रविवार, 23 अक्तूबर 2022

पार्टी के नेतृत्व और पीएम पद के लिए चुनाव, घोषणा 

पार्टी के नेतृत्व और पीएम पद के लिए चुनाव, घोषणा 

अखिलेश पांडेय 

लंदन। ब्रिटेन के राजकोष के पूर्व चांसलर ऋषि सुनक ने रविवार को कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की। ऋषि सुनक ने एक ट्वीट में कहा,“ब्रिटेन एक महान देश है। लेकिन हम एक गहन आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इसलिए मैं कंजरवेटिव पार्टी का नेता और आपका अगला प्रधान मंत्री बनने के लिए खड़ा हूं। मैं अपनी अर्थव्यवस्था को ठीक करना चाहता हूं, अपनी पार्टी को एकजुट करना और अपने देश के लिए काम करना चाहता हूं।”

ऋषि सुनक और ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन को कंजर्वेटिव पार्टी नेतृत्व के लिए और बाद में प्रधानमंत्री की भूमिका के लिए शीर्ष दो दावेदार माना जाता है क्योंकि वे दोनों नेतृत्व की दौड़ में भाग लेने के लिए आवश्यक 100 कंजर्वेटिव सांसदों का समर्थन हासिल करने में कामयाब रहे हैं। ब्रिटेन की निवर्तमान प्रधानमंत्री लिज ट्रस ब्रिटेन के इतिहास में सबसे कम समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनीं। वह अपने उत्तराधिकारी के चुने जाने तक पद पर बनी रहेंगी। कंजरवेटिव पार्टी के सांसद 24-28 अक्टूबर तक अपना नया नेता और अगला प्रधानमंत्री चुनने के लिए ऑनलाइन वोट करेंगे।

251 दीयें जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

251 दीयें जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

पंकज कपूर 

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से दीपावली के शुभ अवसर पर भारतीय सेना के शहीद जवानों के सम्मान में एक दिया। शहीदों के नाम से संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी शहीद मेजर चंद्र शेखर मिश्रा पार्क में 251 दीयें जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मार्गदर्शक अलका जीना ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय सेना के शहीद जवानों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। क्योंकि भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने का मौका भी नहीं देते है, तब जाकर हम अपने अपने घरों में सुरक्षित रहते है।

तभी हम अपने सारे त्यौहार पूरी खुशी के साथ मना पाते है। इसलिए हम सभी भारतीयों का यह फर्ज है कि हमारी सुरक्षा के लिए भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए भारत व भारतवासियों को हमेशा सुरक्षित रखते है, तो हम सभी भारतीयों को भी अपनी भारतीय सेना के प्रति सच्ची श्रद्धा आस्था निष्ठा रखते हुए हमेशा भक्ति भाव प्रकट करना चाहिए। इसलिए संस्था पदाधिकारियों ने भारतीय सेना के शहीद जवानों के सम्मान में एक दीया शहीदों के नाम, 251 दीये जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके प्रति भक्ति भाव प्रकट किया।

इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि देने में संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, सचिव नन्दकिशोर आर्या, मार्गदर्शक आशा शुक्ला, पूजा लटवाल, अलका जीना, काजल खत्री, प्रगति जीना, निशिता शुक्ला, रितिक साहू, जगदीश बिष्ट, भरत चिलवाल, अभिषेक साहू, शालीन शिखर शुक्ला, संदीप यादव, सुशील राय, सूरज मिस्त्री, अमित आर्या, मनीष साहू, गणेश बिष्ट, विशाल कुमार, नवीन तिवारी, दीपांशु वर्मा, नवीन मूलनिवासी, विनोद आर्या, नीलेश गुप्ता, मुकेश बिष्ट, रॉबिन भारती, अमन कुमार, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित रहे।

