रविवार, 30 अक्तूबर 2022

मैच: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हराया

मैच: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हराया

मोमीन मलिक 

नई दिल्ली/प्रिटोरिया। तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की घातक गेंदबाजी तथा एडेन मार्कराम और डेविड मिलर के अर्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को यहां टी-20 विश्वकप के सुपर 12 के कम स्कोर वाले मैच में भारत को पांच विकेट से हराया। भारत की हार का कारण शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी रही, जो ऑप्टस स्टेडियम की तेज और उछाल भरी पिच से सामंजस्य नहीं बिठा पाए। भारत को पांचवें तेज गेंदबाज की कमी खली क्योंकि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने चार ओवर में 43 रन दिए।

दक्षिण अफ्रीका ने 134 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट 24 रन पर गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद मार्कराम (41 गेंदों पर 52 रन, छह चौके, एक छक्का) और मिलर (46 गेंदों पर नाबाद 59 रन, तीन चौके, तीन छक्के) ने चौथे विकेट के लिए 76 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी करके अपनी टीम का स्कोर 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 137 रन तक पहुंचाया। भारत ने पांच विकेट 49 रन पर गंवा दिए थे, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 40 गेंदों पर 68 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और छह चौके शामिल हैं। इसके बावजूद पहले बल्लेबाजी करने उतरा भारत नौ विकेट पर 133 रन ही बना पाया।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एनगिडी ने 29 रन देकर चार विकेट और वेन पर्नेल ने 15 रन देकर तीन विकेट लिये। इस जीत से दक्षिण अफ्रीका ग्रुप दो में पांच अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गया है जबकि भारत दूसरे स्थान पर खिसक गया है। भारत की तरह दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए भी नई गेंद के सामने पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं रहा। अर्शदीप सिंह (25 रन देकर दो) ने अपने पहले ओवर में ही क्विंटन डिकॉक (एक) और अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं रिली रोसो (शून्य) को आउट करके भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। मोहम्मद शमी (चार ओवर में 13 रन देकर एक) ने कप्तान तेंबा बावुमा (10) को विकेट के पीछे कैच कराया और इस तरह से दक्षिण अफ्रीका पावरप्ले में तीन विकेट पर 24 रन ही बना पाया।

भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करके दस ओवर तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 40 रन तक ही पहुंचने दिया। मार्कराम और मिलर ने इसके बाद तेजी दिखाई। इस बीच विराट कोहली ने अश्विन की गेंद पर मार्कराम का कैच भी छोड़ा, जिसका जश्न इन दोनों ने इस ऑफ स्पिनर के अगले ओवर में छक्के जड़कर मनाया। मार्कराम ने 38 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके तुरंत बाद हार्दिक पंड्या ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाकर भारत की उम्मीदें जगाई।

जब दक्षिण अफ्रीका को 18 गेंदों पर 25 रन की दरकार थी तब रोहित ने अश्विन को गेंद सौंपी। मिलर ने उनकी पहली दो गेंदों पर छक्के जड़कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। इससे पहले भारत ने पावरप्ले में ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट रोहित (15) और केएल राहुल (नौ) के विकेट गंवा दिये। रोहित को कैगिसो रबाडा की गेंद पर जीवनदान भी मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और जब एनगिडी पांचवा ओवर करने के लिए आए तो भारतीय कप्तान ने गेंदबाज को वापस कैच थमा दिया।

राहुल की खराब फॉर्म जारी रही। एनगिडी ने अपने इसी ओवर में उन्हें स्लिप में कैच कराकर भारत को दूसरा झटका दिया। भारत ने पावरप्ले में दो विकेट पर 33 रन बनाए। एनगिडी ने अपने दूसरे ओवर में विराट कोहली (12) के रूप में भारत को तीसरा बड़ा झटका दिया। पिछले दो मैचों में अर्धशतक जड़ने वाले कोहली ने इस ओवर की पहली दो गेंदों पर चौके लगाए लेकिन जल्द ही उन्होंने फाइन लेग पर रबाडा को कैच थमा दिया। दीपक हुड्डा को पांचवें नंबर पर उतारा गया लेकिन एनरिक नोर्किया ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया। हार्दिक पंड्या केवल दो रन बना पाए। एनगिडी की गेंद पर रबाडा ने उनका शानदार कैच लपका।

