बुधवार, 24 अगस्त 2022

भाकियू के पदाधिकारियों ने टोल प्लाजा को फ्री कराया 

भाकियू के पदाधिकारियों ने टोल प्लाजा को फ्री कराया 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। किसानों से टोल वसूलने का विरोध करने पर टोलकर्मी के द्वारा दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए भाकियू तोमर के पदाधिकारियों ने छपार टोल प्लाजा को फ्री करा दिया और यहीं पर धरना देकर बैठ गए। भाकियू तोमर के युवा जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर व पुरकाजी ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी ने बताया कि छपार टोल प्लाजा पर किसानों से भी टोल वसूला जा रहा है। बुधवार को भाकियू तोमर के पदाधिकारी के साथ टोलकर्मी ने अभद्रता की, जिससे भाकियू तोमर में रोष हो गया और धरना देकर बैठक गए।

टोल फ्री होने के सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार पुलिस फोर्स के साथ टोल पर पहुंचे और पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया। घन्टों चले हंगामे के बाद टोलकर्मी द्वारा माफी मांगने और टोल प्रबंधक विवेक पांडेय ने भविष्य में ऐसा न होने का आश्वासन देने पर ही धरना समाप्त हुआ।

सेनेटरी नैपकिन पैकेट्स वितरण कर जागरूक किया 

सेनेटरी नैपकिन पैकेट्स वितरण कर जागरूक किया 

गोपीचंद/भानु प्रताप उपाध्याय 

बागपत। बुधवार को सारथी वेलफेयर फाउंडेशन ओर सेवा सिमरन परिवार के तत्वधान में ककोर गांव मे आर्यन पब्लिक स्कूल मे कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं को ओर महिलाओं को व्यक्तिगत साफ सफाई के बारे में बताकर सेनेटरी नैपकिन पैकेट्स वितरण करके छात्राओं को जागरूक किया। स्कूल की लड़कियों ने सैनेट्री नैपकिन के इस्तेमाल के तरीके भी बताएं। 

इसी के साथ-साथ लड़कियों ओर महिलाओं को महिला हेल्प लाइन लाइन नम्बर ओर चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर की भी जानकारी दी। सारथी वेलफेयर अध्य्क्ष वंदना  गुप्ता ने बताया, कि हमारा सनेट्री पैड्स के पैकेट्स बाटने का अभियान पूरे जिले बागपत में झुग्गी झोपड़ियों में जा जाकर निरन्तर चल रहा है। जिससे स्कूल की छात्राएं ओर महिलाएं जागरूक हो रही है।

सैनेटरी पैड के इस्तेमाल से हम बहुत सारी बीमारियों से बच सकते है ओर मीनाक्षी अग्रवाल ने महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे मे भी अवगत कराया। इसी मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील आर्य का पूरा सहयोग रहा। इस मौके पर अध्यक्ष वंदना गुप्ता, मीनाक्षी अग्रवाल, अंजली, आस्था, शिखा, प्रिया, बिमलेश, विकास गुप्ता, आदित्या भारद्वाज, नीरजं, रणबीर सिंह सिरोहा, मास्टर योगेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह आदि का पूरा सहयोग रहा।

विरोधियोेें पर दबाव, 3 दामादों को भेजती है 'भाजपा' 

विरोधियोेें पर दबाव, 3 दामादों को भेजती है 'भाजपा' 

अकांशु उपाध्याय/अविनाश श्रीवास्तव 

नई दिल्ली/पटना। उपमुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा है कि जहां पर भारतीय जनता पार्टी की सत्ता नहीं है, वहां पर वह अपने तीन दामादों को जांच पडताल के नाम पर विरोधियोेें पर दबाव बनाने के लिए भेज देती है और ईडी, सीबीआई और आईटी के माध्यम से विरोधियों को डराने-धमकाने के समुचित प्रयास किए जाते हैं। जब मैं विदेश जाता हूं, तो भाजपा मेरे खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करती है, जबकि नीरव मोदी जैसे धोखेबाज देश छोड़कर आराम से भाग जाते हैं। बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय एवं केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की ओर से बिहार और झारखंड के विभिन्न स्थानों पर की जा रही छापामार कार्रवाई को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने विधानसभा में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से इस कदर प्यार हो गया है कि जहां पर वह सत्ता में नहीं है, वहां पर राजनैतिक दलों एवं विधायकों को डराने धमकाने के लिए वह अपने तीन दामादों ईडी, आईटी और सीबीआई को भेज देती है। जब मैं विदेश जाता हूं तो भारतीय जनता पार्टी को मेरे खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कराने की याद आती है। लेकिन जब नीरव मोदी जैसे धोखेबाज देश को छोड़कर भाग जाते हैं तो वह कुछ नहीं कर पाती है। बिहार के डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी और उसके कर्ता-धर्ता क्षेत्रीय दलों को खत्म कर देना चाहते हैं।

अधिकारियों द्वारा मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण: देवरिया 

अधिकारियों द्वारा मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण: देवरिया 