जरूरतमंद भाईयों के साथ 'दिवाली' का त्यौहार मनाया 

जरूरतमंद भाईयों के साथ 'दिवाली' का त्यौहार मनाया 


नए कपड़े और मिठाई बांटकर मनाया सारथी वेलफेयर फाउंडेशन ने दिवाली का त्यौहार

गोपीचंद 

बागपत। रविवार को सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वधान में सराय रोड 12 हजारी पीर के पास झुग्गी झोपड़ियों में जाकर जरूरतमंद लोगों के बीच उनको नए कपड़े और मिठाई, मोमबती, और चॉकलेट टॉफी देकर दिवाली की शुभकामनाएं दी। इसी के साथ-साथ सभी जरूरतमंद भाईयों के साथ दिवाली का त्यौहार बहुत ही धूमधाम के साथ के साथ मनाया। वन्दना गुप्ता और शालू गुप्ता ने बताया हम सबकी मनोकामना यही है कि उन जरूरतमंद परिवार जो लोग अपने लिए ना करके अपने बच्चों के लिए करते हैं। वह जरूरतमंद परिवार जो अपने बारे में नहीं सोचते हैं। उनके साथ भी कुछ पल इस दिवाली पर साथ में मनाए।

क्योंकि दीवाली दीपों का त्योहार है। प्रेम ,खुशियों ओर भाईचारे का त्योहार है और हमारा फाउंडेशन बस यही चाहता है कि सब अपने-अपने घरों में इस दिवाली पर खुशियां मिल बांट कर धूमधाम के साथ मनाएं। यह दिवाली सबके लिए खुशियां ही खुशियां लाएं ताकि उनकी खुशी भी दुगनी हो जाए इस मौके पर अध्यक्ष वंदना गुप्ता ,उपाध्यक्ष शालू गुप्ता, विकास गुप्ता ,संजय गुप्ता शिवम राणा ,ध्रुव जैन,नमित जैन राजवीपीन,भूषण,रोहित आदि सदस्यो ने मौके पर मौजूदरहकर सभी जरूरतमंद परिवार के साथ दिवाली मनाई।

महत्व: आज मनाई जाएगी बड़ी दिपावली, जानिए 

महत्व: आज मनाई जाएगी बड़ी दिपावली, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 

दिवाली के पंचदिवसीय त्योहार का आरंभ धनतेरस के दिन से आरंभ हो रहा है। धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली गोवर्धन पूजा और अंत में भैया दूज के बाद इस त्योहार का समापन होगा। इस वर्ष बड़ी दिवाली 24 अक्तूबर को मनाई जाएगी। लेकिन इस बार छोटी दिवाली बड़ी दिवाली और यहां तक धनतेरस की तिथि को लेकर लोगों में संशय है।  कुछ का मत है कि इस बार छोटी और बड़ी दिवाली एक ही दिन मनानी चाहिए। आइए जानते हैं छोटी और बड़ी दिवाली की सही तिथि और शुभ मुहूर्त ?

किस तिथि को मनेगा पर्व 

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जो लोग 22 अक्तूबर  को धनतेरस मनाएंगे, वे 23 अक्टूबर को छोटी दिवाली और 24 अक्तूबर  को दीपावली मनाएंगे। इसके विपरीत जो लोग 23 अक्तूबर  को धनतेरस मनाएंगे वे 24 अक्तूबर  को नरक चतुर्दशी व दिवाली का त्योहार मनाएंगे। 

छोटी दिवाली की शुभ तिथि 

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 23 अक्तूबर  को सायं 06: 04 मिनट से आरंभ होगी और  24 अक्टूबर को  सायं  05: 28 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, छोटी दिवाली 24 अक्तूबर को भी मनाई जा सकती है। लेकिन कुछ लोग इसे 23 को भी मनाएंगे। 

बड़ी दिवाली की सही तिथि 

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 24 अक्तूबर, सायं 05:28 से लग रही है, जो 25 अक्तूबर सायं 04:19 मिनट तक रहेगी।  25 अक्तूबर  को शाम प्रदोष काल लगने से पहले ही अमावस्या तिथि समाप्त हो रही है। ऐसे में बड़ी दिवाली 24 अक्तूबर को ही मनाई जाएगी। 

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 24 अक्तूबर सायं 06:53 से रात 08:16 तक