अब दारोमदार सूर्यकुमार पर था जिन्होंने नोर्किया की गेंद छह रन के लिए भेज कर दबाव हटाने की कोशिश की। स्पिनर केशव महाराज पर लगाया गया उनका छक्का दर्शनीय था। सूर्यकुमार ने एनगिडी पर छक्का और फिर चौका लगाकर 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दस ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 60 रन था और सूर्यकुमार के बल्ले से निकले रनों की बदौलत उसने 15 ओवर में अपना स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया, लेकिन शुरू से रन बनाने के लिए जूझ रहे दिनेश कार्तिक (15 गेंदों पर छह) ने इसके तुरंत बाद अपना विकेट गंवा दिया।

सूर्यकुमार और कार्तिक ने 52 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार ने एक छोर से रन बनाने जारी रखे लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई मदद नहीं मिली। रविचंद्रन अश्विन भी केवल सात रन बना पाए। पर्नेल ने अश्विन को आउट करने के बाद भारतीय पारी के इस 19वें ओवर में सूर्यकुमार का कीमती विकेट भी लिया


7:45 PM : मार्करम आउट

16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए हैं। टीम को 24 गेंदों में 32 रन की जरूरत है। फिलहाल डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं। 16वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने एडेन मार्करम को सूर्यकुमार यादव को कैच आउट कराया। मार्करम ने 41 गेंदों पर 52 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें रोहित-कोहली ने दो जीवनदान दिए थे। मार्करम और मिलर के बीच 60 गेंदों में 76 रन की साझेदारी निभाई।


7:35 PM :  भारत की खराब फील्डिंग

13वें ओवर में भारी ड्रामा देखने को मिला। ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने रन आउट का आसान मौका गंवा दिया। मार्करम तब तक हाफ क्रीज पर थे। रोहित स्टंप के पास पहुंचकर थ्रो करने पर भी विकेट को हिट नहीं कर सके। मार्करम को मिला यह दूसरा जीवनदान था। इससे पहले कोहली ने 12वें ओवर में मार्करम का आसान कैच छोड़ा था। 14वें ओवर में मार्करम और मिलर ने मिलकर 17 रन बनाए। इस ओवर में दोनों ने एक-एक छक्का लगाया। 14 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 85 रन है। अफ्रीका को 36 गेंदों में 49 रन की जरूरत है।


7:13 PM :  मार्करम को मिला जीवनदान

12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 65 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड मिलर 20 गेंदों में 13 रन और एडेन मार्करम 32 गेंदों में 36 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 40+ रन की साझेदारी हो चुकी है। इस ओवर में अश्विन की पांचवीं गेंद पर विराट कोहली ने डीप मिड ऑन पर मार्करम का आसान कैच छोड़ दिया। गेंद कोहली के हाथ से लगकर छिटक गई। तब मार्करम 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।


7:13 PM : 10 ओवर के बाद द. अफ्रीका 40/3

10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 40 रन बना लिए हैं। फिलहाल एडेन मार्करम 25 गेंदों में 23 रन और डेविड मिलर 15 गेंदों में पांच रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 16 रन की साझेदारी हो चुकी है। आठवें ओवर में डेविड मिलर बाल-बाल बचे। शमी के इस ओवर की पहली ही गेंद जाकर मिलर के बैटिंग पैड पर लगी। इस पर कप्तान रोहित शर्मा ने रिव्यू लिया।

