बुधवार, 26 अक्तूबर 2022

भाई-बहन के स्नेह को सुदृढ़ करता है 'भैयादूज'

भाई-बहन के स्नेह को सुदृढ़ करता है 'भैयादूज'

सरस्वती उपाध्याय

भाई दूज या भैयादूज का पर्व भाई-बहन के स्नेह को सुदृढ़ करता है। भाईदूज का पर्व कार्तिक मास की द्वितीया को मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के स्नेह को सुदृढ़ करता है। यह पर्व दीवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने भाइयों को घर पर आमंत्रित कर उन्‍हें तिलक लगाकर भोजन कराती हैं। वहीं, एक ही घर में रहने वाले भाई-बहन इस दिन साथ बैठकर खाना खाते हैं। मान्‍यता है कि भाईदूज के दिन यदि भाई-बहन यमुना किनारे बैठकर साथ में भोजन करें तो यह अत्‍यंत मंगलकारी और कल्‍याणकारी होता है।

भाई दूज अन्य सभी त्योहारों से बहुत अलग माना जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस त्योहार में किसी देवी-देवता की उपासना आदि क्रियाओं की बजाय स्वयं ही अपने भाई को तिलक करने का विधान है। प्राचीन काल से यह परंपरा चली आ रही है कि भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि के लिए तिलक लगाती हैं। कहते हैं कि कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन जो बहन अपने भाई के माथे पर भगवान को प्रणाम करते हुए कुमकुम का तिलक करती है उनके भाई को सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

भाईदूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन मृत्‍यु के देवता यम की पूजा का भी विधान है।भाईदूज पर बहनें भाई की लम्बी आयु की प्रार्थना करती हैं। इस दिन को भ्रातृ द्वितीया भी कहा जाता है। इस पर्व का प्रमुख लक्ष्य भाई तथा बहन के पावन संबंध एवं प्रेमभाव की स्थापना करना है।भाईदूज के दिन बहनें रोली एवं अक्षत से अपने भाई का तिलक कर उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीष देती हैं। साथ ही भाई अपनी बहन को उपहार देता है।

भाईदूज के दिन भाई की हथेली पर बहनें चावल का घोल लगाती हैं उसके ऊपर सिन्दूर लगाकर कद्दू के फूल, पान, सुपारी मुद्रा आदि हाथों पर रखकर धीरे-धीरे पानी हाथों पर छोड़ते हुए कहती हैं जैसे गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े। इस दिन शाम के समय बहनें यमराज के नाम से चौमुख दीया जलाकर घर के बाहर रखती हैं। इस समय ऊपर आसमान में चील उड़ता दिखाई दे तो बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि बहनें भाई की आयु के लिए जो दुआ मांग रही हैं उसे यमराज ने कुबूल कर लिया है या चील जाकर यमराज को बहनों का संदेश सुनाएगा।

भाईदूज के दिन बहनें बेरी पूजन भी करती हैं। इस दिन बहनें भाइयों को तेल मलकर गंगा यमुना में स्नान भी कराती हैं। इस दिन गोधन कूटने की प्रथा भी है। गोबर की मानव मूर्ति बनाकर छाती पर ईंट रखकर स्त्रियां उसे मूसलों से तोड़ती हैं। स्त्रियां घर-घर जाकर चना, गूम तथा भटकैया चराव कर जिव्हा को भटकैया के कांटे से दागती भी हैं।

भाई दूज का त्योहार देश भर में धूम-धाम से मनाया जाता है। हालांकि इस पर्व को मनाने की विधि हर जगह एक जैसी नहीं है। उत्तर भारत में जहां यह चलन है कि इस दिन बहनें भाई को अक्षत और तिलक लगाकर नारियल देती हैं वहीं पूर्वी भारत में बहनें शंखनाद के बाद भाई को तिलक लगाती हैं और भेंट स्वरूप कुछ उपहार देती हैं। मान्यता है कि इस दिन बहन के घर भोजन करने से भाई की उम्र बढ़ती है। बिहार में भाईदूज पर एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। इस दिन बहनें भाइयों को डांटती हैं और उन्हें भला बुरा कहती हैं और फिर उनसे माफी मांगती हैं। दरअसल यह परंपरा भाइयों द्वारा पहले की गई गलतियों के चलते निभाई जाती है। इस रस्म के बाद बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उन्हें मिठाई खिलाती हैं।

