शुक्रवार, 21 अक्तूबर 2022

खुद को मरा दिखाने वाला इनामी बदमाश लंगड़ा हुआ 

खुद को मरा दिखाने वाला इनामी बदमाश लंगड़ा हुआ 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। शिक्षक की हत्या करने के बाद फरार होते हुए खुद को मरा दिखाने वाला 50000 का इनामी बदमाश पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में लंगड़ा हो गया है। अरेस्ट किए गए बदमाश को फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्यारोपी के पास बाइक के अलावा एक तमंचा, दो जिंदा तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ शकील अहमद एवं प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह की अगुवाई में जानसठ पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई।

चेकिंग के दौरान हुए इस एनकाउंटर में बाइक पर सवार होकर आ रहा बदमाश पुलिस द्वारा रोके जाने पर फायरिंग करते हुए मौके से भाग लिया। पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए खतौली-मीरापुर मार्ग पर बदमाश की घेराबंदी कर ली। पुलिस की ओर से मीरापुर दलपत पुलिया के समीप चलाई गई गोली से बदमाश लंगड़ा होकर जमीन पर गिर पड़ा। घायल हुए बदमाश के पास से तलाशी लिये जाने पर पुलिस ने एक बाइक एक तमंचा तथा दो जिंदा एवं दो खोखा कारतूस बरामद किए है। पूछताछ किए जाने पर बदमाश ने अपना नाम अजय उर्फ अजीत पुत्र किरण सिंह निवासी राज नगर एक्सटेंशन थाना बापूधाम गाजियाबाद हाल निवासी वंडर सिटी थाना कंकरखेड़ा मेरठ बताया। छानबीन किए जाने पर पता चला एनकाउंटर में लंगड़ा कर गिरफ्तार किया गया बदमाश एक शिक्षक की हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया था। बाद में तिकड़म भिडाते हुए बदमाश ने शातिराना तरीके से खुद को मरा हुआ दिखा दिया था। पुलिस ने घायल हुए बदमाश को फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

किशोरी का अपहरण कर बलात्कार, 10 साल कैद

किशोरी का अपहरण कर बलात्कार, 10 साल कैद

अतुल त्यागी 

हापुड़। सामान खरीदने के लिए बाजार गई किशोरी का अपहरण करने के बाद उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को दोषी पाते हुए अदालत द्वारा उसे 10 साल कैद की सजा सुनाई गई है। दोषी को अर्थदंड से दंडित करते हुए उसके ऊपर 10,000 का जुर्माना भी लगाया गया है जिला एवं सत्र न्यायालय की विशेष पॉक्सों अदालत की ओर से दिए गए एक बड़े फैसले के अंतर्गत तकरीबन 6 साल पहले हुए किशोरी के अपहरण और उसके साथ बलात्कार करने के मामले में आरोपी युवक को दोषी करार देते हुए अदालत द्वारा दोषी को 10 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है।

दोषी को अर्थदंड से दंडित करते हुए अदालत द्वारा उसे 10000 रूपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है। अभियोजन की कहानी के अनुसार हापुड कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की वर्ष 2016 की 7 दिसंबर को बाजार में सामान खरीदने के लिए गई थी। इसी दौरान कॉलोनी में रहने वाले योगेश कश्यप ने किशोरी का अपहरण कर लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे दिया।

रात के समय किसी तरह से किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई थी। उसी समय से यह मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो श्वेता दीक्षित की अदालत में चल रहा था। बृहस्पतिवार की देर रात शाम हुई इस मामले की सुनवाई में दोषी पाए गए योगेश कश्यप को दोषी करार देते हुए उसे 10 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है।

देश की रक्षा के लिए दिया गया 'बलिदान' व्यर्थ नहीं 

देश की रक्षा के लिए दिया गया 'बलिदान' व्यर्थ नहीं 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी और 75 साल की उम्र में पूरा होगा वीर शहीद पर खड़ी है। शुक्रवार को 'अमित' ने कहा कि यह बेहतर है। अमित शाह ने , “ आज भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहे हैं और ताकत से 75. देश के सदस्य देश की शुरुआत के बाद देश के वीर का शहीद हुआ। " पुलिस को तैनात किया गया था। उन्होंने कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उन सभी शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए दिया गया जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और देश इसी प्रकार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता जाएगा।