हालांकि, डीआरएस में जब गेंद बल्ले के बगल से जा रही थी तो स्पाइक दिखा। इस पर थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज के फेवर में फैसला सुनाया। हालांकि, रोहित इससे नाखुश दिखे। इसके बाद नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्करम और मिलर के बीच रन को लेकर कन्फ्यूजन पैदा हो गई। मार्करम नॉन स्ट्राइकर एंड पर आधे क्रीज तक आगे निकल गए थे। रोहित शर्मा ने थ्रो किया लेकिन वह विकेट के ऊपर से निकल गई। डायरेक्ट हिट पर मार्करम पवेलियन लौट गए होते।


7:05 PM : आठ ओवर के बाद अफ्रीका 33/3

आठ ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 33 रन बना लिए हैं। फिलहाल एडेन मार्करम 19 रन और डेविड मिलर दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। इस ओवर में मोहम्मद शमी गेंदबाजी कर रहे थे। पहली ही गेंद जाकर मिलर के बैटिंग पैड पर लगी। इस पर कप्तान रोहित शर्मा ने रिव्यू लिया। हालांकि, डीआरएस में जब गेंद बल्ले के बगल से जा रही थी तो स्पाइक दिखा। इस पर थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज के फेवर में फैसला सुनाया। हालांकि, रोहित इससे नाखुश दिखे।


6:54 PM : दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका

पावरप्ले के आखिरी ओवर यानी छठे ओवर में दक्षिण अफ्रीका की टीम को तीसरा झटका लगा। मोहम्मद शमी ने कप्तान तेम्बा बावुमा को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। बावुमा 15 गेंदों में 10 रन बना सके। पावरप्ले खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 24 रन है। फिलहाल डेविड मिलर और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। इससे पहले अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में क्विंटन डिकॉक और राइली रूसो को आउट किया था।


6:38 PM : अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी

पर्थ की पिच पर अर्शदीप सिंह शानदार लय में दिख रहे हैं और बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। अर्शदीप ने अब तक अपने दो ओवर में सिर्फ आठ रन दिए हैं और दो विकेट ले चुके हैं। अपने दूसरे ओवर में भी उन्होंने एडेन मार्करम को खासा परेशान किया। उनके इस ओवर में सिर्फ चार रन बने। चार ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 13 रन है।


6:30 PM : अफ्रीकी टीम को दो झटके

अर्शदीप सिंह ने अफ्रीकी पारी के दूसरे ओवर में कहर बरपाया है। उन्होंने मैच में अपनी पहली ही गेंद पर क्विंटन डिकॉक को स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच कराया। डिकॉक एक रन बना सके। इसके बाद तीसरी गेंद पर राइली रूसो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। रूसो खाता भी नहीं खोल सके। रूसो ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में शतक जड़ा था। दो ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर सात रन है। फिलहाल एडेन मार्करम और तेम्बा बावुमा क्रीज पर हैं।


भारत पारी :

केएल राहुल का मार्कराम बो एनगिडी        09

रोहित शर्मा का एवं बो एनगिडी                 15

विराट कोहली का रबाडा बो एनगिडी         12

सूर्यकुमार यादव का महाराज बो पर्नेल        68

दीपक हुड्डा का डिकॉक बो नोर्किया            00

हार्दिक पंड्या का रबाडा बो एनगिडी          02

दिनेश कार्तिक का रोसोऊ बो पर्नेल            06

रविचंद्रन अश्विन का रबाडा बो पर्नेल           07

भुवनेश्वर कुमार नाबाद                               00

मोहम्मद शमी रन आउट                            02

अर्शदीप सिंह नाबाद                                 02

अतिरिक्त :                                               08

कुल : 20 ओवर में नौ विकेट पर                133 रन


6:10 PM : भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 133 रन बनाए

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 134 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 133 रन बनाए। टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी। 23 पर टीम इंडिया को पहला झटका लगा था। कप्तान रोहित शर्मा 14 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद तो विकेट की झड़ी लग गई।


6:02 PM : भारत का स्कोर 124 /7 

अभी भारत का स्कोर 18.1 ओवर में सात विकेट पर 124 रन है। सूर्यकुमार यादव तेजी से रन बना रहे हैं।