हरिशंकर त्रिपाठी

देवरिया। सहायक आयुक्त (खाद्य )-ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देवरिया रमेश चंद्र पाण्डेय ने बताया है कि आयुक्त ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में प्राथमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के परीक्षण तथा पके पकाए भोजन की गुणवत्ता जांच करने हेतु एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में बुधवार को जनपद के समस्त तहसीलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया गया एवं पके पकाए भोजन का नमूना लेकर विश्लेषण हेतु प्रेषित किया गया।

विस्तृत विवरण में सलेमपुर तहसील के बौद्ध शिक्षा संस्थान लघु माध्यमिक विद्यालय मनिहारी सलेमपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल द्वारा तहरी का नमूना संग्रह कर उपस्थित 133 विद्यार्थियों को खाद्य संरक्षा एवं स्वस्थ खानपान की आदतों के बारे में जागरूक किया गया। इसी प्रकार सदर तहसील के तिलई बेलवा प्रा० वि० में रोस्टर अनुरूप तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए कुल 140 विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सन्दीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा जागरूक किया गया।

बरहज तहसील के परसिया अजमेर प्राथमिक विद्यालय में तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा सुभेष कुमार द्वारा कुल 133 विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा के टिप्स बताए गए। रुद्रपुर तहसील के उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत त्रिपाठी द्वारा तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए 132 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।भाटपार रानी तहसील में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन कुमार श्रीवास्तव द्वारा कम्पोजिट विद्यालय भाटपाररानी में तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए 299 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया, उपरोक्त कार्यवाही में कुल 5 मध्यान्ह भोजन के नमूने एकत्रित किए गए तथा कुल 806 विद्यार्थियों को खाद्य संरक्षा के पहलुओं से अवगत कराया गया।

रिकॉर्ड: एक मिनट में 10 गुब्बारे नाक से फुलाएं 

रिकॉर्ड: एक मिनट में 10 गुब्बारे नाक से फुलाएं 

अखिलेश पांडेय 

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के एक शख्स ने गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए ऐसा अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, अमेरिका के आईडाहो राज्य के डेविड रश ने एक मिनट में 10 गुब्बारे अपनी नाक से फुलाएं, उन्हें बांधा और एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। खास बात यह है, कि डेविड रश गिनीज बुक के करीब 250 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। वे ऐसा एसटीईएम एजुकेशन को प्रमोट करने के लिए करते हैं। ताजा रिकॉर्ड के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने गुब्बारे फुलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बारे में 5 साल पहले सोचा था, लेकिन सर्दी, जुकाम और एलर्जी वगैरह के चलते वह 9 गुब्बारे फुलाने के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पा रहे थे।

डेविड ने बताया कि गिनीज रूल्स के मुताबिक उन्हें 60 सेकंड में 10 गुब्बारे नाक से न सिर्फ फुलाने थे, बल्कि उन्हें बांधकर रखना भी था। रश ने 60 सेकंड में 10 गुब्बारे फुलाकर नया रिकॉर्ड बना ही लिया। बता दें कि इसके पहले यह रिकॉर्ड 2016 में अशरिता फरमैन ने बनाया था।

शिंदे-उद्धव गुट के विधायक मानसून सत्र में भिड़े 

शिंदे-उद्धव गुट के विधायक मानसून सत्र में भिड़े 

कविता गर्ग 

मुंबई। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट और भाजपा की सरकार बनने के बाद उद्धव गुट और शिंदे गुट के बीच तनातनी लगातार बनी हुई है। मानसून सत्र में शिंदे गुट के विधायक और उद्धव गुट के विधायक एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमने-सामने आ गए और भिड़ गए। इस दौरान उद्धव गुट के विधायकों ने शिंदे गुट पर नारेबाजी करते हुए “50 खोखे-एकदम ओके” जैसे नारे लगाए।

इसके बाद शिंदे गुट ने भी नारे लगाए और विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर ही दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान विपक्ष के विधायकों के हाथों में गाजर लिए हुए थे। उनका उद्देश्य एकनाथ शिंदे के गुट को चिढ़ाने का था। इससे पहले भी दोनों गुट्टों के बीच तनातनी होते देखी गई है।

साइबर-वित्तीय सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर 

साइबर-वित्तीय सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर 

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 

येरूशलम/वाशिंगटन डीसी। इजरायल और अमेरिका ने साइबर-वित्तीय सहयोग के लिए पहले समझौते पर हस्ताक्षर किए। इजरायल के वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मंगलवार को इजरायली मंत्रालय और अमेरिकी ट्रेजरी विभाग द्वारा हस्ताक्षरित समझौता दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों और सहयोग को मजबूत करने में योगदान देगा।

समझौते में वित्तीय साइबर सूचनाओं को साझा करना शामिल है, जैसे कि साइबर सुरक्षा, खतरे और वित्तीय प्रणालियों की लचीलापन को मजबूत करने के लिए कार्य पद्धति। बयान में कहा गया है कि दोनों देश संयुक्त सीमा पार साइबर-वित्तीय अभ्यास करने के लिए भी सहमत हैं। पहला अभ्यास इस साल के अंत में होने की उम्मीद है।

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...