बुधवार, 19 अक्तूबर 2022

राहत: अंसारी के एमएलए बेटे की गिरफ्तारी पर रोक

राहत: अंसारी के एमएलए बेटे की गिरफ्तारी पर रोक

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए बाहुबली नेता एवं माफिया मुख्तार अंसारी के एमएलए बेटे को अंतरिम राहत देते हुए आर्म्स एक्ट के मामलें में उसकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए आदेशों में उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता एवं कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी के भगोड़ा घोषित किए गए एमएलए बेटे अब्बास अंसारी को अंतरिम राहत दे दी गई है।

उच्चतम न्यायालय ने सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तारी पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से विधायक अब्बास अंसारी को 4 हफ्ते की अंतिम राहत दी गई है। उल्लेखनीय है कि इसी साल की 14 जुलाई को निचली अदालत द्वारा एमएलए के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। इस मामले में एमएलए को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।

पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन के पिता का अंतिम संस्कार 

पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन के पिता का अंतिम संस्कार 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे एवं हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरूद्दीन के पिता का निधन हो गया है। उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे पूर्व क्रिकेटर के पिता के आकस्मिक निधन से प्रशंसक शोक में डूब गए हैं। बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे पूर्व क्रिकेटर पिता के निधन की खबर सुनते ही अपने घर वापस लौट गए हैं। 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं हैदराबाद क्रिकेट संघ के मौजूदा अध्यक्ष पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरूद्दीन के पिता मोहम्मद अजीजुद्दीन का मंगलवार की देर रात निधन हो गया है। 93 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर के पिता उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। परिजनों की ओर से बताया गया है कि बीती रात बीमारियों के कारण अजीजुद्दीन का निधन हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की 91वीं वार्षिक आम बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन अपने पिता के निधन की खबर सुनते ही घर वापस लौट गए हैं। बुधवार को पूर्व क्रिकेटर के पिता का अंतिम संस्कार किया गया है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

मनोरंजन: जन्मदिन पर 66 वर्ष के हुए अभिनेता देओल 

मनोरंजन: जन्मदिन पर 66 वर्ष के हुए अभिनेता देओल 

कविता गर्ग 

मुंबई बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सन्नी देओल बुधवार को 66 वर्ष के हो गए। 1956 को जन्में सन्नी दे कोय की कला में कला। उनके ‌‌‌‌‌‌इसके अपनी कंपनी की स्थापना की अपनी स्थापना की कंपनी से 'बेताब' से। साल 1983 में राहुल गांधी ने हंसते हुए हंसते हुए कहा। फिल्म 'बेताब' की सफलता के बाद सननी को 'सोहनी महिवाल', 'मंजिल', 'सन्नी', 'जबदस्त' पद में कामयाबी का कामयाबी का एयर कंप्लीट: कोई भी फिल्म की टिकिड पर कामयाब नहीं हो सकता है। में सन्नी को एक बार फिर राहुल के खेल में 'अर्जुन' एम.एन. एम. एम. एम. डी. एस. इस तरह के व्यक्ति की पहचान करने वाला व्यक्ति ऐसा व्यक्ति होता है। सफल होने के बाद सफल होने के बाद वे सफल हो गए।

फिल्म की सफलता के बाद देवोल की छवि एंग्री यंग अरुण के रूप में बन सकती है। इस तरह के प्रक्षेपण के बाद की गेंद में सननी देओल की छवि को खराब किया गया। इन में 'सल्तनत', 'कैत', 'यतीम', 'इंतकाम', 'पाप की दुनिया' जैसी फिल्में शामिल हैं। साल 1990 में प्रदर्शित फिल्म 'घयाल' के सिने की खिलाड़ी की खिलाड़ी है। फिल्म में दमदार अभिनेता के लिए सननी को भी गायन के साथ इसे पारित किया गया।

साल 1991 में प्रदर्शित फिल्म 'नरसिम्हा' सन्नी के सिने की सुपरहिट में शुमार की संपत्ति है। एन. चंद्रा के ठीक होने वाली मशीन ने इसे ठीक करने के लिए इसे ठीक किया। ️ इसके️ बावजूद️️ साल 1993 में प्रदर्शित फिल्म 'दामिनी' सन्नी के साइने की एक की एक और मारक मारक मारक। यूं तो पूरी तरह से अभिनेता अभिनेता ऋषी शेषा के इर्द-गिर्द के इंसान हैं, सन्नी ने संवाद अदायगी से को मंत्र मुल्यैद कर दिया। अपने दमदार अभिनय के लिए उन्होंने अभिनय के साथ अभिनय किया।

