मंगलवार, 9 अगस्त 2022

देवरिया: प्रशासन की टीम ने 6 नमूने एकत्रित किए 

देवरिया: प्रशासन की टीम ने 6 नमूने एकत्रित किए 

हरिशंकर त्रिपाठी 

देवरिया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देवरिया रमेश चन्द्र पाण्डेय ने बताया है कि रक्षाबंधन के त्यौहार पर जन सामान्य को शुध्द एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ, जिसमें मिठाइयां व अन्य पदार्थ भी सम्मिलित हैं। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देवरिया की टीम ने कुल 6 नमूने एकत्रित किए।

बिस्तृत विवरण में टीम प्रथम द्वारा शिव शक्ति मिष्ठान भंडार की विनिर्माणशाला, जो कि इंदिरा नगर में स्थित है। बूंदी मिठाई एवं कलाकंद का नमूना संग्रहित किया गया तथा सीसी रोड पर बाबा मिष्ठान भंडार से छेना मिठाई का नमूना संग्रहित किया गया। इसी क्रम में द्वितीय टीम के द्वारा भलुअनी बाजार के शुभम मिष्ठान भंडार से 5 किलो खोया तथा 3 किलो छेना जिसका कुल मूल्य ₹2700 था, जो मानव उपभोग हेतु उपयुक्त नहीं था , विनष्ट कराया गया और गड्ढा खोदकर गडवा दिया गया, और संग्रहित बूंदी प्रीमिक्स का नमूना एकत्रित किया गया तथा सलेमपुर से बाबा ब्रांड रसगुल्ले के प्रीमिक्स का नमूना एकत्रित किया गया तथा भलुवनी बाजार से ही पनीर का नमूना एकत्रित किया गया।

लगातार चल रहे अभियान से खाद्य विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति रही प्रथम टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी सम्मिलित थे, तथा द्वितीय टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल व खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर सुभेस कुमार सम्मिलित थे, यह अभियान दिनांक 11 अगस्त तक चलेगा।

'तिरंगे झंडे की विकास यात्रा' डाक टिकट पर दिखाई 

'तिरंगे झंडे की विकास यात्रा' डाक टिकट पर दिखाई 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। देश में आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर डाक विभाग ने तिरंगे झंडे की विकास यात्रा डाक टिकट पर दिखाई है। इस डाक टिकट की कीमत 75 रुपये रखी गई है। ये टिकट सभी मुख्य डाकघरों में उपलब्ध करा दिया गया है। इस टिकट पर तिरंगा अपनाने से लेकर अब तक जितने भी बदलाव हुए हैं, उनको दर्शाया गया है। 1905 से लेकर तिरंगा अपनाने तक छह बार इसमें बदलाव हुए हैं।

वहीं, इस डाक टिकट पर छह तस्वीरें छापी गई हैं। इसके पहले फोटो में झंडे पर बांग्ला भाषा में वंदे मातरम लिखा हुआ है। झंडे के बीच में हिंदू देवता इंद्र के शस्त्र बज्र की आकृति को दिखाया गया है। इस भारतीय झंडे को पहली बार साल 1905 में अपनाया गया था। इस झंडे को स्वामी विवेकानंद की शिष्या और सिस्टर निवेदिता ने डिजाइन किया था।

भारत का जाली वीजा बनाने के आरोप में 2 गिरफ्तार

भारत का जाली वीजा बनाने के आरोप में 2 गिरफ्तार

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने अफ्रीका के दो देशों के दो नागरिकों को भारत का जाली वीजा बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अफ्रीकी देशों के लोगों के लिए यह वीजा बनाया था। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों की पहचान घाना के नागरिक ओरटेगा लियोनार्ड (33) और कोट डिलवोइर के नागरिक डियोमांडे अली (32) के तौर पर हुई है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विचित्र वीर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की निलोठी एक्सटेंशन के चंदर विहार इलाके में रहने वाले दो अफ्रीकी ऐसे अफ्रीकी लोगों के लिए भारत का जाली वीज़ा तैयार कर रहे हैं जिनके वीज़ा की अवधि खत्म हो गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उनके लेपटॉप को जब्त कर लिया गया जिसमें जाली वीज़ा का प्रारूप था।

