शुक्रवार, 23 सितंबर 2022

गुप्ता ने गौवंशों को 4 कुंटल से अधिक चारा खिलाया

गुप्ता ने गौवंशों को 4 कुंटल से अधिक चारा खिलाया


सारथी वेलफेयर फाउंडेशन ने गौ वंश को चारा खिलाया

संस्था की सामाजिक कार्यों के प्रति दिन रात मेहनत जारी 

भानु प्रताप उपाध्याय 

बागपत। अपने समाजिक कार्यों से प्रसिद्ध सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष वन्दना गुप्ता ने शुक्रवार को बावली रोड स्थित नगर पालिका आधीन गौशाला में जाकर गौवंशों को लगभग 4 कुंटल से अधिक हरा चारा खिलाया। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष वन्दना गुप्ता ने बताया कि वह समय समय पर अनेकों सामाजिक कार्य करती है। बताया की पिछले 3 वर्षों से उन्होंने वृक्ष रोपण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,बालिकाओं को निशुल्क सैनेट्री पैड बाट कर जागरूक, गौ वंशों की सेवा व अन्य सामाजिक कार्यों द्वारा लोगो की सेवा की है।

इस मौके पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य रेशु जैन के पिता वीरेन्द्र कुमार जैन की पुण्य तिथि उन्हे श्रद्धांजलि भी दी। बताया कि उनके द्वारा किए गए कार्यों में सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के साथियों जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग रहा है। इस मौके पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष वन्दना गुप्ता,देविकोर, हिमांशु अग्रवाल, अनिल अरोरा,शिवम राणा,नेहा जैन रेशु जैन नीलू जैन आदि का सहयोग रहा।

तिवारी द्वारा दायर याचिका पर 10 अक्टूबर को सुनवाई

तिवारी द्वारा दायर याचिका पर 10 अक्टूबर को सुनवाई

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राजधानी दिल्ली में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए एक जनवरी, 2023 तक सभी प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के दिल्ली सरकार के फैसले के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी द्वारा दायर एक याचिका पर 10 अक्टूबर को सुनवाई करने पर शुक्रवार को सहमति व्यक्त की। तिवारी ने कहा है कि जीने के अधिकार के बहाने धर्म की स्वतंत्रता को नहीं छीना जा सकता। उन्होंने इसके साथ ही यह भी अनुरोध किया है कि सभी राज्यों को यह निर्देश दिया जाए कि वे दीपावली जैसे आगामी त्योहारों के दौरान अनुमेय मात्रा में पटाखों की बिक्री या उसका इस्तेमाल करते पाये जाने वाले आम लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने जैसा कोई दंडात्मक कार्रवाई ना करें। याचिका प्रधान न्यायाधीश उदय उमेश ललित के नेतृत्व वाली पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हुई। पीठ ने कहा कि वह याचिका पर 10 अक्टूबर को सुनवाई करेगी।

शीर्ष अदालत ने पिछले साल स्पष्ट किया था कि पटाखों के इस्तेमाल पर कोई पूर्ण प्रतिबंध नहीं है और केवल बेरियम लवण वाले पटाखों की आतिशबाजी पर ही प्रतिबंध है। शीर्ष अदालत ने किसी भी चूक के लिए विभिन्न स्तरों पर शीर्ष अधिकारियों को ‘‘व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराये जाने’’ की चेतावनी देते हुए कहा था कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसके निर्देशों के बावजूद खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।तिवारी ने अधिवक्ता अश्विनी कुमार दुबे के माध्यम से दायर अपनी याचिका में कहा है कि कई राज्य सरकारों और उच्च न्यायालयों ने 2021 में शीर्ष अदालत के रुख के विपरीत आदेश पारित किए और पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। याचिका में कहा गया है, ‘‘कई अलग-अलग आदेशों, निर्देशों और विचारों के साथ, लोगों के लिए यह समझना मुश्किल भरा है कि पटाखों की अनुमति दी गई है या नहीं जबकि इस अदालत ने इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार दिया था।’’

याचिका में कहा गया है कि शीर्ष अदालत के स्पष्ट आदेशों के बावजूद कई राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने दीपावली त्योहार मनाये जाने के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की और प्राथमिकी दर्ज की और कर्फ्यू लगा दिये। इसमें कहा गया है, ‘‘मुख्य सचिवों, पुलिस आयुक्तों, पुलिस जिला अधीक्षकों, थाना प्रभारियों और अन्य लोगों ने अपने-अपने राज्य सरकारों के आदेशों का पालन करने के लिए उन आम लोगों के खिलाफ कार्रवाई की, जिन्हें पटाखा खरीदते समय पटाखों की सामग्री के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी।’’ याचिका में कहा गया है, ‘‘दीपावली जैसे त्योहारों के मौसम में इस तरह की गिरफ्तारी और प्राथमिकी की वजह से न केवल बड़े पैमाने पर समाज में एक बहुत बुरा संदेश गया है, बल्कि अनावश्यक रूप से लोगों में भय और गुस्सा पैदा हुआ है।’’