5:44 PM : सूर्या ने जड़ी शानदार फिफ्टी

सूर्यकुमार यादव ने लगातार दूसरी फिफ्टी जड़ी है। सूर्या ने 30 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। भारत का स्कोर 15 ओवर में 5 विकेट पर 101 रन है। सूर्या 51 और दिनेश कार्तिक छह रन पर खेल रहे हैं।


5:35 PM : सूर्याकुमार और दिनेश कार्तिक क्रीज पर

भारत का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा। आठ ओवर के भीतर टीम इंडिया के पांच बल्लेबाज आउट हो गए। अभी क्रीज पर सूर्याकुमार और दिनेश कार्तिक हैं। तबरेज शम्सी की जगह टीम में लिए गए लुंगी एनगिडी ने चार विकेट लिए। भारत का स्कोर 13 ओवर में 5 विकेट पर 84 रन है।


5:20 PM : 1000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने विराट कोहली 

विराट कोहली ने अपनी 12 रनों की पारी के दौरान एक खास माइलस्टोन हासिल किया। कोहली अब टी20 वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले श्रीलंका के महेला जयवर्धने ही 1000 रन का आंकड़ा छू सके थे।


5:15 PM : भारत की आधी टीम आउट

अब हार्दिक पंड्या भी पवेलियन लौट गए हैं। हार्दिक को लुंगी एनगिडी ने कैगिसो रबाडा के हाथों कैच आउट कराया। हार्दिक महज दो रन बना पाए। भारत का स्कोर 50/5 है।


5:10 PM :  दीपक हुड्डा को भी किया चलता

दीपक हुड्डा भी आउट हो गए हैं। हुड्डा को एनरिक नॉर्किया ने विकेट के पीछे कैच आउट कराया। हुड्डा अपना खाता भी नहीं खोल पाए। अभी क्रीज पर सूर्याकुमार और हार्दिक पंड्या हैं। भारत का स्कोर 8 ओवर में 47 रन है।


5: 05 PM : विराट कोहली भी पैवेलियन लौटे

विराट कोहली  भी12 रन बनाकर पैवेलियन लौटे गए हैं। इंडिया का स्कोर सात ओवर में तीन विकेट पर 41 रन है।


4:59 PM : केएल राहुल आउट

टीम इंडिया के दो विकेट गिर चुके हैं। केएल राहुल भी आउट हो गए हैं। उन्हें लुंगी एनगिडी ने एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया। भारत का स्कोर 5.5 ओवर के बाद दो विकेट पर 33 रन है। कोहली चार और सूर्या एक रन बनाकर खेल रहे हैं।


4:55 PM :  रोहित शर्मा आउट,भारत का स्कोर- 23/1

भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें लुंगी एनगिडी ने कॉट एंड बोल्ड आउट किया। भारत का स्कोर 4.2 ओवर के बाद 23/1 है। केएल राहुल और विराट कोहली क्रीज पर हैं।


4:40 PM :  भारत का स्कोर- 6/0

दो ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के छह रन है। रबाडा के पिछले ओवर में रोहित शर्मा ने एक बेहतरीन छक्का लगाया। रोहित शर्मा छह और केएल राहुल 0 पर नाबाद हैं।


4:37 PM : पहला ओवर रहा मेडन

भारतीय टीम की बैटिंग शुरू हो चुकी है। पहला ओवर वेन पार्नेल ने डाला, जिसमें कोई रन नहीं बना। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर 0/0. रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर हैं।


4:20 PM : हम जानते हैं कि इस पिच पर क्या करना है-रोहित शर्मा

कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा, “हम बल्लेबाजी करेंगे। यह एक अच्छी पिच है। हम जानते हैं कि इस पिच पर क्या करना है। वाका में आयोजित कैंप ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को उछाल की आदत डालने में मदद की। टीम में एक बदलाव है, अक्षर बाहर हैं, जबकि दीपक हुड्डा अंदर आए हैं।