डीसीपी ने बताया कि दोनों आरोपी 2018 में तीन महीने के पर्यटन वीज़ा पर भारत आए थे लेकिन अपने-अपने वतन नहीं लौटे। वीर के मुताबिक, उनके पासपोर्ट पर भी जाली वीज़ा पाया गया है जो कथित रूप से उन्होंने ही तैयार किया था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे अबतक 30 से ज्यादा जाली वीज़ा तैयार कर चुके हैं। जाली वीज़ा इस्तेमाल करने वाले अफ्रीकी लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

चीन: जूनोटिक लंग्या वायरस, 35 संक्रमित मिलें

चीन: जूनोटिक लंग्या वायरस, 35 संक्रमित मिलें 

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 

शेडोंग/हेनान। चीन में वैज्ञानिकों को एक बार फिर नया वायरस मिला है, जिसकी वजह से 35 लोग संक्रमित हो गए हैं। ताइवान सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल के मुताबिक, Zoonotic Langya नाम का यह वायरस चीन के शेडोंग और हेनान प्रांतों में पाया गया है। बताया जा रहा है कि ताइवान इस वायरस को मॉनिटर करने और पहचानने के लिए न्यूक्लिक एसिड टेस्टिंग मेथड शुरू करेगा।

जानवरों से इंसानों में भी फैल सकता है...
इस वायरस को लेकर खतरनाक बात यह है कि यह जानवरों से इंसानों में भी फैल सकता है। ताइवान के सीडीसी के उप महानिदेशक चुआंग जेन-हिसियांग ने रविवार को कहा कि एक अध्ययन के अनुसार, वायरस के इंसान से इंसानों में फैलने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, साथ ही उन्होंने कहा कि सीडीसी को अभी यह निर्धारित करना है कि क्या वायरस इंसानों के बीच फैल सकता है।

छछूंदर हो सकता है इस वायरस का प्रमुख कारण...
उन्होंने लोगों को वायरस के बारे में और अपडेट पर पूरा ध्यान देने के लिए कहा। घरेलू पशुओं पर किए गए सीरोलॉजिकल सर्वे की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जांच की गई दो फीसदी बकरियां और पांच फीसदी जांचे गए कुत्ते पॉजिटिव पाए गए। सीडीसी के डिप्टी डीजी ने कहा कि 25 जंगली जानवरों की प्रजातियों के टेस्ट के परिणाम बताते हैं कि छछूंदर (माउस जैसा दिखने वाला एक छोटा कीटभक्षी स्तनपायी) लैंग्या हेनिपावायरस का एक प्रमुख कारण हो सकता है।

संक्रमित लोगों में क्या थे लक्षण...
चुआंग ने कहा कि चीन में जो 35 लोग संक्रमित पाए गए हैं, उनका एक-दूसरे के साथ निकट संपर्क नहीं था। उन्होंने बताया कि 26 संक्रमितों में बुखार, थकान, खांसी, भूख न लगना, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और उल्टी के लक्षण दिखाई दिए। इसके अलावा कम प्लेटलेट, लीवर फेलियर और किडनी फेलियर की शिकायत भी मिली है। चीन में जहां तक कोरोना वायरस का संबंध है तो चीन की जीरो-कोविड पॉलिसी के कारण शंघाई के निवासियों को अभूतपूर्व लॉकडाउन का सामना करना पड़ा है। सोशल मीडिया पर लीक हुए कई वीडियो में मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन की पुष्टि हुई है।

पुलिस को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया 

पुलिस को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया 

कविता गर्ग 

मुंबई/रायगढ़। भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से एक महिला पुलिस नायक को लूटपाट के एक आरोपी से रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसीबी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एसीबी के अनुसार, रायगढ़ के मानगांव थाने में पदस्थ कुंजन धर्मेश जाधव (32) ने लूटपाट का मामला रफा-दफा करने के लिए आरोपी व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख रुपये मांगे थे।