अभिजीत मुहूर्त- 24 अक्तूबर पर 11:19 से दोपहर 12:05 तक

विजय मुहूर्त- 24 अक्तूबर दोपहर 01:36 से 02:21 तक।

खेल: श्रीलंका ने आयरलैंड को 9 विकेट से मात दी

खेल: श्रीलंका ने आयरलैंड को 9 विकेट से मात दी

मोमीन मलिक 

कोलंबो/डबलिन/होबार्ट। श्रीलंका ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कुसल मेंडिस (68 नाबाद) के अर्द्धशतक की बदौलत आयरलैंड को टी-20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 चरण में रविवार को नौ विकेट से मात दी। आयरलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका को 129 रन का लक्ष्य दिया, जिसे श्रीलंका ने 15 ओवर में ही हासिल कर लिया। आयरलैंड के लिये हैरी टेक्टर ने सर्वाधिक 45 रन बनाए, हालांकि इसके लिये उन्होंने 42 गेंदें खेलीं। सलामी बल्लेबाज़ पॉल स्टर्लिंग ने भी 34 रन का योगदान दिया लेकिन श्रीलंका ने इनके अलावा आयरलैंड के किसी बल्लेबाज को लय हासिल नहीं करने दी। 

श्रीलंका के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे मेंडिस और धनन्जय डी सिल्वा ने पहले विकेट के लिये 63 रन की साझेदारी करके अपनी टीम को मज़बूत स्थिति में डाल दिया। डी सिल्वा 25 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के के साथ 31 रन बनाकर आउट हो गये, जिसके बाद मेंडिस ने चरिता असलंका के साथ 70 रन जोड़कर श्रीलंका को लक्ष्य तक पहुंचाया। असलंका ने 22 गेंदों पर दो चौके लगाकर 31 रन बनाए, जबकि मेंडिस ने 43 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 68 रन की पारी खेली। श्रीलंका को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में नामीबिया के हाथों हार मिली थी लेकिन उसके बाद एशियाई चैंपियन ने अपने सभी मुकाबले जीते हैं।

इससे पहले, स्टर्लिंग ने शुरुआती झटकों के बाद आयरलैंड की पारी को संभाला। सलामी बल्लेबाज़ शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन डी सिल्वा ने फिरकी में फंसाकर उन्हें पवेलियन भेज दिया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे टेक्टर ने आयरलैंड की पारी को संबल दिया, हालांकि श्रीलंका ने लगातार विकेट निकालते हुए रनगति को काबू में रखा। टेक्टर ने अपनी 42 गेंदों की जुझारू पारी में दो चौके और एक छक्का लगाकर 45 रन बनाये जबकि उनका संघर्ष बिनुरा फर्नांडिस ने समाप्त किया। इन दोनों के अलावा आयरलैंड का कोई बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे सका। श्रीलंका की शानदार गेंदबाजी के कारण आयरलैंड आखिरी पांच ओवरों में चार विकेट गंवाकर सिर्फ 28 रन बना सकी। वानिंदू हसरंगा और महीष तीक्षणा ने दो-दो विकेट लिये जबकि बिनुरा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, चमिका करुणारत्ने और डी सिल्वा ने एक-एक विकेट लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, सिमी सिंह, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल।

धनंजया डी सिल्वा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, अशीन बंडारा, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, लाहिरु कुमारा, महेश तीक्षणा, बिनुरा फर्नांडो।

रॉकेट एलवीएम3-एम2 को केंद्र से प्रक्षेपित किया

रॉकेट एलवीएम3-एम2 को केंद्र से प्रक्षेपित किया

अकांशु उपाध्याय/विमलेश यादव 

नई दिल्ली/श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का सबसे भारी रॉकेट एलवीएम3-एम2 रविवार को यहां स्थित अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया और ब्रिटेन स्थित ग्राहक के लिए 36 ब्रॉडबैंड संचार उपग्रहों को निचली कक्षा (एलईओ) में स्थापित किया गया। इसरो ने इसे ऐतिहासिक मिशन करार दिया है। अंतरिक्ष विभाग के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) ने पूर्व में इसरो के एलवीएम3 बोर्ड पर वनवेब लियो उपग्रहों को प्रक्षेपित करने के लिए लंदन-मुख्यालय वाली नेटवर्क एक्सेस एसोसिएटेड लिमिटेड (वनवेब) के साथ दो लॉन्च सेवा अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए थे।

