बुधवार, 31 अगस्त 2022

भारतीय वायुसेना ने इजराइली नागरिक को बचाया

भारतीय वायुसेना ने इजराइली नागरिक को बचाया 

इकबाल अंसारी 

लेह/श्रीनगर। भारतीय वायुसेना ने बुधवार को एक इजराइली नागरिक को बचाया, जो लद्दाख में मरखा घाटी के पास 16,000 फुट से अधिक ऊंचाई पर फंस गया था। श्रीनगर में एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि 114 हेलीकॉप्टर यूनिट को 31 अगस्त 2022 को मरखा घाटी के पास निमालिंग शिविर से आपात स्थिति में किसी को निकालने के लिए कहा गया था। इजराइली नागरिक अतर कहाना अत्यधिक ऊंचाई पर उल्टी आने और ऑक्सीजन स्तर कम होने जैसी समस्याओं से जूझ रहा था।

उन्होंने बताया कि विमान चालक दल संख्या 1 के रूप में विंग कमांडर आशीष कपूर और फ्लाइट लेफ्टिनेंट रिदम मेहरा तथा विमान चालक दल संख्या 2 के रूप में स्क्वाड्रन लीडर नेहा सिंह तथा स्क्वाड्रन लीडर अजिंक्य खेर ने कुछ ही मिनट में इस मिशन के लिए उड़ान भरी। प्रवक्ता ने कहा ने कहा कि विमान सबसे कम दूरी तय करके 20 मिनट की उड़ान भर कर मौके पर पहुंचा और 16,800 फुट की ऊंचाई पर गोंगमारू ला दर्रे पर फंसे हुए यात्री को देखा। उन्होंने बताया कि वायु सेना केंद्र लेह पर एक घंटे के अंदर व्यक्ति को सुरक्षित लाया गया।

सैनिकों के परिवारों को सहायता, रवाना हुए सीएम 

सैनिकों के परिवारों को सहायता, रवाना हुए सीएम 

इकबाल अंसारी 

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव 2020 में गलवान घाटी में चीनियों के साथ झड़प में मारे गए भारतीय सैनिकों के परिवारों को वित्तीय सहायता देने के लिए बुधवार को बेगमपेट से एक विशेष विमान से पटना के लिए रवाना हुए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राव के साथ मुख्य सचिव सोमेश कुमार, एमएलसी पल्ला राजेश्वर रेड्डी और मधुसूदनचारी और राष्ट्रीय किसान संघ के नेता भी हैं। राव तेलंगाना में मारे गए 12 बिहार श्रमिकों के परिवारों को भी वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे।

भारतीय सैनिकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये और मृतक श्रमिकों के प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये मिलेंगे। राव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ चेक वितरित करेंगे। सूत्रों ने बताया कि बाद में दोनों मुख्यमंत्री दोपहर के भोजन पर मिलेंगे और राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा करेंगे।

रूस के साथ अभ्यास, अमेरिका के लिए चिंताजनक 

रूस के साथ अभ्यास, अमेरिका के लिए चिंताजनक 

अखिलेश पांडेय 

वाशिंगटन डीसी। व्हाइट हाउस ने कहा है कि यूक्रेन के साथ अकारण एवं बर्बर युद्ध छेड़ने वाले रूस के साथ किसी भी अन्य देश का अभ्यास करना उसके लिए चिंताजनक है। व्हाइट हाउस ने रूस में एक से सात सितंबर के बीच होने वाले कई देशों के सैन्य अभ्यास ‘वोस्तोक 2022’ के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में यह बात कही। इस सैन्य अभ्यास में भारत और चीन भी हिस्सा ले रहे हैं।

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद से रूस में होने जा रहा यह पहला बड़े स्तर का अभ्यास है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जीन पियरे ने एयर फोर्स वन विमान पर पत्रकारों से कहा, ‘‘किसी भी देश का रूस के साथ अभ्यास करना अमेरिका के लिए चिंताजनक है, क्योंकि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अकारण युद्ध छेड़ा है, लेकिन भाग लेने वाले प्रत्येक देश को खुद निर्णय लेना है और मैं यह फैसला उन पर छोड़ती हूं।