होम ने कहा कि यह स्थिति में सक्षम है। बदलने की स्थिति में बदलने के लिए, यह स्थिति को बदलने में मदद कर सकता है। उन्नत वातावरण का परिणाम है कि देश के अनुकूल वातावरण के साथ सफल हो गया है। अमित शाह ने कहा कि वैगत में अद्यतन परिवर्तन परिवर्तन है। पहली बार, जैसे-जैसे-अक्सर प्राकृतिक दृष्टि से व्यवस्थित होते हैं। लेकिन 8 में होम मिनिस्टर ने कहा कि खराब गुणवत्ता में 70% से अधिक एक सुंदरी का चिह्न है। खराब होने की स्थिति में भी यह खराब हो गया था।

अमित शाह ने कहा कि इंटर्नलटर सुरक्षा के लिए केंद्रीय गृह ने कई क्रियाएँ सक्रिय किए और उन️ उन️ कदम️ कदम️ उन्होंने कहा कि आज के देश के 'नैटस्' लगे हों तो बेहतर हों। यह कहा गया था, " मोदी सरकार सैनिक के लिए पूरी तरह से कटी हुई है। आवास, हाउसिंग सेटिंग रेश्यो और लाईट के रॉटर को मानव जीवन पर स्टाइल बदलने के लिए बेहतर तरीके से संपादित किया जाता है।

पीएम इमरान को 5 साल के लिए अयोग्य करार दिया

पीएम इमरान को 5 साल के लिए अयोग्य करार दिया

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। विदेशी नेताओं से मिले उपहारों की बिक्री से प्राप्त हुई आई को छिपाने के मामले की सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 5 साल के लिए अयोग्य करार दिया गया है। इलेक्शन कमीशन की ओर से सुनाए गए इस फैसले के बाद पीटीआई अध्यक्ष अब 5 साल तक संसद के सदस्य नहीं बन सकेंगे। इस फैसले के बाद चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया है।

शुक्रवार को तोशाखाने के मामले में पाकिस्तान के चुनाव आयोग द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को विदेशी नेताओं से मिले उपहारों की बिक्री करके प्राप्त हुई आय को छिपाने के लिए 5 साल के लिए अयोग्य करार दिया गया है। सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार के सांसदों की ओर से इसी साल के अगस्त महीने में चुनाव आयोग में 70 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ एक मामला दायर किया गया था।

जिसमें सांसदों ने प्रधानमंत्री को विदेशी लोगों से प्राप्त हुए उपहारों की बिक्री से प्राप्त हुई आय का खुलासा करने में विफल रहने पर पूर्व प्रधानमंत्री को अयोग्य घोषित करने की मांग की थी। 19 सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग द्वारा अपना फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा की अध्यक्षता वाली चुनाव आयोग की चार सदस्यीय पीठ ने सर्वसम्मति से फैसला सुनाया कि पूर्व प्रधानमंत्री भ्रष्ट आचरण में शामिल थे और उन्हें संसद के सदस्य के तौर पर अयोग्य घोषित किया जाता है।

मनोरंजन: फिल्म रामसेतु का गाना 'जय राम' रिलीज 

मनोरंजन: फिल्म रामसेतु का गाना 'जय राम' रिलीज 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'रामसेतु' का गाना 'जय राम' रिलीज कर दिया गया है। फिल्म रामसेतु में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरुचा की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म एक आर्कियोलॉजिस्ट के बारे में है जिसे यह जांचने की जिम्मेदारी दी गई है कि राम सेतु सच है या सिर्फ एक कल्पना।

रामायण की कहानी के अनुसार रामसेतु का निर्माण प्रभु श्रीराम की सेना ने भारत से श्रीलंका के बीच किया था और यह फिल्म उसी राम सेतु पुल को बचाने के मिशन के बारे में है। रामसेतु का गाना श्री राम रिलीज हो गया है। इस गाने में अक्षय कुमार, नुशरत भरुचा और जैकलिन फर्नांडीस नजर आ रहे है।

गाने में राम सेतु से जुड़ी कहानी भी दिखाई दे रही है। इस गाने में राम सेतु की खोज की जा रही है। इसके लिए विज्ञान का सहारा लिया जा रहा है। जय श्री राम गाने को विक्रम मोंट्रोसे ने गाया है। वहीं गाने को शेखर अस्तित्व ने लिखा है। राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश: सिन्हा

सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश: सिन्हा 

इकबाल अंसारी 

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि कुछ लोग घाटी में निर्दोष नागरिकों की हत्या को न्यायोचित ठहरा कर सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। श्रीनगर के बाहरी इलाके ज़ेवान में आयोजित पुलिस सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा, ‘‘ हमें सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ तत्व सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

हमें उन पर नजर रखने और ऐसे तत्वों से कड़ाई से निपटने की जरूरत है।’’ उप राज्यपाल ने कहा कि संविधान ने सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति की आजादी दी है, लेकिन कुछ तत्व इस मौलिक अधिकार की आड़ में निर्दोष नागरिकों की हत्या को न्यायोचित ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग निहित हितों के लिए निर्दोष लोगों की हत्या को न्यायोचित ठहरा रहे हैं। सभी को अभिव्यक्ति की आजादी है और यह संविधान में निहित है। लेकिन जो भी अपने शब्दों और कृत्यों से देश की एकता और अखंडता से खेलेगा उसे आने वाले दिनों में देश के कानून के तहत कार्रवाई का सामना करना होगा।’’ पाकिस्तान का नाम लिए बिना सिन्हा ने कहा कि पड़ोसी देश और उसके पिट्ठू पिछले तीन साल में जम्मू-कश्मीर में हुए सकारात्मक विकास को पचा नहीं पा रहे हैं।

सिन्हा ने कहा, ‘‘हमारा पड़ोसी जम्मू-कश्मीर में हो रहे विकास को पचा नहीं पा रहा है और इसलिए अब अपने पिट्ठुओं के जरिये निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रहा है। कुछ तत्व हैं जो लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। जो भी जम्मू-कश्मीर की शांति और विकास को बाधित करने की कोशिश करेगा उसे अपने कायराना कृत्य की कीमत चुकानी होगी।’’ सिन्हा ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों की कोशिश की वजह से देश गत तीन दशकों से आतंकवाद और अलगाववाद का सफलतापूर्वक सामना कर रहा है। उन्होंने कहा,‘‘ हमारे साहस और वीरता की वजह से हम सफलतापूर्वक पड़ोसी देश और देश में मौजूद कुछ तत्वों के आतंकवाद और अलगाववाद फैलाने के मंसूबों को नाकाम कर रहे हैं।’’ सिन्हा ने कहा, ‘‘जवानों के बलिदान ने जम्मू-कश्मीर की विकास गतिविधियों में अहम भूमिका निभाई है जिसे यहां के लोग गत तीन साल से देख रहे हैं।

अगर केंद्र शासित प्रदेश के किसी क्षेत्र में पर्यटन बढ़ा है तो यह केवल पर्यटन विभाग की कोशिश का नतीजा नहीं है बल्कि सुरक्षा के माहौल की वजह से है जिसे हमारे जवानों ने बनाया ताकि पूरे देश और दुनिया के लोग यहां आने पर सुरक्षित महसूस कर सकें।’’ सिन्हा ने कहा कि भारत, दुनिया का ‘‘ सबसे शक्तिशाली लोकतांत्रिक समाज’’ है, जो सभी नागरिकों को विकास का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई हमारे बीच असंतोष का बीज बोने की कोशिश करता है तो यह समाज की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करे। हाल में हुई हत्याओं के खिलाफ जिस तरह से लोगों ने प्रदर्शन किया, अपना आक्रोश दिखाया, उसने मुझे उम्मीद दी है कि आतंकवाद के घाटी में गिने चुने दिन बचे हैं।’’ सिन्हा ने कहा, ‘‘हमें वचन लेना चाहिए कि हम आतंकवाद के ताबूत में आखिल कील ठोकेंगे और यह बलिदान देने वाले जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।’’ उप राज्यपाल ने इसके बाद पुलिस शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

