सोमवार, 5 सितंबर 2022

75 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं मधुमेह से ग्रसित: रेड्डी 

75 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं मधुमेह से ग्रसित: रेड्डी 

विमलेश यादव 

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम। प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं केरल आयुर्विज्ञान संस्थान (किम्स) कडल्स की नैदानिक निदेशक डॉ के. शिल्पी रेड्डी ने कहा है कि वर्तमान में करीब 75 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं मधुमेह से ग्रसित हैं। डॉ शिल्पी ने सोमवार को यहां अपने वक्तव्य में कहा कि देश में खाने के विकार, अत्यधिक तनाव, विटामिन की कमी और नींद के खराब पैटर्न के कारण मधुमेह जैसी चयापचय संबंधी समस्याएं हो रही हैं। डॉ के. शिल्पी रेड्डी कहा कि हम हर महीने पीसीओडी से ग्रसित हजारों मरीजों का इलाज करते हैं और उनमें से अधिकांश गर्भवती महिलाएं हैं। इसको बढ़ने से रोकने के लिए बुनियादी स्तर में बदलाव लाना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि किम्स कडल्स की ओर से दो किताबें शुरू की गई हैं- प्रेग्नेंसी न्यूट्रिशन एंड फ्रीडम फ्रॉम पीसीओडी। इन किताबों का विमोचन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने किया।

डॉ शिल्पी ने कहा कि कई भारतीय गर्भवती महिलाएं एक विशिष्ट आहार और एक सक्रिय जीवन शैली की अनिवार्य आवश्यकता को नजरअंदाज कर देती हैं। हमारे बुजुर्ग घर के भोजन का सेवन करते थे और एक ऐसी जीवन शैली का नेतृत्व करते थे, जिसमें उनके रोजमर्रा के कामों के हिस्से के रूप में कई शारीरिक गतिविधियाँ होती थीं। आज महिलाएं फूड एप्स पर निर्भर हैं।

रसोई में माइक्रोवेव और ऐसे अन्य उपकरणों द्वारा खाना पकाना शरीर के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा  युवा पीढ़ी में मोटापे के मामले बढ़ रहे हैं, जो चिंता का विषय है और मेरे पास आने वाली लगभग 60-75 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं मधुमेह से ग्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि पौष्टिक आहार ही मधुमेह से बचाने में कारगर है। किम्स अस्पताल के प्रबंध निदेशक आर बी भास्कर राव के मुताबिक किताबों में दी गई शैक्षिक सामग्री महिलाओं को यह समझने में मदद करेगी कि गर्भावस्था के दौरान अपनी दिनचर्या की शुरुआत कैसे करें और उनके क्या सही है। इसके साथ ही पीसीओडी की समस्याओं से कैसे निपटा जा सकता है।

तेजी से आगे बढ़ता नजर आया सोना, चांदी में उछाल 

तेजी से आगे बढ़ता नजर आया सोना, चांदी में उछाल 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 113 रुपये की तेजी के साथ 50,985 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 50,872 पर बंद हुआ था। चांदी की चमक में भी आज थोड़ा इजाफा हुआ। चांदी की कीमत 428 बढ़कर 53,980 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

इससे पहले शुक्रवार को भी सोने और चांदी की कीमत में बढ़त ही दर्ज की गई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,711 डॉलर प्रति औंस और चांदी 18.15 प्रति औंस के फ्लैट स्तर पर ट्रेड कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल ने कहा है कि डॉलर में मजबूती आने के कारण सोने की कीमतों पर थोड़ा दबाव नजर आया।

तमिलनाडु से चोरी हुई नटराज की मूर्ति न्यूयॉर्क में मिली

तमिलनाडु से चोरी हुई नटराज की मूर्ति न्यूयॉर्क में मिली

विमलेश यादव/सुनील श्रीवास्तव 

चेन्नई/वाशिंगटन डीसी। तमिलनाडु के तंजावुर जिले के अरुलमिगु वेदपुरेश्वर मंदिर से 62 साल पहले चोरी हुई भगवान नटराज की मूर्ति अमेरिका के न्यूयॉर्क में मिली है। तमिलनाडु पुलिस की अपराध जांच शाखा (सीआईडी) के मूर्ति प्रकोष्ठ ने सोमवार को यह जानकारी दी। कुछ चोरों ने हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग द्वारा प्रशासित 2,000 साल पुराने अरुलमिगु वेदपुरेश्वर मंदिर में सेंध लगाकर इस मूर्ति को चुरा लिया था। एक सितंबर को तिरुवेधिकुडी गांव के एस वेंकटचलम की ओर से की गयी शिकायत के बाद सीआईडी के मूर्ति प्रकोष्ठ ने जांच शुरू की तब पता चला कि मंदिर में नटराज की मूर्ति नकली थी और मूल मूर्ति गायब थी।