4:10 PM : ये है भारत की प्लेइंग-11

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।


4:05 PM : साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसो, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्किया।

समय सारिणी के अनुसार पुनरीक्षण किया जाएगा

समय सारिणी के अनुसार पुनरीक्षण किया जाएगा

हरिशंकर त्रिपाठी 

देवरिया। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न०नि०) जितेंद्र प्रताप सिंह ने निर्देशित किया है कि समस्त नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायत की निर्वाचक नामावलियों का राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार पुनरीक्षण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन की तिथि 31 अक्टूबर, ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करने की तिथि 01 से 07 नवंबर, दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण करने की तिथि 08 से 12 नवंबर, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही करने की तिथि 14 से 17 नवंबर तथा अन्तिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए प्रकाशन की तिथि 18 नवंबर निर्धारित की गई है।
जिलाधिकारी ने बताया है कि नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्टों पर प्रदर्शित किया जायेगा।। मतदाता अपना नाम सम्मिलित किए जाने हेतु 01 नवम्बर, 2022 से 04 नवम्बर, 2022 तक की अवधि में आयोग की वेबसाईट http://sec.up.nic.in पर भी ऑन लाइन आवेदन कर सकते है।
जिलाधिकारी ने बताया है कि नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली तैयार कराकर उनके निर्वाचनों का अधीक्षण, निर्देशन एवं नियन्त्रण करना आयोग का संवैधानिक दायित्व है। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जायेगा किसी भी परिस्थिति में समय सीमा बढ़ायी नहीं जाएगी। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेगें, तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही पूर्ण करायी जाएगी।

आदिवासी नृत्य महोत्सव व राज्योत्सव, तैयारियां

आदिवासी नृत्य महोत्सव व राज्योत्सव, तैयारियां


राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव की तैयारियां जोरों पर, जाने क्या-क्या है, आयोजन में

राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में मुख्य मंच, विभिन्न विभागों के मंडप, स्टालों, प्रवेश द्वारों का निर्माण अंतिम चरण में

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए देश-विदेश में मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 01 से 03 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव के लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं। साइंस कॉलेज मैदान में मुख्य मंच, विभिन्न विभागों के मंडप, स्टालों, प्रवेश द्वारों का निर्माण अंतिम चरण में है। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए देश-विदेश के मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भारत के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों समेत नौ देशों मोजांबिक, मंगोलिया, टोंगो, रशिया, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूजीलैंड और इजिप्ट के 1500 जनजातीय कलाकार शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 अक्टूबर को रशिया,सर्बिया और अफ्रीकी देश टोंगो के जनजातीय कलाकारों के दल पहुंच रहे हैं।

साइंस कॉलेज मैदान पर राज्योत्सव के दौरान विकास प्रदर्शनी में राज्य शासन के 21 विभागों के स्टॉल, शिल्पग्राम में 40 स्टाल, फूड जोन में 24 स्टाल, थीम हैंगर में विभिन्न उद्योगों और सार्वजनिक उपक्रमों के स्टॉल, 40 व्यावसायिक स्टाल बनाए जा रहे हैं। इस आयोजन में आने वाले दर्शकों के किए अनेक आकर्षण होंगे। छत्तीसगढ़ सहित देश-विदेश की विभिन्न जनजातियों की विविधता पूर्ण संस्कृति, परंपरा और लोककला देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों की लोककल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी के माध्यम से पिछले पौने चार वर्षों में छत्तीसगढ़ की विकास गाथा की झांकी दिखेगी। शिल्पग्राम और फूड जोन भी उनके आकर्षण का केंद्र होंगे।