'भाजपा' की शाखा के नेतागण झूठा आरोप लगा रहे हैं

'भाजपा' की शाखा के नेतागण झूठा आरोप लगा रहे हैं

अगरतला। त्रिपुरा के शाही वंशज एवं स्वायत्त जिला परिषद (एडीसी) के सत्तारूढ़ ‘तिपरा मोथा’ के अध्यक्ष प्रद्योत किशोर देववर्मन ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि लोकसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जनजातीय शाखा के नेतागण उनके खिलाफ झूठा आरोप लगा रहे हैं और अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। श्री देववर्मन ने कहा कि भाजपा दुर्भावनावश पिछले कुछ दिनों से एडीसी प्रशासन के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है, भ्रष्टाचार का अभियान चला रही है।

एडीसी के उप क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से भाजपा जनजाति मोर्चा ने 19 अक्टूबर को राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा है, जो कि भ्रामक और निराधार है। भाजपा के आरोपों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि तिपरा मोथा केवल एक वर्ष पहले एडीसी की सत्ता में आई है जबकि कैग की टिप्पणी 2014 से चल रही प्रथाओं के लिए है, उस समय कम्युनिस्ट का शासन था और उसके बाद दो वर्षों तक भाजपा का शासन रहा।

इसी प्रकार, त्रिपुरा सरकार द्वारा दिए गए धन का उपयोग नहीं करने पर उन्होंने कहा कि राज्य ने वादा के अनुसार एडीसी को कोई फंड जारी नहीं किया इसलिए आरोप निराधार है। उन्होंने आरोप लगाया,“ राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत रूप से मेरे खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए और मेरी मौत की इच्छा सहित अपमानजनक टिप्पणियां की और पुतले भी फूंके।जनजातियों में अशांति उत्पन्न करने के लिए तिपरासा के लोग चालाकी से तिपरासा के खिलाफ लामबंद हुए, लेकिन मुझे पता है कि इसके संरक्षक और वास्तुकार पर्दे के पीछे हैं।” उन्होंने दावा किया कि भाजपा उनसे नाखुश है क्योंकि मोथा अपनी ग्रेटर तिपरालैंड और राज्य के मूल निवासियों की समस्याओं का संवैधानिक समाधान जैसी मुख्य मांगों पर अडिग रही है।

उन्होंने कहा, “भाजपा लंबे समय तक मुझे सत्ता, धन और खूबसूरत सपनों के माध्यम से लुभाने की कोशिश करती रही, जैसा कि आमतौर पर वह अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के साथ करती है लेकिन मैंने उन्हें अस्वीकार कर दिया। इसलिए, उनके पास मुझे आहत करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है।” उन्होंने कहा, “मुझे कोई समस्या नहीं है अगर मेरी मौत से त्रिपुरा के स्वदेशी लोगों, प्रगति और समृद्धि का स्थायी समाधान होता है। लेकिन मैं अपनी प्रतिबद्धता से समझौता नहीं करूंगा।

आईपीएफटी को 2018 के चुनावों में भाजपा ने धोखा दिया और त्रिपुरा के लोगों को सत्ता परिवर्तन करने के लिए प्रेरित किया। जनजातीय मुद्दों का समाधान करने के लिए एक उच्चाधिकार समिति का भी गठन हुआ लेकिन दुर्भाग्यवश साढ़े चार वर्षों में कुछ नहीं हुआ।हिंसा और घृणा की संस्कृति ने समाज में सौहार्द को नष्ट किया है और पिछले 75 वर्षों में हमें गुलामों की तरह जीने पर मजबूर किया है, एक दिन ऐसा आएगा जब मैं आपके बीच नहीं रहूंगा और तब आपको मेरे त्याग और बलिदान का एहसास होगा।”

मैंने क्या पाप किया, जो मेरी सरकार गिरा दी

मैंने क्या पाप किया, जो मेरी सरकार गिरा दी

मनोज सिंह ठाकुर

छतरपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से छतरपुर के बड़ा मलहरा में एक जनसभा के दौरान जब मध्य प्रदेश सरकार के शराबबंदी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जो सरकार खुद नशे में है, मैं उनके बारे में क्या कहूं। उन्होंने कहा कि मैंने क्या पाप किया था, जो शिवराज सिंह चौहान ने मेरी सरकार गिरा दी।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में एक साल बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और सरकार बनते ही राज्य के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा एवं सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी। बता दें कि मध्य प्रदेश में नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा, ‘हम किसानों के हित में काम करते हैं। जब मैं (18 दिसंबर 2018 से 23 मार्च 2020 में) मुख्यमंत्री था तो मैंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा था कि हमें कागजों को नहीं भरना है किसानों का पेट भरना है।’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में तब किसानों की कर्ज माफी शुरू की थी उसे शिवराज सिंह चौहान की वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया। 2018 में कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफ करने के चुनावी वादे पर 15 साल के अंतराल के बाद राज्य में सत्ता में वापसी की थी। हालांकि, कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार तत्कालीन कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादारों के विद्रोह के कारण 15 महीने बाद ही मार्च 2020 में गिर गई थी, जो बाद में अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