पौराणिक कथा के अनुसार, भाईदूज के दिन ही भगवान श्री कृष्ण नरकासुर राक्षस का वध कर द्वारिका लौटे थे। इस दिन भगवान कृष्ण की बहन सुभद्रा ने फल,फूल, मिठाई और अनेकों दीये जलाकर उनका स्वागत किया था। सुभद्रा ने भगवान श्री कृष्ण के मस्तक पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की थी। इस दिन से ही भाई दूज के मौके पर बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और बदले में भाई उन्हें उपहार देते हैं।

भैयादूज के दिन यमराज तथा यमुना जी के पूजन का विशेष महत्व है। धर्मग्रंथों के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन ही यमुना ने अपने भाई यम को अपने घर बुलाकर सत्कार करके भोजन कराया था। इसीलिए, इस त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। यमराज ने प्रसन्न होकर यमुना को वर दिया था कि जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करके यम का पूजन करेगा, मृत्यु के बाद उसे यमलोक में नहीं जाना पड़ेगा।

भगवान सूर्य नारायण की पत्नी का नाम छाया था। उनकी कोख से यमराज तथा यमुना का जन्म हुआ था। यमुना यमराज से बड़ा स्नेह करती थी। वह उससे बराबर निवेदन करती कि इष्ट मित्रों सहित उसके घर आकर भोजन करो। अपने कार्य में व्यस्त यमराज बात को टालते रहे। कार्तिक शुक्ला का दिन आया। यमुना ने उस दिन फिर यमराज को भोजन के लिए निमंत्रण देकर, उसे अपने घर आने के लिए वचनबद्ध कर लिया।

यमराज ने सोचा कि मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं। मुझे कोई भी अपने घर नहीं बुलाना चाहता। बहन जिस सद्भावना से मुझे बुला रही है, उसका पालन करना मेरा धर्म है। बहन के घर आते समय यमराज ने नरक निवास करने वाले जीवों को मुक्त कर दिया। यमराज को अपने घर आया देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने स्नान कर पूजन करके व्यंजन परोसकर भोजन कराया। यमुना द्वारा किए गए आतिथ्य से यमराज ने प्रसन्न होकर बहन को वर मांगने का आदेश दिया।

यमुना ने कहा कि भद्र! आप प्रति वर्ष इसी दिन मेरे घर आया करो। मेरी तरह जो बहन इस दिन अपने भाई को आदर सत्कार करके टीका करे, उसे तुम्हारा भय न रहे। यमराज ने तथास्तु कहकर यमुना को अमूल्य वस्त्राभूषण देकर यमलोक की राह की। इसी दिन से पर्व की परम्परा बनी। ऐसी मान्यता है कि जो आतिथ्य स्वीकार करते हैं, उन्हें यम का भय नहीं रहता। इसीलिए भैयादूज को यमराज तथा यमुना का पूजन किया जाता है।

स्वच्छता कर्मियों को जलपान कराया, मिष्ठान वितरण 

स्वच्छता कर्मियों को जलपान कराया, मिष्ठान वितरण 

पंकज कपूर 

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शक पूजा लटवाल, सदस्य यश सिंह के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से दीपावली पर्व के तत्पश्चात् संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड नंबर उनतालीस के स्वच्छता कर्मियों को जलपान कराकर मिष्ठान वितरण किया‌‌। इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक पूजा लटवाल ने संयुक्त रूप से कहा, कि संस्था की जिस दिन से स्थापना हुई है, उसी दिन से संस्था लगातार समाजहित एवं भारतहित में कार्य कर रही है। क्योंकि, लोकमंगल की कामना ही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। क्योंकि, केवल अपने सुख की चाह हमें मानव होने के अर्थ से पृथक करती है। इसलिए मानव होने के नाते जब तक हम दूसरे के दु:ख दर्द में साथ नहीं निभाएंगे, तब तक इस जीवन की सार्थकता सिद्ध नहीं होगी।