साल 1993 से 1996 तक सननी देवोल के साल के हिसाब से समय बदली हुया। इस तरह की जाँच की गई है। साल 1997 में प्रदर्शित फिल्म 'बददार' और 'जिद्दी' की सफलता के बाद सन्नी फिल्म में एक बार अपनी पहचान बनाई गई। 'बरोर' में महावीर चक्र विजेता कुलदीप सिंह के घातक थे। साल 1999 में सन्नी ने 'दिल्लगी' के निर्माण और निर्माण के बाद को अपडेट किया। साल 2001 में प्रदर्शित फिल्म 'गदर प्रेम कहानी' सन्नी देओल के इंसान की सुपरहिट इंसानी दिखने वाला इंसान। देश की कीमती वस्तु की तुलना में यह कीमती है। साथ ही सुपर सुपरहिट फिल्म में शुमार हो।

सन्नी ने अपने संचार में अब तक 100 में दर्ज किया है। सनी दे ऑरदासपुर बैट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले लोकसभा सदस्य हैं। सन्नी की घटना में 'गदर 2' प्रमुख है। यह बैली देओल और अमीष पटेल की सुपरहिट 'गदरः एक प्रेम कथा' की सीक्वल।

मायावती के समक्ष बसपा की सदस्यता ग्रहण की 

मायावती के समक्ष बसपा की सदस्यता ग्रहण की 

संदीप मिश्र/भानु प्रताप उपाध्याय 

लखनऊ/सहारनपुर। लखनऊ में बसपा में शामिल होने वाले इमरान मसूद से मीडिया ने कई सवाल किए, जिस पर उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक और मेरे लिए सौभाग्य का दिन है कि मैंने मायावती के समक्ष बसपा की सदस्यता ग्रहण की है।इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में आने का प्रयोग विफल साबित हुआ हमने और हमारे समाज ने समाजवादी पार्टी को एकतरफा वोट दिए लेकिन रिजल्ट सिर्फ ज़ीरो ही निकल कर सामने आया मगर बसपा में हमन पूरी ताकत मिलेगी और हम राजनीतिक तौर पर मजबूत होंगे।

 उन्होंने भाजपा का मजबूत मुकाबला करने के लिए बसपा को ही एकमात्र विकल्प बताते हुए कहा कि निकाय चुनाव से ही अंदाजा हो जाएगा कि बसपा की ओर जनता का कितना रुझान है और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बसपा का परचम बुलंद होगा। इमरान मसूद से जब सवाल किया गया कि बहुत से नेता तो बसपा छोड़कर दूसरी पार्टियों में जा रहे हैं और आप बसपा में आए हैं इस पर इमरान मसूद ने कहा कि बसपा एक मजबूत पार्टी है और सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति के तहत सबको साथ लेकर चलती है। बसपा की इसी नीति से प्रभावित होकर हमने बसपा का दामन थामा है। इमरान मसूद के साथ शायान मसूद भी मौजूद रहें।

चेकिंग के दौरान 2 अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार 

चेकिंग के दौरान 2 अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना बुढाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अंतरराज्यीय वाहन चोरो को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिले और 3 स्कूटी बरामद हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर वाहन चोर/लुटेरे की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना एवं प्र0नि0 रवेन्द्र सिंह यादव थाना बुढाना के कुशल नेतृत्व में मंगलवार की रात को थाना बुढाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान 2 शातिर अंतरराज्यीय वाहन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशादेही पर चोरी की 04 मोटर साइकिल व 03 स्कूटी ग्राम जौला जंगल में बन्द पडे मुर्गी फार्म से बरामद की गई।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए अभियुक्तो की पहचान गुलशेर पुत्र जहीर तेली निवासी मोहल्ला पछाला चंचल स्कूल के पास कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर, जुल्फिकार पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी /4219 गली नम्बर 18/3 मोहल्ला शान्ति नगर थाना कृष्णा नगर शाहदरा, दिल्ली रूप में हुई।पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वह दोनों एक साथ मिलकर दिल्ली, हरियाणा व आस-पास के इलाकों से मोटरसाईकिल व स्कूटी चोरी करके, उनपर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचते हैं, जिससे हमें अच्छी कमाई हो जाती है। चोरी की गई मोटरसाईकिल व स्कूटी को हमारे द्वारा ग्राम जौला जंगल में बन्द पडे मुर्गी फार्म में छिपा दिया जाता था। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पार्टी के आगे के रुख के बारे में फैसला करेंगे अध्यक्ष 

पार्टी के आगे के रुख के बारे में फैसला करेंगे अध्यक्ष 

विमलेश यादव 

अडोनी सासंद राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष ‘सर्वोच्च प्राधिकारी’ हैं और वहीं (पार्टी के) आगे के रुख के बारे में फैसला करेंगे। यहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान मीडियाकर्मियों से संक्षिप्त बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि नए अध्यक्ष यह तय करेंगे कि मेरी भूमिका क्या है और मुझे क्या जिम्मेदारी दी जाएगी।

