शुक्रवार, 9 सितंबर 2022

नड्डा ने आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया

नड्डा ने आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया 

अकांशु उपाध्याय/दुष्यंत टीकम 

नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने साइंस कॉलेज ग्राउंड, आमनाका में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। जे.पी. नड्डा ने कहा कि एक समय था, जब भूपेश बघेल जैसे लोग भाई को भाई से लड़ाते रहे, इलाके को इलाके से लड़ाते रहे, भ्रष्टाचार के सहारे लोगों को गुमराह करते रहे हैं। नड्डा ने कहा कि ये नरेंद्र मोदी की संस्कृति है कि अब किसी को भी लोगों के सामने रिपोर्ट कार्ड लेकर जाना पड़ेगा। कुछ दिन पहले यहां हमारे 71 आदिवासी भाई मारे गए और भूपेश बघेल केरल में राहुल गांधी के साथ ताली बजा रहे थे। ये स्थिति आकर खड़ी हो गई है। छत्तीसगढ़ को छोड़ दिया है, कोई चिंता नहीं है।

नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ अगर बना तो वो भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के कारण बना। छत्तीसगढ़ अलग राज्य बनने का एक विचार था और उस विचार को अटल जी ने साकार किया। राजनीति, कुर्सी पर बैठने का विषय नहीं है, राजनीति, गद्दी पर अड्डा जमाने का विषय नहीं है, राजनीति, सेवा के भाव से है और भाजपा के लिए सेवा ही लक्ष्य है। नड्डा ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता माध्यम है, सेवा हमारा लक्ष्य है। छत्तीसगढ़ में एक तरफ कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार है जो सिर्फ और सिर्फ जनता को लूटने में लगी है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा की सरकार थी जो दिन-रात छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा में लगी थी। छत्तीसगढ़ में अभी बड़ी संख्या में आदिवासी भाई मारे गए, मगर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी केरल में राहुल गांधी के साथ ताली बजा रहे थे। छत्तीसगढ़ की जनता को छोड़कर एक परिवार की सेवा में लग गए हैं, आज ये स्थिति आ गई है।

नए महाराजा 'चार्ल्स तृतीय' दर्शकों के सामने आएंगे

नए महाराजा 'चार्ल्स तृतीय' दर्शकों के सामने आएंगे

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 

लंदन। ब्रिटेन और इसकी राजधानी में शुक्रवार को महारानी एलिजाबेथ (द्वितीय) की मृत्यु के के बाद आधिकारिक, अर्ध-आधिकारिक और अन्य कार्यक्रमों की गहमा गहमी रहेगी। रिपोर्ट के मुताबिक यहां सब वही हो रह है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। किंग चार्ल्स (तृतीय) और अब महारानी पत्नी बन गयी कैमिला, जो गुरुवार की रात बाल्मोरल में रुकी थीं, शुक्रवार को लंदन की यात्रा करेंगी, जहां नए महाराजा (चार्ल्स तृतीय) नए प्रधानमंत्री लिज ट्रस के साथ दर्शकों के सामने आएंगे।

महाराजा अर्ल मार्शल (नॉरफ़ॉक के ड्यूक) से मिलेंगे। मार्शल आने वाले दिनों के लिए सावधानीपूर्वक कोरियोग्राफ किए गए कार्यक्रम को मंजूरी देने और रानी के अंतिम संस्कार के प्रभारी हैं। पीए समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार महारानी के अंतिम संस्कार के अगले दिन तक, सरकार राष्ट्रीय शोक की अवधि की घोषणा करेगी, जो लगभग 12 दिनों तक रहने की संभावना है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बकिंघम पैलेस और अन्य शाही इमारतों के बाहर जनता की भीड़ जुटना शुरु हो गयी है और लोगों ने फूल अप्रित करना शुरु कर दिया है। मंत्री यह भी घोषणा करेंगे कि अंतिम संस्कार के दिन सार्वजनिक अवकाश होगा। इसके अलावा राजा शाही परिवार और शाही परिवारों के सदस्यों के लिए कार्यक्रम की अवधि या शाही शोक का फैसला करेंगे।

