बुधवार, 19 अक्तूबर 2022

चेकिंग के दौरान 2 अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार 

चेकिंग के दौरान 2 अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना बुढाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अंतरराज्यीय वाहन चोरो को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिले और 3 स्कूटी बरामद हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर वाहन चोर/लुटेरे की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना एवं प्र0नि0 रवेन्द्र सिंह यादव थाना बुढाना के कुशल नेतृत्व में मंगलवार की रात को थाना बुढाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान 2 शातिर अंतरराज्यीय वाहन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशादेही पर चोरी की 04 मोटर साइकिल व 03 स्कूटी ग्राम जौला जंगल में बन्द पडे मुर्गी फार्म से बरामद की गई।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए अभियुक्तो की पहचान गुलशेर पुत्र जहीर तेली निवासी मोहल्ला पछाला चंचल स्कूल के पास कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर, जुल्फिकार पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी /4219 गली नम्बर 18/3 मोहल्ला शान्ति नगर थाना कृष्णा नगर शाहदरा, दिल्ली रूप में हुई।पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वह दोनों एक साथ मिलकर दिल्ली, हरियाणा व आस-पास के इलाकों से मोटरसाईकिल व स्कूटी चोरी करके, उनपर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचते हैं, जिससे हमें अच्छी कमाई हो जाती है। चोरी की गई मोटरसाईकिल व स्कूटी को हमारे द्वारा ग्राम जौला जंगल में बन्द पडे मुर्गी फार्म में छिपा दिया जाता था। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पार्टी के आगे के रुख के बारे में फैसला करेंगे अध्यक्ष 

पार्टी के आगे के रुख के बारे में फैसला करेंगे अध्यक्ष 

विमलेश यादव 

अडोनी सासंद राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष ‘सर्वोच्च प्राधिकारी’ हैं और वहीं (पार्टी के) आगे के रुख के बारे में फैसला करेंगे। यहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान मीडियाकर्मियों से संक्षिप्त बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि नए अध्यक्ष यह तय करेंगे कि मेरी भूमिका क्या है और मुझे क्या जिम्मेदारी दी जाएगी।

राहुल से जब पूछा गया कि कि क्या वह नए अध्यक्ष को रिपोर्ट करेंगे, उन्होंने कहा, ‘जाहिर है’। उन्होंने टिप्पणी की, अध्यक्ष कांग्रेस में सर्वोच्च अधिकारी हैं और हर कोई उन्हें रिपोर्ट करता है। मेरी भूमिका… मैं बहुत स्पष्ट हूं… कांग्रेस अध्यक्ष तय करेंगे कि मेरी भूमिका क्या है और मुझे क्या जिम्मेदारी दी जाएगी।अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले पत्रकारों से बात कर रहे राहुल ने एक बार कहा यह खड़गे को तय करना है, लेकिन बाद में अपने शब्दों को सुधारते हुए उन्होंने कहा, जो कोई भी चुना जाएगा, वह सज्जन फैसला करेंगे।

राहुल ने कहा कि खड़गे और थरूर व्यापक अनुभव व समझ वाले लोग हैं। उन्हें मेरी सलाह की जरूरत नहीं। शशि थरूर द्वारा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अनियमितता के आरोप लगाए जाने के सवाल पर राहुल ने कहा कि इससे निपटने के लिये पार्टी के पास एक संस्थागत ढांचा है। उन्होंने कहा कि हम एकमात्र ऐसी पार्टी हैं, जिसके अंदर एक निर्वाचन आयोग है जिसमें टीएन शेषन (भूतपूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त) -जैसे व्यक्ति हैं। मिस्त्री बिल्कुल निष्पक्ष व्यक्ति हैं। अनियमितताओं पर फैसला हमारा निर्वाचन आयोग लेगा।