राहुल से जब पूछा गया कि कि क्या वह नए अध्यक्ष को रिपोर्ट करेंगे, उन्होंने कहा, ‘जाहिर है’। उन्होंने टिप्पणी की, अध्यक्ष कांग्रेस में सर्वोच्च अधिकारी हैं और हर कोई उन्हें रिपोर्ट करता है। मेरी भूमिका… मैं बहुत स्पष्ट हूं… कांग्रेस अध्यक्ष तय करेंगे कि मेरी भूमिका क्या है और मुझे क्या जिम्मेदारी दी जाएगी।अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले पत्रकारों से बात कर रहे राहुल ने एक बार कहा यह खड़गे को तय करना है, लेकिन बाद में अपने शब्दों को सुधारते हुए उन्होंने कहा, जो कोई भी चुना जाएगा, वह सज्जन फैसला करेंगे।

राहुल ने कहा कि खड़गे और थरूर व्यापक अनुभव व समझ वाले लोग हैं। उन्हें मेरी सलाह की जरूरत नहीं। शशि थरूर द्वारा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अनियमितता के आरोप लगाए जाने के सवाल पर राहुल ने कहा कि इससे निपटने के लिये पार्टी के पास एक संस्थागत ढांचा है। उन्होंने कहा कि हम एकमात्र ऐसी पार्टी हैं, जिसके अंदर एक निर्वाचन आयोग है जिसमें टीएन शेषन (भूतपूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त) -जैसे व्यक्ति हैं। मिस्त्री बिल्कुल निष्पक्ष व्यक्ति हैं। अनियमितताओं पर फैसला हमारा निर्वाचन आयोग लेगा।

भारत की संस्कृति, परंपराओं व पीढ़ी को अवगत कराया

भारत की संस्कृति, परंपराओं व पीढ़ी को अवगत कराया 

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल। मध्यप्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कहा है कि साहित्य समाज का दर्पण है। साहित्यकार और लेखकों ने ही भारत की संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों से भावी पीढ़ी को अवगत कराया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ठाकुर कल कुक्कुट भवन सभागार में साहित्य अकादमी के सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के श्रेष्ठ साहित्यकारों को सम्मान करके संस्कृति विभाग कृतज्ञ है। आपकी रचना का समाज ऋणी है।

एक लेखक साहित्य की विभिन्न विधाओं से समाज में प्रेरणा, जन-जागरण और संवेदना का विस्तार करता है। आत्मनिर्भर और श्रेष्ठ भारत के निर्माण में सभी साहित्यकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ठाकुर ने समारोह में वर्ष 2017 के अखिल भारतीय सहित प्रादेशिक पुरस्कार और वर्ष 2018 एवं 2019 के मध्यप्रदेश की छः बोलियों के प्रादेशिक कृति पुरस्कार प्रदान किए।

अखिल भारतीय कृति पुरस्कारों के लिए एक लाख रुपए सम्मान राशि, प्रादेशिक और बोलियों के प्रादेशिक पुरस्कारों के लिए 51 हजार की सम्मान राशि के साथ शाल, श्रीफल और सम्मान पत्र प्रदान किया गया। अखिल भारतीय पुरस्कार वर्ष 2017 के लिए संदीप देव को आत्मकथा के लिए विष्णु प्रभाकर सम्मान, संतोष तिवारी को संस्मरण के लिए निर्मल वर्मा सम्मान, संजय सिन्हा को रेखाचित्र के लिए महादेवी वर्मा सम्मान, डॉ विनोद बब्बर को यात्रा वृतांत के लिए प्रो. विष्णुकांत शास्त्री सम्मान, अमरनाथ श्रीवास्तव को अनुवाद के लिए भारतेंदु हरीशचंद्र सम्मान और सुरेश चिपलूनकर को फेसबुक,ब्लॉग,नेट के लिए नारद मुनि सम्मान प्रदान किया गया।

साथ ही प्रादेशिक पुरस्कार अयोध्या प्रसाद सोनी को संवाद पटकथा लेखन के लिए नरेश मेहता सम्मान, घनश्याम मैथिल ‘अमृत’ को लघु कथा के लिए जैनेंद्र कुमार जैन सम्मान, अरविंद शर्मा को एकांकी के लिए सेठ गोविंद दास सम्मान, मुकेश जोशी को व्यंग के लिए शरद जोशी सम्मान, छोटेलाल पांडे को गीत के लिए वीरेंद्र मिश्र सम्मान और मनीष जैन ‘रौशन’ को गजल के लिए दुष्यंत कुमार सम्मान दिया गया। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की 6 बोलियों के प्रादेशिक कृति पुरस्कार दिया गया।