कमलनाथ ने कहा, ‘एक साल बाद कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। कमलनाथ ने कहा कि जो अधिकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि एक साल बाद जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो जनता हर बात का हिसाब लेगी।

उन्होंने कहा, ‘मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं, लेकिन बेवकूफ नहीं हूं। भाजपा धर्म और जाति के नाम पर लड़ाने की राजनीति करती है, हम समाज को जोड़ने की राजनीति करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा ने 18 साल के कार्यकाल में राज्य को किसान आत्महत्या में नंबर वन बना दिया है, महिलाओं पर अत्याचार में नंबर वन बना दिया है और बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है। भाजपा अपने 18 साल के कामकाज का हिसाब जनता को दे।’

कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान से सबसे बड़ा सवाल मैं यह पूछना चाहता हूं कि राज्य के लाखों बेरोजगारों को रोजगार कैसे मिलेगा? उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौजवानों से वादा किया था कि वे हर साल दो करोड़ रोजगार देंगे। उन्होंने कहा था कि किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे। लेकिन इस विषय में सरकार ने कुछ नहीं किया। इसलिए ये राष्ट्रवाद की राजनीति करते हैं, चीन और पाकिस्तान की बात करते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘वे (भाजपा) कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने की कोशिश ना करें, कांग्रेस सच्चे राष्ट्रवादियों की पार्टी है। भाजपा वाले बता दें कि इनके परिवार में कौन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी था। कांग्रेस में स्वतंत्रता सेनानियों की लंबी परंपरा है।’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान सिर्फ झूठ, घोषणा, कलाकारी और ध्यान मोड़ने की राजनीति कर रहे हैं।

कमलनाथ ने कहा कि भारत की संस्कृति लोगों को जोड़ने की है। हम दिल जोड़ते हैं, रिश्ते जोड़ते हैं, संबंध जोड़ते हैं। कांग्रेस की संस्कृति लोगों को जोड़ने की संस्कृति है। आज इस संस्कृति पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई देश नहीं है जहां इतनी भाषाएं हों, जहां इतने धर्म हों, जहां इतने त्योहार हों। हम दक्षिण की ओर जाते हैं तो हमारी धोती भी लुंगी बन जाती है। माताओं बहनों का साड़ी पहनने का तरीका बदल जाता है। भारत की सांस्कृतिक विविधता की यही पहचान है।

कमलनाथ ने कहा, ‘जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मैंने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली दी, युवाओं को रोजगार देने की पहल की। आज का नौजवान ठेका और कमीशन नहीं चाहता वह रोजगार चाहता है। मुख्यमंत्री चौहान नौजवानों को बताएं कि वह उन्हें रोजगार क्यों नहीं दे रहे हैं?’ हालांकि, कमलनाथ के वादों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘कमलनाथ पिछली बार सरकार चलाने में असमर्थ थे और उन्हें लोगों को बताना चाहिए कि जब वह पार्टी के नेता थे तो उनकी पार्टी के नेताओं ने उन्हें कैसे छोड़ दिया।’

उन्होंने कहा, ‘जो बनी बनाई सरकार नहीं चला पाये, वे आगे कहां से सरकार बनाएंगे। कमलनाथ के 15 महीने के शासन को जनता ने झेला है। वो भ्रष्टाचार का तांडव, वो भी लिखित में झूठ कर्जा माफी का, बेरोजगारी का। इसलिए इन बातों में अब कोई दम बचा नहीं है।’ मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह बिखर चुकी है। राज्य की जनता को धोखा देने वाली कांग्रेस के असली चरित्र को लोग अच्छी तरह समझ चुके हैं।