भारत की संस्कृति, परंपराओं व पीढ़ी को अवगत कराया

भारत की संस्कृति, परंपराओं व पीढ़ी को अवगत कराया 

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल। मध्यप्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कहा है कि साहित्य समाज का दर्पण है। साहित्यकार और लेखकों ने ही भारत की संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों से भावी पीढ़ी को अवगत कराया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ठाकुर कल कुक्कुट भवन सभागार में साहित्य अकादमी के सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के श्रेष्ठ साहित्यकारों को सम्मान करके संस्कृति विभाग कृतज्ञ है। आपकी रचना का समाज ऋणी है।

एक लेखक साहित्य की विभिन्न विधाओं से समाज में प्रेरणा, जन-जागरण और संवेदना का विस्तार करता है। आत्मनिर्भर और श्रेष्ठ भारत के निर्माण में सभी साहित्यकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ठाकुर ने समारोह में वर्ष 2017 के अखिल भारतीय सहित प्रादेशिक पुरस्कार और वर्ष 2018 एवं 2019 के मध्यप्रदेश की छः बोलियों के प्रादेशिक कृति पुरस्कार प्रदान किए।

अखिल भारतीय कृति पुरस्कारों के लिए एक लाख रुपए सम्मान राशि, प्रादेशिक और बोलियों के प्रादेशिक पुरस्कारों के लिए 51 हजार की सम्मान राशि के साथ शाल, श्रीफल और सम्मान पत्र प्रदान किया गया। अखिल भारतीय पुरस्कार वर्ष 2017 के लिए संदीप देव को आत्मकथा के लिए विष्णु प्रभाकर सम्मान, संतोष तिवारी को संस्मरण के लिए निर्मल वर्मा सम्मान, संजय सिन्हा को रेखाचित्र के लिए महादेवी वर्मा सम्मान, डॉ विनोद बब्बर को यात्रा वृतांत के लिए प्रो. विष्णुकांत शास्त्री सम्मान, अमरनाथ श्रीवास्तव को अनुवाद के लिए भारतेंदु हरीशचंद्र सम्मान और सुरेश चिपलूनकर को फेसबुक,ब्लॉग,नेट के लिए नारद मुनि सम्मान प्रदान किया गया।

साथ ही प्रादेशिक पुरस्कार अयोध्या प्रसाद सोनी को संवाद पटकथा लेखन के लिए नरेश मेहता सम्मान, घनश्याम मैथिल ‘अमृत’ को लघु कथा के लिए जैनेंद्र कुमार जैन सम्मान, अरविंद शर्मा को एकांकी के लिए सेठ गोविंद दास सम्मान, मुकेश जोशी को व्यंग के लिए शरद जोशी सम्मान, छोटेलाल पांडे को गीत के लिए वीरेंद्र मिश्र सम्मान और मनीष जैन ‘रौशन’ को गजल के लिए दुष्यंत कुमार सम्मान दिया गया। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की 6 बोलियों के प्रादेशिक कृति पुरस्कार दिया गया।

सामूहिक दुष्कर्म की घटना, पुलिस अधीक्षक को नोटिस

सामूहिक दुष्कर्म की घटना, पुलिस अधीक्षक को नोटिस 

अकांशु उपाध्याय/अश्वनी उपाध्याय 

नई दिल्ली/गाजियाबाद। दिल्ली महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 38 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आज कहा, “घटना बहुत ही भयावह और परेशान करने वाली है। यह निर्भया कांड की याद दिलाती है। एक महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है। सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि कब तक महिलाओं और बच्चों के साथ इतनी बर्बरता होगी।’’ आयोग को गाजियाबाद में एक महिला के साथ नृशंस दुष्कर्म की सूचना मिली थी।

पीड़िता दिल्ली के नंदनगरी में रहती है और 16 अक्टूबर को अपने भाई के जन्मदिन समारोह में भाग लेने के लिए गाजियाबाद गई थी। रात में जब वह लौटते हुए ऑटो का इंतजार कर रही थी तो चार लोगों ने उसे स्कॉर्पियो कार से अगवा कर लिया। वे उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दो दिनों तक वे लोग महिला के साथ दुष्कर्म और प्रताड़ित करते रहे।