मुजफ्फरनगर: प्रदूषण का स्तर 181 एक्यूआई दर्ज 

मुजफ्फरनगर: प्रदूषण का स्तर 181 एक्यूआई दर्ज 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। लगातार बढ़ रहें वायु प्रदूषण में दो दिन बाद एक बार फिर भारी गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली। जिसके चलते धीरे-धीरे शहर की आबो हवा साफ हो रही है। प्रदूषण विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद भी इसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है। रविवार को वायु में प्रदूषण की मात्रा सुबह के समय 216 रही। वही, शाम के समय हवा काफी हद तक शुद्ध हो गई। शाम 5:30 बजे जनपद में प्रदूषण का स्तर घटकर 181 एक्यूआई दर्ज किया गया। हालांकि एक दिन पहले जनपद में वायु प्रदूषण 248 एक्यूआई पर है। जो शुक्रवार के मुकाबले 10 पॉइंट कम रहा।

शुक्रवार को यहा 258 एक्यूआई था। इसे प्रतित हो रहा है कि दिन प्रतिदिन वायु प्रदूषण का ग्राफ कम होता जा रहा है। लगातार घट रहें वायु प्रदूषण के चलते सुबह के समय स्माग के स्थान पर हल्का कोहरा रहा। इसके साथ ही लोगों को सुबह के समय ठंड भी सताने लगी है। हालांकि अभी भी लोगों को प्रदूषित हवा से सांस लेने में दिक्कत हो रही है। जिसकी वजह से आंखों में जलन व गले में खरास महसूस होने से दिक्कतें बढ़ गई है।

पूर्वांचल के लोगों ने गंगा घाट पर छठ मैया की पूजा की

पूर्वांचल के लोगों ने गंगा घाट पर छठ मैया की पूजा की

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। तीर्थनगरी शुकतीर्थ में छठ पूजा पर दूरदराज क्षेत्रों से आए पूर्वांचल के लोगों ने छठ पूजा के पर्व पर छठ मैया की पूजा गंगा घाट पर विधि-विधान के साथ की। महिलाओं ने गंगा में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया। सोमवार सुबह महिलाएं उगते सूर्य के साथ सूर्य व्रत पूरा करेंगी। गंगा घाट पर सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्राचीन तीर्थनगरी शुकतीर्थ में रविवार को गंगा घाट पर छठ पूजा का पर्व धार्मिक आस्था व श्रृद्धा के साथ मनाया गया।

पूर्वांचल से आकर मुजफ्फरनगर में निवास कर रहे परिवारों ने गंगा घाट पर पहुंचकर गन्ने की फसल को खडा किया व सभी प्रकार के फल, मिष्ठान, नारियल, वस्त्र आदि सहित छठ मैया की पूजा कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की तथा महिलाओं ने श्रृंगार कर गंगा मैया में खडे होकर विशेष पूजा की। छठ पर्व पर सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्राधिकारी भोपा राम आशीष यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील सैनी, शुक्रताल चौकी प्रभारी ललित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। पर रविवार शाम को जिला मुख्यालय, शुगर मिल, खतौँली आदि दूरदराज क्षेत्रों से सैकड़ों महिलाए नंगे पैर गंगा घाट पर पहुंची।

सूर्य उपासना, निर्जला व्रत रखकर 'छठ' पर्व मनाया 

सूर्य उपासना, निर्जला व्रत रखकर 'छठ' पर्व मनाया

हरिशंकर त्रिपाठी 

देवरिया। रविवार को रूद्रपुर के एकौना समेत ग्रामीण अंचलों में भी छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। निर्जला व्रत रखकर माताओं ने अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना कर पुत्रों के दीर्घायु की कामना की। घाटों पर मेले जैसा माहौल रहा। छठ पर्व की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। रविवार को दिन भर महिलाएं व्रत रही और शाम को दउरा में नारियल, चावल, अनार, नाशपाती, संतरा, केला, ठेकुआ, पूड़ी रख कर सज-धजकर नजदीक के पोखरे व नदी घाटों पर पहुंचने लगी। महिलाएं छठ घाट पर पहुंची और छठ वेदी पर दीप जलाकर पूजा किया। अंत में अस्त होते भगवान भाष्कर को अ‌र्घ्य देकर पुत्र के दीर्घायु की कामना की। जिन महिलाओं को संतान नहीं है, वह महिलाएं घंटों पानी में खड़ा रह भगवान भाष्कर से पुत्र की कामना करतीं रहीं।