पीएम ने केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए

पीएम ने केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए

पंकज कपूर 

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। केदारनाथ में वे गर्भगृह में करीब 20 मिनट तक पूजा करते रहे। प्रधानमंत्री ने आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बद्रीनाथ के माणा गांव में सरस मेला का अवलोकन किया और स्थानीय शिल्पकारों एवं उद्यमियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में दर्शन के वक्त ‘चोला डोरा’ नामक पारंपरिक पोशाक पहनी जिसे चंबा (हिमाचल प्रदेश) की महिलाओं ने हाथ से बनाया है। यह पोशाक प्रधानमंत्री को उनकी हालिया हिमाचल यात्रा के दौरान उपहार स्वरूप मिली थी। बकौल रिपोर्ट्स, प्रधानमंत्री ने उन महिलाओं से वादा किया था कि वह ठंडे स्थान पर जाने पर यह पोशाक पहनेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौरीकुंड को केदारनाथ और गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ने वाली दो नई रोपवे परियोजनाओं सहित 3400 करोड़ रुपये से अधिक की कनेक्टिविटी परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने 12.4 किलोमीटर लंबे हेमकुंड रोपवे का शिलान्यास किया जो गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ेगा। पीएम मोदी ने करीब 1,000 करोड़ रुपए की सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।

क्या बोले सीएम धामी ?
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हम उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ बनाने के जिस विकल्प रहित संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं वो आपके (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) मार्गदर्शन में अवश्य होगा। गौरीकुंड को केदारनाथ और गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ने वाली दो नई रोपवे परियोजनाओं सहित 3400 करोड़ रुपये से अधिक की कनेक्टिविटी परियोजनाओं के लिए मैं पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

क्या बोले पीएम मोदी ?
पीएम मोदी ने कहा कि आज बाबा केदार और बद्री विशाल जी के दर्शन करके मन प्रसन्न हो गया, जीवन धन्य हो गया। माणा गांव, भारत के अंतिम गांव के रूप में जाना जाता है। लेकिन मेरे लिए सीमा पर बसा हर गांव, देश का पहला गांव है। 21वीं सदी के विकसित भारत के निर्माण के दो प्रमुख स्तंभ हैं। पहला- अपनी विरासत पर गर्व, दूसरा- विकास के लिए हर संभव प्रयास। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर मैंने लाल किले पर एक आह्वान किया, ये आह्वान हैं गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह मुक्ति का। क्योंकि आजादी के इतने वर्षों बाद भी, हमारे देश को गुलामी की मानसिकता ने ऐसा जकड़ा हुआ है कि प्रगति का कुछ कार्य कुछ लोगों को अपराध की तरह लगता है।

पीएम मोदी ने कहा कि विदेशों में वहां की संस्कृति से जुड़े स्थानों की ये लोग तारीफ करते नहीं थकते थे, लेकिन भारत में इस प्रकार के काम को हेय दृष्टि से देखा जाता था। आस्था के ये केंद्र सिर्फ एक ढांचा नहीं, बल्कि हमारे लिए प्राणवायु की तरह हैं। वो हमारे लिए ऐसे शक्तिपुंज हैं, जो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हमें जीवंत बनाए रखते हैं। विकास के इन सभी प्रोजेक्ट्स के लिए, उत्तराखंड को और देश-विदेश के हर श्रद्धालु को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। गुरुओं की कृपा बनी रहे, बाबा केदार की कृपा बनी रहे, बद्री विशाल की कृपा बनी रहे, हमारे सभी श्रमिक साथियों को भी शक्ति मिले, यही प्रार्थना करते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में इतना भव्य राममंदिर बन रहा है, गुजरात के पावागढ़ में मां कालिका के मंदिर से लेकर विन्ध्याचल देवी के कॉरिडोर तक, भारत अपने सांस्कृतिक उत्थान का आह्वान कर रहा है। पहले जिन इलाकों को देश की सीमाओं का अंत मानकर नजरअंदाज किया जाता था,हमने वहां से समृद्धि का आरंभ मानकर काम शुरू किया।