वनवेब एक निजी उपग्रह संचार कंपनी है, जिसमें भारत की भारती एंटरप्राइजेज एक प्रमुख निवेशक और शेयरधारक है। रविवार को, 43.5 मीटर लंबा रॉकेट 24 घंटे की उलटी गिनती के अंत में यहां सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से रात 12 बजकर 7 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया। इस रॉकेट की क्षमता 8,000 किलोग्राम तक के उपग्रहों को अंतरिक्ष में ले जाने की है। यह मिशन इसलिए महत्वपूर्ण है कि यह एलवीएम3 का पहला वाणिज्यिक मिशन है और प्रक्षेपण यान के साथ एनएसआईएल का भी पहला अभियान है। इसरो के अनुसार, मिशन में वनवेब के 5,796 किलोग्राम वजन के 36 उपग्रहों के साथ अंतरिक्ष में जाने वाला यह पहला भारतीय रॉकेट बन गया है। रविवार तड़के, इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने घोषणा की कि अंतरिक्ष एजेंसी में कार्यरत वैज्ञानिकों के लिए दीपावली का त्योहार जल्दी शुरू हो गया है।

इसरो ने ट्वीट किया, एलवीएम3 एम2/वनवेब इंडिया-1 मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। सभी 36 उपग्रहों को निर्धारित कक्षाओं में स्थापित कर दिया गया है। इससे कुछ ही मिनट पहले सोमनाथ ने घोषणा की थी कि 16 उपग्रहों को वांछित कक्षाओं में स्थापित कर दिया गया है जबकि शेष को स्थापित करने में कुछ और समय लगेगा। यहां अंतरिक्ष केंद्र से रॉकेट के प्रक्षेपण के लगभग 75 मिनट बाद सभी 36 उपग्रह कक्षा में स्थापित हो गए। सोमनाथ ने मिशन नियंत्रण केंद्र में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एलवीएम3 और इसके पहले वाणिज्यिक मिशन के पूरी सटीकता के साथ कक्षा में स्थापित होने के साथ ही सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में दिवाली का जश्न शुरू हो गया है।

इससे पहले उन्होंने कहा था, अब रॉकेट कक्षा में प्रवेश कर चुका है, 36 उपग्रहों में से 16 उपग्रह पहले ही कक्षा में दाखिल हो चुके हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह उपग्रहों को अलग करने की एक धीमी प्रक्रिया है। इसरो के पूर्व प्रमुखों के. सिवन तथा ए. एस. किरण कुमार और भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक-अध्यक्ष सुनील मित्तल समेत अन्य लोगों ने मिशन नियंत्रण केंद्र से प्रक्षेपण देखा। मिशन को ऐतिहासिक’ बताते हुए, अंतरिक्ष विभाग के सचिव सोमनाथ ने इसकी सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन को श्रेय दिया।

उन्होंने कहा, इस ऐतिहासिक मिशन पर काम करने और आज इसे अंजाम तक पहुंचाने वाली पूरी टीम को बधाई। मैं एलवीएम3 का प्रक्षेपण कराने के लिए हम पर विश्वास करने को लेकर वनवेब टीम को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। एनएसआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डी. राधाकृष्णन ने एलवीएम3 के मिशन के लिए इसरो टीम को बधाई देते हुए कहा, इस विशेष मिशन के तीन प्रमुख हितधारकों, एनएसआईएल, इसरो और वनवेब इंडिया ने पूरी दुनिया को दिखाया है कि किस तरह 3-4 महीने से कम समय में मिशन को अंजाम तक पहुंचाया जा सकता है।

राजीव गांधी फाउंडेशन का 'एफसीआरए' लाइसेंस रद्द 

राजीव गांधी फाउंडेशन का 'एफसीआरए' लाइसेंस रद्द 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। राजीव गांधी फाउंडेशन का एफसीआरए (विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम) लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से यह फैसला किया गया है। गृह मंत्रालय ने विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम के तहत राजीव गांधी फाउंडेशन और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन रद्द किया है। विदेशी फंडिंग में गड़बड़ी का आरोप लगा है।

राजीव गांधी फाउंडेशन गांधी परिवार से जुड़ा हुआ गैर सरकारी संगठन है। 21 जून 1991 को स्थापित राजीव गांधी फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं। इसमें अन्य ट्रस्टी डॉ मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पी चिदंबरम, मोंटेक सिंह अहलूवालिया, सुमन दुबे और अशोक गांगुली हैं।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबकि जुलाई 2020 में एक कमेटी का गठन किया गया और उसकी रिपोर्ट के आधार पर फाउंडेशन के लाइसेंस को रद्द करने का फैसला हुआ है। बीजेपी इस फाउंडेशन पर लगातार विदेशी चंदे को लेकर आरोप लगाती रही है।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...