भ्रष्टाचार-परिवारवाद में शत-प्रतिशत अंक मिलने चाहिए

भ्रष्टाचार-परिवारवाद में शत-प्रतिशत अंक मिलने चाहिए

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को भ्रष्टाचार और परिवारवाद में शत-प्रतिशत अंक मिलने चाहिए। महाराष्ट्र के पुणे में बारामती लोकसभा क्षेत्र में राकांपा पर तीखा हमला करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इस पार्टी को परिवारवाद और भ्रष्टाचार में शत-प्रतिशत अंक मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बारामती में बेहतर काम और विकास किया जा सकता है जिससे यह क्षेत्र अभी तक दूर है। चुनाव में ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल शुरू होने के बाद से सभी कुछ ठीक चल रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तााअ का पहला उद्देश्य यहां होने वाले फर्जी मतदान पर लगाम कसना होना चाहिए। यह छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि है और यहां किसी को कोई डर नहीं होना चाहिए। सीतारमण ने कहा “ मैं यहां अपनी पार्टी के लिए काम करने आयी हूं। हमारा उद्देश्य बारामती में भाजपा को मजबूत करना है। मैं केवल चुनाव के लिए बारामती में वादे नहीं कर रही हूं, बल्कि मेरे वादे 2024 से भी आगे के लिए हैं।”

'वसुधैव कुटुंबकम' की बात करता है, भारत: भागवत 

'वसुधैव कुटुंबकम' की बात करता है, भारत: भागवत 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक बाजार की बात तो सब लोग करते हैं‌। लेकिन केवल भारत ही है, जो वैश्विक परिवार यानी वसुधैव कुटुंबकम की बात करता है और इसके लिए हम कार्य भी करते हैं। डॉ. भागवत ने संकल्प फाउंडेशन और पूर्व सिविल सेवा अधिकारी मंच द्वारा डॉ. अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केन्द्र में आयोजित व्याख्यानमाला को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल से ही हमारा देश विविधता का देश रहा है। हमारी भूमि ऐसी है वो सबको देती है, भूमि अन्न, जल तो देती ही है, साथ ही संस्कार भी देती है। इसलिए भारत माता कहते हैं। हम इस भूमि के मालिक नहीं है, हम इसके पुत्र हैं। ये हमारी पुण्यभूमि है, कर्मभूमि है। हमारी एकता का सूत्र है संस्कृति और हम इसका प्रत्यक्ष आचरण करते हैं। हमें एक नहीं होना है, हम एक हैं। हमारे पूर्वजों ने ये सिखाया, बताया है। संस्कृति की सुरक्षा के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया है, लड़ाईयां लड़ी हैं। और हमारी पहचान ही भारत, पूर्वज, संस्कृति से हैं। हम इसे छोड़ेंगे नहीं। सभी पूजा, भाषा वाले लोगों में यह तीनों बातें होती हैं। पाश्चात्य देशों में नेशन का विकास और हमारे देश में राष्ट्र का विकास इसका क्रम एकदम अलग है। हमारा नेशनलिज्म नहीं है, न ही राष्ट्रवाद है। हमारी तो राष्ट्रीयता है।

व्याख्यानमाला के प्रथम सत्र की अध्यक्षता कर रहे प्रधानमंत्री के पूर्व प्रमुख सचिव और श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष श्री नृपेन्द्र मिश्र ने कहा कि 36 वर्ष से संकल्प होनहार तथा जो विद्यार्थी साधन संपन्न नहीं हैं, उन्हें प्रोत्साहित कर रहा है। उनके कार्य के लिए साधुवाद। संकल्प व्यवसायिक नहीं, सेवाभाव से कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि संघ से प्रेरणा और जानकारी मिली है कि सामाजिक जीवन में भिन्न-भिन्न रूप से योगदान दे रहे लोग अलग-अलग कार्यं से जुड़कर देश के लिए काम कर सकते हैं। व्याख्यानमाला के द्वितीय सत्र में पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जगबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दूसरे सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में चर्चा हुई।

इस अवसर पर डॉ. मोहन भागवत ने दोनों विषयों पर उपस्थित श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। संकल्प और पूर्व सिविल सेवा अधिकारी मंच द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस विचार मंथन कार्यक्रम का यह आठवां संस्करण था। संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार तनेजा ने व्याख्यानमाला की विस्तृत भूमिका रखी। पूर्व सिविल सेवा अधिकारी मंच के संयोजक पूर्व आईएएस डॉ. जी प्रसन्न कुमार ने आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया और मंच संचालन केन्द्रीय हिंदी शिक्षण मंडल के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा जोशी ने किया। व्याख्यानमाला के दौरान डॉ. भागवत ने संकल्प द्वारा संकलित पुस्तक भारतीय परिप्रेक्ष्य के अंग्रेजी संस्करण ‘इंडियन पर्सपेक्टिव’ का भी लोकार्पण किया।

इस पुस्तक में पूर्व के वर्षों में आयोजित व्याख्यानमाला में पधारे वक्ताओं के व्याख्यानों का संकलन किया गया, जिनमें डॉ. कृष्ण गोपाल, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, गृह मंत्री अमित शाह, स्वर्गीय सुषमा स्वराज, स्वर्गीय अनिल माधव दवे सहित 12 प्रमुख वक्ताओं के व्याख्यान शामिल हैं। पुस्तक का संपादन केन्द्रीय हिंदी शिक्षण मंडल के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा जोशी और समाजसेवी राजेन्द्र आर्य ने किया है। पुस्तक को प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया गया है।

