सोमवार, 22 अगस्त 2022

मगरमच्छ के साथ खेलता नजर आया शख्स, वायरल 

मगरमच्छ के साथ खेलता नजर आया शख्स, वायरल 

रोशनी पांडेय 

अब तक आपने मगरमच्छ के शिकार के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर देखे होंगे। इन वीडियोज में मगरमच्छ शिकार करते हुए नजर आते होंगे। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप के होश उड़ जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में आप एक शख्स को मगरमच्छ के साथ खेलते हुए देख सकते हैं। वाकई में इस शख्स ने जो किया है, वो हैरत में डालने वाला है। यही वजह है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। बता दें, कि वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि नदी या तालाब के बीच नाव पर बैठा शख्स मगरमच्छ से ठीक वैसे ही व्यवहार कर रहा है, जैसे वो कोई कुत्ता हो। जिस तरह से इंसान कुत्तों को खाना खिलाते हैं या सहलाते हैं, ठीक उसी तरह से शख्स मगरमच्छ के साथ कर रहा है।

हैरानी की बात तो यह है कि मगरमच्छ भी इस शख्स से साथ काफी घुला मिला लगता है। मगरमच्छ बिल्कुल भी आक्रामक नहीं है और वो शख्स के इशारों को समझ कर उनका अच्छे से पालन भी कर रहा है। दोनों के बीच बेहद गहरी दोस्ती लग रही है। एक अगस्त को शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक 5 मिलियन बार देखा जा चुका है। वहीं, एक लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। नेटिजन्स ने वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी किए हैं।

आप तोड़ने पर सीएम का पद देने की पेशकश की थी

आप तोड़ने पर सीएम का पद देने की पेशकश की थी 

इकबाल अंसारी 

अहमदाबाद। दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) तोड़ने पर मुख्यमंत्री का पद देने की पेशकश की थी। सिसोदिया ने कहा कि वह तब हैरान रह गए, जब एक व्यक्ति उनके पास यह संदेश लेकर आया कि उनके लिए भाजपा की ओर से दो प्रस्ताव हैं। आप नेता ने दावा किया, ‘संदेश वाहक ने कहा कि एक प्रस्ताव यह है कि सीबीआई-ईडी (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा आपके खिलाफ दर्ज सभी बड़े मामले वापस ले लिए जाएंगे। दूसरी पेशकश यह थी कि मैं पार्टी तोड़ दूं और वे मुझे मुख्यमंत्री बनाएंगे।’

CM केजरीवाल मेरे राजनैतिक गुरु, उनसे कभी गद्दारी नहीं करूंगा- सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ‘मुझे CM कैंडिडेट बनाने के ऑफर पर BJP को मेरा संदेश… अरविंद केजरीवाल मेरे राजनैतिक गुरु हैं, उनसे कभी गद्दारी नहीं करूंगा। मैं मुख्यमंत्री बनने नहीं आया, मेरा सपना है- देश के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, तभी तो भारत न 1 देश बनेगा। पूरे देश में ये काम केवल केजरीवाल जी कर सकते हैं।’

बता दें कि केजरीवाल और सिसोदिया सोमवार को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस यात्रा के दौरान आप के दोनों नेता राज्य के युवाओं के साथ रोजगार और शिक्षा पर चर्चा करेंगे। उनका दौरा दिल्ली की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा सिसोदिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर जारी विवाद के बीच हो रहा है। केजरीवाल इस महीने चौथी बार गुजरात दौरे पर हैं।

प्राथमिकी दर्ज करने से जुड़ें आदेश के अमल पर रोक 

प्राथमिकी दर्ज करने से जुड़ें आदेश के अमल पर रोक 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली एक महिला की शिकायत पर भारतीय जनता पार्टी के नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से जुड़ें दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के अमल पर सोमवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति यू यू ललित की पीठ ने हुसैन की याचिका पर दिल्ली सरकार समेत विभिन्न पक्षकारों को नोटिस जारी किए और उनसे जवाब मांगा। पीठ ने मामले को सुनवाई के लिए सितंबर के तीसरे सप्ताह में सूचीबद्ध करने का आदेश दिया।

उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली हुसैन की याचिका 17 अगस्त को खारिज कर दी थी। निचली अदालत ने दिल्ली पुलिस को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। गौरतलब है कि दिल्ली की एक महिला ने 2018 में निचली अदालत का रुख करते हुए दुष्कर्म के आरोप में हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया था। एक मजिस्ट्रेट अदालत ने सात जुलाई 2018 को हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश देते हुए कहा था कि महिला की शिकायत से एक संज्ञेय अपराध का मामला बनता है। भाजपा नेता ने एक सत्र अदालत में इसे चुनौती दी थी, जिसने उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