एसीबी के रायगढ़ प्रकोष्ठ की पुलिस उपाधीक्षक सुषमा सोनवणे ने बताया कि वह बाद में 90,000 रुपये लेने को तैयार हो गई। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने एसीबी से इसकी शिकायत की, जिसने मामले की जांच की और जाधव को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

एयरबैग अनिवार्य करने वाला नियम पेश किया जाएगा

एयरबैग अनिवार्य करने वाला नियम पेश किया जाएगा 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में कहा कि केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि एक वाहन की सभी सीटों पर एयरबैग अनिवार्य करने वाला नियम जल्द ही पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री का बयान लंबे समय बाद आया है, इससे पहले उन्होंने घोषणा की थी कि सरकार कार निर्माताओं के लिए मोटर वाहनों में कम से कम छह एयरबैग प्रदान करना अनिवार्य कर देगी।

लोक सभा में उठा सवाल...
लोक सभा में प्रश्नकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने एयरबैग का मुद्दा उठाते हुए यह सवाल किया, ‘हर साल, सड़क दुर्घटनाओं में 1.50 लाख से अधिक लोग मारे जाते हैं। सरकार ने फैसला किया है कि एक कार में छह एयरबैग होना अनिवार्य करने वाला नियम लाया जाएगा। मसौदा अधिसूचना डेटा इस साल अक्टूबर में है, लेकिन इसे जारी नहीं किया गया है। अधिसूचना कब जारी की जाएगी, ताकि वाहन निर्माता इस सुविधा को अपने वाहनों में पेश कर सकें। ’

नितिन गडकरी ने बताया प्लान...
इस सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, कि कारों में एयरबैग जरूर लगाए जाने चाहिए, लेकिन बैक सीट पर बैठने वालों के लिए ये अनिवार्य नहीं है। लेकिन सरकार ने अब फैसला किया है कि वह सभी यात्रियों के लिए एयरबैग लगाना अनिवार्य कर देगी, यानी अब पीछे की सीट पर बैठने वालों को भी एयरबैग लगाना होगा। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बाते कि सरकार एक सिंगल एयरबैग की कीमत सिर्फ 800 रुपये हो इस प्रस्ताव पर विचार कर रही है, हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इसकी सूचना कब तक दी जाएगी।

इससे पहले भी हुई थी चर्चा...
इससे पहले भी नितिन गडकरी ने सदन में कहा था कि इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) का निर्माण सरकार की तरफ से तय सुरक्षा मानकों के अनुसार किया जाना चाहिए। नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि भारत में हर साल पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसके कारण लगभग 1.5 लाख लोग मारे जाते हैं, इसके अलावा कई मंचों ने उन्होंने इलेक्ट्री वाहनों को बढ़ावा देने का ऐल

विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं, नीतीश 

विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं, नीतीश 

अविनाश श्रीवास्तव 

पटना। बिहार में चल रही सियासी उलटफेर के बीच राष्ट्रीय सियासत से भी जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 2024 लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। सूत्रों से जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार बिहार में कुछ घंटों बाद महागठबंधन की सरकार बनने की घोषणा हो सकती है। इस सरकार में सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री होंगे, वहीं तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बनेंगे। इस सरकार में जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस के अलावा अन्य दल शामिल होंगे।

ऐसे में इसी कड़ी में सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आ रही है। उसके अनुसार नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के रूप में पीएम पद के उम्मीदवार बनेंगे। सूत्रों के मुताबिक महागठबंधन में जो डील हुई है उसके तहत नीतीश कुमार 8-10 महीने तक ही बिहार के सीएम होंगे। उसके बाद वो 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार होंगे। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी फोन पर बात की थी। इस फोन के बाद बिहार में सियासी उलटफेर की कहानी शुरू हो गयी थी।

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही नीतीश कुमार एक बाद फिर से केंद्र में विपक्ष के सर्वमान्य नेता हो जाएंगे। ऐसे में नीतीश कुमार को सभी दलों का समर्थन मिल सकता है और 2024 में पीएम पद के उम्मीदवार बन सकते हैं। बता दें, नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवार बनने की चर्चा 2014 चुनाव में खूब हुई थी। अब एक बार 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए उनके नाम की चर्चा होनी तेज हो गयी है।


नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प...