मस्जिद के पास धमाका, 4 लोगों की मौंत, 10 घायल

मस्जिद के पास धमाका, 4 लोगों की मौंत, 10 घायल

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 

काबुल। जुमे की नवाज के बाद शुक्रवार को राजधानी काबुल में वज़ीर मोहम्मद अकबर खान ग्रैंड मस्जिद के पास एक बड़ा धमाका हुआ, इससे 4 लोगों की मौंत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हैं। इस विस्‍फोट के कारण चारों तरफ धुआं और धूल छा गई और कुछ पलों के लिए लोगों को समझ नहीं आया कि धमाका किस तरफ हुआ है। काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता खालिद ज़ादरान ने कहा कि इस धमाके के कारण कुछ लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए हैं।

इधर, गृह मंत्री के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि विस्फोट मस्जिद के पास की मेन रोड पर हुआ है। उन्होंने कहा कि कारणों की जांच की जा रही है। प्रवक्ता अब्दुल नफी ने कहा कि पुलिस की टीमें घटनास्थल पर हैं और मामले की जांच की जा रही है।

'हमर बेटी-हमर मान’ अभियान शुरू करने का फैसला

'हमर बेटी-हमर मान’ अभियान शुरू करने का फैसला 

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में बेटियों की सुरक्षा के लिए ’हमर बेटी-हमर मान’ अभियान शुरू करने का फैसला किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया कि छत्तीसगढ़़ सरकार राज्य में बेटियों की सुरक्षा के लिए ‘हमर बेटी, हमर मान : हमारी बेटी, हमारा सम्मानः अभियान शुरू करने जा रही है।’

बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘जिस समाज में बेटियां सुरक्षित और सशक्त हों, वह समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है। आपके साथ साझा करना चाहूंगा कि बेटियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ‘हमर बेटी- हमर मान‘ अभियान प्रारंभ करने जा रही है।‘ मुख्यमंत्री ने बताया, ‘राज्य की पुलिस की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी राज्य के सभी ज़िलों में स्कूल/कॉलेजों में जाकर बेटियों को उनके क़ानूनी अधिकार, गुड टच, बैड टच, छेड़खानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम से बचाव और अधिकार जैसी बातों पर मार्गदर्शन और संवाद करेंगी।

उन्होंने बताया कि गर्ल्स स्कूल, कॉलेजों तथा महिलाओं/युवतियों की उपस्थिति वाली प्रमुख जगहों पर पुलिस की स्पेशल महिला पेट्रोलिंग लगाई जाएगी। ‘हमर बेटी- हमर मान‘ हेल्पलाइन के लिए एक मोबाइल नंबर भी जारी किया जाएगा, जिस पर शिकायत करने से प्राथमिकता पर कार्रवाई होगी।‘ उन्होंने बताया, ‘हमने यह भी तय किया है कि महिला संबंधी अपराधों की विवेचना प्राथमिकता के आधार पर महिला विवेचकों से ही कराई जाएगी, साथ ही ऐसे अपराधों की विवेचना निर्धारित समय में पूरी होकर चालान पेश हो जाए, यह सुनिश्चित करने का दायित्व संबंधित पुलिस महानिरीक्षक का होगा।’

परमाणु तबाही को रोकने के लिए आगे आना चाहिए

परमाणु तबाही को रोकने के लिए आगे आना चाहिए

अखिलेश पांडेय 
मॉस्को/कीव। रूस का कहना है कि यूक्रेन की परमाणु तबाही को रोकने के लिए यूरोपीयन को आगे आना चाहिए। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि अगर उनको परमाणु त्रासदी की चिंता है तो फिर यूक्रेन को वापस सही रास्ते पर लाने के लिए प्रयास करने चाहिए। मारिया ज़ाख़ारोवा कहती हैं कि ज़ोपोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर यूक्रेन द्वारा हमले को रोकने के लिए अमरीका के साथ मिलकर यूरोप को भी प्रयास करने चाहिए। यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्र के बारे में रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता के इस बयान से पहले रूस एटम के प्रमुख एलेक्सी लीख़ाचेफ भी कह चुके हैं कि अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए भी इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है।
आईएईए के महासचिव ने सितंबर के आरंभ में यूक्रेन में ज़ोपोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निरीक्षण किया था।  उन्होंने इस क्षेत्र की विशेष सुरक्षा की भी बात कही थी।
याद रहे कि यूक्रेन में स्थित ज़ोपोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र, यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु बिजलीघर है।  यूक्रेन पर रूस के हमले के दौरान यह रूस के क़ब्ज़े में चला गया।  बताया जाता है कि इस परमाणु संयंत्र में किसी भी प्रकार की दुर्घटना और उसका आरोप रूस पर मढ़ने के उद्देश्य से यूक्रेनी सेना कई बार वहां पर हमले कर चुकी है।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...