वैसे तो हमारा परिवार भी समाज की ही एक इकाई है, परन्तु इतने तक ही सीमित रहने से सामाजिकता का उद्देश्य कभी पूरा नहीं हो सकता। हमारे जीवन का अर्थ तभी पूरा हो सकेगा, जब हम समाज को ही अपना परिवार माने तभी मानवता में सज्जानता निहित है, जो सदाचार का पहला लक्षण है और मनुष्य की यही एक शाश्वत पूंजी है। इस दौरान मिष्ठान वितरण करने में संस्था मार्गदर्शक पूजा लटवाल, आशा शुक्ला, यश सिंह, रितिक साहू, सूरज मिस्त्री, सुशील राय, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

सीएम ने दिलीप को ₹200000 का चेक प्रदान किया

सीएम ने दिलीप को ₹200000 का चेक प्रदान किया

संदीप मिश्र 

लखनऊ/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आने वाले गोरखपुर जिले के काजीपुर निवासी दिलीप शाह जो कि जोकि कई दिनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित है। जिसकी सूचना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जब मिली तो उन्होंने दिलीप साहब को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ₹200000 प्रदान किए, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने ₹200000 का चेक प्रदान किया और साथ ही साथ उनको हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

आध्यात्मिक सोच विकसित करने की जरूरत, बल दिया

आध्यात्मिक सोच विकसित करने की जरूरत, बल दिया 

अकांशु उपाध्याय/नरेश राघानी 

नई दिल्ली/जयपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को देश से अनैतिकता, अनैतिक आचरण और नकारात्मकता को जड़ से खत्म करने के लिए व्यक्तियों, परिवारों और समाज के बीच आध्यात्मिक सोच विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। “आध्यात्मिकता के बिना जीवन अधूरा है” ये विचार प्रकट करते हुए धनखड़ ने कहा कि अगर लोगों की जिंदगियों में आध्यात्मिकता को प्रवाहित किया जाए तो उन तकनीकी बदलावों का लोगों के जीवन पर और भी अच्छा असर पड़ेगा जो अभी दुनिया भर में हो रहे हैं।

राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारी के वैश्विक मुख्यालय में ‘सशक्त, समृद्ध और स्वर्णिम भारत की ओर’ की थीम पर आयोजित ब्रह्माकुमारी की 85वीं वर्षगांठ और दीपावली समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने ये बातें कहीं। इस अवसर पर धनखड़ ने आध्यात्मिकता को “एक व्यक्ति को संपूर्ण व्यक्ति बनाने के लिए” हमारी शिक्षा का एक अनिवार्य हिस्सा बताया और दुनिया भर में आध्यात्मिकता और धर्म को बढ़ावा देने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान की सराहना की। भारतीय विचारों और हमारे सभ्यतागत मूल्यों पर जोर देने के लिए नई शिक्षा नीति- 2020 की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि “सही शिक्षा, सही सोच और सही ज्ञान ही हमें एक राष्ट्र के रूप में शक्तिशाली बना सकता है।”

धनखड़ ने ब्रह्माकुमारी संस्थान को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का केंद्र बताते हुए कहा कि “विश्व कल्याण और विश्व के सुख के विचार यहीं से निकलते हैं।” उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने हेतु 20 लाख से ज्यादा पौधे लगाने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “इस संगठन के विशाल आयाम हैं और ये न केवल मानवता के बल्कि इस ग्रह पर मौजूद सभी जीवित प्राणियों के सबसे मूल्यवान पहलुओं और गुणों की एक मिसाल है।” हाल के वर्षों में सकारात्मक कदमों और दूरदर्शी पहलों की एक श्रृंखला का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत अभूतपूर्व तरीके से आगे बढ़ रहा है और उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि वो “भारत की इस प्रगति का उत्सव मनाए” और इसे रेखांकित करे।