11 सितंबर को एक दिन का राजकीय शोक, ऐलान 

11 सितंबर को एक दिन का राजकीय शोक, ऐलान 

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव 

नई दिल्ली/लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत सरकार ने शोक व्यक्त किया है। शुक्रवार को गृह मंत्रालय की ओर से बयान जारी करते हुए जानकारी दी गई कि सरकार ने 11 सितंबर यानी रविवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है। बता दें कि क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की गुरुवार रात (भारतीय समयानुसार) निधन हो गया था।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि शोक के दिन पूरे भारत में सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दिन कोई आधिकारिक कार्य नहीं होगा। गौरतलब है कि ब्रिटेन की महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर 2022 को निधन हो गया। वह ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी थीं। उन्होंने गुरुवार रात (भारतीय समयानुसार) स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल महल में आखिरी सांस ली। वह 96 साल की थीं। महारानी ने 70 साल तक ब्रिटेन में शासन किया।

कर्लीज क्लब के ऊपर चल रहा बुलडोजर रुका: एससी 

कर्लीज क्लब के ऊपर चल रहा बुलडोजर रुका: एससी 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली/पण्जी। गोवा में प्रशासन के निर्देश पर कर्लीज क्लब के ऊपर चल रहा बुलडोजर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रुक गया है। अदालत की ओर से क्लब को जमींदोज करने पर रोक इस शर्त पर लगाई गई है कि क्लब के भीतर फिलहाल किसी तरह की व्यवसायिक गतिविधियां नहीं होगी। शुक्रवार की सवेरे से गोवा के कर्लीज क्लब को गिराने का काम कर रहे बुलडोजर के ऊपर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट की ओर से ब्रेक लगा दिए गए हैं। अदालत ने फिलहाल क्लब को जमींदोज नहीं किए जाने का निर्देश दिया है। अदालत की ओर से क्लब के जमींदोज करने पर रोक इस शर्त पर लगाई है कि फिलहाल क्लब के भीतर किसी तरह की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होंगी। यह रोक ऐसे समय पर लगाई गई हैं जब शुक्रवार की सवेरे ही क्लब को गिराने का काम शुरू कर दिया गया था और उसे गिराने के लिए बुलडोजर भी मौके पर पहुंच चुका था। जिस कर्लीज क्लब को गिराने पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाई गई है। इसी क्लब के भीतर भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं टिकटोक स्टार सोनाली फोगाट को ड्रग्स की ओवरडोज दी गई थी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई थी।

अमेरिकी सांसद प्रमिला को भारत लौटने की धमकी 

अमेरिकी सांसद प्रमिला को भारत लौटने की धमकी 

अकांशु उपाध्याय/अखिलेश पांडेय 

नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को एक पुरुष ने फोन पर आपत्तिजनक एवं नफरत भरे संदेश भेजते हुए उन्हें वापस भारत लौटने की धमकी दी है। भारत के चेन्नई में जन्म लेने वाली अमेरिकी सांसद ने पांच ऐसे ऑडियो संदेश सोशल मीडिया पर साझा किए हैं, जिसमें उन्हें वापस लौटने की धमकी दी गई है। भारत के चेन्नई में जन्म लेने वाली भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को एक पुरुष द्वारा फोन के माध्यम से आपत्तिजनक एवं नफरत भरे संदेश भेजकर भारत वापिस लौटने की धमकी दी गई है।

अमेरिकी सांसद की ओर से वायरल किए गए संदेश के उन हिस्सों को फिलहाल एडिट किया गया है, जिनमें अश्लील एवं अभद्र बातें कही गई हैं। वायरल हो रहे ऑडियो संदेश में साफतौर पर सुना जा सकता है कि एक पूर्व अमेरिकी सांसद को भारत वापस नहीं लौटने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहा है। गौरतलब है कि प्रमिला जयपाल ऐसी पहली भारतीय अमेरिकी सांसद हैं, जिन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सिएटल का प्रतिनिधित्व किया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-336, (वर्ष-05)

2. शनिवार, सितंबर 10, 2022

3. शक-1944, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पूर्णिमा, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:51, सूर्यास्त: 06:56। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 28 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...