गुरुवार, 25 अगस्त 2022

दूसरे संस्करण 'वेन्यू एन लाइन' के लिए बुकिंग शुरू 

दूसरे संस्करण 'वेन्यू एन लाइन' के लिए बुकिंग शुरू 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। वाहन कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने एन लाइन श्रृंखला के तहत अपने दूसरे संस्करण वेन्यू एन लाइन के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि मॉडल के लिए बुकिंग ऑनलाइन या हुंडई सिग्नेचर आउटलेट्स पर 21,000 रुपये का भुगतान करके की जा सकती है। कंपनी ने कहा कि वह स्पोर्टी वाहन पसंद करने वाले ग्राहकों की मांग पर ध्यान दे रही है। कॉम्पैक्ट एसयूवी को स्पोर्टी स्टाइल देने के लिए इसकी बाहरी और आंतरिक साजसज्जा में बदलाव किए गए हैं। पिछले साल सितंबर में हुंडई ने देश में आई20 एन लाइन पेश की थी।

हुंडई मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) उन्सू किम ने बयान में कहा कि हुंडई आई20 एन लाइन को 2021 में बाजार में आने के बाद से ही मजबूत प्रतिक्रिया मिली है। अब, हुंडई वेन्यू एन लाइन की शुरुआत के साथ, हम भारतीय ग्राहकों के लिए एसयूवी चलाने के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में साहा की जगह लेंगे, भट्टाचार्य

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में साहा की जगह लेंगे, भट्टाचार्य

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को राजीव भट्टाचार्य को पार्टी की त्रिपुरा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह अभी तक प्रदेश इकाई में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। भट्टाचार्य प्रदेश अध्यक्ष के रूप में माणिक साहा की जगह लेंगे। वर्ष 2020 में भाजपा ने साहा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इसी साल मई महीने में विप्लब देब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था। तब से वह मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।

पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भट्टाचार्य को उनके सांगठनिक कौशल के लिए जाना जाता है। वह प्रदेश इकाई में कोषाध्यक्ष और महासचिव के पद पर भी रह चुके हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री विप्लब देब का करीबी माना जाता है।

कामत को 'डीआरडीओ' का अध्यक्ष नियुक्त किया 

कामत को 'डीआरडीओ' का अध्यक्ष नियुक्त किया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। प्रतिष्ठित वैज्ञानिक समीर वी. कामत को बृहस्पतिवार को रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग का सचिव तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

कामत, वर्तमान में डीआरडीओ के ‘नेवल सिस्टम्स एंड मैटेरियल्स’ प्रभाग के महानिदेशक हैं और वह जी. सतीश रेड्डी का स्थान लेंगे, जिन्हें रक्षा मंत्री का वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। कामत 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने या अगले आदेश तक पद पर रहेंगे।

विद्रोही गुट के विधायकों पर तीखा हमला: ठाकरे 

विद्रोही गुट के विधायकों पर तीखा हमला: ठाकरे 

कविता गर्ग 

मुंबई। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले विद्रोही गुट के विधायकों पर उस समय तीखा हमला बोला, जब विधायकों ने बैनर दिखाकर उनका मजाक उडाया। आदित्य ठाकरे ने विधानसभा में कहा, “मंत्री पद पाने को लेकर नेताओं को प्रभावित करने के लिए मेरा बैनर दिखा जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘जो विरोध हो रहा हैं, उनके लिए मुझे खेद है। मैं उनके चेहरे पर तनाव देख सकता हूं। वे ऐसी स्थिति में हैं क्योंकि शिवसेना का समर्थन बढ़ रहा है।‘ विधानसभा सत्र के आखिरी दिन शिंदे गुट के विधायकों ने श्री ठाकरे को एक बैनर दिखाते हुए निशाना साधा, जिसमें उन्हें घोड़े की पीठ पर पीछे की ओर बैठा दिखाया गया।

ठाकरे ने कहा, ‘आप उनके चेहरों पर भय और निराशा दोनों देख सकते हैं।‘ उन्होंने कहा, ‘यह सब मंत्री पद पाने के लिए किया जा रहा है, मैं समझता हूं। ये लोग आम आदमी की पीठ में छुरा घोंप रहे हैं।‘ उन्होंने कहा कि शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार को ‘बेशर्मी और विश्वासघात से हटाया गया है। हर गली का बच्चा-बच्चा यह भी जानता है कि 50 बक्से का मतलब क्या होता है ?

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 10,725 नए मामलें 

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 10,725 नए मामलें 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,725 नए मामलें सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,43,78,920 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 94,047 रह गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण (Covid-19 Update) से 36 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,488 हो गई। इन 36 मामलों में वे पांच लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों (Covid-19 Update) का पुन: मिलान करते हुए केरल ने संक्रमण से जान गंवाने वालों की सूची में डाले हैं।

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 94,047 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.21 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,395 मामलों की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.60 प्रतिशत हो गई। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 









प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-321, (वर्ष-05)

2. शुक्रवार, अगस्त 26, 2022

3.शक-1944, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:51, सूर्यास्त: 06:56। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 27 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक कासहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...