‘उच्च सदन’ के रूप में राज्यसभा की भूमिका का उल्लेख करते हुए धनखड़ ने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने कल्पना की थी कि राज्यसभा अपने आचरण और दूरदर्शिता से देश को एक नई दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने सांसदों से ऐसे निजी और सामूहिक आचरण का प्रदर्शन करते हुए आम जनता के लिए मिसाल कायम करने का आग्रह किया जिसका अनुकरण आम जनता कर सके। इस आयोजन के बाद उपराष्ट्रपति ने डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ आज राजस्थान के दिलवाड़ा मंदिरों और नाथद्वारा मंदिरों का भी दौरा किया।

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के वन और पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई, ब्रह्माकुमारी की अतिरिक्त प्रमुख राजयोगिनी बीके जयन बहन, ब्रह्माकुमारी के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी बीके बृज मोहन, ब्रह्माकुमारी की संयुक्त प्रमुख राजयोगिनी डॉ. बीके मुन्नी बहन, ब्रह्माकुमारी के कार्यकारी सचिव राजयोगी डॉ. बीके मृत्युंजय, ब्रह्माकुमारी के मल्टीमीडिया प्रमुख राजयोगी बीके करुणा और अन्य हस्तियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

खड़गे ने नेताओं व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया

खड़गे ने नेताओं व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया


अकांशु उपाध्याय 


नई दिल्ली। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह देश को झूठ और छल की राजनीति से बचाने के लिए काम करेंगे।

‘कांग्रेस की विरासत को आगे बढ़ाना मेरे लिए गर्व की बात’

पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि आज मेरे लिए भावुक पल है। एक मजदूर के बेटे, एक साधारण कार्यकर्ता को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। कांग्रेस की विरासत को आगे बढ़ाना मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने 1969 में एक ब्लॉक कमेटी प्रमुख के रूप में यह यात्रा शुरू की थी, आज आप इसे इतनी ऊंचाइयों पर ले गए हैं। कांग्रेस की विरासत को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य और गौरव की बात है।

अध्यक्ष पद संभालने के बाद बोले खड़गे

खड़गे ने कहा कि महात्मा गांधी, नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, मौलाना आजाद, बाबू जगजीवन राम, इंदिरा और राजीव गांधी के नेतृत्व वाली महान राजनीतिक पार्टी की जिम्मेदारी को संभालना मेरे लिए सौभाग्य और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकर्ताओं की देखभाल करना मेरा परम कर्तव्य होगा।

हम इस देश के संविधान को बनाए रखेंगे- मल्लिकार्जुन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आगे कहते हैं कि हम साथ मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करेंगे, जो प्रत्येक नागरिक के लिए प्रबुद्ध, सशक्त और समान होगा। हम इस देश के संविधान को बनाए रखेंगे, सभी के अधिकारों का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वालों को हराएंगे और महंगाई, बेरोजगारी और भूखमरी से लड़ेंगे।

खड़गे ने की सोनिया गांधी की तारीफ

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तारीफ की। खड़गे ने कहा कि सोनिया गांधी हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलती हैं। उन्होंने बलिदान की एक मिसाल कायम की है, राजनेताओं के इस युग में उनके जैसा कोई दूसरा व्यक्ति मिलना मुश्किल है।

हम महात्मा गांधी के सैनिक हैं- खड़गे

हिमाचल प्रदेश और गुजरात में आगामी चुनावों के बारे में बोलते हुए खड़गे ने कहा कि जनता इन राज्यों में बदलाव चाहती है। हमें इन चुनावों में अपनी पार्टी की ताकत दिखानी होगी। अगर हम सभी कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ काम करते हैं तो हम सफलता हासिल करेंगे। हम महात्मा गांधी के सैनिक हैं। हम किसी से नहीं डरते हैं।

भारत के संविधान पर आधारित है कांग्रेस की विचारधारा’

कांग्रेस के नए अध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस पार्टी का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने आगे कहा कि यह कठिन समय है और कांग्रेस द्वारा स्थापित लोकतंत्र को बदलने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा देश झूठ और छल की राजनीति देख रहा है। कांग्रेस देश में व्याप्त झूठ और नफरत के घेरे को तोड़ देगी। कांग्रेस की विचारधारा भारत के संविधान पर आधारित है और देश के लोग इस पर विश्वास करते हैं।