सामूहिक दुष्कर्म की घटना, पुलिस अधीक्षक को नोटिस

सामूहिक दुष्कर्म की घटना, पुलिस अधीक्षक को नोटिस 

अकांशु उपाध्याय/अश्वनी उपाध्याय 

नई दिल्ली/गाजियाबाद। दिल्ली महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 38 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आज कहा, “घटना बहुत ही भयावह और परेशान करने वाली है। यह निर्भया कांड की याद दिलाती है। एक महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है। सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि कब तक महिलाओं और बच्चों के साथ इतनी बर्बरता होगी।’’ आयोग को गाजियाबाद में एक महिला के साथ नृशंस दुष्कर्म की सूचना मिली थी।

पीड़िता दिल्ली के नंदनगरी में रहती है और 16 अक्टूबर को अपने भाई के जन्मदिन समारोह में भाग लेने के लिए गाजियाबाद गई थी। रात में जब वह लौटते हुए ऑटो का इंतजार कर रही थी तो चार लोगों ने उसे स्कॉर्पियो कार से अगवा कर लिया। वे उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दो दिनों तक वे लोग महिला के साथ दुष्कर्म और प्रताड़ित करते रहे।

महिला के हाथ-पैर बांधकर सड़क पर फेंक दिया था। महिला खून से लथपथ गंभीर हालत में मिली थी। वह फिलहाल यहाँ के एक अस्पताल में भर्ती है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने मामले में गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने मामले में दर्ज प्राथमिकी की प्रति के साथ मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी है।

'भारत जोड़ो यात्रा' को अपने लिए तपस्या बताया: राहुल

'भारत जोड़ो यात्रा' को अपने लिए तपस्या बताया: राहुल 

विमलेश यादव 

अडोनी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को अपने लिए तपस्या बताते हुए कहा है कि उनका मकसद लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना था और इस यात्रा के जरिए उनका यह उद्देश्य पूरा हो रहा है। गांधी ने आंध्र प्रदेश में करनूल जिले के अडोनी में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने जिस मकसद के लिए भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया था उस दिशा में पार्टी आगे बढ रही है और उनका मकसद पूरा हो रहा है।

उन्होंने कहा,“ भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य देश में जो हिंसा फैलाई जा रही है उसके खिलाफ खड़े होने का है और इस दिशा में वह आगे बढ रहे हैं।” उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य भारत तथा भारत के लोगों को एक साथ लाना है। भारत जोड़ो यात्रा का देश के लोगों को एकजुट करने का जो मकसद था उस दिशा में पार्टी अपने मकसद में कामयाब हो रही है।

गांधी ने कहा “आंध्र प्रदेश के साथ सरकार ने जो वादा किया था मैं और हमारी पार्टी उस वादे के साथ हैं और उसे पूरा किया जाना चाहिए। कांग्रेस देश के हर व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करती है और इस पार्टी को किसी खास जाति, समुदाय या क्षेत्र विशेष के लिए ही नहीं, पूरे देश के लिए काम करती है।” उन्होंने कहा,“ कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), तेलुगु देशम पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र समिति सबमें तानाशाही है।

कांग्रेस में ऐसा नहीं है। हम लोकतांत्रिक तरीके से काम करते हैं क्योंकि कांग्रेस की संस्कृति ही लोकतांत्रिक पार्टी की है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वह कभी प्रेस कांफ्रेंस नहीं करते हैं लेकिन कांग्रेस प्रेस के सवालों से नहीं डरती है और समय-समय पर प्रेस के सामने आकर मीडिया के सवालों का वह जवाब देते हैं। यह कांग्रेस की संस्कृति कहा हिस्सा है।

भारत जोडो यात्रा के संदर्भ में उन्होंने कहा, “यह यात्रा मेरे लिए एक तपस्या है जिसमें मुझे अपने लोगों से मिलने और उनको समझने का मौका मिल रहा है इसलिए इस यात्रा का मेरे लिए इससे ज्यादा मकसद भी नहीं है।” उन्होंने कहा कि देश में किसानों को पहली बार लोगों को जीएसटी भरना पड़ रहा है। जीएसटी का मतलब एकीकृत कर व्यवस्था थी लेकिन भाजपा सरकार ने देश के लोगों को पर इसे थोपा है।

इसमें पांच तरह की कर व्यवस्था है और दुनिया में ऐसी कर व्यवस्था अन्यत्र नहीं है। जीएसटी का मतदब कर व्यवस्था को सबके लिए सरल बनाना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। देश में लोगों को रोजगार की जरूरत है और छोटे कारोबारियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है लेकिन सरकार छोटे किसानों, छोटे कारोबारारियों और मध्यम वर्ग के लिए कोई काम नहीं कर रही है, जबकि सरकार अपने चुनिदा मित्रों पर बैंकों को लुटा रही है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-375, (वर्ष-05)

2. ब्रहस्पतिवार, अक्टूबर 20, 2022

3. शक-1944, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:18, सूर्यास्त: 06:15। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम-33+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...