जब पियरे से यह पूछा गया कि क्यों ‘‘भारत पर कोई दबाव नहीं है’’, तो उन्होंने कहा ,‘‘इस बारे में मेरा कहना यही है कि रूस ने बेवजह युद्ध छेड़ा हुआ है, इसलिए किसी भी देश का उसके साथ अभ्यास करना चिंताजनक है।’’ पत्रकार ने प्रेस सचिव से प्रश्न किया कि क्या अमेरिका ने इस संबंध में कोई कार्रवाई की या वह किसी प्रकार की योजना बना रहा है, उन्होंने कहा ‘‘मेरे पास इस बारे में बताने लायक कुछ नहीं है।’’

महागठबंधन: विधि मंत्री कार्तिक का विभाग बदला

महागठबंधन: विधि मंत्री कार्तिक का विभाग बदला 

अविनाश श्रीवास्तव 

पटना। बिहार में नवगठित महागठबंधन सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही विवादों में घिरे विधि मंत्री कार्तिक कुमार का विभाग बदल दिया गया है। बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सलाह पर राज्यपाल सचिवालय द्वारा 30 अगस्त के एक आदेश के आलोक में कार्तिक कुमार को विधि विभाग के स्थान पर गन्ना उद्योग विभाग और शमीम अहमद को गन्ना उद्योग विभाग के स्थान पर विधि विभाग का प्रभार अगले आदेश तक सौंपा गया है।

कार्तिक कुमार को अपहरण के एक मामले में 16 अगस्त को पटना जिला के दानापुर की एक अदालत में आत्मसमर्पण करना था। उसी दिन ही उन्होंने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कोटे से मंत्री के रूप में शपथ ली थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया था कि अपहरण के एक मामले में सम्मन जारी होने के बावजूद पेश नहीं होने पर कार्तिक के खिलाफ वारंट जारी किया गया था और उन्होंने उसी दिन ही शपथ ग्रहण कर ली, जिस दिन उन्हें एक अदालत में पेश होना था। कार्तिक पर लगाए गए आरोपों के बारे में 17 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने 18 अगस्त को कहा था, ‘‘ वारंट के बाद अदालत ने गिरफ्तारी के खिलाफ अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है। उनको अभी तक अदालत ने दोषी नहीं ठहराया है।

हम अदालत के निर्देशों का पालन करेंगे।’’ कार्तिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लंबित होने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सुशील के बारे में कहा था, ‘‘ यह सब गलत है।’’ बिहार में नवगठित महागठबंधन सरकार का बाहर से समर्थन कर रही भाकपा-माले ने 17 अगस्त को कहा था कि कानून मंत्री को बनाए रखने से सरकार की छवि खराब होगी।वर्तमान महागठबंधन में जनता दल (यूनाइटेड), राजद, कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा शामिल है।

राज्यसभा की सीट के लिए उपचुनाव 22 को होगा 

राज्यसभा की सीट के लिए उपचुनाव 22 को होगा 

विमलेश यादव 

अगरतला। त्रिपुरा से राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव आगामी 22 सितंबर को होगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार त्रिपुरा से राज्यसभा सदस्य डा़ माणिक साहा के गत जुलाई में त्याग पत्र देने से यह सीट खाली हुई है और इसे भरने के लिए उप चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की गई है। श्री साहा उच्च सदन में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे। उप चुनाव के लिए अधिसूचना पांच सितम्बर को जारी की जायेगी। नामांकन दायर करने की अंतिम तिथि 12 सितम्बर और नामांकन पत्रों की जांच 13 सितम्बर को की जायेगी।

उम्मीदवार 15 सितम्बर तक नाम वापस ले सकेंगे और मतदान 22 सितम्बर को कराया जायेगा। मतदान सुबह नौ बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा। मतों की गिनती 22 सितम्बर को ही शाम पांच बजे शुरू होगी। इस सीट के लिए समूची चुनाव प्रक्रिया 26 सितम्बर तक पूरी करनी है। मतदान निर्धारित कोविड प्रोटोकॉल के तहत कराया जायेगा। इसके लिए त्रिपुरा के मुख्य सचिव को एक वरिष्ठ अधिकारी की निुयक्ति करने के निर्देश दिये गये हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 




प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-327, (वर्ष-05)

2. बृहस्पतिवार, सितंबर 1, 2022

3. शक-1944, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:51, सूर्यास्त: 06:56। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 28 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक कासहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...