पीएम मोदी ने कहा कि पहले देश का आखिरी गांव जानकर जिसकी उपेक्षा की जाती थी, हमने वहां के लोगों की अपेक्षाओं पर फोकस किया। पहले देश के विकास में जिनके योगदान को महत्व नहीं दिया गया, हमने उन्हीं को साथ लेकर प्रगति के महान लक्ष्यों की ओर बढ़ने का संकल्प लिया। एक संवेदनशील सरकार, गरीबों का दुख-दर्द समझने वाली सरकार कैसे काम करती है, आज देश के हर कोने में लोग अनुभव कर रहे हैं। कोराना काल में जब वैक्सीन लगवाने की बारी आई, अगर पहले की सरकारें होती, तो शायद अभी तक वैक्सीन यहां तक नहीं आता। हिमालय की हरी भरी पहाड़ियों पर रेल गाड़ी की आवाज उत्तराखंड के विकास की नई गाथा लिखेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि देहरादून एयरपोर्ट भी अब नए अवतार में सेवा दे रहा है। आधुनिक कनेक्टिविटी राष्ट्ररक्षा की भी गारंटी होती है। इसलिए बीते 8 सालों से हम इस दिशा में एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं। भारतमाला के तहत देश के सीमावर्ती क्षेत्रों को बेहतरीन और चौड़े हाइवे से जोड़ा जा रहा है। सागरमाला से अपने सागर तटों की कनेक्टिविटी को सशक्त किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि हिमालय की हरी भरी पहाड़ियों पर रेल गाड़ी की आवाज उत्तराखंड के विकास की नई गाथा लिखेगी। देहरादून एयरपोर्ट भी अब नए अवतार में सेवा दे रहा है। भारतमाला के तहत देश के सीमावर्ती क्षेत्रों को बेहतरीन और चौड़े हाइवे से जोड़ा जा रहा है। सागरमाला से अपने सागर तटों की कनेक्टिविटी को सशक्त किया जा रहा है। पहले जिन इलाकों को देश की सीमाओं का अंत मानकर नजरअंदाज किया जाता था, हमने वहां से समृद्धि का आरंभ मानकर काम शुरू किया। पहले देश का आखिरी गांव जानकर जिसकी उपेक्षा की जाती थी, हमने वहां के लोगों की अपेक्षाओं पर फोकस किया

मोदी की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के माणा गांव में कहा, मैं देश के सभी पर्यटकों से अपील करता हूं कि अपनी यात्रा के बजट के कम-से-कम 5% से लोकल उत्पाद ज़रूर खरीदें। पीएम ने कहा, अगर सभी यात्री स्थानीय लोगों का उत्पाद खरीदेंगे तो रोज़गार बढ़ेगा।” इससे पहले, पीएम मोदी ने बदरीनाथ धाम में पूजा की थी।

ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा
पीएम मोदी ने कहा कि बाबा के सान्निध्य में उनके आदेश से उनकी कृपा से पिछली बार जब आया था तो कुछ शब्द निकले थे। वो मेरे नहीं थे। कैसे आए, क्यों आए, किसने दिए पता नहीं। यूं ही मुंह से निकल गया था कि ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा। पक्का विश्वास है कि इन शब्दों पर बाबा, बद्री विशाल और मां गंगा के आशीर्वाद की शक्ति बनी रहेगी।

आस्था घरों के विकास पर नफरत का भाव रहा
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने लाल किले से कहा था कि गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह मुक्त हों। इसकी जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि हमारे देश को इस मानसिकता ने ऐसा जकड़ा है कि प्रगति का हर कार्य कुछ लोगों को अपराध की तरह लगता है। लंबे समय तक हमारे यहां आस्था घरों के विकास को लेकर नफरत का भाव रहा। विदेशों में ऐसे काम की तारीफ करते नहीं थकते थे। अपनी संस्कृति को लेकर उनमें हीन भावना, आस्था पर अविश्वास और विरासत से विद्वेश वजह थी।

रामनगरी में मोदी की दिवाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली की पूर्व संध्या पर रविवार को अयोध्या में रहेंगे। पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री भगवान श्री रामलला विराजमान की पूजा-अर्चना करने के बाद तीर्थ क्षेत्र में निर्माण कार्यों का मुआयना करेंगे। अयोध्या में छठी बार दीपोत्सव समारोह का आयोजन होने जा रहा है जिसमें 15 लाख+ दीये जलाए जाएंगे। प्रधानमंत्री पहली बार इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-377, (वर्ष-05)

2. शनिवार, अक्टूबर 22, 2022

3. शक-1944, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:18, सूर्यास्त: 06:15। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम-33+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...