इसके बाद जांच दल ने पुडुचेरी के इंडो-फ्रांसीसी संस्थान से मूर्ति के मूल फोटोग्राफ मांगे। मूर्ति के मूल फोटोग्राफ मिलने के बाद सीआईडी के मूर्ति प्रकोष्ठ ने विभिन्न संग्रहालयों, कलाकृतियों के संग्रहकर्ताओं के ब्रोशर और नीलामी हाउसों की वेबसाइटों पर तलाश शुरू की। तलाश के बाद, टीम को न्यूयॉर्क के एशिया सोसाइटी संग्रहालय में भगवान नटराज की मूल मूर्ति मिली। सीआईडी के मूर्ति प्रकोष्ठ की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, यूनेस्को समझौते के तहत मूर्ति को वापस लाने की कोशिश की जा रही है। यहां लाने के बाद मूर्ति को मंदिर में पुन:स्थापित किया जाएगा। यह भी पता लगाया जा रहा है कि मंदिर से कहीं और भी प्रतिमाएं तो चोरी नहीं हुई हैं।

सड़क दुर्घटनाओं के लिए परियोजना रिपोर्ट जिम्मेदार 

सड़क दुर्घटनाओं के लिए परियोजना रिपोर्ट जिम्मेदार 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को सड़क दुर्घटनाओं के लिए कुछ त्रुटिपूर्ण परियोजना रिपोर्ट को जिम्मेदार ठहराया है और कहा कि कंपनियों को राजमार्गों एवं अन्य सड़कों के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के वास्ते उचित प्रशिक्षण की आवश्यकता है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि सरकार नई प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है। खुलकर विचार व्यक्त करने के लिए विख्यात गडकरी ने कहा कि कंपनियों द्वारा तैयार की गईं कुछ डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) अत्यधिक खराब हैं और सड़क दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने डीपीआर तैयार करने वाली कंपनियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

गडकरी ने कहा कि शुरुआत वहां (डीपीआर) से करो। अगर वो (कंपनी) नहीं सुधरेंगी, तो पूरा तुम्हारा सत्यानाश हो जाएगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर कोई अनाड़ी चालक हो तो नयी मर्सिडीज कार भी समस्या खड़ी कर सकती है। गडकरी ने सड़क परियोजनाओं में देरी के कारणों की पहचान करने पर जोर दिया क्योंकि देरी के कारण निर्माण की बढ़ती लागत भी एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय है।

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में तब मौत हो गई जब उनकी कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में डिवाइडर से टकरा गई। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में पूरे भारत में सड़क दुर्घटनाओं में 1.55 लाख से अधिक लोगों की जान चली गई। इस तरह औसतन रोजाना 426 या हर घंटे में 18 लोगों की मौत हुई जो अब तक किसी भी कैलेंडर वर्ष में दर्ज सर्वाधिक मौत का आंकड़ा है।

ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री, लिज ट्रस 

ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री, लिज ट्रस 

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 

लंदन। लिज ट्रस ब्रिटेन की अगली प्रधानमंत्री होगी। उन्होंने इस मुकाबले में ‘भारतवंशी’ ऋषि सुनक को पीछे छोड़ा। ब्रिटेन में नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। इस मुकाबले में लिज ट्रस बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी पद के लिए आगे बनी हुई थीं। ब्रिटेन फिलहाल जीवन-यापन की कीमतें बढ़ने के संकट से जूझ रहा है। यह नतीजे आज ब्रिटिश समय के अनुसार शाम 12:30 बजे घोषित हुए। विदेश मंत्री लिज ट्रस और उनके प्रतिद्वंध्वी ऋषि सुनक कंजरवेटिव पार्टी के मुखिया के पद के लिए जोर आज़मा रहे थे।

लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होगी। उनसे पहले थेरेसा मे और मार्गेट थेचर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। 47 साल की लिज़ ट्रस चुनावी मुकाबले में 42 साल के ऋषि सुनक से चुनावी सर्वे में आगे बताई जा रहीं थीं। आखिरी चरण का फैसला करीब 200,000 टोरी सदस्यों ने किया है। जुलाई में बोरिस जॉनसन ने कई विवादों में घिरने के बाद कंजरवेटिव पार्टी के मुखिया पद से इस्तीफा दे दिया था। ब्रिटेन में कंजरवेटिव पार्टी सत्ता में है और सत्ता धारी दल का मुखिया ही प्रधानमंत्री पद का दावेदार होता है। 

ब्रिटेन की विदेश मंत्री ने इस मुकाबले में भारतमूल के पूर्व वित्तमंत्री ऋषि सुनक को पछाड़ा है। 1992 में बनी कमिटी के अध्यक्ष सर ग्राहम ब्रेड्री ने 47 साल की लिज ट्रस के इस मुकाबले में जीतने की घोषणा की। वह कंजरवेटिव पार्टी के सांसद हैं और पार्टी के लीडरशिप के चुनाव के अधिकारी भी थे।

काबुल: रूसी दूतावास के पास जोरदार धमाका हुआ 

काबुल: रूसी दूतावास के पास जोरदार धमाका हुआ 

अखिलेश पांडेय 

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को फिर धमाका हुआ है। काबुल में रूसी दूतावास के पास जोरदार धमाके की जानकारी मिली है। सोमवार को काबुल के दारूल अमन रोड पर रूस के दूतावास के पास बड़ा धमाका हुआ। काबुल में महज 72 घंटे में दूसरा ब्लास्ट है, जिसमें कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है।इसके अलावा अनेक लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो रूसी राजनयिकों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है।

इससे पहले शनिवार को दक्षिणी अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में एक स्कूल में हुए धमाके में 4 बच्चों की मौत हो गई थी और 3 घायल हो गए थे। वहीं शुक्रवार को पश्चिमी अफगानिस्तान के शहर हेरात की गुजरगाह मस्जिद में आत्मघाती धमाका हुआ था। इस धमाके में मस्जिद के इमाम मुजीब रहमान अंसारी सहित 18 लोगों की मौत हुई और 23 लोग घायल हो गए थे।

क्रिकेटर अर्शदीप को खालिस्तानी बताया: विकीपीडिया 

क्रिकेटर अर्शदीप को खालिस्तानी बताया: विकीपीडिया 

मोमीन मलिक 

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के विकीपीडिया पेज में बदलाव करते हुए क्रिकेटर को खालिस्तान का बताएं जाने की बात को लेकर नाराज हुई सरकार ने विकिपीडिया के अफसरों को नोटिस जारी किया है। दरअसल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया के तौर पर दुनिया भर में पहचाने जाने वाली सोशल साइट विकिपीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को खालिस्तान देश का रहने वाला बताया गया है। सरकार ने विकिपीडिया पर अर्शदीप सिंह को खालिस्तान देश का बताए जाने के मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। फिलहाल विकिपीडिया की ओर से इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी गई है। जिसके चलते आईटी मंत्रालय की ओर से अब विकिपीडिया के अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है और पूछा गया है कि आखिर यह कैसे हो गया है?

विकिपीडिया से यह बात भी पूछी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए उसके पास क्या प्लान है? इस बीच जानकारी मिल रही है कि अर्शदीप सिंह केेेे विकीपीडिया पेज को पाकिस्तान से चेंज किया गया था। पाकिस्तान के पंजाब राज्य के पुरी कस्बे से किसी व्यक्ति ने इस जानकारी में बदलाव किया है।उल्लेखनीय है कि अर्शदीप सिंह के विकीपीडिया पेज में बदलाव करते हुए उनका देश भारत की बजाय खालिस्तान पंजाब लिख दिया गया था।

हिजाब नियम का पालन नहीं, महिलाओं पर शिकंजा 

हिजाब नियम का पालन नहीं, महिलाओं पर शिकंजा 

सुनील श्रीवास्तव 

तेहरान। ईरान की सरकार का कहना है कि वह सार्वजनिक परिवहन में निगरानी तकनीक का इस्तेमाल कर उन महिलाओं पर शिकंजा कसेगी, जो नए हिजाब नियम का पालन नहीं कर रही हैं। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार ईरान सरकार सार्वजनिक परिवहन में उन महिलाओं की पहचान करने के लिए ‘चेहरे की पहचान करने वाली तकनीक’ का उपयोग करने की योजना बना रही है जो हिजाब पहनने के नए सख्त कानून का पालन नहीं कर रही हैं।

राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी द्वारा नए आदेश पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद यह बयान सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार ईरान के मुख्यालय के सचिव मोहम्मद सालेह हाशमी गोलपायेगानी ने हाल ही में एक साक्षात्कार में घोषणा की कि सदाचार को बढ़ावा देने और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सरकार सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ निगरानी तकनीक का उपयोग करने की योजना बना रही है।

उन्होंने बताया कि 12 जुलाई के राष्ट्रीय “हिजाब और पवित्रता दिवस” ​​​​के ठीक एक महीने बाद 15 अगस्त को आदेश पर हस्ताक्षर किए गए थे। जिसके खिलाफ महिलाओं ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया और सोशल मीडिया पर, सड़कों, बसों और ट्रेनों पर बिना अपने सिर ढके खुद के वीडियो पोस्ट किए।

राहुल ने अहमदाबाद में रैली को संबोधित किया 

राहुल ने अहमदाबाद में रैली को संबोधित किया 

इकबाल अंसारी 

अहमदाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, सरदार पटेल किसानों की आवाज थे। भाजपा की तरफ से उनकी सबसे ऊंची मूर्ति बनाई गई है और दूसरी तरफ, उन लोगों के खिलाफ काम किए गए है, जिनके लिए सरदार पटेल ने लड़ाई लड़ी। राहुल गांधी ने कहा, अगर हम गुजरात में सत्ता में आए तो हम किसानों का तीन लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेंगे। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, गुजरात नशे का केंद्र बन गया है। मुंद्रा बंदरगाह से ड्रग ले जाया जाता है, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है। यह गुजरात मॉडल है। उन्होंने कहा, गुजरात एक ऐसा राज्य है जहां आपको विरोध करने से पहले अनुमति लेनी होगी, जिनके खिलाफ विरोध किया जाएगा उनसे अनुमति?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यहां सत्ता में आने के बाद कांग्रेस कोरोना महामारी के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देगी। हम किसानों को मुफ्त बिजली और आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। हम 3000 अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलेंगे और लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देंगे। अभी जो गैस सिलेंडर 1000 रुपये में बिक रहे हैं, उन्हें 500 रुपये में दिया जाएगा। मैं बेरोजगारी खत्म करना चाहता हूं। गुजरात में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने पर फोकस होगा। मैं गारंटी देता हूं कि गुजरात में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात ड्रग्स का सेंटर बन गया है और सारे ड्रग्स मुंद्रा पोर्ट से निकल रहे हैं लेकिन आपकी सरकार यहां कार्रवाई नहीं कर रही है। इसका क्या कारण है? हर 2-3 महीने में मुंद्रा पोर्ट में ड्रग्स मिलते हैं जो गुजरात के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर रहे हैं।

ब्रिटेन: कपल ने अपने बच्चे का नाम पकौड़ा रखा 

ब्रिटेन: कपल ने अपने बच्चे का नाम पकौड़ा रखा 

अखिलेश पांडेय 

लंदन। ब्रिटेन में एक कपल ने अपने बच्चे का नाम पकौड़ा रखा है। सुनकर आपको भी हैरानी होगी लेकिन यह बिल्कुल सही है। यह कपल आयरलैंड में न्यूटाउनऐबी शहर के एक मशहूर रेस्त्रां कैप्टन टेबल में अक्सर जाते रहते थे। इन्होंने यहां पर मिलने वाली अपनी फेवरेट डिश पकौड़ा के नाम पर अपने बच्चे का नाम रख दिया।

रेस्त्रां ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हमारी दुनिया में आपका स्वागत है पकौड़ा। रेस्त्रां ने एक बिल की फोटो भी शेयर की है जिसमें पकोड़े दिख रहे हैं। ब्रिटेन की यह पकौड़ा नाम की डिश वहां की कोई अनोखी डिश नहीं है। यह भारत में चाय नास्ते के समय खाए जाने वाला हमारा पकौड़ा ही है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के वायरल होते ही लोग के फनी रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोगों ने पकौड़ा को बधाई दी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-332, (वर्ष-05)

2. मंगलवार, सितंबर 6, 2022

3. शक-1944, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:51, सूर्यास्त: 06:56। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 28 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...