महिला के हाथ-पैर बांधकर सड़क पर फेंक दिया था। महिला खून से लथपथ गंभीर हालत में मिली थी। वह फिलहाल यहाँ के एक अस्पताल में भर्ती है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने मामले में गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने मामले में दर्ज प्राथमिकी की प्रति के साथ मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी है।

'भारत जोड़ो यात्रा' को अपने लिए तपस्या बताया: राहुल

'भारत जोड़ो यात्रा' को अपने लिए तपस्या बताया: राहुल 

विमलेश यादव 

अडोनी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को अपने लिए तपस्या बताते हुए कहा है कि उनका मकसद लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना था और इस यात्रा के जरिए उनका यह उद्देश्य पूरा हो रहा है। गांधी ने आंध्र प्रदेश में करनूल जिले के अडोनी में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने जिस मकसद के लिए भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया था उस दिशा में पार्टी आगे बढ रही है और उनका मकसद पूरा हो रहा है।

उन्होंने कहा,“ भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य देश में जो हिंसा फैलाई जा रही है उसके खिलाफ खड़े होने का है और इस दिशा में वह आगे बढ रहे हैं।” उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य भारत तथा भारत के लोगों को एक साथ लाना है। भारत जोड़ो यात्रा का देश के लोगों को एकजुट करने का जो मकसद था उस दिशा में पार्टी अपने मकसद में कामयाब हो रही है।

गांधी ने कहा “आंध्र प्रदेश के साथ सरकार ने जो वादा किया था मैं और हमारी पार्टी उस वादे के साथ हैं और उसे पूरा किया जाना चाहिए। कांग्रेस देश के हर व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करती है और इस पार्टी को किसी खास जाति, समुदाय या क्षेत्र विशेष के लिए ही नहीं, पूरे देश के लिए काम करती है।” उन्होंने कहा,“ कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), तेलुगु देशम पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र समिति सबमें तानाशाही है।

कांग्रेस में ऐसा नहीं है। हम लोकतांत्रिक तरीके से काम करते हैं क्योंकि कांग्रेस की संस्कृति ही लोकतांत्रिक पार्टी की है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वह कभी प्रेस कांफ्रेंस नहीं करते हैं लेकिन कांग्रेस प्रेस के सवालों से नहीं डरती है और समय-समय पर प्रेस के सामने आकर मीडिया के सवालों का वह जवाब देते हैं। यह कांग्रेस की संस्कृति कहा हिस्सा है।

भारत जोडो यात्रा के संदर्भ में उन्होंने कहा, “यह यात्रा मेरे लिए एक तपस्या है जिसमें मुझे अपने लोगों से मिलने और उनको समझने का मौका मिल रहा है इसलिए इस यात्रा का मेरे लिए इससे ज्यादा मकसद भी नहीं है।” उन्होंने कहा कि देश में किसानों को पहली बार लोगों को जीएसटी भरना पड़ रहा है। जीएसटी का मतलब एकीकृत कर व्यवस्था थी लेकिन भाजपा सरकार ने देश के लोगों को पर इसे थोपा है।

इसमें पांच तरह की कर व्यवस्था है और दुनिया में ऐसी कर व्यवस्था अन्यत्र नहीं है। जीएसटी का मतदब कर व्यवस्था को सबके लिए सरल बनाना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। देश में लोगों को रोजगार की जरूरत है और छोटे कारोबारियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है लेकिन सरकार छोटे किसानों, छोटे कारोबारारियों और मध्यम वर्ग के लिए कोई काम नहीं कर रही है, जबकि सरकार अपने चुनिदा मित्रों पर बैंकों को लुटा रही है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-375, (वर्ष-05)

2. ब्रहस्पतिवार, अक्टूबर 20, 2022

3. शक-1944, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:18, सूर्यास्त: 06:15। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम-33+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...