जंतर-मंतर पर किसानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग गिराई

जंतर-मंतर पर किसानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग गिराई

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा सोमवार को जंतर मंतर पर बुलायी गई ‘महापंचायत’ में भाग लेने के लिए अलग-अलग राज्यों से किसानों का जत्था दिल्ली पहुंच रहा है। सिंघु बॉर्डर से जंतर-मंतर तक पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है। इस बीच जंतर-मंतर पर किसानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग गिरा दी है। गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्हें आगे बढ़ने से भी रोक दिया गया। दिल्ली पुलिस उन्हें बस में ले लेकर जा रही है। बस में सवार एक किसान ने कहा कि किसानों के खिलाफ सरकार तानाशाही बरत रही है। गाजीपुर बॉर्डर पर और भी किसान पहुंच रहे हैं।

हम किसी धरने में शामिल होने नहीं जा रहे: टिकैत
इस बीच भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि उनका धरने का कोई कार्यक्रम नहीं है। हम जब भी धरने पर आएंगे तो बताकर आएंगे। टिकैत के मुताबिक, उन्हें एक किताब के विमोचन में दिल्ली आ रहे थे। राकेश टिकैत ने कहा कि किसी पत्रकार ने मुझसे मिलने के लिए पूछा था तो मैंने कहा कि जंतर-मंतर पर मिलते हैं, पत्रकार ने समझ लिया कि हम धरना देने जा रहे हैं।

जंतर-मंतर पहुंचे किसान...
इस बीच जंतर मंतर पर किसानों का पहुंचना शुरू हो गया है। वहां अच्छी तादाद में किसान पहुंच गए हैं। जंतर-मंतर पहुंचे किसानों की तस्वीरें सामने आई हैं। किसानों की महापंचायत की वजह से जंतर-मंतर पर भारी पुलिस तैनात किया गया है। इस बीच खबर है कि जंतर मंतर पर पहुंचे किसानों ने दिल्ली पुलिस की बैरिकेडिंग हटा दी है।

एमएलएटी पर हस्ताक्षर करने के करीब, भारत-इटली 

एमएलएटी पर हस्ताक्षर करने के करीब, भारत-इटली 

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव 

नई दिल्ली/रोम। भारत और इटली अंतरदेशीय संगठित अपराध और आतंकवाद सहित आपराधिक मामलों की जांच, अभियोजन और निवारण के लिए पारस्परिक कानूनी सहायता संधि (एमएलएटी) पर हस्ताक्षर करने के और करीब पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच पहले ही दो दौर की वार्ता हो चुकी है जिसमें सहमति रिपोर्ट पर हस्ताक्षर हो चुके हैं, जिससे नयी दिल्ली और रोम के बीच जल्द ही एमएलएटी को अंतिम रूप देने का रास्ता साफ हो गया है।

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट पर हस्ताक्षर हाल में हुई दूसरे दौर की वार्ता के दौरान हुए। यह बैठक भारत की ओर से केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव (समन्वय एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग) सहेली घोष रॉय और इटली की ओर से इतालवी न्याय मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय मामलों और अंतरराष्ट्रीय न्यायिक सहयोग के महानिदेशक स्टीफेनो ओपिलियो के नेतृत्व में हुई। पूरे मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि वार्ता सही दिशा में चल रही है और भारत और इटली द्वारा एमएलएटी पर जल्द हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि एमएलएटी दो या इससे अधिक देशों के बीच समझौता होता है जिसका उद्देश्य जन और आपराधिक कानूनों को लागू करने में सूचना एकत्र करना और उसका आदान-प्रदान करना होता है।

इस संधि के तहत प्राप्त होने वाली सहायता में लोगों, स्थानों और चीजों की जांच व पहचान करना, एक-दूसरे के यहां हिरासत में लिए गए लोगों का आदान-प्रदान और आपराधिक गतिविधियों को रोकना शामिल है। भारत और इटली में राजनयिक संबंधों में सुधार के बाद एमएलएटी पर वार्ता शुरू हुई। दोनों देशों के बीच फरवरी 2012 में इतालवी मरीन द्वारा केरल के तट के नजदीक दो भारतीय मछुआरों की हत्या से तनाव पैदा हो गया था। गौरतलब है कि भारत ने अबतक ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बांग्लादेश, बेलारूस, ब्राजील, बुल्गारिया, कनाडा, कंबोडिया, मिस्र, फ्रांस, हांगकांग, ईरान, इंडोनेशिया, इजराइल, कजाखिस्तान, कुवैत, मलेशिया, मालदीव, मॉरीशस, मेक्सिको, मंगोलिया, मोरक्को, म्यांमा, ओमान, रूस, सिंगापुर, स्पेन, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, स्विट्जरलैंड, तजाकिस्तान, थाईलैंड, तुर्की, यूक्रेन, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका और वियतनाम सहित 44 देशों के साथ इस तरह का समझौता किया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-318, (वर्ष-05)

2. मंगलवार, अगस्त 23, 2022

3.शक-1944, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:51, सूर्यास्त: 06:56। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 28 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक कासहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...