भाजपा पर भी साधा निशाना

केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा कि एक नया भारत बनाने के लिए वे कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि जब तक कांग्रेस है, वे ऐसा नहीं कर सकते और हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार सो रही है और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर (आईटी) 24 घंटे काम कर रही है।

समिति के सदस्यों, महासचिवों व प्रभारियों का इस्तीफा 

समिति के सदस्यों, महासचिवों व प्रभारियों का इस्तीफा 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सभी सदस्यों, महासचिवों और प्रभारियों ने नयी टीम बनाने में उनकी मदद के लिए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस में नए अध्यक्ष के चयन के बाद पार्टी के सभी पदाधिकारियों के इस्तीफा देने की परंपरा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा, सीडब्ल्यूसी के सभी सदस्यों, एआईसीसी के महासचिवों और प्रभारियों ने कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कांग्रेस पार्टी के संविधान के अनुसार, खरगे के निर्वाचन की पुष्टि पार्टी के पूर्ण सत्र में की जाएगी, जो इस साल मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है।

सीडब्ल्यूसी, जो कांग्रेस की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था है, खड़गे द्वारा पूर्ण सत्र के तुरंत बाद पुनर्गठित की जाएगी। पार्टी संविधान के मुताबिक, सीडब्ल्यूसी के 11 सदस्य मनोनीत किए जाएंगे और 12 सदस्य निर्वाचित होंगे। इसके अलावा, संसद में पार्टी के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष भी कार्य समिति के सदस्य होंगे। हालांकि, जब तक खड़गे के निर्वाचन की पुष्टि नहीं हो जाती है, तब तक नए पार्टी प्रमुख द्वारा एक नयी संचालन समिति का गठन किया जाएगा, जो पूर्ण सत्र तक सीडब्ल्यूसी के रूप में कार्य करेगी।

विभाग ने 294 स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया

विभाग ने 294 स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। रक्षा उत्पादन विभाग ने देश भर में 294 स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया है। विभाग ने इस अवधि के दौरान संसद सदस्यों से 9 लंबित मुद्दों, प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा बताई गई 1 लोक शिकायत और 231 आम जनता की शिकायतों का भी निपटारा किया है। लगभग 850 भौतिक फाइलों की समीक्षा की जा चुकी है, इनमें से 322 फाइलों को हटा दिया गया है। कबाड़ की बिक्री से अब तक राजस्व में 10,72,00,960 बनाए गए हैं और 75,145 वर्ग फुट जगह खाली कर दी गई है।

रक्षा उत्पादन विभाग दिनांक 2 अक्टूबर 2022 से नई दिल्ली में स्थित अपने कार्यालयों और सभी क्षेत्रीय कार्यालयों एवं स्थानीय इकाइयों में स्वच्छता पर विशेष अभियान 2.0 चला रहा है। 14 सितंबर से 30 सितंबर, 2022 तक इस अभियान का प्रारंभिक चरण शुरू हुआ, जिस दौरान अभियान अवधि के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए। इस वर्ष फील्ड/ बाहरी कार्यालयों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस अभियान के दौरान पब्लिक इंटरफेस और सर्विस डिलीवरी के लिए जिम्मेदार कार्यालयों को प्राथमिकता दी जा रही है।

विशेष अभियान 2.0 के दौरान स्वच्छता अभियान के लिए चिन्हित कुल 358 बाहरी स्थलों में से 294 स्थलों को पहले ही कवर किया जा चुका है। ऐसे बाहरी स्थलों में 16 रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और कारखाना इकाइयां आदि शामिल हैं। रक्षा उत्पादन विभाग विशेष अभियान 2.0 की कुशल निगरानी सुनिश्चित करने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा विकसित एक ऑनलाइन डैशबोर्ड/ पोर्टल में भी योगदान दे रहा है।

