों की मृत्यु हो गयी।बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र में आज तड़के बस और कार की जबर्दस्त भिडंत में कार सवार ग्यारह लोगों की मृत्यु हो गयी।बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र में आज तड़के बस और कार की जबर्दस्त भिडंत में कार सवार ग्यारह लोगों की मृत्यु हो गयी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में ग्यारह लोगों के असमय निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है। धिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने कहा कि बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। वे ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। दुख की इस घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख तथा घायलों को दस-दस हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...