एकौना घाट पर हजारों की भीड़ रही और मेले जैसा माहौल रहा। यहां ग्रामीणों द्वारा पथ-प्रकाश की भी व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा क्षेत्र के एकौना बकरूआ भेड़ी सराव खूर्द व बूजूर्ग बसडिला धर्मपुर बैदा नगवां नरायनपुर भेलउर बहोरा पाण्डेय माझा सहित विभिन्न गांवों के तालाबों और नदियों पर भी महिलाओं ने छठ पूजा की और यहां भी मेले जैसा माहौल रहा। इस बार छठ पूजा में भी लोग देश भक्ति के रंग में रंगे दिखे। छठ वेदी को भी तिरंगे के रंग में रंगा गया था।

सुरक्षा के लिये घाटो पर एकौना पुलिस द्वारा रखी जा रहा थी नजर

रूद्रपुर क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर छठ पूजा के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। इसलिए यहां भारी संख्या में पुलिस तैनात थे।पुलिसकर्मी असलहा लिए घाटों पर नजर जमाये चौकन्ने थे और वहीं से लोगों पर अपनी नजर रख रहे थे।


लोनी: छठ पूजा पर घाट सजा, श्रद्धालुओं की भीड

अविनाश श्रीवास्तव

लोनी/गाजियाबाद। छठ पूजा श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। जिसमें भगवान सूर्य देव को उदय होते हुए तथा डूबते हुए सूर्य देव को जल दिया जाता है। छठ पूजा का त्यौहार बिहार का गौरवशाली त्यौहार है, जिसे स्त्रियां अपने संतान की लंबी उम्र के लिए भगवान सूर्य देव की पूजा करती हैं। छठ पूजा आस्था का सबसे बड़ा त्यौहार है।

राजनीति: मदरसों के सर्वे पर मदनी का पहला बयान

राजनीति: मदरसों के सर्वे पर मदनी का पहला बयान

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। मुस्लिम समुदाय के बड़े और जमीयत उलेमा के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने मदरसों के सर्वे पर अपना पहला बयान दिया है। उन्होंने कहा, “सरकार ने उत्तर प्रदेश में मदरसों का सर्वे कराया है, जो उनका अधिकार है वो जब चाहे सर्वे करा सकते है। लेकिन, मदरसा चलाने के लिए हममें किसी भी दान और सहयोग की जरूरत नहीं होती है। अपने बच्चों को हम किसी का भी गुलाम नहीं बनाना चाहते। इसीलिए हमे किसी भी प्रकार से सरकारी मदद नहीं चाहिए। यदि हम सरकारी मदद लेंगे तो हमारे ऊपर सरकार के नियम भी थोपे जाएंगे।”

दरअसल, मदरसों के सर्वे के बाद पहली बार दारुल उलूम देवबंद के रशीदिया मस्जिद में मदरसा संचालकों का एक सम्मेलन हो रहा है। इसमें देशभर से लगभग 4500 मदरसा संचालक पहुंचे हैं।

‘हमने आजादी के बाद से ही खुद को अलग कर लिया’

सम्मेलन में मदनी ने कहा, “मदरसों में पढ़ाई का बोझ हमारी कौम उठा रही है और उठाती ही रहेगी। हम हमेशा हिमालय से ज्यादा मजबूत खड़े रहेंगे। मदरसों और जमीयत का राजनीति से कभी भी रत्तीभर वास्ता नहीं है। हमने देश की आजादी के बाद से ही खुद को अलग कर लिया था। अगर, हम उस समय देश की राजनीति में हिस्सा लेते तो आज हम सत्ता के बड़े हिस्सेदार होते।”

हमे’दुख है कि आज मदरसों के ऊपर ही प्रश्नचिह्न लगाए जा रहे’