344 विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित होगी 

344 विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित होगी 

नरेश राघानी 

जयपुर। राजस्थान में 344 अवासीय विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित होगी और सरकार ने इसके लिए 36.56 करोड़ रूपए मंजूर किए हैं। सरकारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है। सरकारी बयान के अनुसार राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय कर रही है और आज के परिदृश्य में डिजिटल लर्निंग के महत्व को समझते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के 344 आवासीय विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए 36.56 करोड़ रूपए की आर्थिक सहमति प्रदान की है।

इस स्वीकृति से जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अल्पसंख्यक मामलात, स्कूल शिक्षा विभाग आदि के अधीन संचालित विभिन्न आवासीय विद्यालयों, बहुउद्देशीय हॉस्टल तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अत्याधुनिक सुविधा से लैस डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित हो सकेंगी।

उल्लेखनीय है कि वित्त एवं विनियोग विधेयक 2022-23 की चर्चा के दौरान की गई घोषणा की अनुपालना में मुख्यमंत्री ने यह स्वीकृति प्रदान की है। गहलोत ने आज के परिदृश्य में डिजिटल लर्निंग के महत्व को देखते हुए अल्प आय वर्ग के विद्यार्थियों को भी इसका लाभ दिलाने की दृष्टि से विभिन्न विभागों के अधीन आवासीय शिक्षण संस्थानों एवं चयनित विद्यालयों में 9वीं से 12वीं की कक्षाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय प्रावधान की घोषणा की थी।

सुरक्षाबलों ने एक विदेशी आतंकवादी को मार गिराया

सुरक्षाबलों ने एक विदेशी आतंकवादी को मार गिराया

इकबाल अंसारी 

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास सुदपोरा में सुरक्षाबलों ने एक विदेशी आतंकवादी को मार गिराया है। पुलिस ने आज यहां बताया कि कुपवाडा जिले में नियंत्रण रेखा के पास सुदपोरा मेें एक विदेशी आतंकवादी मारा गया है। सुरक्षाबलों को उसके पास से हथियार, गोला बारूद और आपत्तिजक सामग्री बरामद हुई है।

कश्मीर पुलिस ने ट्वीट पर लिखा, " कुपवाड़ा में एलओसी के पास सुदपोरा में एक विदेशी आतंकवादी मारा गया। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुआ है। तलाशी अभियान जारी है।" उन्होंने कहा कि विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

अभिनेता टाइगर ने वर्कआउट वीडियो शेयर किया

अभिनेता टाइगर ने वर्कआउट वीडियो शेयर किया

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखते है। टाइगर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। टाइगर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के दौरान की वीडियो साझा करते रहते हैं। टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टाइगर अपने ट्रेनर के साथ किक बॉक्सिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को देख फैंस टाइगर की फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। टाइगर जल्द ही फिल्म 'गणपत' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन होंगी। इसके अलावा टाइगर बागी 4 और रैंबो में भी नजर आएंगे।

मुजफ्फरनगर: विधि-विधान से मनाया 'गोवर्धन' पर्व 

मुजफ्फरनगर: विधि-विधान से मनाया 'गोवर्धन' पर्व 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को गोवर्धन पर्व विधि-विधान से मनाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा के लिए जगह-जगह गोवर्धन की आकृति बनाई गई। गोवर्धन पर गाय की पूजा करने का विशेष महत्व है। खतौली में श्री विश्वकर्मा मंदिर में दोपहर के समय पूजा-अर्चना की गई। पंडित राजकुमार शर्मा का कहना है कि इस दिन विधि विधान से गोवर्धन की पूजा करने से एवं गायों को गुड़ व चावल खिलाने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है। नई मंडी गोशाला के कार्यक्रम संयोजक संजय मित्तल ने बताया कि गोवर्धन पूजा व गौमाता पूजन शाम छह बजे पंडित द्वारा होगा।

इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, उद्यमी भीमसेन कंसल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, राकेश बिंदल और सतीश गोयल होंगे। वहीं, मेरठ 185 स्थानों पर आयोजन होंगे। इनमें से 35 स्थानों पर सामूहिक आयोजन होंगे। बताया गया कि बाबा औघड़नाथ मंदिर और सुपरटेक आदि स्थानों पर आयोजन किए जाएंगे।

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...