मदनी ने कहा, “दुनिया का कोई भी बोर्ड मदरसों की स्थापना के मकसद को ही अच्छे से नहीं समझ सकता। इसलिए हमारा किसी बोर्ड से जुड़ने का कोई मतलब नहीं बनता। मदरसों को किसी भी सरकारी मदद की कोई जरूरत नहीं है। दारुल उलूम देवबंद और उलेमा ने देश की आजादी में एक मुख्य भूमिका निभाई है। मदरसों के स्थापना का मकसद ही देश की आजादी थी। मदरसे के लोगों ने ही देश को आजाद कराया, लेकिन दुख है कि आज मदरसों के ऊपर ही यह प्रश्नचिह्न लगाए जा रहे हैं। मदरसे वालों को आतंकवाद से जोड़ने के भी निंदनीय प्रयास किए जा रहे हैं।

वैसे तो सम्मेलन में मदरसे में किस प्रकार से बच्चों को तालीम दी जाए और आधुनिक शिक्षा पर चर्चा चल रही है। बता दें कि दारुल उलूम देशभर में मदरसों का एक सबसे बड़ा संगठन है। इससे लगभग 4500 मदरसे जुड़े हैं। 2100 मदरसे तो केवल यूपी में हैं।

मजलिस-ए-शूरा की ही बैठक में लिया था निर्णय

12 से 13 सितंबर को दारुल उलूम की सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शूरा की तीन दिवसीय बैठक हुई थी। इसमें ‘कुल हिंद राब्ता-ए-मदारिस-ए-इस्लामिया’ का इजलास यानी सम्मेलन भी बुलाए जाने का निर्णय लिया गया। दारुल उलूम ने 27 अक्टूबर को बाकायदा दारुल उलूम से जुड़े सभी मदरसों के लिए लेटर जारी किया था। लेटर में बताया कि दारुल उलूम देवबंद में आगामी 30 अक्टूबर को कुल हिंद राब्ता-ए-मदारिस-ए-इस्लामिया का एक सम्मेलन करेगा। सभी मदरसा संचालकों को वहा जरूर पहुंचना होगा।

29 अक्टूबर को ही हुई वर्किंग कमेटी की बैठक

29 अक्टूबर को ‘कुल हिंद राब्ता-ए-मदारिस-ए-इस्लामिया’ की वर्किंग कमेटी की बैठक दारुल उलूम देवबंद में सम्पन्न हुई। इसमें 30 अक्टूबर को मदरसों के सभी संचालक इकट्‌ठा होंगे। सम्मेलन दारुल उलूम देवबंद की रशीदिया मस्जिद में होगा। सम्मेलन में मदरसों की समस्याओं के पूर्ण समाधान पर चर्चा की जाएगी। साथ ही शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और अन्य मसलों पर भी चर्चा कर के निर्णय लिए जाएंगे।

बता दें वर्किंग कमेटी में 50 सदस्य

‘कुल हिंद राब्ता-ए-मदारिस-ए-इस्लामिया’ दारुल उलूम देवबंद से देशभर के करीब 4500 मदरसे जुड़े हैं। ‘कुल हिंद राब्ता-ए-मदारिस-ए-इस्लामिया’ की वर्किंग कमेटी में कुल 50 सदस्य हैं।

दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने बताया कि मदरसों की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने और मदरसों के निजाम को ठीक रखना, उनकी समस्याओं का समाधान करना दारुल उलूम देवबंद का एक बुनियादी मकसद है। इन्हीं मुद्दों पर चर्चा है।

बता दें UP में मदरसों में सर्वे का काम चल रहा है। 12 प्वाइंट्स पर यह सर्वे हो रहा है। 20 अक्टूबर तक सभी जिलों से रिपोर्ट शासन तक आ गई। राज्य में करीब 7,500 मदरसा गैर- मान्यता प्राप्त मिले हैं। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 585 गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे मुरादाबाद में मिले हैं।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...